Shuru
Apke Nagar Ki App…
गड्ढा नहीं, ‘शॉर्टकट’ बना मौत का रास्ता! कानपुर में डिलीवरी बॉय गिरा, सामने आई लापरवाही की तस्वीर कानपुर, उत्तर प्रदेश से सामने आया ये वीडियो सिस्टम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है। सड़क पर बने इस गड्ढे में एक डिलीवरी बॉय गिर गया। स्थानीय लोग इसे रास्ता छोटा करने का ‘शॉर्टकट’ बता रहे हैं, लेकिन सवाल है—आखिर ऐसी जगह पर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
Latest news india
गड्ढा नहीं, ‘शॉर्टकट’ बना मौत का रास्ता! कानपुर में डिलीवरी बॉय गिरा, सामने आई लापरवाही की तस्वीर कानपुर, उत्तर प्रदेश से सामने आया ये वीडियो सिस्टम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है। सड़क पर बने इस गड्ढे में एक डिलीवरी बॉय गिर गया। स्थानीय लोग इसे रास्ता छोटा करने का ‘शॉर्टकट’ बता रहे हैं, लेकिन सवाल है—आखिर ऐसी जगह पर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 17 सितम्बर। राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसीलों को निर्देश दिया कि आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रकरणों के निस्तारण में इस बात पर खास तवज्जों दी जाय कि फरियादी की गई कार्यवाही से संतुष्ट हो, जिससे असंतुष्ट प्रकरणों की संख्या में कमी आने से सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंक प्रभावित न हो। डीएम ने तहसीलों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय तथा खनन में संलिप्त वाहनों को सीज़ किया जाय। राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि लम्बे समय से चल रहे वादों को चिन्हित करें तथा अभियान संचालित कर उन्हें निस्तारित किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित सीलिंग से सम्बन्धित वादों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें निस्तारित कराया जाय। कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि माहवार निर्धारित लक्ष्य तथा गत वर्ष इस माह तक की गई राजस्व वसूली से कम वसूली नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सम्बन्धित विभागों को मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। विभागों से कहा गया कि मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि मण्डल के अन्य जनपदों के सापेक्ष जिले की वसूली कम नहीं होनी चाहिए। बैठक में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की मदवार समीक्षा में पाया गया कि माह अगस्त 2026 अन्तर्गत वाणिज्य कर के लिए निर्धारित लक्ष्य रू. 2391.50 लाख के सापेक्ष 1253.86 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 52.43 प्रतिशत, स्टाम्प तथा निबन्धन मद में लक्ष्य रू. 1996.00 लाख के सापेक्ष 1950.77 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 97.73 प्रतिशत, आबकारी मद में लक्ष्य रू. 4821.00 लाख के सापेक्ष 4022.98 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 83.45 प्रतिशत, बैंक देय मद में लक्ष्य रू. 134.01 लाख के सापेक्ष 430.59 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 321.24 प्रतिशत तथा विद्युत मद में लक्ष्य रू. 3300.00 लाख के सापेक्ष 3341.00 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 101.24 प्रतिशत है। इस प्रकार कुल मासिक लक्ष्य रू. 15307.09 लाख के सापेक्ष 12045.14 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 78.69 प्रतिशत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, एसडीएम, तहसीलदार तथा कर करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कलेक्ट्रेट के पटल सहायक मौजूद रहे।1
- बहराइच ब्लैकमेलिंग कर 5.20 लाख रुपये वसूलने का आरोपी गिरफ्तार 2.50 लाख रुपये नकद समेत बाइक, एसी और एलईडी टीवी बरामद बहराइच थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली और रंगदारी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और वादी के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित पक्ष से 5.20 लाख रुपये वसूल किए थे। इसके बाद आरोपी द्वारा 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, मामले में 16 सितंबर को मिली तहरीर के आधार पर थाना दरगाह शरीफ में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी और वसूली गई धनराशि की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बहराइच के पास से हिमांशु तायल उर्फ शमी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक मोबाइल में संबंधित आपत्तिजनक फोटो भी मिले। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा वसूली गई धनराशि से खरीदी गई एचएफ डीलक्स प्लस मोटरसाइकिल, डैकिन 1.5 टन इन्वर्टर एसी और सैमसंग एलईडी टीवी भी बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 2.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु तायल उर्फ शमी पुत्र सुभाष तायल, निवासी फत्तेपुरा, निकट डालमियां धर्मशाला, थाना कोतवाली नगर, बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट तथा चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक पंकज चौरसिया, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय, हेड कांस्टेबल अंगद राय और कांस्टेबल विवेक यादव की टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।4
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बहराइच में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक, दोनों देशों के अधिकारियों ने बनाई साझा रणनीति। भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बहराइच में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक, दोनों देशों के अधिकारियों ने बनाई साझा रणनीति। संवाददाता वसीम अहमद | बहराइच गुरुवार, 17 सितंबर 2026 भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बहराइच स्थित 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीमा सुरक्षा, आपसी तालमेल और सीमा प्रबंधन से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर साझा रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने की। इसमें सशस्त्र सीमा बल की 42वीं, 59वीं और 62वीं वाहिनी के अधिकारियों के साथ नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की 29वीं और 30वीं वाहिनी के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त समन्वय को और प्रभावी बनाने, सीमा पार होने वाली गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच नियमित सूचना आदान-प्रदान को मजबूत करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस तरह की बैठकों को जारी रखने पर जोर दिया।1
- HV TV BREAKING NEWS | बिहार 🪔 आशीर्वाद का दिया जलाया, तेल पर सवाल पूछना बच्चे को पड़ा भारी! HV TV BREAKING NEWS | बिहार 🪔 आशीर्वाद का दिया जलाया, तेल पर सवाल पूछना बच्चे को पड़ा भारी! बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आशीर्वाद के नाम पर दिया जलाया गया, लेकिन जब एक बच्चे ने उसमें इस्तेमाल किए जा रहे तेल को लेकर सवाल उठाया तो कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी गई। घटना का मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज है। सवाल यह उठ रहा है कि एक बच्चे का सवाल पूछना आखिर इतना बड़ा अपराध कैसे हो गया कि उसके साथ मारपीट की नौबत आ गई? मामले की पूरी सच्चाई और घटना के पीछे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। यदि बच्चे के साथ मारपीट की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी उठ सकती है। 📢 ऐसी ही महत्वपूर्ण और सटीक खबरों के लिए HV TV NEWS को फॉलो करें, वीडियो को लाइक और शेयर करें। HV TV NEWS — खबर वही जो हो सही। #BiharNews #BiharBreakingNews #BreakingNews #ViralNews #BiharViralNews #ChildNews #ChildSafety #NewsUpdate #HindiNews #LatestNews #ViralVideo #HVTVNEWS #BahraichNews #खबर #बिहार_न्यूज़ #ब्रेकिंग_न्यूज़अगर1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 223916.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 223916.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 84285 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 115127, सरयू बैराज से 4103 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.75 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के काफी नीचे है।1
- गड्ढा नहीं, ‘शॉर्टकट’ बना मौत का रास्ता! कानपुर में डिलीवरी बॉय गिरा, सामने आई लापरवाही की तस्वीर कानपुर, उत्तर प्रदेश से सामने आया ये वीडियो सिस्टम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है। सड़क पर बने इस गड्ढे में एक डिलीवरी बॉय गिर गया। स्थानीय लोग इसे रास्ता छोटा करने का ‘शॉर्टकट’ बता रहे हैं, लेकिन सवाल है—आखिर ऐसी जगह पर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए?1
- थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली / रंगदारी का आरोपी गिरफ्तार कर ₹2.5 लाख नगद, वसूली की धनराशि से क्रय की गयी 01 मोटरसाइकिल, 01 एसी, 01 टीवी बरामद किये जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की बाइट... थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली / रंगदारी का आरोपी गिरफ्तार कर ₹2.5 लाख नगद, वसूली की धनराशि से क्रय की गयी 01 मोटरसाइकिल, 01 एसी, 01 टीवी बरामद किये जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की बाइट...1
- पीएम के 76वें बर्थ-डे सेलीब्रेशन की गवाह बनी चित्तौरा झील जिले में 40 से अधिक स्थानों पर हुआ चरागा,,,‘‘आशीर्वाद का दिया’’ कार्यक्रम से जगमग हुए सरोवर, मन्दिर व स्मारक स्थल ,,, रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ’विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ’सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारम्भ अवसर पर जनपद के चिन्हित 40 से अधिक स्थानों पर मा. जनप्रतिनिधियों की गरीमामयी उपस्थिति में ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अन्तर्गत दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव जी स्मारक स्थल आयोजित हुआ। जहां पर मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने एमएलसी पदमसेन चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, पुरषोत्तम जायसवाल, जिला गन्ना अधिकारी कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी सत्यव्रत श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्रा, योगेंद्र श्रीवास्तव रोहित एपीओ अनिल गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, सुनील श्रीवास्तव, जतिन यज्ञसेनी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सभी लोगों को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस की बधाई दी तथा ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अन्तर्गत झील के तट तथा स्मारक स्थल पर मौजूद लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किया।4
- बहराइच लोन का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते, साइबर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार 09 मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक समेत ₹3.90 लाख नकद बरामद बहराइच, 18 सितंबर। ऑपरेशन CyVajra अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर पासबुक, एटीएम और चेकबुक अपने कब्जे में ले लेते थे और इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाकर निकालते थे।पुलिस के अनुसार थाना हरदी क्षेत्र के ग्राम सिसैय्या चूड़ामणि निवासी प्रमुख तथा सिकन्दरपुर निवासी नारायण वर्मा ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने लोन कराने के नाम पर उनके बैंक खाते खुलवाए और बाद में खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को धमकी दी तथा डराकर उनके खातों से क्रमशः ₹2.40 लाख और ₹4,800 निकलवा लिए। मामले में थाना हरदी में मुकदमा अपराध संख्या 319/2026 और 320/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर थाना खैरीघाट पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों वांछित आरोपियों को राजापुर मोहल्ला, हाईवे किनारे से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान पुत्र अय्यूब निवासी सिघापुरवा थाना रिसिया, समीर अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी आजाद नगर थाना रिसिया और कृष्ण मुरारी प्रसाद पुत्र भगत प्रसाद निवासी सिकन्दरा, जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 09 मोबाइल फोन, 07 आधार कार्ड, 25 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैन कार्ड, एक पासबुक, 12 विजिटिंग कार्ड, एक बैग, एक वैगनार कार और ₹3.90 लाख नकद बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने लोगों को लोन का ऑफर देकर बैंक खाते खुलवाने और उनमें साइबर ठगी की रकम मंगाकर निकालने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी है। कृष्ण मुरारी प्रसाद के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेस वे थाने में वर्ष 2024 में धोखाधड़ी और कूटरचना से संबंधित मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।3