Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
M. Afsar khan
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
More news from Betul and nearby areas
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया1
- पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक सख्ती और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने पांढुर्णा के ग्राम लांघा और गुजरखेड़ी में दबिश देकर जंगल और नालों के किनारे चल रही अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने 800 किलो महुआ लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया और तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी तरफ, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। सुनवाई के दौरान आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया, सड़क निर्माण और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे। इसी दौरान ग्राम पंचायत राजोराकला के सरपंच ने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से रखी। अपर कलेक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- बैतूल जिले के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के मांडवी से पांढुर्णा गांव की ओर विधायक निधि से लाखों रुपये की लागत से बनी ग्रेवल सड़क को खोदने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक किसान पर इस ग्रेवल सड़क को खोदने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि किसान द्वारा पानी की निकासी के लिए सड़क के किनारे नाली खोदी गई है, जिससे यहाँ लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा और सड़क भी पूरी तरह खराब हो जाएगी। इस मामले को लेकर मांडवी के दर्जनों ग्रामीणों और किसानों ने ग्रेवल सड़क खोदने के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ, यह बात भी सामने आई है कि किसान ने पानी निकासी का मार्ग बनाने के लिए ही नाली खोदी है। फिलहाल ग्रामीण इस समस्या के जल्द से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं और यह पूरा मामला अब प्रशासन की जांच का विषय बना हुआ है।1
- बैतूल के सारनी में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने विधायक योगेश पंडाग्रे पर आरोप लगाए हैं।1
- बैतूल जिले के मुलताई में ताप्ती जन्म उत्सव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार शाम को एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला। एसडीओपी एस.के. सिंह और थाना प्रभारी विकास पटेल के नेतृत्व में निकाला गया यह फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र, मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ ताप्ती जन्म उत्सव मनाने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओपी एस.के. सिंह ने कहा कि उत्सव के दौरान पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अफवाह फैलाने, उपद्रव करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विकास पटेल ने भी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है। पुलिस के इस फ्लैग मार्च से नगरवासियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश दिया गया है।1
- बैतूल न्यायालय परिसर में न्यायाधीश के कक्ष की ओर अकारण ही जा रहे एक व्यक्ति ने न्यायालय के कर्मचारी और पुलिस के साथ झूमाझटकी की। मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।1