Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मां जगत- जननी मां बांग वाली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया* ब्रैकिग कैलारस - आज गुरुवार 17 सितंबर 2026 को तहसील कैलारस के नजदीक एन एच नेशनल हाईवे रोड़ 552 के पास स्थित नैपरी गांव में मां जगत जननी मां बांग वाली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। और कहां, कि हे जगत जननी मां मेरे और मेरे परिवार पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखना। *आपका अपना मां बांग वाली, माता रानी का सेवक -लोकेश शुक्ला पत्रकार कैलारस - जिला मुरैना मध्य प्रदेश।*
Lokesh shukla
*मां जगत- जननी मां बांग वाली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया* ब्रैकिग कैलारस - आज गुरुवार 17 सितंबर 2026 को तहसील कैलारस के नजदीक एन एच नेशनल हाईवे रोड़ 552 के पास स्थित नैपरी गांव में मां जगत जननी मां बांग वाली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। और कहां, कि हे जगत जननी मां मेरे और मेरे परिवार पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखना। *आपका अपना मां बांग वाली, माता रानी का सेवक -लोकेश शुक्ला पत्रकार कैलारस - जिला मुरैना मध्य प्रदेश।*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *मां जगत- जननी मां बांग वाली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया* ब्रैकिग कैलारस - आज गुरुवार 17 सितंबर 2026 को तहसील कैलारस के नजदीक एन एच नेशनल हाईवे रोड़ 552 के पास स्थित नैपरी गांव में मां जगत जननी मां बांग वाली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। और कहां, कि हे जगत जननी मां मेरे और मेरे परिवार पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखना। *आपका अपना मां बांग वाली, माता रानी का सेवक -लोकेश शुक्ला पत्रकार कैलारस - जिला मुरैना मध्य प्रदेश।*1
- विजयपुर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना अभी बारिश लगातार जारी विजयपुर। गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। किसानों के लिए बारिश राहत लेकर आई है।हालांकि लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।1
- बाड़ी तुलसीवन में भरा देवछठ पर मेला, पूर्वजों को भोग लगाने दूर-दूर से आए लोग, पूर्वजों बाड़ी तुलसीवन में भरा देवछठ पर मेला, पूर्वजों को भोग लगाने दूर-दूर से आए लोग, पूर्वजों की स्मृति में बने हैं सैकड़ो चबूतरे तुलसीवन परिसर में, हर वर्ष होता है देव छठ पर मेले का आयोजन, तुलसीवन में मुरली मनोहर के दर्शन करने भी पहुंचे श्रद्धालु, चबूतरो पर विप्रो को कराया भोजन,अपने पूर्वजों को किया याद, बामणी नदी में ग्रामीण परिवारों द्वारा किया गया मोहरी एवं कलंगी का विसर्जन1
- बुर्ज खलीफा पर चमका तिरंगा, PM मोदी के जन्मदिन पर दिखा खास विजुअल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर खास लाइट शो के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। बुर्ज खलीफा की स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ जन्मदिन से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए गए।इस दौरान बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगा उठा। इमारत पर दिखाई दिए इस खास विजुअल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुबई में भारतीय समुदाय और मोदी समर्थकों के बीच भी इस मौके को लेकर उत्साह देखने को मिला।बताया जा रहा है कि बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित संदेशों में प्रधानमंत्री मोदी के 75 वर्ष पूरे होने और सेवा से जुड़े संदेश भी शामिल रहे। खास लाइट शो ने दुबई में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।1
- कुल्हाौली मोड़ पर किराना दुकानदार और पड़ोसियों पर जानलेवा हमला, शराब-रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कुल्हाौली मोड़ पीपल वाली चौकी के पास किराना दुकान चलाने वाले भीकम रजक और उनके पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाली-गलौज का विरोध करने पर शुरू हुआ विवाद फरियादी भीकम रजक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 14 सितंबर 2026 की रात करीब 9:00 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर थे, तब पड़ोस में मनीष रावत और उसका दोस्त विजय बघेल शराब के नशे में गाली-गलौज और अश्लील बातें कर रहे थे। मना करने पर दोनों आरोपी अभद्रता पर उतारू हो गए। उस समय अन्य दुकानदारों के आ जाने से आरोपी वहां से चले गए थे। हथियारों और बेल्ट से किया हमला, रंगदारी की मांग अगले दिन 15 सितंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे आरोपी मनीष रावत, अजय रावत, विजय बघेल, सोनू रावत, पारस जाटव, पवन जाटव और 2 अन्य साथी चार मोटरसाइकिलों से आए। आरोपियों ने एकराय होकर पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और शराब के लिए 5,000 रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। अजय रावत ने बेल्ट से फरियादी के सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। बचाने आए पड़ोसियों से भी मारपीट फरियादी को बचाने आए पड़ोसी दुकानदार नीतेश श्रीवास और मांगीलाल धाकड़ के साथ भी आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। तीन आरोपी मौके पर दबोचे गए घटनास्थल पर पत्नी और अन्य राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। भागने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीन आरोपियों—विजय बघेल, मनीष रावत और अजय रावत—को मौके पर ही पकड़ लिया गया। भागते समय गिरने से आरोपियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- देवछठ मचकुंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट एसपी विकास सांगवान ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात व पार्किंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा धौलपुर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक देवछठ मचकुंड मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर धौलपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मचकुंड मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। एसपी ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मचकुंड सरोवर, पार्किंग स्थल, मेला कंट्रोल रूम और महिला पेट्रोलिंग यूनिट सहित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस मेले के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग स्थलों और यातायात प्रबंधन व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, यातायात के सुचारू संचालन और मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बनने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से रहेगी निगरानी एसपी ने मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां से की जा रही निगरानी एवं समन्वय व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने किसी भी सूचना पर त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी जोर मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तैनात महिला पेट्रोलिंग यूनिट की व्यवस्थाओं का भी एसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं प्रभावी एवं समन्वित तरीके से संचालित की जाएं।3
- श्योपुर : पुराना या टूटा मोबाइल बेचना पड़ सकता है भारी.... श्योपुर एसपी मोती उर रहमान ने नागरिकों के लिए एक बेहद गंभीर एडवाइजरी जारी की है। गांव या मोहल्लों में बर्तन और कपड़ों के बदले पुराना या टूटा-फूटा मोबाइल खरीदने वाले फेरी वालों को अपना फोन बिल्कुल न दें।साइबर अपराधी इन फोनों का इस्तेमाल वित्तीय धोखाधड़ी और अन्य अवैध कामों में कर सकते हैं। IMEI नंबर ट्रेस होने पर फोन आपके नाम पर निकलेगा और आप सीधे पुलिस जांच के घेरे में आ सकते हैं। किसी भी संदिग्ध फेरी वाले की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें। सतर्क रहें, सावधान रहें1
- दिनदहाड़े चली गोलियां हजीरा क्षेत्र में मचा हड़कंप 2 लोगो को लगी गोली पुलिस जांच में जुटी! दिनदहाड़े चली गोलियां हजीरा क्षेत्र में मचा हड़कंप 2 लोगो को लगी गोली पुलिस जांच में जुटी! आरामिल क्षेत्र में गोलीबारी मामला सामने आया है जिसमें पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। ग्वालियर। थाना हजीरा क्षेत्र के आरामिल में देर रात गोली चलने से अजय तोमर और शादिक खान घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पैसे के लेनदेन को लेकर हुए आपसी विवाद के दौरान धीरज तोमर और बेटू भदौरिया द्वारा गोली चलाने की बात सामने आ रही है। गोली लगने से दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन उन्हें उपचार के लिए JAH अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और गोली चलने के कारणों तथा आरोपियों की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।1