logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दमोह,,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगी विविध गतिविधियां, प्रभारी मंत्री ने ऑनलाइन जुड़कर तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दमोह : 15 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं प्रस्तावित गतिविधियों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार एवं आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इस दौरान दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमादेवी खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, भाव सिंह मासाब  सहित  जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव तथा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति को विकास एवं जनसेवा से जोड़ना है। गांव और शहर को बेहतर बनाने, शासकीय एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को सुदृढ़ करने तथा स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित स्थानीय व्यवस्थाओं में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए नागरिकों को सक्रिय सहभागी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शासन के साथ मिलकर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें, जिससे विकसित भारत के निर्माण में समाज की भूमिका और मजबूत हो। उन्होंने इस आशय की बात रखी। 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ के साथ रक्तदान शिविर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद  का दिया’ कार्यक्रम के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी दिन जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक जनसहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सहभागिता एवं सम्मान के माध्यम से अभियान को जनसरोकार से जोड़ने की तैयारी की गई है। प्रभारी मंत्री ने 17 सितंबर की गतिविधियों में अधिकाधिक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ेंगी गतिविधियां बैठक में ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा संगीतमय नाट्य प्रस्तुति’, ‘आंगन मिलन’, ‘सेवा ‘ ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा के रंग’, ‘राष्ट्र के संग’, ‘25 साल-25 कहानी’ एवं ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विकसित भारत संकल्प यात्रा  गतिविधियों के कियान्वयन एवं  तैयारियों की समीक्षा की गई। ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत शासकीय एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में विकसित भारत की थीम पर निबंध एवं चित्रकला जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं ‘नमो सेवा संगीतमय नाट्य प्रस्तुति’ के लिए संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय कलाकारों एवं नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हितग्राहियों की सफलता की कहानियां होंगी सामने ‘सेवा की कहानी’ के अंतर्गत विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जाएगा। हितग्राहियों के अनुभवों एवं सफलता की कहानियों को वीडियो अथवा रील  सहित विभिन्न माध्यमों से साझा कर अन्य नागरिकों को भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि औपचारिक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि उससे आमजन को जोड़ते हुए सेवा, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हो। जिला स्तर से लेकर ग्राम एवं वार्ड स्तर तक प्रभावी समन्वय, सतत निगरानी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेवा संकल्प अभियान जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी एवं प्रेरणादायी रूप से संचालित हो सके।      इस अवसर पर महेश पटेल, संजय सेन, संजय यादव, अमित बजाज, मनीष तिवारी, वर्षा रैकवार, प्रिंस जैन, राघवेंद्र सिंह परिहार, मनीष सोनी, कपिल शुक्ला, मनोज खरे, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago
d9959d6c-1f09-41ab-bc05-372dfaf9182b

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कुम्हारी मंडल में सेन समाज की कार्यकारिणी गठित समाज उत्थान, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा कुम्हारी-- सेन समाज की बैठक का आयोजन सेन समाज उत्थान समिति दमोह के तत्वावधान में किया गया। बैठक का शुभारंभ परम पूज्य संत शिरोमणि सेन महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधि-विधान से पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में जिले से पहुंचे जिला अध्यक्ष विवेक सेन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश्वर सेन सागर सहित शेरू सेन, मनोज सेन, बृजेश सेन, गुरु प्रसाद सेन एवं राजेश सेन का समाजजनों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में समाज के उत्थान एवं कल्याण सहित संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। साथ ही जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी गठित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामकिशन सेन को अध्यक्ष एवं दुलीचंद सेन को उपाध्यक्ष बनाया गया। युवा मोर्चा में कडोरी सेन को अध्यक्ष एवं दीपक श्रीवास को उपाध्यक्ष तथा दुकानदार संघ में रघुवीर सेन को अध्यक्ष एवं राहुल सेन को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा समाजहित में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अमर सेन द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सेन समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन
कुम्हारी मंडल में सेन समाज की कार्यकारिणी गठित
समाज उत्थान, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
कुम्हारी-- सेन समाज की बैठक का आयोजन सेन समाज उत्थान समिति दमोह के तत्वावधान में किया गया। बैठक का शुभारंभ परम पूज्य संत शिरोमणि सेन महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधि-विधान से पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में जिले से पहुंचे जिला अध्यक्ष विवेक सेन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश्वर सेन सागर सहित शेरू सेन, मनोज सेन, बृजेश सेन, गुरु प्रसाद सेन एवं राजेश सेन का समाजजनों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
बैठक में समाज के उत्थान एवं कल्याण सहित संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। साथ ही जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी गठित
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामकिशन सेन को अध्यक्ष एवं दुलीचंद सेन को उपाध्यक्ष बनाया गया। युवा मोर्चा में कडोरी सेन को अध्यक्ष एवं दीपक श्रीवास को उपाध्यक्ष तथा दुकानदार संघ में रघुवीर सेन को अध्यक्ष एवं राहुल सेन को उपाध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा समाजहित में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अमर सेन द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सेन समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पत्रकार वार्ता* *भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है* *इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित*
    1
    पत्रकार वार्ता*

*भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है*

 *इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वर्धमान प्लाजा शॉपिंग मॉल गेट के सामने अचानक भरभरते हुए टूटकर गिरा कांच, मॉल में मची अफरा-तफरी; वीडियो आया सामने दमोह। शहर के शिवाजी चौक स्थित नवीन वर्धमान प्लाजा शॉपिंग मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेट के सामने लगा कांच अचानक टूटकर भरभराकर नीचे गिरने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग घबराकर वहां से भाग खड़े हुए। स्थिति को देखते हुए मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया। इसके बाद लाठी की मदद से कांच के बचे हुए हिस्से को भी सावधानीपूर्वक गिराया गया। गनीमत रही कि जिस समय कांच टूटकर नीचे गिरा, उस स्थान पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान पास में मौजूद लोगों ने कांच टूटने का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वही मंगलवार शाम करीब 6 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद लोगों ने मॉल प्रबंधन और संचालक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों से सुरक्षा इंतजामों की जांच की मांग की है।
    1
    वर्धमान प्लाजा शॉपिंग मॉल गेट के सामने अचानक भरभरते हुए टूटकर गिरा कांच, मॉल में मची अफरा-तफरी; वीडियो आया सामने
दमोह। शहर के शिवाजी चौक स्थित नवीन वर्धमान प्लाजा शॉपिंग मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेट के सामने लगा कांच अचानक टूटकर भरभराकर नीचे गिरने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग घबराकर वहां से भाग खड़े हुए। स्थिति को देखते हुए मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया। इसके बाद लाठी की मदद से कांच के बचे हुए हिस्से को भी सावधानीपूर्वक गिराया गया।
गनीमत रही कि जिस समय कांच टूटकर नीचे गिरा, उस स्थान पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान पास में मौजूद लोगों ने कांच टूटने का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वही मंगलवार शाम करीब 6 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद लोगों ने मॉल प्रबंधन और संचालक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों से सुरक्षा इंतजामों की जांच की मांग की है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*
    1
    *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    बक्सवाहा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया
    1
    सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया
सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
    1
    धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश
कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया।
चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।
ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के दमोह -भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ |
    2
    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के
दमोह -भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ |
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बंडा शराब कांड पर गाने का वीडियो वायरल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की बर्थडे पार्टी में लगे ठहाके इधर शोक में मृतकों के परिजन, जनप्रतिनिधि के द्वारा मनाए गए जश्न पर उठे सवाल पथरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की 12 सितंबर को पथरिया के सेमरा स्थित कक्कू ढाबा में आयोजित जन्मदिन पार्टी का वीडियो आज मंगलवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गायक कलाकार बंडा जहरीली शराब कांड में हुई मौतों का संदर्भ लेते हुए गाना गाता नजर आ रहा है। गाने के बोल पर पार्टी में मौजूद लोग ठहाके लगाते दिखे, जिसके बाद वीडियो की आलोचना शुरू हो गई। पार्टी में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया सहित भाजपा नेता मौजूद थे। इधर गौरव पटेल ने कहा कि कलाकार का उद्देश्य शराब न पीने की अपील करना था। उन्होंने कहा कि यदि किसी को गाने से बुरा लगा है तो वे क्षमा चाहते हैं। गौरव पटेल ने बताया कि सरकार शराब मामले को लेकर संवेदनशील है और वे भी नशामुक्ति का संदेश देते हैं। गौरतलब है कि बंडा में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पार्टी का आयोजन उसी ढाबे पर हुआ, जहां पूर्व में अवैध शराब कार्रवाई के दौरान पथरिया थाना में पदस्थ एएस आई संजू सैयाम से अभद्रता और हमले के प्रयास का मामला सामने आया था। वही अपराधी के इधर जनप्रतिनिधियों की आव भगत करने की भी चर्चाएं मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। वही राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयंत मलैया के आयोजन में न पहुंचने के साथ गौरव पटेल के द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह वनाम शक्तिप्रदर्शन की चर्चाएं भी आमजन के बीच बनी रही। जिसकी लोगो द्वारा अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही है।
    2
    बंडा शराब कांड पर गाने का वीडियो वायरल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की बर्थडे पार्टी में लगे ठहाके

इधर शोक में मृतकों के परिजन, जनप्रतिनिधि के द्वारा मनाए गए जश्न पर उठे सवाल
पथरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की 12 सितंबर को पथरिया के सेमरा स्थित कक्कू ढाबा में आयोजित जन्मदिन पार्टी का वीडियो आज मंगलवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गायक कलाकार बंडा जहरीली शराब कांड में हुई मौतों का संदर्भ लेते हुए गाना गाता नजर आ रहा है। गाने के बोल पर पार्टी में मौजूद लोग ठहाके लगाते दिखे, जिसके बाद वीडियो की आलोचना शुरू हो गई।
पार्टी में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया सहित भाजपा नेता मौजूद थे। इधर गौरव पटेल ने कहा कि कलाकार का उद्देश्य शराब न पीने की अपील करना था। उन्होंने कहा कि यदि किसी को गाने से बुरा लगा है तो वे क्षमा चाहते हैं। गौरव पटेल ने बताया कि सरकार शराब मामले को लेकर संवेदनशील है और वे भी नशामुक्ति का संदेश देते हैं। 
गौरतलब है कि बंडा में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पार्टी का आयोजन उसी ढाबे पर हुआ, जहां पूर्व में अवैध शराब कार्रवाई के दौरान पथरिया थाना में पदस्थ एएस आई संजू सैयाम से अभद्रता और हमले के प्रयास का मामला सामने आया था।
वही अपराधी के इधर जनप्रतिनिधियों की आव भगत करने की भी चर्चाएं मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। वही राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयंत मलैया के आयोजन में न पहुंचने के साथ गौरव पटेल के द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह वनाम शक्तिप्रदर्शन की चर्चाएं भी आमजन के बीच बनी रही। जिसकी लोगो द्वारा अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.