सिसोलर पुलिस ने दुष्कर्म, एससी/एसटी व आईटी एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार हमीरपुर। सिसोलर पुलिस ने दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट एवं आईटी एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को 25 वर्षीय पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सिसोलर में धारा 64(2)(m), 318(4), 352, 351(3), 87 बीएनएस, 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट तथा 67A आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मामले में वांछित आरोपी अशोक पुत्र कुन्जीलाल निवासी ग्राम हिम्मतपुरा, थाना सटई, जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) को ग्राम भैंसमरी, थाना सिसोलर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल शिवम यादव तथा रिक्रूट कांस्टेबल इन्द्रेश कुमार शामिल रहे।
सिसोलर पुलिस ने दुष्कर्म, एससी/एसटी व आईटी एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार हमीरपुर। सिसोलर पुलिस ने दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट एवं आईटी एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को 25 वर्षीय पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सिसोलर में धारा 64(2)(m), 318(4), 352, 351(3), 87 बीएनएस, 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट तथा 67A आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मामले में वांछित आरोपी अशोक पुत्र कुन्जीलाल निवासी ग्राम हिम्मतपुरा, थाना सटई, जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) को ग्राम भैंसमरी, थाना सिसोलर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल शिवम यादव तथा रिक्रूट कांस्टेबल इन्द्रेश कुमार शामिल रहे।
- सुरक्षा व्यवस्था परखकर अधिकारियों को दिए सतर्कता के जरूरी आदेश1
- अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- ढाई वर्ष से फरार चल रहे इनामी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी साउथ ने दी जानकारी1
- हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।2
- मौदहा हमीरपुर रविंद्र बलमिक ravindra balmik maudaha hamirpur रविंद्र बलमिक r1
- उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।1
- कांवड़ यात्रा तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण1
- हमीरपुर :पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र स्थित बीके राज फायर वर्क पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर पटाखे धूप में सुखाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्ट्री परिसर में खेल रही एक बच्ची और एक बालक मामूली रूप से झुलस गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मुस्करा पुलिस, फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर शीघ्र ही पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटाखा फैक्ट्री के अभिलेखों व सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री मालिक विनोद ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। पटाखों को धूप में सुखाने के लिए बाहर रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां खेल रही संतोष की बच्ची और उसका बेटा मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।2
- हमीरपुर जनपद मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमलियागांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर 🚨 🔴 इमिलिया के लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 💥 धमाके से गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा ⚠️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं 🚔 पुलिस, राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे 📄 फर्म के अभिलेख तलब, जांच के बाद होगी कार्रवाई 📍 मामला: मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, हमीरपुर (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)1