अजमेर के पीसांगन थाना क्षेत्र के मसीनिया गांव में हुए मुकेश रावत हत्याकांड में गिरफ्तार चौथे आरोपी सोनू गुर्जर से पूछताछ के बाद पुलिस को अवैध पिस्टल को लेकर अहम सुराग मिले हैं। मुकेश की हत्या उसकी पत्नी विमला ने अपने प्रेमी और माइंस कारोबारी गोविंद सिंह रावत के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। पुलिस के मुताबिक, मुकेश को अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था, जिसके चलते उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर यह हत्या की थी। पीसांगन पुलिस इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के आरोपी सोनू गुर्जर से गिरफ्तारी के समय एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे, जिस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आर्म्स एक्ट मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल के अनुसार, सोनू ने पूछताछ में बताया कि उसने यह पिस्टल हरियाणा निवासी कुलदीप से खरीदी थी और इसकी डिलीवरी बांदनवाड़ा के देवरिया रोड पर हुई थी। कुलदीप फिलहाल भिनाय थाना पुलिस की हिरासत में है, जबकि पूछताछ में सामने आए तीन अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है। मामले में पीसांगन थाना प्रभारी पारुल यादव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सोनू की भूमिका व हथियार के इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू ने मुकेश की हत्या से पहले ही यह पिस्टल खरीद ली थी, इसलिए इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि क्या हत्या की साजिश में हथियार का इस्तेमाल करने की तैयारी थी। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

- राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र स्थित लोहारकी गांव में रविवार रात करीब 9 बजे एक दंपती ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। दंपती ने पहले अपने बेटे और बेटी को पानी के टांके में फेंका और फिर खुद भी उसमें कूद गए। मृतकों की पहचान लोहारकी निवासी जसराज (30), उनकी पत्नी निरमा (28), बेटे भरत (10) और बेटी मनीषा (5) के रूप में हुई है। घटना के दौरान रात 9 बजे जसराज के भाई ने उसे टांके में कूदते हुए देख लिया और तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने सभी को टांके से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी देवकिशन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दंपती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर टांके का मुआयना किया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- जैसलमेर के फतेहगढ़ उप-जिले के धायसर क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन के फूटने से स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पाइपलाइन अभी तक ठीक नहीं की गई है, जिससे जल आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।1
- बायतु के सोलंकियों की ढाणी बांकलपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी से नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूल के ताला जड़ दिया और मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान स्टूडेंट और उनके अभिभावकों ने सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी बच्चों व अभिभावकों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद शिक्षण व्यवस्था के लिए तत्काल तीन टीचर्स को लगाने और विषय अध्यापकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद स्टूडेंट धरना समाप्त कर स्कूल के अंदर गए।1
- प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।1
- राजस्थान में एक किसान ने भगवान सांवलिया सेठ के नाम ₹10 करोड़ की संपत्ति कर दी है। भगवान सांवलिया सेठ के नाम इतनी बड़ी संपत्ति करने का यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।1
- सोमवार को जालोर में सनातन धर्म के अनुयायियों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल लोग मलकेश्वर मठ मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और फिर ढोल-धमाके के साथ एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में सनातन धर्म के लोग मौजूद रहे। इस मांग को लेकर लोगों में काफी जोश और उत्साह देखा गया।3
- बाड़मेर जिले के बिशाला क्षेत्र में लगातार 4 दिनों तक हुई रिमझिम बारिश के बाद आज मौसम का मिज़ाज बदला और धूप देखने को मिली है। चार दिनों की हल्की बारिश के बाद खिली इस धूप से क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और उनकी नई आस बंध गई है।1