गुरुग्राम के फर्रुखनगर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन (IVO) की फर्रुखनगर टीम द्वारा विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, जब सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद दुश्मनों को परास्त कर देश का मान बढ़ाया। उनके इस बलिदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन बीरबल सैनी ने कहा कि युवाओं को सेना के वीर जवानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए तथा शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर वेटरन तिरलोक चंद सैनी, राजेश सैनी, मोहिंदर सिंह, राजिन्द्र सिंह, ओम प्रकाश, बलकिशन, अशोक कुमार, अजीत सिंह, होशियार सिंह, पूर्व जिला उपप्रमुख संजीव यादव, राधेश्याम रोहिला, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरिराम, राज सिंह, मोतीलाल वैरायटी, संजीव प्रधान, राजेश गोयल, ज्ञानचंद, कप्तान सिंह, देवेंद्र शर्मा, रामबीर यादव, शिवचरण सिमर तथा पार्षद होशियार सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ ली।

- गुरुग्राम के फर्रुखनगर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन (IVO) की फर्रुखनगर टीम द्वारा विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, जब सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद दुश्मनों को परास्त कर देश का मान बढ़ाया। उनके इस बलिदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन बीरबल सैनी ने कहा कि युवाओं को सेना के वीर जवानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए तथा शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर वेटरन तिरलोक चंद सैनी, राजेश सैनी, मोहिंदर सिंह, राजिन्द्र सिंह, ओम प्रकाश, बलकिशन, अशोक कुमार, अजीत सिंह, होशियार सिंह, पूर्व जिला उपप्रमुख संजीव यादव, राधेश्याम रोहिला, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरिराम, राज सिंह, मोतीलाल वैरायटी, संजीव प्रधान, राजेश गोयल, ज्ञानचंद, कप्तान सिंह, देवेंद्र शर्मा, रामबीर यादव, शिवचरण सिमर तथा पार्षद होशियार सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ ली।1
- दिल्ली में नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी का पहला बयान सामने आया है।1
- Govardhan1
- दिल्ली के द्वारका में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अब हर परिवार के घर के और करीब पहुंच रही हैं। इन केंद्रों के जरिए आम लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा निवारक स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं समय पर और सुलभता से उपलब्ध कराई जा रही हैं। घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की इस व्यवस्था से नागरिकों को समय पर उपचार मिल पा रहा है। यह पहल स्वस्थ, सशक्त और विकसित दिल्ली के संकल्प को नई गति देने का काम कर रही है।1
- मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत, संघर्ष और जुनून के आगे कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। यह सिर्फ एक गोल्ड मेडल नहीं, बल्कि उन अनगिनत सपनों, त्याग और वर्षों की तपस्या की जीत है, जिसने पूरे भारत को गर्व से भर दिया है। पोडियम पर राष्ट्रगान की धुन पर जैसे-जैसे तिरंगा ऊपर जा रहा था, चानू खुशी से रोती और भावुक होती नजर आईं। देश का तिरंगा सबसे ऊंचा लहराने पर करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। स्वर्णिम बेटी की इस शानदार सफलता पर हर भारतीय की ओर से उन्हें दिल से सलाम।1
- गुरुग्राम के थाना डीएलएफ सेक्टर-29 के प्रबंधक के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताया। फोन करने वाले ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने के लिए दबाव बनाया और कार्रवाई के दौरान डीजीपी स्तर का हवाला भी दिया। मामले पर संदेह होने पर थाना प्रबंधक ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई। जांच के दौरान पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय करण कुमार सकूजा के रूप में हुई, जो नेब सराय, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है, जिसकी लाइट मॉल प्रबंधन ने काट दी थी। इसी बिजली को चालू करवाने के उद्देश्य से आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम और पद का गलत इस्तेमाल करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 जुलाई को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।1