logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुग्राम के थाना डीएलएफ सेक्टर-29 के प्रबंधक के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताया। फोन करने वाले ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने के लिए दबाव बनाया और कार्रवाई के दौरान डीजीपी स्तर का हवाला भी दिया। मामले पर संदेह होने पर थाना प्रबंधक ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई। जांच के दौरान पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय करण कुमार सकूजा के रूप में हुई, जो नेब सराय, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है, जिसकी लाइट मॉल प्रबंधन ने काट दी थी। इसी बिजली को चालू करवाने के उद्देश्य से आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम और पद का गलत इस्तेमाल करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 जुलाई को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।

8 hrs ago
user_Gaurav kumar
Gaurav kumar
विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
8 hrs ago

गुरुग्राम के थाना डीएलएफ सेक्टर-29 के प्रबंधक के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताया। फोन करने वाले ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने के लिए दबाव बनाया और कार्रवाई के दौरान डीजीपी स्तर का हवाला भी दिया। मामले पर संदेह होने पर थाना प्रबंधक ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई। जांच के दौरान पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय करण कुमार सकूजा के रूप में हुई, जो नेब सराय, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है, जिसकी लाइट मॉल प्रबंधन ने काट दी थी। इसी बिजली को चालू करवाने के उद्देश्य से आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम और पद का गलत इस्तेमाल करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 जुलाई को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Govardhan
    1
    Govardhan
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Circus मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • दिल्ली में नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी का पहला बयान सामने आया है।
    1
    दिल्ली में नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी का पहला बयान सामने आया है।
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • गुरुग्राम के फर्रुखनगर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन (IVO) की फर्रुखनगर टीम द्वारा विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, जब सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद दुश्मनों को परास्त कर देश का मान बढ़ाया। उनके इस बलिदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन बीरबल सैनी ने कहा कि युवाओं को सेना के वीर जवानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए तथा शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर वेटरन तिरलोक चंद सैनी, राजेश सैनी, मोहिंदर सिंह, राजिन्द्र सिंह, ओम प्रकाश, बलकिशन, अशोक कुमार, अजीत सिंह, होशियार सिंह, पूर्व जिला उपप्रमुख संजीव यादव, राधेश्याम रोहिला, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरिराम, राज सिंह, मोतीलाल वैरायटी, संजीव प्रधान, राजेश गोयल, ज्ञानचंद, कप्तान सिंह, देवेंद्र शर्मा, रामबीर यादव, शिवचरण सिमर तथा पार्षद होशियार सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ ली।
    1
    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन (IVO) की फर्रुखनगर टीम द्वारा विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, जब सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद दुश्मनों को परास्त कर देश का मान बढ़ाया। उनके इस बलिदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन बीरबल सैनी ने कहा कि युवाओं को सेना के वीर जवानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए तथा शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर वेटरन तिरलोक चंद सैनी, राजेश सैनी, मोहिंदर सिंह, राजिन्द्र सिंह, ओम प्रकाश, बलकिशन, अशोक कुमार, अजीत सिंह, होशियार सिंह, पूर्व जिला उपप्रमुख संजीव यादव, राधेश्याम रोहिला, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरिराम, राज सिंह, मोतीलाल वैरायटी, संजीव प्रधान, राजेश गोयल, ज्ञानचंद, कप्तान सिंह, देवेंद्र शर्मा, रामबीर यादव, शिवचरण सिमर तथा पार्षद होशियार सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ ली।
    user_JP SHARMA
    JP SHARMA
    Local News Reporter फर्रुखनगर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • दिल्ली के द्वारका में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अब हर परिवार के घर के और करीब पहुंच रही हैं। इन केंद्रों के जरिए आम लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा निवारक स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं समय पर और सुलभता से उपलब्ध कराई जा रही हैं। घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की इस व्यवस्था से नागरिकों को समय पर उपचार मिल पा रहा है। यह पहल स्वस्थ, सशक्त और विकसित दिल्ली के संकल्प को नई गति देने का काम कर रही है।
    1
    दिल्ली के द्वारका में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अब हर परिवार के घर के और करीब पहुंच रही हैं। इन केंद्रों के जरिए आम लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा निवारक स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं समय पर और सुलभता से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की इस व्यवस्था से नागरिकों को समय पर उपचार मिल पा रहा है। यह पहल स्वस्थ, सशक्त और विकसित दिल्ली के संकल्प को नई गति देने का काम कर रही है।
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। मेले में 19 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां 1,314 लोगों का पंजीकरण किया गया और कुल 3,097 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इस आयोजन के संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने विस्तृत जानकारी दी। मेले के दौरान सबसे अधिक रुचि पशुपालन विभाग की योजनाओं में देखने को मिली। वहीं, लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त काउंसलिंग डेस्क और स्टाफ की व्यवस्था भी की।
    1
    फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। मेले में 19 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां 1,314 लोगों का पंजीकरण किया गया और कुल 3,097 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इस आयोजन के संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने विस्तृत जानकारी दी।

मेले के दौरान सबसे अधिक रुचि पशुपालन विभाग की योजनाओं में देखने को मिली। वहीं, लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त काउंसलिंग डेस्क और स्टाफ की व्यवस्था भी की।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 228 लोगों के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा संवेदनशील इलाकों में चेकिंग की। इस दौरान गुरुग्राम के पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 और मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें संबंधित पुलिस थानों में ले जाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से हुड़दंग, झगड़ा, मारपीट और अन्य अवांछनीय घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार भविष्य में भी असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से कानून का पालन करने की अपील की है और इस तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या निकटतम पुलिस थाना व चौकी में सूचित करने को कहा है।
    1
    गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 228 लोगों के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा संवेदनशील इलाकों में चेकिंग की। इस दौरान गुरुग्राम के पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 और मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें संबंधित पुलिस थानों में ले जाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से हुड़दंग, झगड़ा, मारपीट और अन्य अवांछनीय घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार भविष्य में भी असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से कानून का पालन करने की अपील की है और इस तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या निकटतम पुलिस थाना व चौकी में सूचित करने को कहा है।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • गुरुग्राम के थाना डीएलएफ सेक्टर-29 के प्रबंधक के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताया। फोन करने वाले ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने के लिए दबाव बनाया और कार्रवाई के दौरान डीजीपी स्तर का हवाला भी दिया। मामले पर संदेह होने पर थाना प्रबंधक ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई। जांच के दौरान पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय करण कुमार सकूजा के रूप में हुई, जो नेब सराय, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है, जिसकी लाइट मॉल प्रबंधन ने काट दी थी। इसी बिजली को चालू करवाने के उद्देश्य से आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम और पद का गलत इस्तेमाल करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 जुलाई को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।
    1
    गुरुग्राम के थाना डीएलएफ सेक्टर-29 के प्रबंधक के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताया। फोन करने वाले ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने के लिए दबाव बनाया और कार्रवाई के दौरान डीजीपी स्तर का हवाला भी दिया। मामले पर संदेह होने पर थाना प्रबंधक ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई।

जांच के दौरान पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय करण कुमार सकूजा के रूप में हुई, जो नेब सराय, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है, जिसकी लाइट मॉल प्रबंधन ने काट दी थी। इसी बिजली को चालू करवाने के उद्देश्य से आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया था।

सरकारी अधिकारी के नाम और पद का गलत इस्तेमाल करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 जुलाई को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.