logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उदयपुर के वल्लभनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हनुमान मंदिर के समीप गाय को बचाने के प्रयास में दो कारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कार की टक्कर लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों कारें उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रही थीं। इसी बीच कंचन सेवा संस्थान द्वारा निर्मित हनुमानजी के मंदिर के समीप अचानक हाईवे पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया, लेकिन इसके बावजूद कार ने गाय को टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार भी अनियंत्रित होकर आगे वाली कार से जा टकराई।

1 day ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
1 day ago

उदयपुर के वल्लभनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हनुमान मंदिर के समीप गाय को बचाने के प्रयास में दो कारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कार की टक्कर लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों कारें उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रही थीं। इसी बीच कंचन सेवा संस्थान द्वारा निर्मित हनुमानजी के मंदिर के समीप अचानक हाईवे पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया, लेकिन इसके बावजूद कार ने गाय को टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार भी अनियंत्रित होकर आगे वाली कार से जा टकराई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत फतहनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई एवं मावली वृत्ताधिकारी चांदमल सिंगारिया के सुपरविजन में तथा फतहनगर थानाधिकारी मदन लाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस ने इन तीनों वारंटियों को डिटेन कर माननीय एनआई एक्ट न्यायालय मावली के समक्ष पेश किया है। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के बाद फतहनगर थाना पुलिस ने मामले में आगे की अग्रिम कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
    1
    उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत फतहनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई एवं मावली वृत्ताधिकारी चांदमल सिंगारिया के सुपरविजन में तथा फतहनगर थानाधिकारी मदन लाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई।

पुलिस ने इन तीनों वारंटियों को डिटेन कर माननीय एनआई एक्ट न्यायालय मावली के समक्ष पेश किया है। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के बाद फतहनगर थाना पुलिस ने मामले में आगे की अग्रिम कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला अंतर्गत संगेसरा स्थित राधा कृष्ण गौशाला में 151 पौधे लगाए गए। इस दौरान 'राम ढूंढ' करते हुए सभी ग्रामवासी, स्कूल शिक्षक और आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला अंतर्गत संगेसरा स्थित राधा कृष्ण गौशाला में 151 पौधे लगाए गए। इस दौरान 'राम ढूंढ' करते हुए सभी ग्रामवासी, स्कूल शिक्षक और आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • उदयपुर एयरपोर्ट से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से शर्मसार करने वाली स्थिति बनी हुई है। यहां मासूम बच्चे सुरक्षित माहौल के बजाय सीधे तौर पर मौत के साए में बैठकर अपनी पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बच्चों के जीवन को खतरे में डालने वाली यह बदहाल स्थिति सीधे तौर पर पूरी व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करती है।
    1
    उदयपुर एयरपोर्ट से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से शर्मसार करने वाली स्थिति बनी हुई है। यहां मासूम बच्चे सुरक्षित माहौल के बजाय सीधे तौर पर मौत के साए में बैठकर अपनी पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बच्चों के जीवन को खतरे में डालने वाली यह बदहाल स्थिति सीधे तौर पर पूरी व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करती है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजसमंद के रेलमगरा अंतर्गत बनास नदी के किनारे बसे कुरज मोर्रा में अनंत श्री विभूषित संत शिरोमणि श्री नाड़ा वाला श्याम के दरबार में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आगामी 28 एवं 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के तहत मेवाड़ और मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रभु का विशेष अभिषेक, महाआरती और कई अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 29 जुलाई को विशेष गुरु पूजन और गुरु महिमा का आयोजन किया गया है। श्री नाड़ा वाला श्याम एवं समस्त प्रभु परिवार के सान्निध्य में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए दोनों दिन अनवरत महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की भावपूर्ण अपील की है।
    2
    राजसमंद के रेलमगरा अंतर्गत बनास नदी के किनारे बसे कुरज मोर्रा में अनंत श्री विभूषित संत शिरोमणि श्री नाड़ा वाला श्याम के दरबार में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आगामी 28 एवं 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के तहत मेवाड़ और मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रभु का विशेष अभिषेक, महाआरती और कई अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 29 जुलाई को विशेष गुरु पूजन और गुरु महिमा का आयोजन किया गया है। श्री नाड़ा वाला श्याम एवं समस्त प्रभु परिवार के सान्निध्य में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए दोनों दिन अनवरत महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की भावपूर्ण अपील की है।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजसमंद की पिपलांत्री पंचायत को एक नया गौरव हासिल हुआ है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पिपलांत्री को ऐतिहासिक सफलता मिली है, जिसके तहत पिपलांत्री पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म को 72वें राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवार्ड में सम्मानित किया जाएगा। इस सफलता के तहत राजसमंद की पिपलांत्री पंचायत को फिल्मफेयर अवार्ड मिलेगा। इस ऐतिहासिक सफलता पर पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल ने आभार जताया है।
    1
    राजसमंद की पिपलांत्री पंचायत को एक नया गौरव हासिल हुआ है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पिपलांत्री को ऐतिहासिक सफलता मिली है, जिसके तहत पिपलांत्री पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म को 72वें राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवार्ड में सम्मानित किया जाएगा। इस सफलता के तहत राजसमंद की पिपलांत्री पंचायत को फिल्मफेयर अवार्ड मिलेगा।

इस ऐतिहासिक सफलता पर पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल ने आभार जताया है।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • उदयपुर के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालकी टूस के अंतर्गत राजस्व गांव फलैट में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। विद्यालय भवन के दो कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। इन खतरनाक घोषित कमरों में बच्चों को अंदर जाने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने भवन के चारों ओर कांटों की झाड़ियां तक लगा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायतों के बाद भी स्कूल भवन के पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर अब ग्रामीणों ने नए स्कूल भवन के निर्माण और सड़क मरम्मत की मांग उठाई है।
    1
    उदयपुर के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालकी टूस के अंतर्गत राजस्व गांव फलैट में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। विद्यालय भवन के दो कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। इन खतरनाक घोषित कमरों में बच्चों को अंदर जाने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने भवन के चारों ओर कांटों की झाड़ियां तक लगा दी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायतों के बाद भी स्कूल भवन के पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर अब ग्रामीणों ने नए स्कूल भवन के निर्माण और सड़क मरम्मत की मांग उठाई है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजस्थान के राजसमंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चारभुजा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से करीब 70 लाख रुपये मूल्य का 454.385 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया तस्कर तो गिरफ्त में आ गया, लेकिन उसका एक अन्य साथी पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ पास के जंगलों में फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी कुंभलगढ़ के सुपरविजन में जिला विशेष टीम, साइबर सेल तथा चारभुजा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झीलवाड़ा-टुंडरा बेरी रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान झीलवाड़ा की तरफ से आ रही एक संदिग्ध सफेद स्कॉर्पियो को रोकने के लिए पुलिस ने स्टॉप स्टिक का इस्तेमाल किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान गाड़ी में सवार एक बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायर किए, जिसका फायदा उठाकर एक आरोपी जंगल की तरफ भाग निकला, जबकि वाहन चला रहे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद उर्फ गोविंदपाल (निवासी भियाड़, बाड़मेर) के रूप में हुई है। पुलिस को जब्त स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान पीछे की सीट और डिक्की में रखे 25 कट्टों से यह अवैध डोडा चूरा मिला है। इसके साथ ही वाहन से तीन अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं, जिन्हें आरोपी पहचान छिपाने के लिए समय-समय पर बदलते थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर से डोडा चूरा के स्रोत और उसके पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।
    1
    राजस्थान के राजसमंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चारभुजा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से करीब 70 लाख रुपये मूल्य का 454.385 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया तस्कर तो गिरफ्त में आ गया, लेकिन उसका एक अन्य साथी पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ पास के जंगलों में फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी कुंभलगढ़ के सुपरविजन में जिला विशेष टीम, साइबर सेल तथा चारभुजा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झीलवाड़ा-टुंडरा बेरी रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान झीलवाड़ा की तरफ से आ रही एक संदिग्ध सफेद स्कॉर्पियो को रोकने के लिए पुलिस ने स्टॉप स्टिक का इस्तेमाल किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान गाड़ी में सवार एक बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायर किए, जिसका फायदा उठाकर एक आरोपी जंगल की तरफ भाग निकला, जबकि वाहन चला रहे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद उर्फ गोविंदपाल (निवासी भियाड़, बाड़मेर) के रूप में हुई है।

पुलिस को जब्त स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान पीछे की सीट और डिक्की में रखे 25 कट्टों से यह अवैध डोडा चूरा मिला है। इसके साथ ही वाहन से तीन अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं, जिन्हें आरोपी पहचान छिपाने के लिए समय-समय पर बदलते थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर से डोडा चूरा के स्रोत और उसके पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.