logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान के करौली से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आयी है करौली से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव में सरसों के खेत में एक नवजात शिशु मिला। किसी ने मासूम को कागज के सिरिंज कार्टन में कपड़े में लपेटकर खेत में फेंक दिया था। खेत में काम कर रहे किसान कृष्णगोपाल मीना को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो कागज के डिब्बे में नवजात शिशु पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार बच्चे का जन्म करीब 12 घंटे पहले हुआ था। उसके सिर पर चोट और हाथ पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। मासूम को तुरंत टोडाभीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए अब उसे करौली जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है। 🙏 इंसानियत अभी जिंदा है, किसान ने रोने की आवाज सुनकर मासूम की जान बचा ली।

3 hrs ago
user_VK News Rajasthan
VK News Rajasthan
Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago

राजस्थान के करौली से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आयी है करौली से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव में सरसों के खेत में एक नवजात शिशु मिला। किसी ने मासूम को कागज के सिरिंज कार्टन में कपड़े में लपेटकर खेत में फेंक दिया था। खेत में काम कर रहे किसान कृष्णगोपाल मीना को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो कागज के डिब्बे में नवजात शिशु पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार बच्चे का जन्म करीब 12 घंटे पहले हुआ था। उसके सिर पर चोट और हाथ पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। मासूम को तुरंत टोडाभीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए अब उसे करौली जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है। 🙏 इंसानियत अभी जिंदा है, किसान ने रोने की आवाज सुनकर मासूम की जान बचा ली।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • करौली से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव में सरसों के खेत में एक नवजात शिशु मिला। किसी ने मासूम को कागज के सिरिंज कार्टन में कपड़े में लपेटकर खेत में फेंक दिया था। खेत में काम कर रहे किसान कृष्णगोपाल मीना को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो कागज के डिब्बे में नवजात शिशु पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार बच्चे का जन्म करीब 12 घंटे पहले हुआ था। उसके सिर पर चोट और हाथ पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। मासूम को तुरंत टोडाभीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए अब उसे करौली जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है। 🙏 इंसानियत अभी जिंदा है, किसान ने रोने की आवाज सुनकर मासूम की जान बचा ली।
    1
    करौली से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर
राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव में सरसों के खेत में एक नवजात शिशु मिला। किसी ने मासूम को कागज के सिरिंज कार्टन में कपड़े में लपेटकर खेत में फेंक दिया था।
खेत में काम कर रहे किसान कृष्णगोपाल मीना को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो कागज के डिब्बे में नवजात शिशु पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार बच्चे का जन्म करीब 12 घंटे पहले हुआ था। उसके सिर पर चोट और हाथ पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं।
मासूम को तुरंत टोडाभीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए अब उसे करौली जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है।
🙏 इंसानियत अभी जिंदा है, किसान ने रोने की आवाज सुनकर मासूम की जान बचा ली।
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आग से झुलसी विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज लालसोट थाना क्षेत्र के डिडवाना ग्राम की आड़ी नली वाली ढाणी में बुधवार सुबह कमरे में आग लगने से 28 वर्षीय रीना देवी पत्नी प्रकाश सैनी की जलने से मौत हो गई। सूचना पर थाना अधिकारी पवन कुमार जाट पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता रामलाल माली निवासी टोडागांगा ने ससुराल पक्ष के पति, सास-ससुर, जेठ व देवरों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है तथा एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है।
    2
    आग से झुलसी विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
लालसोट थाना क्षेत्र के डिडवाना ग्राम की आड़ी नली वाली ढाणी में बुधवार सुबह कमरे में आग लगने से 28 वर्षीय रीना देवी पत्नी प्रकाश सैनी की जलने से मौत हो गई। सूचना पर थाना अधिकारी पवन कुमार जाट पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता रामलाल माली निवासी टोडागांगा ने ससुराल पक्ष के पति, सास-ससुर, जेठ व देवरों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है तथा एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    10 hrs ago
  • कुण्डल तहसील मुख्यालय से जुड़ा प्रमुख मार्ग जर्जर, सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा। – तीन किलोमीटर मार्ग पर डामर गायब, हादसों का बढ़ा खतरा; विरोध प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। तहसील मुख्यालय कुण्डल को ढाणी सौरतलाई से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े इस मार्ग की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क के अधिकांश हिस्से से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है। यह मार्ग केवल कुण्डल और ढाणी सौरतलाई तक सीमित नहीं है, बल्कि दुडकी, भांवता, भांवती, चौबडीवाला, कौलेश्वर, रेहड़ियां, चादेरा, उरवाड़ी, बांदीकुई और गुढाकटला सहित कई गांवों और ढाणियों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी अनदेखी होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण आए दिन मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। खराब सड़क के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
    1
    कुण्डल तहसील मुख्यालय से जुड़ा प्रमुख मार्ग जर्जर, सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा।
– तीन किलोमीटर मार्ग पर डामर गायब, हादसों का बढ़ा खतरा; विरोध प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी।
तहसील मुख्यालय कुण्डल को ढाणी सौरतलाई से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े इस मार्ग की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क के अधिकांश हिस्से से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
यह मार्ग केवल कुण्डल और ढाणी सौरतलाई तक सीमित नहीं है, बल्कि दुडकी, भांवता, भांवती, चौबडीवाला, कौलेश्वर, रेहड़ियां, चादेरा, उरवाड़ी, बांदीकुई और गुढाकटला सहित कई गांवों और ढाणियों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी अनदेखी होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण आए दिन मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। खराब सड़क के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • फाल्गुन माह के उपलक्ष में भेरू जी महाराज के मंदिर में शिव अराधना परिवार मंडल द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित वार्ड नंबर 1 सरपंच मोहल्ले में भेरू जी महाराज मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम शुरू किया इस दौरान फाल्गुन माह के उपलक्ष में शिव अराधना परिवार के कलाकार प्रेमचन्द शर्मा, महेश शर्मा, मदन जांगिड, विजय पारीक, रिंकू, शंकर अन्य कलाकारों द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर कलाकारों द्वारा रंगारंग भजन होली आई रे फागुन रे मस्ती छाई बाई री होली खेलगा नंदलाल नैना नीचा कर ले,अन्य कई तरह के रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर महिलाएं रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर दिनेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, योगेश कुमार गुप्ता, अनुज, वासू,, नीलकमल शर्मा, हजारीलाल बंदूक्या, हरिमोहन सांभरिया रमेश गुप्ता,अन्य महिलाए पूनम गुप्ता, सुमन गुप्ता, रीना गुप्ता, प्रेम, सुनीता, मीना, विनीता, अंकिता, शिमला, शांति, मुन्नी जांगिड़, मीनू, सरोज, ऊषा, सुनीता , सुमन जायसवाल अन्य काफी संख्या में भक्त गण मौजूद थे कार्यक्रम के समापन के बाद महाआरती करके सभी को प्रसाद व शरबत पिलाई गई
    4
    फाल्गुन माह के उपलक्ष में भेरू जी महाराज के मंदिर में शिव अराधना परिवार मंडल द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम 
बस्सी योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित वार्ड नंबर 1 सरपंच मोहल्ले में भेरू जी महाराज मंदिर  में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम शुरू किया इस दौरान फाल्गुन माह के उपलक्ष में शिव अराधना परिवार के कलाकार प्रेमचन्द शर्मा, महेश शर्मा, मदन जांगिड, विजय पारीक, रिंकू, शंकर अन्य कलाकारों द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर  कलाकारों द्वारा रंगारंग भजन होली आई रे फागुन रे मस्ती छाई बाई री होली खेलगा नंदलाल नैना नीचा कर ले,अन्य कई तरह के रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर महिलाएं रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर दिनेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, योगेश कुमार गुप्ता, अनुज, वासू,, नीलकमल शर्मा, हजारीलाल बंदूक्या, हरिमोहन सांभरिया रमेश गुप्ता,अन्य महिलाए पूनम गुप्ता, सुमन गुप्ता, रीना गुप्ता, प्रेम, सुनीता, मीना, विनीता, अंकिता, शिमला, शांति, मुन्नी जांगिड़, मीनू, सरोज, ऊषा, सुनीता , सुमन जायसवाल अन्य काफी संख्या में भक्त गण मौजूद थे कार्यक्रम के समापन के बाद महाआरती करके सभी को प्रसाद व शरबत पिलाई गई
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गंगापुर सिटी शहर का सबसे व्यस्ततम देवी स्टोर चौराहा विधायक रामकेश मीणा के निवास के सामने नाले की सफाई नहीं होने के चलते नाला कीचड़ और कचरे से भरकर ओवरफ्लो होने से आम रास्ते पर ही गंदा पानी बह रहा है जिसके चलते व्यापारी एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आर्य समाज मंदिर रोड पर भी आम रास्ते पर ही नालियों का पानी बह रहा है मुख्य बाजारों की क्रॉस नालिया अवरुद्ध होने के चलते नालियों का पानी आम रास्ते पर ही बहता है समाजसेवी व्यापारी नेता वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद प्रशासन का कई मर्तबा ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही शादी विवाह का सीजन एवं रमजान महीने के चलते मुख्य बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ खरीदारी के लिए आती है लेकिन व्यापारी आमजन ग्राहक और राहगीरों को आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी वहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है शहर के अधिकांश नाले कीचड़ में कचरे से अवरुद्ध होकर भरे हुए हैं फव्वारा चौक से तहसील तक एवं प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक तथा नया बाजार का फव्वारा चौक क्रॉस नाला अवरुद्ध है गंदे पानी की निकासी के लिए आगे रास्ता नहीं है जिनकी शीघ्र सफाई करके खोलने की आवश्यकता है उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से बड़े नालों और नालियों की शीघ्र सफाई करने एवं ध्यान देने की आवश्यकता जताई जिससे आमजन व्यापारी राहगीर ग्राहक सभी को राहत मिल सके
    1
    गंगापुर सिटी शहर का सबसे व्यस्ततम देवी स्टोर चौराहा विधायक रामकेश मीणा के निवास के सामने नाले की सफाई नहीं होने के चलते नाला कीचड़ और कचरे से भरकर ओवरफ्लो होने से आम रास्ते पर ही गंदा पानी बह रहा है जिसके चलते व्यापारी एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आर्य समाज मंदिर रोड पर भी आम रास्ते पर ही नालियों का पानी बह रहा है  मुख्य बाजारों की क्रॉस नालिया अवरुद्ध होने के चलते नालियों का पानी आम रास्ते पर ही बहता है समाजसेवी व्यापारी नेता वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद प्रशासन का कई मर्तबा ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही शादी विवाह का सीजन एवं रमजान महीने के चलते मुख्य बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ खरीदारी के लिए आती है लेकिन व्यापारी आमजन ग्राहक और राहगीरों को आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी वहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है शहर के अधिकांश नाले कीचड़ में कचरे से अवरुद्ध होकर भरे हुए हैं फव्वारा चौक से तहसील तक एवं प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक तथा नया बाजार का फव्वारा चौक क्रॉस नाला अवरुद्ध है गंदे पानी की निकासी के लिए आगे रास्ता नहीं है जिनकी शीघ्र सफाई करके खोलने की आवश्यकता है उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से बड़े नालों और नालियों की शीघ्र सफाई करने एवं ध्यान देने की आवश्यकता जताई जिससे आमजन व्यापारी राहगीर ग्राहक सभी को राहत मिल सके
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    9 hrs ago
  • न्यूज़: गंगापुर सिटी में इन दिनों बाजार में बिक रही “किडनी जॉय” नाम की टॉफी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टॉफी को खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायत सामने आई है और कुछ मामलों में टाइफाइड जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, कई दुकानों पर यह टॉफी खुले में और साफ-सफाई के बिना बेची जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गंदगी या दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी फैल सकती है, इसलिए बच्चों को ऐसी चीजें खाने से बचाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिक रही खाद्य वस्तुओं की जांच करवाई जाए और जो भी उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अपील: अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को बाहर की खुली टॉफी या बिना पैकिंग वाली मिठाई खाने से रोकें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    1
    न्यूज़:
गंगापुर सिटी में इन दिनों बाजार में बिक रही “किडनी जॉय” नाम की टॉफी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टॉफी को खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायत सामने आई है और कुछ मामलों में टाइफाइड जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं।
सूत्रों के अनुसार, कई दुकानों पर यह टॉफी खुले में और साफ-सफाई के बिना बेची जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गंदगी या दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी फैल सकती है, इसलिए बच्चों को ऐसी चीजें खाने से बचाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिक रही खाद्य वस्तुओं की जांच करवाई जाए और जो भी उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
अपील:
अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को बाहर की खुली टॉफी या बिना पैकिंग वाली मिठाई खाने से रोकें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • लालसोट के डीडवाना कस्बे में सीमेंट से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। घटना लालसोट-दौसा हाईवे पर एक सीमेंट कंपनी के गोदाम के सामने हुई। स्टार्ट करते समय आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में ट्रेलर की केबिन धूं-धूं कर जलने लगी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, मौके पर दमकल व पुलिस पहुंची।
    1
    लालसोट के डीडवाना कस्बे में सीमेंट से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई।
घटना लालसोट-दौसा हाईवे पर एक सीमेंट कंपनी के गोदाम के सामने हुई।
स्टार्ट करते समय आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही देर में ट्रेलर की केबिन धूं-धूं कर जलने लगी।
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, मौके पर दमकल व पुलिस पहुंची।
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.