Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड के चतरा जिले में एक ऐसी कड़वी सच्चाई सामने आई है। इस खुलासे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और कई की आँखें नम हो गई हैं।
DESH LIVE NEWS CHATRA
झारखंड के चतरा जिले में एक ऐसी कड़वी सच्चाई सामने आई है। इस खुलासे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और कई की आँखें नम हो गई हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग में पत्रकारों के साथ मारपीट पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बया... हजारीबाग में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना पर केंद्रीय मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।1
- कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन -- केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी : संजीव बेदिया -- हजारीबाग। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, छोटे व्यवसायी, महिला कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने की जबकि संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये तक की भारी वृद्धि कर आम जनता और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। वहीं छोटे व्यवसायियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले छोटे कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे छोटे होटल संचालक, चाय दुकानदार, फास्ट फूड व्यवसायी और अन्य छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार आम लोगों को राहत देने के बजाय उन पर और आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से विकास और राहत के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश का गरीब, मजदूर, किसान और छोटा व्यवसायी सबसे अधिक परेशान है। गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से छोटे व्यवसायियों की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उनके रोजगार और आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। श्री बेदिया ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता की आवाज़ बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहेगा और यदि केंद्र सरकार ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ नहीं बल्कि आम जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आज छोटे दुकानदार और मेहनतकश लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि करना पूरी तरह जनविरोधी निर्णय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि छोटे व्यवसायियों और आम लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि झामुमो हमेशा से गरीबों, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए, छोटे व्यवसायियों को राहत देने के लिए विशेष सब्सिडी की व्यवस्था की जाए तथा लगातार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य जानकी यादव, मो. इजहार, सुनील शर्मा, गौरव पटेल, यासीन खान, विकास राणा, राजा मोहम्मद, सयनाथ गंझु, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश दास, जिला उपाध्यक्ष नईम राही, दीपक राय कोषाध्यक्ष मो. अख्तर, जिला सह सचिव लखीराम मांझी, मो. अब्दुल्ला खान, सत्येंद्र मेहता,रामकिशोर प्रसाद, सलीम अंसारी, छत्रधारी कुशवाहा, आर. के. मेहता, विक्की धवन, अनवर हुसैन, प्रशांत कुमार, नगर सचिव निसार अहमद, संजय सिंह, उज्जवल सिँह, देवानंद कुमार, नज़ीर अहमद, लखन लाल महतो, श्रीनाथ महतो, कपिलदेव चौधरी, रवि सिंह, जगदीश चंद्र यादव, संजय प्रजापति, दीपनारायण महतो, आनंद मरांडी,सुलेन्द्र बांडो, जयप्रकाश केशरी, कुदूस अंसारी, रामकुमार मेहता, राजदेव यादव, राजीव वर्मा, खलील अंसारी,सद्दाब हाशमी, कुर्बान अंसारी, रीना देवी, साजमा खातून, प्यारी देवी, सुनीता देवी, उमेश गुप्ता, राजेश मेहता,रीता देवी, आनंद मरांडी, आनंद सिंह, विवेक राणा, आफ़ताब आलम, नितेश कुमार, सुनील कुमार, पप्पू सिंह,समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.1
- झारखंड सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची के6 माध्यम से हजारीबाग जिला को 42 नया मोटरसाइकिल प्राप्त हुआ झारखंड सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची के6 माध्यम से हजारीबाग जिला को 42 नया मोटरसाइकिल प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी पुलिस मुख्यालय के द्वारा 50 नई मोटरसाइकिल हजारीबाग जिला को प्राप्त हुई थी। *सभी मोटरसाइकिल को शहर के अतिरिक्त ग्रामीण थानों में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था तथा नशा के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करने हेतु आज *श्री अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग, *श्री अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग, श्री मनोज कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक, सी0सी0आर0, श्री कुमार देवव्रत, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र हजारीबाग* के* द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानो में भेजी गई है।4
- हजारीबाग नगर निगम विकास के बड़े-बड़े वादे कर रहा है, लेकिन हकीकत में कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं। यहां स्थायी कर्मचारियों को 4 महीने और बुजुर्ग पेंशनधारियों को 5 महीने से भुगतान नहीं हुआ है, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। जनता टैक्स देने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग कर रही है।1
- हज़ारीबाग़ ज़िले के विभिन्न प्रखंडों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) के तहत व्यापक कार्यक्रम हुए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को गर्भ जांच, टीकाकरण तथा पोषण संबंधी परामर्श सहित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और कुपोषण की रोकथाम करना है।1
- हजारीबाग महापौर अरविंद कुमार राणा ने आदर्श हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहाँ शिक्षकों की भारी कमी मिली क्योंकि अधिकांश प्रतिनियुक्ति पर थे। उन्होंने पास की सड़क पर जलजमाव की समस्या भी देखी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। महापौर ने शिक्षा विभाग से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने और जल निकासी के लिए नाली बनवाने का आश्वासन दिया।2
- झारखंड के चौपारण में अपाचे गैंग ने कुछ ही सेकंडों में ₹25 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब गैंग को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।1
- तमिलनाडु में अभिनेता विजय और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें तेज़ हो गई हैं। इन चर्चाओं के बीच, राज्यपाल से हुई मुलाकात ने राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा किया है।1
- चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर भोलू पासवान ने कई वार्डों में पीसीसी सड़क और नाला निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव और आवागमन की समस्याओं से निजात मिलेगी। महापौर ने एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।1