बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट मामले में RJD नेता गिरफ्तार, पत्नी की गोली मारकर हत्या; शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला... Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में मुंगेर के RJD महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर की गिरफ्तारी प्रमुख है। पुलिस ने पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्य के तौर पर मोबाइल भी जब्त किया है। वहीं नालंदा के हरनौत में 26 वर्षीय कांति देवी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कथित वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। इसके अलावा शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, अपराध, कानून-व्यवस्था और बिहार की अन्य बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट मामले में RJD नेता गिरफ्तार, पत्नी की गोली मारकर हत्या; शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला... Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में मुंगेर के RJD महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर की गिरफ्तारी प्रमुख है। पुलिस ने पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्य के तौर पर मोबाइल भी जब्त किया है। वहीं नालंदा के हरनौत में 26 वर्षीय कांति देवी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कथित वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। इसके अलावा शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, अपराध, कानून-व्यवस्था और बिहार की अन्य बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
- अवैध बालू के खिलाफ पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, नौ ट्रैक्टर जब्त, मंझवे इलाके में खुद बाइक से ट्रैक्टरों का पीछा करने पहुंचे एसपी, आधा दर्जन लोग हिरासत में जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे इलाके में शनिवार को अवैध बालू के उठाव और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विश्वजीत दयाल खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की कमान संभाली। पुलिस ने कथित तौर पर अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टरों को पकड़ा है। वहीं, बालू कारोबार से जुड़े लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे एसपी पुलिस टीम के साथ मंझवे इलाके में पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एसपी ने खुद बाइक से कुछ ट्रैक्टरों का पीछा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने रास्ते की घेराबंदी कर ट्रैक्टरों को रोक लिया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई।कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पकड़े गए ट्रैक्टरों के कागजात और बालू के स्रोत की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि संबंधित वाहनों के पास बालू के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज और आवश्यक अनुमति थी या नहीं। अवैध बालू के उठाव और परिवहन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बीच एसपी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- बिहार सरकार के पूर्व मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार गीत के बीच करने लगे सर संजय झा ने रोका #viralnews #Biharnews1
- 🌱 पावर वीडर से देसी बैंगन की लाइनों के बीच खेत की जुताई की जा रही है। 🚜🍆 इस वीडियो में देखें कि पावर वीडर की मदद से बैंगन की फसल के बीच की मिट्टी को कैसे भुरभुरा किया जाता है और खरपतवारों को नियंत्रित किया जाता है। खेती को आसान और बेहतर बनाने वाली इस तकनीक के बारे में जानने के लिए वीडियो पूरा देखें। 🌾👨🌾 🌱 पावर वीडर से देसी बैंगन की लाइनों के बीच खेत की जुताई की जा रही है। 🚜🍆 इस वीडियो में देखें कि पावर वीडर की मदद से बैंगन की फसल के बीच की मिट्टी को कैसे भुरभुरा किया जाता है और खरपतवारों को नियंत्रित किया जाता है। खेती को आसान और बेहतर बनाने वाली इस तकनीक के बारे में जानने के लिए वीडियो पूरा देखें। 🌾👨🌾1
- शहरी स्वास्थ्य मिशन की जिला स्तरीय समन्वय का किया गया बैठक आयोजित नगर परिषद लखीसराय के सभागार में शनिवार को सभापति, नगर परिषद लखीसराय की अध्यक्षता में शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय के तत्वावधान में किया गया।बैठक के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद लखीसराय को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।बैठक में शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं अभियानों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से “जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार” अभियान (02 सितंबर से 30 नवंबर 2026), अनीमिया मुक्त बिहार अभियान तथा “सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान” (सितंबर से 31 अक्टूबर 2026) के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इन अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। बैठक में शहरी क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं के चयन एवं उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई। सभापति एवं वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षद, सिटी मैनेजर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला योजना समन्वयक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सहित स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।1
- लखीसराय। मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित। लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शनिवार की दोपहर 1:15 पर जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की।बैठक में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मनी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।1
- बाढ़ पीड़ितों की मदद को जमुई से भागलपुर रवाना हुई युवाओं की टीम - शिव चौक क्लब कोलकाता ने खाद्य सामग्री से भरा पिकअप भेजा, जरूरतमंदों के बीच होगा वितरण जमुई. बाढ़ की विभीषिका झेल रहे भागलपुर के लोगों की मदद के लिए जमुई से युवाओं की एक टीम शनिवार को खाद्य सामग्री लेकर भागलपुर के लिए रवाना हुई. शिव चौक क्लब कोलकाता के बैनर तले टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव से एक पिकअप वाहन में राहत सामग्री लादकर दर्जनों युवा भागलपुर पहुंचे. शिव चौक क्लब कोलकाता के संस्थापक बिक्रम साह ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है. इस बार भागलपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया गया. इसी के तहत युवाओं की टीम खाद्य सामग्री लेकर भागलपुर रवाना हुई है. उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के बीच आलू, चावल, चीनी, दूध, चायपत्ती, मूढ़ी, नमकीन, मिक्सचर, पानी, बिस्कुट और चूड़ा सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी. टीम के सदस्य प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद परिवारों तक सामग्री पहुंचाने का प्रयास करेंगे. राहत सामग्री लेकर रवाना हुई टीम में विशाल कुमार, रीशी साह, सचिन दूबे, विकास दूबे, चुन्नू कुमार सहित कई युवा शामिल रहे. युवाओं ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है संस्था आगे भी जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रखने का प्रयास करेगी.1
- अनंत सिंह ने जदयू विधान पार्षद का समर्थन नहीं किया MlL.C चुनाव को लेकर अनंत सिंह के बागी तेवर बरकरार जदयू विधान पार्षद नीरज 'कुमार का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह। अनंत सिंह ने कहा कि "यह पार्टी का चुनाव नहीं है, इसमें सिंबल नहीं मिलता है.मेरे वोट से मुख्यमं्रीबनता है, ललन बाबू के वोट से प्रधानमंत्री बनता है, इनके वोट से क्या बनेगा?" #Bihar #MLCElections #AnantSingh #DU अनंत सिंह ने जदयू विधान पार्षद का समर्थन नहीं किया MlL.C चुनाव को लेकर अनंत सिंह के बागी तेवर बरकरार जदयू विधान पार्षद नीरज 'कुमार का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह। अनंत सिंह ने कहा कि "यह पार्टी का चुनाव नहीं है, इसमें सिंबल नहीं मिलता है.मेरे वोट से मुख्यमं्रीबनता है, ललन बाबू के वोट से प्रधानमंत्री बनता है, इनके वोट से क्या बनेगा?" #Bihar #MLCElections #AnantSingh #DU1
- लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के उत्पाद विभाग की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान इंग्लिश मोहल्ला निवासी मो0 इलियास के पुत्र मो0 रेयाज पथला रोड से संसार पोखर निवासी मकसूदन राम के पुत्र राजेश कुमार वही जगुआजोर के समीप से 7 लीटर चुलाई शराब के साथ पुरानी बाजार धर्मरायचक निवासी चीरौगी प्रसाद वर्मा के पुत्र रामचंद्र वर्मा के रूप में किया गया।1
- एक हाई-क्वालिटी, रियलिस्टिक हिंदी न्यूज़पेपर फ्रंट पेज बनाएं। यह एक स्पष्ट “काल्पनिक/डेमो न्यूज़” पोस्टर हो। ऊपर बड़े अक्षरों में “BREAKING NEWS” लिखा हो। मुख्य हेडलाइन हो: “सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर धमाके की खबर” नीचे बड़े अक्षरों में स्पष्ट रूप से लिखा हो: “यह एक काल्पनिक न्यूज़ मॉकअप है — वास्तविक घटना की पुष्टि नहीं” बैकग्राउंड में सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट का दृश्य दिखाएं, जहां सुरक्षा बल, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और हल्का धुआं दिखाई दे। कोई खून या ग्राफिक दृश्य नहीं। अखबार का डिजाइन भारतीय हिंदी न्यूज़पेपर जैसा हो, बड़े बोल्ड अक्षर, लाल और काले हेडलाइन, पीले ब्रेकिंग-न्यूज़ बॉक्स, कई न्यूज़ कॉलम और प्रोफेशनल लेआउट के साथ। एक साइड बॉक्स में लिखें: “घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार” दूसरे बॉक्स में: “सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।” नीचे: “ताजा और सत्यापित जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।” पूरा डिजाइन 16:9, हाई रेजोल्यूशन, साफ हिंदी टाइपोग्राफी, प्रिंटेड न्यूज़पेपर लुक, प्रोफेशनल और आकर्षक। एक हाई-क्वालिटी, रियलिस्टिक हिंदी न्यूज़पेपर फ्रंट पेज बनाएं। यह एक स्पष्ट “काल्पनिक/डेमो न्यूज़” पोस्टर हो। ऊपर बड़े अक्षरों में “BREAKING NEWS” लिखा हो। मुख्य हेडलाइन हो: “सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर धमाके की खबर” नीचे बड़े अक्षरों में स्पष्ट रूप से लिखा हो: “यह एक काल्पनिक न्यूज़ मॉकअप है — वास्तविक घटना की पुष्टि नहीं” बैकग्राउंड में सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट का दृश्य दिखाएं, जहां सुरक्षा बल, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और हल्का धुआं दिखाई दे। कोई खून या ग्राफिक दृश्य नहीं। अखबार का डिजाइन भारतीय हिंदी न्यूज़पेपर जैसा हो, बड़े बोल्ड अक्षर, लाल और काले हेडलाइन, पीले ब्रेकिंग-न्यूज़ बॉक्स, कई न्यूज़ कॉलम और प्रोफेशनल लेआउट के साथ। एक साइड बॉक्स में लिखें: “घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार” दूसरे बॉक्स में: “सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।”1