Shuru
Apke Nagar Ki App…
pipra barer igrs aawas ki mang Kiya gaya tha Abhinay Ojha dwara kharij Kiya Gaya ham Garib aadami kahan se banva payenge
Premlal Kumar
pipra barer igrs aawas ki mang Kiya gaya tha Abhinay Ojha dwara kharij Kiya Gaya ham Garib aadami kahan se banva payenge
- Premlal Kumarनौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेशyahi Mera Makan hai is Makan per awaaz milane layak nahin hai Abhinay Ojha बार-बार kharij kar de rahe hain23 hrs ago
- Premlal Kumarनौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेशgaon ka naam pipra bhadesar23 hrs ago
- Premlal Kumarनौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश86042355351 day ago
- Premlal Kumarनौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेशhamara kaccha Makan hai tab bhi Abhinay Ojha kah rahe Hain ki pakka Makan hai unko awaaz nahin Milana chahie1 day ago
- Premlal Kumarनौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेशAbhinay Ojha hamare number per phone kiye apne ghar ka Apne mummy ka Aadhar ka photo hamare pass bhejo tabhi hamara kharij karva diye चार-पांच bar Ho Gaya Garib aadami ham log kahan jaenge1 day ago
- Premlal Kumarनौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेशhumko aawas ki mang chahie1 day ago
- Premlal Kumarनौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेशGarib aadami ka Abhinay Ojha ka kya bigaad rakhe hain ki बार-बार Katwa de rahe hain aawas hamara Aaj gyaras per1 day ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज से बड़ी खबर! सोमवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने पूरे जिले में अफरा-तफरी मचा दी। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना-निचलौल मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई। पेड़ गिरने के साथ ही बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तार सड़क पर फैल गए और यातायात ठप हो गया। कुछ ही मिनटों के तूफान ने लोगों को दहशत में डाल दिया—दुकानदारों ने शटर गिराए, ग्रामीण इलाकों में भी हालात बिगड़े। राहत की बात—अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। #WeatherAlert #StormUpdate #IndiaNews #SafetyFirst #maharajganj || Maharajganj News || Maharajganj Aapan Maharajganj || Weather Alert Maharajganj1
- बंगाल जीत पर नौतनवा में BJP का जोरदार जश्न! अस्पताल चौराहा पर पटाखा फोड़ मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया.1
- संत कबीर नगर। खलीलाबाद के बंजरिया मोहल्ला स्थित पैगाम पीसीओ वाली गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। हालिया बारिश के चलते पूरी गली कीचड़ से पट गई है, जिससे आमजन का पैदल चलना भी बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पानी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्लेवासियों के अनुसार, गली में आए दिन फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को ही तीन लोग कीचड़ में फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना तक जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल क्षेत्र के लोग भय और असुविधा के बीच जीवन यापन कर रहे हैं।1
- Post by आज की आवाज1
- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के कुशल निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने हेतु व्यापक पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) अभियान चलाया गया*। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना महुली क्षेत्र के विभिन्न कस्बों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया। आमजन से वार्ता करते हुए पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। गश्त के दौरान लोगों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण में सहायता मिल सके। इसके साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण न करने, यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु भी आमजन को जागरूक किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा बताया गया कि जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। थाना महुली पुलिस जनपद संत कबीर नगर4
- संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद स्थित गोला बाजार में उस समय उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय नेताओं ने बंगाल एवं असम चुनाव में शानदार प्रदर्शन पर भव्य जश्न मनाया।कार्यक्रम की अगुवाई नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ने की। इस दौरान मुरलीधर जायसवाल, कपीस अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, श्रीधर अग्रहरि, पियूष सिंह, मृत्युंजय राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर सभी शीर्ष नेताओं ने एकजुट होकर न केवल इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया, बल्कि अतीत के संघर्षों, संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया। नेताओं ने कहा कि यह सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, जनता के विश्वास और संगठन की मजबूत नींव का परिणाम है। सभी वक्ताओं ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में मिले जनसमर्थन को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि यह देश की जनता का विकास और सुशासन के प्रति विश्वास दर्शाता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को दिल से बधाई दी।बंगाल मैं भाजपा के प्रचंड की जीत पर भी विशेष उत्साह देखने को मिला। व्यापारियों और नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि वे आगे भी इसी तरह एकजुट होकर समाज, व्यापार और राष्ट्रहित में कार्य करते रहेंगे। गोला बाजार में समस्त व्यापारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य और यादगार बना दिया।1
- विधायक सिसवा की पत्नी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पैतृक आवास पिपरा बाबू पहुंचकर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि। 23 अप्रैल को वृंदावन में हृदयाघात से हुई थी मौत महराजगंज, दिनांक 04 मई 2026, आज जनपद महराजगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की दिवंगत धर्मपत्नी स्वर्गीय विंद्रावती देवी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माननीय मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के तहत सायंकाल ग्राम पंचायत पिपरा बाबू स्थित विधायक सिसवा के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधायक प्रेम सागर पटेल से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सभी लोग परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मा. सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल जी की धर्मपत्नी विंद्रावती देवी का निधन वृंदावन में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को हृदयाघात पड़ने के कारण हो गया था। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय त्रिमुहानी घाट पर विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे थे। आज आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि सभा में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया तथा नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विधायक सिसवा के परिजनों में उनके पुत्र धर्मवीर पटेल, कर्मवीर पटेल, धीरज पटेल तथा पुत्रवधुएं रुचि पटेल, ज्योति पटेल और अनुराधा पटेल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पुण्य स्मृतियों को याद किया। श्रद्धांजलि में सभी लोग भावमय थे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। #Maharajganj #CM #yogi #Adityanath #MLA #wife #deth1
- महराजगंज जिले के लिए राहत भरी खबर! अब दांत के इलाज के लिए मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 7 नए दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। जल्द ही ये डॉक्टर जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी सेवाएं देंगे, जिससे लोगों को सस्ती और बेहतर सुविधा मिलेगी। . #Maharajganj #DentalCare #HealthNews #maharajganjnews Maharajganj News || Maharajganj || Dentalcare Maharajganj1
- देश के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव—रुझानों में बड़ा उलटफेर1