Shuru
Apke Nagar Ki App…
Maharaj Singh
More news from Firozabad and nearby areas
- Post by Maharaj Singh1
- ram ram sabui bhaiya ko aap dekh sakte hai saray bharthra ki gali ki stiithi jai sri raam1
- जसवंतनगर:क्षेत्र के निलोई गांव में 70 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 26 जनवरी सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास स्थित एक छोटी कोठरी से धुआं निकलते देखा। मौके पर पहुंचने पर अंदर मुन्ना लाल का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोठरी के दरवाजे के पास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया था। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। घटना के बाद से मृतक का पुत्र गजराज सिंह शाक्य संदेह के घेरे में था, लेकिन पुख्ता साक्ष्य न मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने रणनीति बनाकर टीम गठित की और गहन पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में गजराज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसके पिता जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने रविवार रात करीब 11बजे घर से खेत पर बनी कोठरी पर आया पहले अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया और बाद में कोठरी में तेल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना हादसा प्रतीत हो। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Vineet Kumar1
- चंडीगढ़ मे स्पेशल सीनियर सेक्रटरी आईएएस अधिकारी गणेश अरोड़ा ने सचिवालय से कूद कर आत्महत्या की ? हरियाणा के IAS पीसी मीणा के स्पेशल सचिव हैं गणेश अरोडा। स्पेशल सीनियर सेकेट्री ने सचिवालय से कूद कर की आत्महत्या1
- नामचीन जय हॉस्पिटल ने CMO व पुलिस के साथ मिलकर कथित रूप से कराया था मुस्लिम डॉक्टर का क्लीनिक जबरन खाली ll UP: आगरा के नामचीन जय हॉस्पिटल ने CMO व पुलिस के साथ मिलकर कथित रूप से कराया था मुस्लिम डॉक्टर का क्लीनिक जबरन खाली! उच्च न्यायालय ने लिया संज्ञान. CMO ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर पुलिस को आदेश दिया था. वीडियो 1 महीने पूर्व पुलिस कार्यवाही का जय हॉस्पिटल (Jai Hospital & Research Centre) , जो आगरा के बाईपास रोड/नेहरू नगर क्षेत्र में स्थित है, उसी के परिसर में डॉ. यूनुस खान (Dr. Yunus Khan) का डेंटल क्लीनिक1
- मैनपुरी: कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने दिया 18 सूत्रीय ज्ञापन मैनपुरी। कर्मचारियों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ, मैनपुरी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशा, आंगनबाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सहित असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है और उन्हें पर्याप्त मानदेय भी नहीं मिल रहा है। वहीं संविदा कर्मचारियों को समय पर वेतन, बीमा और सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि एनएचएम, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के संविदा कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने के बाद अब तक बहाल नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण के काम1
- कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागे, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की सख्ती जसवंतनगर: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जसवंतनगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश मिलावटखोर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 2000 लीटर तेल को सीज करने की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ के आलावा खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युनंजय कुमार और राकेश कुमार ओर गायत्री मौजूद रहे। त्योहार से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की यह कार्रवाई आगे1