logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आदर्श आचार संहिता के चलते नगर पालिका ईओ पर गिरी गाज स्वायत्त शासन विभाग ने दीपक गोयल को हटाया,तहसीलदार जगवीर सिंह को दी जिम्मेदा बाड़ी नगर पालिका में चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद अधिशासी अधिकारी (ईओ) को बदल दिया गया है। ईओ दीपक गोयल के स्थानीय निवासी होने के कारण उनको पद से हटाकर उनके मूल विभाग जिला परिषद धौलपुर भेजा गया है। उसके साथ पर बाड़ी तहसीलदार जगबीर सिंह को नगर पालिका का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन्होंने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया और नगर पालिका के कामकाज को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली।

10 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

आदर्श आचार संहिता के चलते नगर पालिका ईओ पर गिरी गाज स्वायत्त शासन विभाग ने दीपक गोयल को हटाया,तहसीलदार जगवीर सिंह को दी जिम्मेदा बाड़ी नगर पालिका में चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद अधिशासी अधिकारी (ईओ) को बदल दिया गया है। ईओ दीपक गोयल के स्थानीय निवासी होने के कारण उनको पद से हटाकर उनके मूल विभाग जिला परिषद धौलपुर भेजा गया है। उसके साथ पर बाड़ी तहसीलदार जगबीर सिंह को नगर पालिका का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन्होंने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया और नगर पालिका के कामकाज को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रैकिग कैलारस *"शक्कर कारखाना चलाओ आंदोलन*" *▪️22 अगस्त संपूर्ण जिला बंद की तैयारियां जोरों पर*। *▪️फोल्डर और पर्चो का किया गया विमोचन*। *=============* कैलारस - शक्कर कारखाना प्रांगण से- शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जारी आंदोलन आज छठवें दिन में पहुंच गया है। विधायक पंकज उपाध्याय छठवें दिन भी आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। हालांकि डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार उनके स्वास्थ्य की स्थिति दिनों दिन गिरती जा रही है। परंतु उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। आंदोलन को आगे बढ़ते हुए संघर्ष समिति ने 22 अगस्त को संपूर्ण जिला बंद करने का आह्वान किया है। इस जिला बंद में सभी कस्बों एवं शहरों में बाजार एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही जिले के सभी 775 गांव में बंद एवं हड़ताल रहेगी। गांवों से किसान अपनी जिंस बेचने के लिए बाजार में नहीं लाएंगे और न ही बाजार से कोई खरीदारी करेंगे। इसमें आपातकालीन सुविधाएं जारी रहेंगे। सभी विपक्षी राजनीतिक दलों ने संपूर्ण जिला बंद का समर्थन किया है। इसमें कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित सभी दल संगठन एवं जन संगठन तथा किसान संगठन शामिल हैं। इस दौरान प्रचार प्रसार के लिए एक फोल्डर और एक पर्चे का विमोचन किया गया। जिसे संघर्ष समिति के प्रमुख महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक,अशोक तिवारी, गयाराम सिंह धाकड़, बैजनाथ कुशवाहा पूर्व विधायक सहित समस्त मंच पर उपस्थित नेतागणों ने लोकार्पित किया। इस दौरान आम सभा का कार्यक्रम लगातार जारी रहा जिसे सर्वश्री डोंगर शर्मा एकता परिषद,नरेश गोस्वामी महासचिव मध्य प्रदेश किसान सभा, किरण शर्मा सेवा दल भिंड, चेतन जैन अंबाह, राम प्रकाश गुर्जर ग्रीनफील्ड आंदोलन मुरैना, शायद कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कल 21 अगस्त को इस आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विशेष रूप से आ रहे हैं। इस आंदोलन को आज युवाओं की टीम ने विशेष समर्थन दिया है। साथ ही किसान सभा के बायपास रोड के आंदोलन से संबंधित जत्था और ग्रीन फील्ड आंदोलन से संबंधित कार्यकर्ता भी समर्थन देने पहुंचे हैं। संघर्ष समिति ने सभी से जोरदार तैयारी करने, आम सभा और बंद को सफल बनाने की अपील जारी की है।
    1
    ब्रैकिग कैलारस *"शक्कर कारखाना चलाओ आंदोलन*"
*▪️22 अगस्त संपूर्ण जिला बंद की तैयारियां जोरों पर*।  *▪️फोल्डर और पर्चो का किया गया विमोचन*।
*=============*
कैलारस - शक्कर कारखाना प्रांगण से-
शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जारी आंदोलन आज छठवें दिन में पहुंच गया है। विधायक पंकज उपाध्याय छठवें दिन भी आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
हालांकि डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार उनके स्वास्थ्य की स्थिति दिनों दिन गिरती जा रही है। परंतु उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। आंदोलन को आगे बढ़ते हुए संघर्ष समिति ने 22 अगस्त को संपूर्ण जिला बंद करने का आह्वान किया है। इस जिला बंद में सभी कस्बों एवं शहरों में बाजार एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही जिले के सभी 775 गांव में बंद एवं हड़ताल रहेगी। गांवों से किसान अपनी जिंस बेचने के लिए बाजार में नहीं लाएंगे और न ही बाजार से कोई खरीदारी करेंगे। इसमें आपातकालीन सुविधाएं जारी रहेंगे।
सभी विपक्षी राजनीतिक दलों ने संपूर्ण जिला बंद का समर्थन किया है। इसमें कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित सभी दल संगठन एवं जन संगठन तथा किसान संगठन शामिल हैं।
इस दौरान प्रचार प्रसार के लिए एक फोल्डर और एक पर्चे का विमोचन किया गया। जिसे संघर्ष समिति के प्रमुख महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक,अशोक तिवारी, गयाराम सिंह धाकड़, बैजनाथ कुशवाहा पूर्व विधायक सहित समस्त मंच पर उपस्थित नेतागणों ने लोकार्पित किया।
इस दौरान आम सभा का कार्यक्रम लगातार जारी रहा जिसे सर्वश्री डोंगर शर्मा एकता परिषद,नरेश गोस्वामी महासचिव मध्य प्रदेश किसान सभा, किरण शर्मा सेवा दल भिंड, चेतन जैन अंबाह, राम प्रकाश गुर्जर ग्रीनफील्ड आंदोलन मुरैना, शायद कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। 
कल 21 अगस्त को इस आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विशेष रूप से आ रहे हैं। 
इस आंदोलन को आज युवाओं की टीम ने विशेष समर्थन दिया है। साथ ही किसान सभा के बायपास रोड के आंदोलन से संबंधित जत्था और ग्रीन फील्ड आंदोलन से संबंधित कार्यकर्ता भी समर्थन देने पहुंचे हैं।
संघर्ष समिति ने सभी से जोरदार तैयारी करने, आम सभा और बंद को सफल बनाने की अपील जारी की है।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के समक्ष नगरपालिका कार्यालय में एक को छोड़कर सभी पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद श्री तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के समक्ष नगरपालिका कार्यालय में एक को छोड़कर सभी पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद श्री तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्षदों द्वारा विगत 105 दिनों से दिए जा रहे धरने को जांच करने का आश्वासन देकर समाप्त कराया। टू लेन नहीं फोर लेन बनेगी सड़क ********************** सांसद श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा कि मुरैना से श्योपुर तक अब टू लेन नहीं फोर लेन सड़क की जरूरत है। उन्होंने बताया कि फोर लेन सड़क के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है।इस काम के लिए राशि भी स्वीकृत हो गई है।पैसा डलते ही टैंडर हो जाएंगे।
    1
    सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के समक्ष नगरपालिका कार्यालय में एक को छोड़कर सभी पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद श्री तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया।
सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के समक्ष नगरपालिका कार्यालय में एक को छोड़कर सभी पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद श्री तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पार्षदों द्वारा विगत 105 दिनों से दिए जा रहे धरने को जांच करने का आश्वासन देकर समाप्त कराया।
टू लेन नहीं फोर लेन बनेगी सड़क 
**********************
सांसद श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा कि मुरैना से श्योपुर तक अब टू लेन नहीं फोर लेन सड़क की जरूरत है। उन्होंने बताया कि फोर लेन सड़क के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है।इस काम के लिए राशि भी स्वीकृत हो गई है।पैसा डलते ही टैंडर हो जाएंगे।
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग लोकेशन हिण्डौन सिटी। संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है। अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग
लोकेशन हिण्डौन सिटी।
संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर 
राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग
हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा।
परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है।
अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर बरसे परिजन, राज गिरीश अस्पताल के बाहर हंगामा और धरना.... ​हिंडौन सिटी। नक्कश की देवी मंदिर के पास स्थित चौपड़ा कुआं निवासी एक महिला की प्रसव के बाद गुरुवार रात्रि को अचानक मौत हो जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर को घेर लिया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। चौपड़ा कुआं निवासी ताज बाबू उर्फ तज्जों ने अपनी पत्नी आशना को प्रसव के लिए दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच राज गिरीश अस्पताल में भर्ती कराया था। ​रात करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ​प्रसव के करीब 1 घंटे बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण आसना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ​महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सही समय पर उचित ध्यान नहीं दिया, जिससे आशना की मौत हो गई। ​घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हुआ। सूचना मिलते ही ​एडिशनल एसपी कमल कुमार,​ ​सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद,नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ​भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ​पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
    4
    प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर बरसे परिजन, राज गिरीश अस्पताल के बाहर हंगामा और धरना....
​हिंडौन सिटी। नक्कश की देवी मंदिर के पास स्थित चौपड़ा कुआं निवासी एक महिला की प्रसव के बाद गुरुवार रात्रि को अचानक मौत हो जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर को घेर लिया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। चौपड़ा कुआं निवासी ताज बाबू उर्फ तज्जों ने अपनी पत्नी आशना को प्रसव के लिए दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच राज गिरीश अस्पताल में भर्ती कराया था। ​रात करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ​प्रसव के करीब 1 घंटे बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण आसना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ​महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सही समय पर उचित ध्यान नहीं दिया, जिससे आशना की मौत हो गई। ​घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हुआ। सूचना मिलते ही ​एडिशनल एसपी कमल कुमार,​ ​सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद,नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ​भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ​पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण । हरियालो राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये। वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना, दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।
    1
    हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण ।
हरियालो राजस्थान -एक पेड़  मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये।  वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे  हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु  एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में  पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना,  दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि  विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे  स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा गुरुवार पहुंची बयाना आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में कांचरौली फुलवाड़ा गांव के सैकड़ो महिला पुरुषों ने अपनी रसीद कटाई हैं यात्रा के दौरान देसी घी नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जा रहा है गुरूवार सादाबाद पहुंची रात्रि विश्राम भरतपुर के पितृरामपुरा में होगा
    1
    हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा गुरुवार पहुंची बयाना आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में  कांचरौली फुलवाड़ा गांव के सैकड़ो  महिला पुरुषों ने अपनी रसीद कटाई हैं यात्रा के दौरान देसी घी नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जा रहा है गुरूवार सादाबाद पहुंची रात्रि विश्राम भरतपुर के पितृरामपुरा में होगा
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    9 hrs ago
  • ब्रैकिग मुरैना - कैलारस के विकास को नई गति... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में 19 अगस्त 2025 को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कैलारस शक्कर कारखाने की संपूर्ण भूमि को रोजगार बढ़ाने एवं उद्योगों की स्थापना के लिए एमएसएमई विभाग को सौंपने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री जी ने कैलारस शक्कर कारखाने को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं। मिल के पुनः संचालन से क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों की आय बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं सहित क्षेत्रवासियों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। वहीं, एमएसएमई विभाग देश के बड़े शक्कर मिल संचालकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए शीघ्र ई.ओ.आई. जारी करेगा। मिल के लिए आवश्यक भूमि के अतिरिक्त भूमि पर एमएसएमई इकाइयों के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। यह निर्णय मुरैना जिले में कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। मुरैना क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
    1
    ब्रैकिग मुरैना - कैलारस के विकास को नई गति...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में 19 अगस्त 2025 को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कैलारस शक्कर कारखाने की संपूर्ण भूमि को रोजगार बढ़ाने एवं उद्योगों की स्थापना के लिए एमएसएमई विभाग को सौंपने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री जी ने कैलारस शक्कर कारखाने को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं। मिल के पुनः संचालन से क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों की आय बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं सहित क्षेत्रवासियों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। वहीं, एमएसएमई विभाग देश के बड़े शक्कर मिल संचालकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए शीघ्र ई.ओ.आई. जारी करेगा।

मिल के लिए आवश्यक भूमि के अतिरिक्त भूमि पर एमएसएमई इकाइयों के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

यह निर्णय मुरैना जिले में कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

मुरैना क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पहले दिन सबलगढ़ रेलवे स्टेशन पर 226 टिकिट बिके यहां से दोपहर तक कोई ट्रेन नहीं है इस कारण भी परेशानी आ रही है
    1
    पहले दिन सबलगढ़ रेलवे स्टेशन पर 226 टिकिट बिके
यहां से दोपहर तक कोई ट्रेन नहीं है इस कारण भी परेशानी  आ रही है
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • धोखाधड़ी मामले में नई मंडी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो कार्मिक गिरफ्तार..... ​हिंडौन सिटी। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थापित दो कार्मिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहन नगर निवासी प्रशासनिक अधिकारी गोविंद कुमार गुप्ता और चेतराम कॉलोनी निवासी कनिष्ठ सहायक पवन कुमार उर्फ वासुदेव शर्मा हैं। नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ने बताया कि मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वित्तीय लेनदेन और विभागीय दस्तावेजों में धोखाधड़ी व हेराफेरी का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर नई मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। ​तफ्तीश के दौरान पुलिस को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद कुमार गुप्ता के घर से दो कंप्यूटर, विभिन्न अधिकारियों की 31 मोहर, 134 ई- सिग्नेचर डागल्स, 105 ई-टीडीएस की फाइल बरामद की है। इसके अलावा अधिकारियों के राज्य बीमा रिकॉर्ड बुक, सर्विस बुक बिल बुक आदि सरकारी रिकॉर्ड भी जप्त किए हैं। ​नई मंडी थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों कार्मिकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धोखाधड़ी के खेल में कोई अन्य अधिकारी या बाहरी व्यक्ति तो शामिल नहीं है।
    2
    धोखाधड़ी मामले में नई मंडी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो कार्मिक गिरफ्तार.....
​हिंडौन सिटी। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थापित दो कार्मिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहन नगर निवासी प्रशासनिक अधिकारी गोविंद कुमार गुप्ता और चेतराम कॉलोनी निवासी कनिष्ठ सहायक पवन कुमार उर्फ वासुदेव शर्मा हैं। नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ने बताया कि  मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वित्तीय लेनदेन और विभागीय दस्तावेजों में धोखाधड़ी व हेराफेरी का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर नई मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। ​तफ्तीश के दौरान पुलिस को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद कुमार गुप्ता के घर से दो कंप्यूटर, विभिन्न अधिकारियों की 31 मोहर, 134 ई- सिग्नेचर डागल्स, 105 ई-टीडीएस की फाइल बरामद की है। इसके अलावा अधिकारियों के राज्य बीमा रिकॉर्ड बुक, सर्विस बुक बिल बुक आदि सरकारी रिकॉर्ड भी जप्त किए हैं। ​नई मंडी थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों कार्मिकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धोखाधड़ी के खेल में कोई अन्य अधिकारी या बाहरी व्यक्ति तो शामिल नहीं है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.