logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजसमंद में साहित्य और प्रशासन का संगम : नव अधिकारियों को साकेत की 31 प्रकाशित पुस्तकें भेंट तरुण जोशी राजसमंद प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साकेत साहित्य संस्थान, राजसमंद द्वारा जिला मुख्यालय पर नव पदस्थापित अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री राजकुमार कसवां एवं उपखंड अधिकारी श्रीमती ओम प्रभा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को जिले में संस्थान द्वारा संचालित साहित्यिक गतिविधियों से अवगत कराया। सभाध्यक्ष श्री दिनेश श्रीमाली ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संस्थान द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष श्री नारायण सिंह राव 'निराकार' ने बताया कि साकेत द्वारा अब तक समसामयिक विषयों पर 31 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। इनमें मतदान जागरूकता, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, बाल विवाह रोकथाम, सड़क सुरक्षा तथा डॉक्टर, ड्राइवर, पुलिस, शिक्षक और महाराणा राजसिंह जैसे जन-जागरूकता विषयों पर केन्द्रित लेखन शामिल है। महासचिव श्री कमल अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में जिला मुख्यालय सहित सभी 12 तहसीलों एवं उदयपुर जिले में संस्थान की शाखाएं पठन-पाठन, लेखन, सृजन एवं आयोजन का कार्य कर रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से कवि, लेखकों और पाठकों को जोड़ने के लिए साकेत के 15 व्हाट्सएप समूह संचालित हैं, जिनमें 7 हजार से अधिक पाठक सदस्य जुड़े हुए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री राजकुमार कसवां ने साकेत की गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशासन के साथ जुड़कर कार्य करने का आग्रह किया और मतदान जागरूकता एवं पर्यावरण विषयों पर प्रकाशन के लिए धन्यवाद दिया। उपखंड अधिकारी श्रीमती ओम प्रभा ने कहा कि एक छोटे से जिले में इतने प्रकाशन, साहित्यिक आयोजन एवं मासिक गोष्ठियों का होना सुखद अनुभूति प्रदान करता है। उन्होंने 'जल ही जीवन है', डॉक्टर, ड्राइवर, पुलिस, प्लास्टिक मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जन-जागरूकता के प्रयासों को सराहनीय बताया। यह समस्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अन्नू राठौड़ "रुद्रांजली "ने दी। इस अवसर पर राधेश्याम राणा, छगनलाल प्रजापत वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. संपतलाल रैगर गोष्ठी प्रभारी ,श्रीमती कुसुम अग्रवाल जिला साहित्य प्रमुख सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_Tarun Joshi, Rajsamand
Tarun Joshi, Rajsamand
राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
3 hrs ago
477db10a-ae95-4019-af8a-39f4a4bc1265

राजसमंद में साहित्य और प्रशासन का संगम : नव अधिकारियों को साकेत की 31 प्रकाशित पुस्तकें भेंट तरुण जोशी राजसमंद प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साकेत साहित्य संस्थान, राजसमंद द्वारा जिला मुख्यालय पर नव पदस्थापित अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री राजकुमार कसवां एवं उपखंड अधिकारी श्रीमती ओम प्रभा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को जिले में संस्थान द्वारा संचालित साहित्यिक गतिविधियों से अवगत कराया। सभाध्यक्ष श्री दिनेश श्रीमाली ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संस्थान द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष श्री नारायण सिंह राव 'निराकार' ने बताया कि साकेत द्वारा अब तक समसामयिक विषयों पर 31 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। इनमें मतदान जागरूकता, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, बाल विवाह रोकथाम, सड़क सुरक्षा तथा डॉक्टर, ड्राइवर, पुलिस, शिक्षक और महाराणा राजसिंह जैसे जन-जागरूकता विषयों पर केन्द्रित लेखन शामिल है। महासचिव श्री कमल अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में जिला मुख्यालय सहित सभी 12 तहसीलों एवं उदयपुर जिले में संस्थान की शाखाएं पठन-पाठन,

b73889ea-5b36-41c0-b2d2-c7d4612ff4be

लेखन, सृजन एवं आयोजन का कार्य कर रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से कवि, लेखकों और पाठकों को जोड़ने के लिए साकेत के 15 व्हाट्सएप समूह संचालित हैं, जिनमें 7 हजार से अधिक पाठक सदस्य जुड़े हुए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री राजकुमार कसवां ने साकेत की गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशासन के साथ जुड़कर कार्य करने का आग्रह किया और मतदान जागरूकता एवं पर्यावरण विषयों पर प्रकाशन के लिए धन्यवाद दिया। उपखंड अधिकारी श्रीमती ओम प्रभा ने कहा कि एक छोटे से जिले में इतने प्रकाशन, साहित्यिक आयोजन एवं मासिक गोष्ठियों का होना सुखद अनुभूति प्रदान करता है। उन्होंने 'जल ही जीवन है', डॉक्टर, ड्राइवर, पुलिस, प्लास्टिक मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जन-जागरूकता के प्रयासों को सराहनीय बताया। यह समस्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अन्नू राठौड़ "रुद्रांजली "ने दी। इस अवसर पर राधेश्याम राणा, छगनलाल प्रजापत वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. संपतलाल रैगर गोष्ठी प्रभारी ,श्रीमती कुसुम अग्रवाल जिला साहित्य प्रमुख सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजसमंद की 5 निकायों में पहले दिन 9 नामांकनः नाथद्वारा में कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 2 निकायों में कोई पर्चा नहीं भरा
    1
    राजसमंद की 5 निकायों में पहले दिन 9 नामांकनः नाथद्वारा में कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 2 निकायों में कोई पर्चा नहीं भरा
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रोडवेज बस और कर की टक्कर में बाल बाल बच्चे यात्रीगण कोई हताहत नहीं रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यूज़ द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    रोडवेज बस और कर की टक्कर में बाल बाल बच्चे यात्रीगण कोई हताहत नहीं रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यूज़ द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजसमंद पुलिस ने वाहन चालकों के साथ मनाया अनोखा रक्षा बंधन तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया रक्षाबंधन, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को राखी बांधकर भेंट किए हेलमेट, हमेशा हेलमेट पहनने और खुद को सुरक्षित रखने का संकल्प, महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधकर कार्यक्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन, राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और की सरोज बैरवा रहे मौजूद,
    1
    राजसमंद पुलिस ने वाहन चालकों के साथ मनाया अनोखा रक्षा बंधन 
तरुण जोशी 
राजसमंद 
94142 39644 
राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया रक्षाबंधन, 
बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को राखी बांधकर भेंट किए हेलमेट, 
हमेशा हेलमेट पहनने और खुद को सुरक्षित रखने का  संकल्प,
महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधकर कार्यक्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन,
राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और की सरोज बैरवा रहे मौजूद,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व राजसमंद जिले के गढबौर चारभुजा | कस्बे के कृष्णधाम मंदिर में शुक्रवार को श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर परंपरा अनुसार पूजा हुई। शुभ मुहूर्त में देवस्थान कचेड़ी से पुजारी मृदंग थाली एवं नर्सिगे के साथ थाल में चांदी की राखी, श्रीफल और दक्षिणा लेकर मंदिर पहुंचे। भगवान को चांदी की राखी, श्रीफल, पत्रम और पुष्पम यथा अनुसार अर्पित किए। उससे पूर्व भगवान के राजभोग आरती की गई। उसके बाद में भगवान को चांदी की राखी भेंट करने के बाद पुजारियों और कस्बेवासियों ने एक-एक कर भगवान को राखी और श्रीफल चढ़ाए। इसके बाद पुजारियों को राखी बांधी गई। उसके बाद राखी का त्यौहार पूरे कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा बड़ो से आशीर्वाद लिया वही भाइयों ने बहनों को तोहफे के रूप में कपड़े और दक्षिणा देकर बहनों के रक्षा की जिम्मेदारी ली । वही चारभुजा नाथ मंदिर में रक्षाबंधन होने के बाद आसपास के गांवों में भी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और बड़ों से आशीर्वाद लिया। चारभुजा मंदिर में राखी की परंपरा निभाने के लिए काफी संख्या में पुजारीगणों के साथ कस्बे वासी एवं देवस्थान विभाग के कार्मिक शामिल हुए। रक्षाबंधन के त्यौहार पर आने जाने वाले लोगों की निजी एवं रोडवेज बसों में दिनभर भारी भीड़ के साथ कस्बे में आने जाने वाली सभी बसें यात्रियों से भरी नजर आई
    4
    मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व
मेवाड़ के चारभुजा नाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में भगवान को श्रीफल, राखी व दक्षिणा भेंट कर मनाया रक्षाबंधन पर्व
राजसमंद जिले के गढबौर 
चारभुजा | कस्बे के कृष्णधाम मंदिर में शुक्रवार  को श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर परंपरा अनुसार पूजा हुई। शुभ मुहूर्त में देवस्थान कचेड़ी से पुजारी मृदंग थाली एवं नर्सिगे के साथ थाल में चांदी की राखी, श्रीफल और दक्षिणा लेकर मंदिर पहुंचे। भगवान को चांदी की राखी, श्रीफल, पत्रम और पुष्पम यथा अनुसार अर्पित किए। उससे पूर्व भगवान के राजभोग आरती की गई। उसके बाद में भगवान को चांदी की राखी भेंट करने के बाद पुजारियों और कस्बेवासियों ने एक-एक कर  भगवान को राखी और श्रीफल चढ़ाए। इसके बाद पुजारियों को राखी बांधी गई। उसके बाद राखी का त्यौहार पूरे कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां  बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा बड़ो से आशीर्वाद लिया वही भाइयों ने बहनों को तोहफे के रूप में कपड़े और दक्षिणा देकर बहनों के रक्षा की जिम्मेदारी ली । वही चारभुजा नाथ मंदिर में रक्षाबंधन होने के बाद आसपास के गांवों में भी बहनों ने भाइयों  की कलाई पर राखी बांधी और बड़ों से आशीर्वाद लिया। चारभुजा मंदिर में राखी की परंपरा निभाने के लिए काफी संख्या में पुजारीगणों के साथ कस्बे वासी एवं देवस्थान विभाग के कार्मिक शामिल हुए। 
रक्षाबंधन के त्यौहार पर आने जाने वाले लोगों की निजी एवं  रोडवेज बसों में दिनभर भारी भीड़ के साथ कस्बे में आने जाने वाली सभी बसें यात्रियों से भरी नजर आई
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    29 min ago
  • उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर हुआ पुलिस किया खोलासा उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर गांव के ही 3 युवकों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर किया था। आरोपियों पर बहुत कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए लूट का प्लान बनाया और रात को बुजुर्ग पति-पत्नी के घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शवों को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर बक्से में डाल दिया और ऊपर बिस्तर रख दिए। इसके बाद कमरे और बरामदे सहित घर में लगे खून के धब्बों की सफाई की और सोने-चांदी के गहने, नकदी लेकर फरार हो गए। आरोपी युवक बुजुर्ग दंपती के जूते-चप्पल भी साथ ले गए थे, ताकि सूना घर देखकर परिजनों-रिश्तेदारों को लगे कि दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
    1
    उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर हुआ पुलिस किया खोलासा
उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर गांव के ही 3 युवकों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर किया था।
आरोपियों पर बहुत कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए लूट का प्लान बनाया और रात को बुजुर्ग पति-पत्नी के घर में घुसकर हत्या कर दी।
आरोपियों ने शवों को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर बक्से में डाल दिया और ऊपर बिस्तर रख दिए।
इसके बाद कमरे और बरामदे सहित घर में लगे खून के धब्बों की सफाई की और सोने-चांदी के गहने, नकदी लेकर फरार हो गए।
आरोपी युवक बुजुर्ग दंपती के जूते-चप्पल भी साथ ले गए थे, ताकि सूना घर देखकर परिजनों-रिश्तेदारों को लगे कि दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं।
पुलिस ने गुरुवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
    user_J&J live
    J&J live
    भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में हर्सोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर के पुराना चौराहा बस स्टैंड एवं बाईपास चौराहा पर दिनभर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। वहीं मिठाई की दुकानों एवं राखियों के स्टॉल पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। त्योहार को लेकर के दुकानों के बाहर भी आकर्षक विद्युत सजावट की गई। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए जमकर खरीददारी की।
    1
    भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में हर्सोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर के पुराना चौराहा बस स्टैंड एवं बाईपास चौराहा पर दिनभर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। वहीं मिठाई की दुकानों एवं राखियों के स्टॉल पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। त्योहार को लेकर के दुकानों के बाहर भी आकर्षक विद्युत सजावट की गई। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए जमकर खरीददारी की।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    48 min ago
  • भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद वृद्ध को मारी गोली, गंभीर घायल, भीलवाड़ा रेफर ,, ✍️✍️ मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव में शुक्रवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मार दी। अचानक हुई इस वारदात में शंकर पिता उदयराम दरोगा उम्र (70 वर्ष )के सीने में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शंकर दरोगा बाड़े में भैंसों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक वहां पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से वे घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन एवं ग्रामीण घायल शंकर दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश के साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। @हाइलाइट Journalist Suresh Chandra Meghwanshi SP Bhilwara Bhilwara Police
    1
    भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद वृद्ध को मारी गोली, गंभीर घायल, भीलवाड़ा रेफर ,,
✍️✍️ 
मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव में शुक्रवार शाम को  उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मार दी। अचानक हुई इस वारदात में शंकर पिता उदयराम दरोगा उम्र (70 वर्ष )के सीने में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शंकर  दरोगा बाड़े में भैंसों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक वहां पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से वे घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजन एवं ग्रामीण घायल शंकर  दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर मांडल  पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश के साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
@हाइलाइट Journalist Suresh Chandra Meghwanshi SP Bhilwara Bhilwara Police
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    16 min ago
  • राजसमंद राखी के अवसर पर बाजारों में उमड़ी भीड़ आज बहनें भाइयों की कलाई पर बंदे की राखी रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से बाजारों में उमड़ी भीड़
    4
    राजसमंद राखी के अवसर पर बाजारों में उमड़ी भीड़ आज बहनें भाइयों की कलाई पर बंदे की राखी रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से बाजारों में उमड़ी भीड़
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.