Shuru
Apke Nagar Ki App…
धन्यवाद बेतिया पुलिस जैसे ही कुमार बाग थाना में प्राथमिक की दर्ज होते ही गायब पांच लड़की को 24 घंटा के अंदर
Sadhana national News
धन्यवाद बेतिया पुलिस जैसे ही कुमार बाग थाना में प्राथमिक की दर्ज होते ही गायब पांच लड़की को 24 घंटा के अंदर
More news from बिहार and nearby areas
- नौतन/ प्रखंड क्षेत्र के डबरिया पंचायत अंतर्गत परसौनी तिवारी टोला गांव में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर जी के मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर परसौनी तिवारी टोला गांव से खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंची। जहां पारंम्परिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” एवं हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान एवं भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर का स्मरण किया, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। उसी आस्था और विश्वास से श्रद्धापूर्वक उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हो गया। उसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है।।3
- पश्चिमी चंपारण में बेतिया पुलिस ने एक बार फिर भरोसे की मिसाल पेश की है। चनपटिया के बाद लखौरा गांव से गुम हुई पांच नाबालिग बेटियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया। इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में डॉ. सौरव सुमन एवं सदर डीएसपी विवेक दीप ने किया। पुलिस की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के कारण परिजनों ने राहत की सांस ली और पूरे इलाके में पुलिस की सराहना हो रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं बिहार राज्य किसान सभा की ओर से बेतिया पुलिस को धन्यवाद देते हुए पार्टी नेता राधा मोहन यादव ने आज 4 फरवरी बुधवार रात करीब 9 बजे कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर बेतिया पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है और समाज में भरोसा मजबूत करती है।1
- सुगौली के फुलवरिया टॉल प्लाजा पर ओवरलोडिंग ने नाम पर जबरदस्ती करने के मामले में हुआ प्राथमिकी दर्ज,पुलिस जुटी कार्रवाई में।1
- गोपालगंज । बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सहुलि गांव में तिलक समारोह के दौरान 10 हजार रुपये कम चढाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घायल युवक की पहचान बंधौरी गांव निवासी स्व फुलदेव राय के पुत्र ओमप्रकाश राय के रूप में हुई है। उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है...1
- #Gujarat1
- माननीय विधायक सह दर्जा प्राप्त मंत्री Amrendra Kumar Pandey उर्फ पप्पू पाण्डेय का जलवा पटना में दिखा! रेयाजुल हक राजू और हरेंद्र यादव ने लिया जदयू सदस्य ता,,1
- श्रीनगर थाना क्षेत्र में सागवान की अवैध कटाई, ट्रैक्टर जब्त श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघंबरपुर गांव में सागवान की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उदयपुर जंगल से सागवान की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। इस मामले में स्थानीय मुखिया के भाई रंजीत कुमार पर आरोप लगाया गया है। आवेदन के अनुसार वार्ड नंबर 13, पूजहाँ के पास से लकड़ी तस्करी की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। वन विभाग की गाड़ी को देखते ही तस्कर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। ट्रैक्टर बगही बघंबरपुर का बताया जा रहा है, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों राजेश्वर सिंह, विपिन कुमार, पुनीत कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार जंगल से लकड़ी की अवैध कटाई और बिक्री हो रही है, जिससे वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। अब देखना होगा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल स्थानीय लोगों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों एवं उसके आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी पर्व-त्योहार को ध्यान में रखते हुए बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के सभी बैंकों और एटीएम पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में आज बुधवार, 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित रखने, आमजन के धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। बेतिया पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।1
- पूजाहा पटजीरवा से भवानीपुर जाने वाला सड़क जर्जर , जिसके कारण आवागमन में हो रही लोगों की परेशानी|इस सड़क का हालत इतना खराब है कि आते जाते समय लोग डरकर रात को नहीं जा पा रहे है|1