logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस प्रताड़ना से आहत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, मचा हड़कंप अल्हागंज। थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस प्रताड़ना से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी तुरंत डॉयल 112 पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ा युवक थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा और नीचे उतरने से मना करता रहा। मौके पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रही। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

9 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

पुलिस प्रताड़ना से आहत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, मचा हड़कंप अल्हागंज। थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस प्रताड़ना से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी तुरंत डॉयल 112 पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ा युवक थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा और नीचे उतरने से मना करता रहा। मौके पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रही। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by HS TV
    1
    Post by HS TV
    user_HS TV
    HS TV
    TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सुरेश कुमार खन्ना (वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं डॉ. सुधीर गुप्ता (एमएलसी) को सौंपा। इस दौरान मंत्री ने प्रधानों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में सरकार के सामने ग्राम प्रधानों की 9 प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने या चुनाव तक कार्यकाल बढ़ाने, छोटी ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ाने, मनरेगा कार्यों के भुगतान की समय सीमा तय करने, जांच पूरी होने से पहले प्रधानों पर कार्रवाई न करने तथा बिजली बिल निशुल्क करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा ग्राम पंचायत की परती जमीन व तालाब निर्धनों को पट्टा देने का अधिकार, पंचायत की आय बढ़ाने के लिए प्रधानों के अधिकारों का विस्तार, सामग्री के बाजार और सरकारी रेट में अंतर समाप्त करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानों की सभी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी और उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानों ने हमेशा उनका साथ दिया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे प्रधानों के हितों की आवाज सरकार तक पहुंचाएं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, महासचिव बृजपाल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रधान जयप्रकाश गुप्ता, वशीउल्ला खां, फिरासत अली, सोनू वर्मा, धीरज, मीता खां, अमर सिंह, मदन लाल वर्मा, सुनील वर्मा, आकाश गुप्ता, राजाराम गिरी, आगा खां, वसीम खां, महेश चंद्र गौतम सहित सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्ष और सैकड़ों प्रधान मौजूद रहे।
    1
    शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सुरेश कुमार खन्ना (वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं डॉ. सुधीर गुप्ता (एमएलसी) को सौंपा। इस दौरान मंत्री ने प्रधानों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और सहयोग का आश्वासन दिया।
संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में सरकार के सामने ग्राम प्रधानों की 9 प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने या चुनाव तक कार्यकाल बढ़ाने, छोटी ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ाने, मनरेगा कार्यों के भुगतान की समय सीमा तय करने, जांच पूरी होने से पहले प्रधानों पर कार्रवाई न करने तथा बिजली बिल निशुल्क करने की मांग प्रमुख रही।
इसके अलावा ग्राम पंचायत की परती जमीन व तालाब निर्धनों को पट्टा देने का अधिकार, पंचायत की आय बढ़ाने के लिए प्रधानों के अधिकारों का विस्तार, सामग्री के बाजार और सरकारी रेट में अंतर समाप्त करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानों की सभी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी और उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानों ने हमेशा उनका साथ दिया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे प्रधानों के हितों की आवाज सरकार तक पहुंचाएं।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, महासचिव बृजपाल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रधान जयप्रकाश गुप्ता, वशीउल्ला खां, फिरासत अली, सोनू वर्मा, धीरज, मीता खां, अमर सिंह, मदन लाल वर्मा, सुनील वर्मा, आकाश गुप्ता, राजाराम गिरी, आगा खां, वसीम खां, महेश चंद्र गौतम सहित सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्ष और सैकड़ों प्रधान मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    6
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • Post by User5028
    4
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • शाहजहाँपुर में एसओजी, सर्विलांस सेल और जलालाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में महिलाओं के बैग-पर्स से जेवर चोरी करने वाली अन्तरजनपदीय गैंग के 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल, अवैध चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।
    1
    शाहजहाँपुर में एसओजी, सर्विलांस सेल और जलालाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में महिलाओं के बैग-पर्स से जेवर चोरी करने वाली अन्तरजनपदीय गैंग के 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल, अवैध चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता: ई-रिक्शा में महिलाओं के पर्स से जेवरात चोरी करने वाला अंतरजनपदीय गैंग गिरफ्तार
    1
    शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता: ई-रिक्शा में महिलाओं के पर्स से जेवरात चोरी करने वाला अंतरजनपदीय गैंग गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    7
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.