logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूपवास में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। आज महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु के दाम लगातार बढ़ाकर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा प्रहार किया है। इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और सरकार से तुरंत गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की।

4 hrs ago
user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
4 hrs ago

रूपवास में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। आज महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु के दाम लगातार बढ़ाकर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा प्रहार किया है। इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और सरकार से तुरंत गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की।

More news from Bharatpur and nearby areas
  • आज महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु के दाम लगातार बढ़ाकर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा प्रहार किया है। इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और सरकार से तुरंत गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की।
    1
    आज महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु के दाम लगातार बढ़ाकर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा प्रहार किया है। इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और सरकार से तुरंत गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की।
    user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
    4 hrs ago
  • रूपवास रसोई गैस की किल्लत व लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई व नेशनल हाईवे पर 75 मीटर तक के अतिक्रमणों को हटाए जाने के आदेश के विरोध में रूपवास ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव व ब्लाक संगठन महासचिव सुरेश राजावत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जला जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई। पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। महंगाई के कारण गरीब, मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस संगठन महासचिव सुरेश राजावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई के मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रही है और यह विरोध केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है। महंगाई के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही कहा कि नेशनल हाईवे की 75 मीटर परिधि में आने वाले घरों व प्रतिष्ठानों को हटाएं जाने के आदेश का भी हम विरोध करते हैं। इस मौके पर नवनीत डांगुर, रामेन्दर दनगस, अजीत चौधरी, अभिषेक कटारा, महेश रघुवंशी, शिवलाल, श्याम सिंह, हेम सिंह, पदम सिंह, भोला, श्रीभान, कृष्णकांत, रामभरोसी खितौलिया, गंगा सिंह, राम-लखन, दशरथ आदि मौजूद थे।
    1
    रूपवास रसोई गैस की किल्लत व लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई व नेशनल हाईवे पर 75 मीटर तक के अतिक्रमणों को हटाए जाने के आदेश के विरोध में रूपवास ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव व ब्लाक संगठन महासचिव सुरेश राजावत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जला जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई। पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। महंगाई के कारण गरीब, मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस संगठन महासचिव सुरेश राजावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई के मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रही है और यह विरोध केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है। महंगाई के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही कहा कि नेशनल हाईवे की 75 मीटर परिधि में आने वाले घरों व प्रतिष्ठानों को हटाएं जाने के आदेश का भी हम विरोध करते हैं। इस मौके पर नवनीत डांगुर, रामेन्दर दनगस, अजीत चौधरी, अभिषेक कटारा, महेश रघुवंशी, शिवलाल, श्याम सिंह, हेम सिंह, पदम सिंह, भोला, श्रीभान, कृष्णकांत, रामभरोसी खितौलिया, गंगा सिंह, राम-लखन, दशरथ आदि मौजूद थे।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    Bharatpur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु को अंतिम विदाई देती उसकी मां के शब्द भावबुक करने वाले सबको माफ करो और सबसे माफी मांग कर तुम जाओ
    1
    13 साल से कोमा में पड़े  हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु
को अंतिम विदाई देती उसकी मां के शब्द भावबुक करने वाले 
सबको माफ करो और सबसे माफी मांग कर तुम जाओ
    user_Rudra parmar
    Rudra parmar
    बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • थाना एत्मादपुर एवं अन्य टीम सहयोग टीमों की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसमें शराब तस्करों को 606 पेटी शराब एवं अन्य सामान एक थैला एवं अन्य सामान पुलिस द्वारा बरामद की दर्शी गई है उक्त की जानकारी डीपी पश्चिमी द्वारा दी गई
    1
    थाना एत्मादपुर एवं अन्य टीम सहयोग टीमों की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसमें शराब तस्करों को 606 पेटी शराब एवं अन्य सामान एक थैला एवं अन्य सामान पुलिस द्वारा बरामद की दर्शी गई है उक्त की जानकारी डीपी  पश्चिमी द्वारा दी गई
    user_शाहरुख बेग मिर्जा
    शाहरुख बेग मिर्जा
    Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बसेड़ी (धौलपुर)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसेड़ी द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी तथा गैस आपूर्ति में आ रही बाधाओं के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ोरा के निज निवास पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई गैस की समस्या को लेकर आमजन को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पीसीसी सदस्य लाखन सिंह प्रधान खिड़ोरा ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले से ही आम जनता महंगाई से परेशान है, ऐसे में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सरकार ने आमजन पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। वहीं पूर्व प्रधान बद्री जाटव ने कहा कि जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाना ही कांग्रेस पार्टी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। बैठक में पूर्व पीसीसी सदस्य लाखन सिंह प्रधान खिड़ोरा, पूर्व प्रधान बद्री जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह परमार, रामगोपाल सिंह (चच्चू), ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा, सेवानिवृत्त एसडीएम बिजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष लोकेश पाराशर, बागथर मंडल अध्यक्ष, खिड़ोरा मंडल अध्यक्ष बजरंग कुशवाहा, बसेड़ी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जाटव, पप्पू सिंह परमार पिपरोंन, शिवनारायण गोस्वामी, श्यामवीर सिंह, महावीर शर्मा, हरिकिशन कुशवाह, ध्रुवेंद्र सिंह गुर्जर, पुरन सिंह, तहसीलदार सिंह, ख्याली संगोरी, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार, छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित तिवारी, अमित नाहरपुरा, बंटू सिंह सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    बसेड़ी (धौलपुर)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसेड़ी द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी तथा गैस आपूर्ति में आ रही बाधाओं के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ोरा के निज निवास पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई गैस की समस्या को लेकर आमजन को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पीसीसी सदस्य लाखन सिंह प्रधान खिड़ोरा ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले से ही आम जनता महंगाई से परेशान है, ऐसे में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सरकार ने आमजन पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।
वहीं पूर्व प्रधान बद्री जाटव ने कहा कि जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाना ही कांग्रेस पार्टी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे।
बैठक में पूर्व पीसीसी सदस्य लाखन सिंह प्रधान खिड़ोरा, पूर्व प्रधान बद्री जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह परमार, रामगोपाल सिंह (चच्चू), ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा, सेवानिवृत्त एसडीएम बिजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष लोकेश पाराशर, बागथर मंडल अध्यक्ष, खिड़ोरा मंडल अध्यक्ष बजरंग कुशवाहा, बसेड़ी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जाटव, पप्पू सिंह परमार पिपरोंन, शिवनारायण गोस्वामी, श्यामवीर सिंह, महावीर शर्मा, हरिकिशन कुशवाह, ध्रुवेंद्र सिंह गुर्जर, पुरन सिंह, तहसीलदार सिंह, ख्याली संगोरी, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार, छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित तिवारी, अमित नाहरपुरा, बंटू सिंह सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • तहसील बसई नवाब में चल रहे पांच दिवसीय कंश मेले मे 14 मार्च सुंदर झांकियां निकाली गई सर्वप्रथम झांकियों में बने स्वरूपों राधा कृष्ण, महादेव पार्वती,हनुमान , सुदामा की कमेटी द्वारा पूजा अर्चना कर झांकियों का शुभारंभ पुरानी बैंक गली से किया जो पूरे कस्बा मार्ग की परिक्रमा कर मनियां रोड पर समापन किया गया बैंड ढोल नगाड़े वालों को कमेटी द्वारा सभी को उचित इनाम दिया गया और भोजन विवस्था की गई आज 15 मार्च को विराट दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूर दूर के पहलवान आए और कुश्ती का शुभारंभ पूजा अर्चना कर छोटे छोटे बच्चों से कुश्ती कराकर लड्डू के साथ किया गया वही बीच में कई कुश्तियां कराई गई जिसमें महिला पहलवान ने कुश्तियों में दम खम दिखाया आखिरी कुश्ती 71000 रुपए भारत पहलवान अलीगढ़ दूसरा पहलवान सोनू पंजाब के बीच की गई दोनों की कुश्ती काफी देर तक चली आखिर में भारत पहलवान अलीगढ़ ने कुश्ती विजय प्राप्त की और कमेटी द्वारा उचित इनाम दिया गया पुलिस थाना कौलारी हरीनारायण मीणा, सैंपऊ sdm वंशीधर योगी, बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर मौजूद रहे
    3
    तहसील बसई नवाब में चल रहे पांच दिवसीय कंश मेले मे 14 मार्च  सुंदर झांकियां निकाली गई सर्वप्रथम झांकियों में बने स्वरूपों राधा कृष्ण, महादेव पार्वती,हनुमान , सुदामा की कमेटी द्वारा पूजा अर्चना कर झांकियों का शुभारंभ पुरानी बैंक गली से किया जो पूरे कस्बा मार्ग की परिक्रमा कर मनियां रोड पर समापन किया गया बैंड ढोल नगाड़े वालों को कमेटी द्वारा सभी को उचित इनाम दिया गया और भोजन विवस्था की गई आज 15 मार्च को विराट दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूर दूर के पहलवान आए और कुश्ती का शुभारंभ  पूजा अर्चना कर छोटे छोटे बच्चों से कुश्ती कराकर लड्डू के साथ किया गया वही बीच में कई कुश्तियां कराई गई जिसमें महिला पहलवान ने कुश्तियों में दम खम दिखाया आखिरी कुश्ती 71000 रुपए भारत पहलवान अलीगढ़ दूसरा पहलवान सोनू पंजाब के बीच की गई दोनों की कुश्ती काफी देर तक चली आखिर में भारत पहलवान अलीगढ़ ने कुश्ती विजय प्राप्त की और कमेटी द्वारा उचित इनाम दिया गया पुलिस थाना कौलारी हरीनारायण मीणा, सैंपऊ sdm वंशीधर योगी, बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर मौजूद रहे
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Agra News: 1 लाख के कर्ज ने ली जान: खेरागढ़ के सुनील ने लगाई फांसी, बाबा बाल योगी ने सरकार को घेरा! Tags: Agra News, Kheragarh News, खेरागढ़ आगरा, Sunil Suicide Kheragarh, सुनील आत्महत्या आगरा, LDB Bank Loan Case, एलडीबी बैंक लोन, Baba Bal Yogi Agra, बाबा बाल योगी, Farmer Loan Issues, किसान कर्ज आत्महत्या, Vijay Mallya vs Poor, Taj News Agra, आगरा न्यूज़ #AgraNews #JusticeForSunil #Kheragarh #FarmerSuicide #SystemFailure #BabaBalYogi
    1
    Agra News: 1 लाख के कर्ज ने ली जान: खेरागढ़ के सुनील ने लगाई फांसी, बाबा बाल योगी ने सरकार को घेरा!
Tags: Agra News, Kheragarh News, खेरागढ़ आगरा, Sunil Suicide Kheragarh, सुनील आत्महत्या आगरा, LDB Bank Loan Case, एलडीबी बैंक लोन, Baba Bal Yogi Agra, बाबा बाल योगी, Farmer Loan Issues, किसान कर्ज आत्महत्या, Vijay Mallya vs Poor, Taj News Agra, आगरा न्यूज़
#AgraNews #JusticeForSunil #Kheragarh #FarmerSuicide #SystemFailure #BabaBalYogi
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • रूपवास उपखण्ड क्षेत्र के गांव जसवंत नगर के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान पर कई वर्षों से हो रहे अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से रुपबास पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया। तहसीलदार अमित शर्मा ने बताया कि गांव जसवंत नगर के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को जसवंत नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए ज्ञापन दिया था। जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से कच्चे व पक्के अतिक्रमण को हटवाया गया। वहीं अतिक्रमण हटाए जाने की मांग करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हमने उपखण्ड अधिकारी को अतिक्रमण हटवाने के लिए ज्ञापन दिया था। जिसमें लिखा था कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम सभी उपखंड कार्यालय पर आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान सीबीईओ लखनपाल सिंह, एएसआई सुर ज्ञानी, सत्यवीर आदि मौजूद थे। खबर को शेयर और न्यूज़ चैनल को फॉलो करें,
    1
    रूपवास उपखण्ड क्षेत्र के गांव जसवंत नगर के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान पर कई वर्षों से हो रहे अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से रुपबास पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया। 
तहसीलदार अमित शर्मा ने बताया कि गांव जसवंत नगर के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को जसवंत नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए ज्ञापन दिया था। जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से कच्चे व पक्के अतिक्रमण को हटवाया गया। वहीं अतिक्रमण हटाए जाने की मांग करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हमने उपखण्ड अधिकारी को अतिक्रमण हटवाने के लिए ज्ञापन दिया था। जिसमें लिखा था कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम सभी उपखंड कार्यालय पर आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान सीबीईओ लखनपाल सिंह, एएसआई सुर ज्ञानी, सत्यवीर आदि मौजूद थे।
खबर को शेयर और न्यूज़ चैनल को फॉलो करें,
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    Bharatpur, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.