गोण्डा में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 18 सितम्बर को* *गोण्डा में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 18 सितम्बर को* *गोण्डा, 16 सितम्बर 2026।* उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद गोण्डा में भूकम्प, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा विषयों पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन *18 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे* किया जाएगा। मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य आपदा एवं आकस्मिक परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता, आपसी समन्वय, राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता तथा Incident Response System (IRS) के प्रभावी क्रियान्वयन का परीक्षण करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार - - *तहसील सदर:* भारत पेट्रोलियम डिपो, बहराइच रोड पर औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटना परिदृश्य - *तहसील मनकापुर:* ए.पी. इण्टर कॉलेज, मनकापुर बाजार में भूकम्प परिदृश्य - *तहसील करनैलगंज:* तहसील परिसर में अग्निकाण्ड एवं अग्नि सुरक्षा परिदृश्य पर अभ्यास अभ्यास के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व, आपदा प्रबन्धन सहित अन्य विभागों के समन्वय से घटना की सूचना प्राप्ति, त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी तथा राहत कार्यों का अभ्यास कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि मॉक एक्सरसाइज को वास्तविक आपदा की स्थिति के अनुरूप पूर्ण गंभीरता एवं समन्वय के साथ संचालित किया जाए तथा सामने आने वाली कमियों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
गोण्डा में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 18 सितम्बर को* *गोण्डा में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 18 सितम्बर को* *गोण्डा, 16 सितम्बर 2026।* उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद गोण्डा में भूकम्प, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा विषयों पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन *18 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे* किया जाएगा। मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य आपदा एवं आकस्मिक परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता, आपसी समन्वय, राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता तथा Incident Response System (IRS) के प्रभावी क्रियान्वयन का परीक्षण करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार - - *तहसील सदर:* भारत पेट्रोलियम डिपो, बहराइच रोड पर औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटना परिदृश्य - *तहसील मनकापुर:* ए.पी. इण्टर कॉलेज, मनकापुर बाजार में भूकम्प परिदृश्य - *तहसील करनैलगंज:* तहसील परिसर में अग्निकाण्ड एवं अग्नि सुरक्षा परिदृश्य पर अभ्यास अभ्यास के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व, आपदा प्रबन्धन सहित अन्य विभागों के समन्वय से घटना की सूचना प्राप्ति, त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी तथा राहत कार्यों का अभ्यास कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि मॉक एक्सरसाइज को वास्तविक आपदा की स्थिति के अनुरूप पूर्ण गंभीरता एवं समन्वय के साथ संचालित किया जाए तथा सामने आने वाली कमियों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
- फर्जी एससी एसटी मुकदमा में फंसाने के आरोप पीड़ित ने शासन प्रशान से न्याय की लगाई गुहार इटिया थोक / गोण्डा इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा बहुता निवासी शेष नारायण तिवारी ने फर्जी एससी एसटी मुकदमा में फसाने के आरोप से काफी आहत है पीड़ित ने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित ने बताया कि मुझे मायाराम सोनकर फर्जी एससी एसटी के मुकदमा में फसाने का पूरा प्रयास कर रहा है जबकि मैं पूर्णतः निर्दोष हूं और उन्होंने यह भी बताया है इससे पूर्व वह कई लोगों पर एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज करवा चुका है और यह भी बताया कि 2023 में ननके उर्फ अजीज के ऊपर फर्जी एस सी एसटी का मुकदमा लिखवा चुका है और सुलह करने के नाम पर धनराशि की वसूली भी की उसके बाद 12 मई 2026 को उपरोक्त व्यक्ति पंकज मिश्रा आदित्य मिश्रा व चार अज्ञात व्यक्तियों के नाम मुकदमा दर्ज करवा कर काफी रकम वसूल चुका है और अब मुझे ऐसे ही मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहा है और इसने मुझसे सुलह करने के नाम पर 10 लाख की मांग की है यह भी बताया कि मैं सामान्य व्यक्ति और गरीब व्यक्ति हूं 10 लाख की रकम न देने के कारण इसने मुझ पर एससी एसटी का मुकदमा लिखवा कर अनुचित लाभ लेना चाहता है मैं शासन व प्रशासन से मांग करता हूं कि मेरे मामले को गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें और आरोपी के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।2
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित, जनसेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश ब्यूरो चीफ बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को जिला अस्पताल, बाराबंकी में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही जनसेवा की सच्ची भावना है। जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करने, ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी इंजी. अवनीश सिंह, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती पूजा मिश्रा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जन जनप्रतिनिधि एवं मानयजन उपस्थित रहे1
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बाराबंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। राज्यमंत्री ने कहा कि सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सामूहिक दायित्व का प्रतीक है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा एवं करुणा की भावना को सुदृढ़ करने, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत,एमएलसी इंजी अवनीश सिंह,एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीएमओ डॉ रंजन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती पूजा मिश्रा,जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवंगणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- जरवल रोड थाना छेत्र में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। युवक घर बने बोर्ड में पंखा लगा रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बृजेश कुमार (उम्र 28 वर्ष बताया जा रहा है। परिजन के अनुसार बृजेश बीना चप्पल पहने हुए बोर्ड में पंखा लगा रहा था, तभी करंट लगने से वह बोर्ड से चिपक गया आनन-फानन में परिजन उसे छुड़ाने दौड़े, लेकिन तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- 'A Strong Policy to Give a Befitting Reply... HM Amit Shah Targets the Opposition During Press C..1
- गोंडा में गणेश उत्सव की धूम: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नवाबगंज, 500 सुहागिन महिलाओं के पूजन का होगा भव्य आयोजन गोंडा में गणेश उत्सव की धूम: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नवाबगंज, 500 सुहागिन महिलाओं के पूजन का होगा भव्य आयोजन गोंडा/नवाबगंज। गणेश उत्सव को लेकर नवाबगंज बाजार में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। विकासखंड नवाबगंज बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में श्री सिद्धिविनायक महाकाल मित्र मंडल नवाबगंज के युवाओं द्वारा गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र ने पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन एवं आरती की। ढोल-नगाड़ों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष के पूजा स्थल पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। गणेश पूजन के दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। 500 सुहागिन महिलाओं के पूजन का आयोजन गणेश उत्सव के तहत 17 सितंबर, गुरुवार को पंडाल में लगभग 500 सुहागिन महिलाओं द्वारा दुरदुरिया महारानी का पूजन किए जाने का भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। पूजन के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार आने वाले दिनों में पंडाल में सुंदरकांड पाठ, रुद्राभिषेक और भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित श्री सिद्धिविनायक महाकाल मित्र मंडल नवाबगंज के भक्तों और सदस्यों द्वारा गणेश उत्सव के सभी कार्यक्रमों को संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन में कुंवर विनय प्रताप सिंह उर्फ श्याम सिंह, सुनील कसौधन, मनोज मोदनवाल, अनिल वर्मा, महेश श्रीवास्तव, बिट्टू लोहिया, नंदू सोनी, विकास सोनी, प्रिंस गुप्ता, चंदू सोनी, राजू सोनी सहित मंडल के समस्त सदस्य सहभागिता कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी सनातन प्रेमियों और गणेश भक्तों से गणेश पूजा महोत्सव में शामिल होकर भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजन का लाभ लेने का आह्वान किया है। पंडाल में पूजन का कार्य आचार्य विंध्याचल महाराज तथा कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी आचार्य अंकुर अवस्थी द्वारा निभाई जाएगी। गणेश उत्सव के चलते नवाबगंज बाजार का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंडाल पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुबह-शाम होने वाली आरती और धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है। गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #GanpatiBappaMorya #GaneshPuja #GaneshMahotsav #GondaNews #Gonda #Nawabganj #NawabganjGonda #GaneshPandal #GaneshFestival #GanpatiPuja #SanatanDharma #DharmikKaryakram #GondaNewsToday #UttarPradeshNews #UPNews #GaneshBhakt #MangalMurtiMorya #GanpatiBappa Ganesh Utsav Gonda, Ganesh Puja Nawabganj, Ganpati Bappa Moraya, Gonda Ganesh Mahotsav, Nawabganj Ganesh Pandal, Ganesh Chaturthi News, Gonda News, Uttar Pradesh News का पार्ट 132
- कांग्रेस पि०व०जिलाध्यक्ष ने प्रेम पकडिया पेड पर चले कटर मशीन के विरोध मे डीएम को सौपा ज्ञापन : गोण्डा कांग्रेस पि०व०जिलाध्यक्ष ने प्रेम पकडिया पेड पर चले कटर मशीन के विरोध मे डीएम को सौपा ज्ञापन : गोण्डा सर्राफा व्यापारी शिव कुमार सोनी पर लगा हरे पेड़ के डाल काटने का गंभीर आरोप गोलागंज गोण्डा!1
- बिजली संकट को लेकर किसान यूनियन का टिकैतनगर पावर हाउस पर बड़ा धरना प्रदर्शन, रात 8 बजे 30–35 कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही मचा हड़कंप बिजली की समस्या को लेकर किसान यूनियन का धरना, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे टिकैतनगर (बाराबंकी)। बुधवार रात करीब 8 बजे टिकैतनगर पावर हाउस पर अचानक करीब 30 से 35 किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के धीरे-धीरे एकत्र होने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते किसान यूनियन भदौरिया गुट ने विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के तीन एसडीओ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को संभाला। धरने का नेतृत्व किसान यूनियन भदौरिया गुट के बाराबंकी जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन में संजय राणा, रामचरण रानीपुरवा, जियालाल, प्रेमचंद समेत करीब 30 से 35 कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि प्रदर्शन में क्षेत्र के करीब 20 गांवों से जुड़े लोग शामिल रहे। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में समय से विद्युत आपूर्ति न मिलने और विद्युत लाइन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ राजवीर सिंह टिकैतनगर, एसडीओ रामसनेहीघाट, एसडीओ देवीगंज तथा जेई टिकैतनगर सहित विद्युत कर्मचारी पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और विद्युत व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन की ओर से कोई मांग पत्र नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं ने विभाग को कुछ दिनों का समय देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में विद्युत लाइन और आपूर्ति व्यवस्था सही नहीं हुई तो 29 सितंबर को सिरौली गौसपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति को रोकने के लिए थाना प्रभारी टिकैतनगर मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में धरना शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। एसडीओ टिकैतनगर राजवीर सिंह ने बताया कि ऊपर से विद्युत आपूर्ति में कुछ कमी के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। जल्द ही विद्युत व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू करा दिया जाएगा।4