logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़। शहर के महावीर मार्केट, एनएच-31 स्थित सुलेमान दरगाह के पास नए HP स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों और व्यवसायियों की भी अच्छी उपस्थिति रही। स्टोर संचालकों ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए HP कंपनी के लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर सहित कंप्यूटर से जुड़ी विभिन्न प्रकार की एसेसरीज उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा की-बोर्ड, माउस और अन्य जरूरी कंप्यूटर उपकरण भी उचित कीमत पर मिलेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि बाढ़ में इस तरह के आधुनिक टेक्नोलॉजी स्टोर खुलने से स्थानीय लोगों और छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को कंप्यूटर और उससे जुड़ी सामग्री खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्टोर के खुलने से क्षेत्र में तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर सेवा मिल सकेगी। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने स्टोर का अवलोकन किया और संचालकों को शुभकामनाएं

6 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
6 hrs ago

बाढ़। शहर के महावीर मार्केट, एनएच-31 स्थित सुलेमान दरगाह के पास नए HP स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों और व्यवसायियों की भी अच्छी उपस्थिति रही। स्टोर संचालकों ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए HP कंपनी के लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर सहित कंप्यूटर से जुड़ी विभिन्न प्रकार की एसेसरीज उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा की-बोर्ड, माउस और अन्य जरूरी कंप्यूटर उपकरण भी उचित कीमत पर मिलेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि बाढ़ में इस तरह के आधुनिक टेक्नोलॉजी स्टोर खुलने से स्थानीय लोगों और छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को कंप्यूटर और उससे जुड़ी सामग्री खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्टोर के खुलने से क्षेत्र में तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर सेवा मिल सकेगी। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने स्टोर का अवलोकन किया और संचालकों को शुभकामनाएं

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल डायल 112 आपात सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बख्तियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिधिपुर गांव निवासी नीतीश कुमार तथा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी नेताल मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सड़क पर भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए SH-106 पर आवागमन भी बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे बालू खनन के कारण पूरे क्षेत्र की स्थिति रेगिस्तान जैसी हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं अधिक ट्रिप पूरा करने की होड़ में हाईवा चालक तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार ने भी विधानसभा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे खदान को बंद करने की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना प्रभारी अर्चना कुमारी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल डायल 112 आपात सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बख्तियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घायल युवकों की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिधिपुर गांव निवासी नीतीश कुमार तथा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी नेताल मिस्त्री के रूप में हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सड़क पर भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए SH-106 पर आवागमन भी बाधित हो गया।
ग्रामीणों का कहना था कि घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे बालू खनन के कारण पूरे क्षेत्र की स्थिति रेगिस्तान जैसी हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं अधिक ट्रिप पूरा करने की होड़ में हाईवा चालक तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार ने भी विधानसभा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे खदान को बंद करने की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना प्रभारी अर्चना कुमारी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के, मुफसील थाना एवं एस आई टी के संयुक्त कार्यवाई से मिली बरी सफलता, सर कटे लाश को लेकर, डीएसपी संजय पाण्डेय का बरा खुलासा.
    1
    समस्तीपुर जिले के,
मुफसील थाना एवं एस आई टी के संयुक्त कार्यवाई से मिली बरी सफलता, सर कटे लाश को लेकर, डीएसपी संजय पाण्डेय का बरा खुलासा.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • पेट्रोल-डीजल, गैस क़िल्लत पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
    1
    पेट्रोल-डीजल, गैस क़िल्लत पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    8 hrs ago
  • बिहार के Vaishali district के राघोपुर प्रखंड के परोहा गांव में देर रात भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मच गई। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते चार घरों और एक किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, जरूरी कागजात और मोबाइल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने मिट्टी, बालू, चापाकल और मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। #Vaishali #Raghopur #FireIncident #Agnikand #ShortCircuit #BiharNews #BreakingNews #FireBrigade #VillageNews
    1
    बिहार के Vaishali district के राघोपुर प्रखंड के परोहा गांव में देर रात भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मच गई। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते चार घरों और एक किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, जरूरी कागजात और मोबाइल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने मिट्टी, बालू, चापाकल और मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
#Vaishali
#Raghopur
#FireIncident
#Agnikand
#ShortCircuit
#BiharNews
#BreakingNews
#FireBrigade
#VillageNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर के कई प्रखंडों में SIS कंपनी के ओर से लगने वाले रोजगार मेला शांति पूर्ण सम्पन्न। सैंकड़ों युवा हुए चयनित प्रशिक्षण के लिए युवा होंगे अब रवाना । जी हां आप सभी को मालूम ही होगा कि SIS मल्टीनेशनल कम्पनी द्वारा समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाए गए आयोजित रोजगार मेले में भर्ती अधिकारी राहुल कुमार तिवारी के द्वारा पूरे प्रक्रिया एवं कम्पनी गाइड लाइन के तहत साक्षात्कार करते हुए कई पदों के लिए सैंकड़ों युवाओं को चयन किया गया, जिसका प्रशिक्षण कार्य 15 मार्च से लेकर 21 मार्च तक प्रारम्भ की जाएगी जिसकी जानकारी आज समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर भर्ती अधिकारी राहुल कुमार तिवारी के द्वारा अंतिम रोजगार मेला के दौरान भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होते ही दी गई । उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के किसी भी जिले से आने वाले इच्छुक युवा बेरोजगार अगर इस कम्पनी के सौजन्य से रोजगार पाना चाहते हैं तो कभी भी अपना योगदान के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं इसी के साथ भर्ती अधिकारी श्री तिवारी ने विस्तृत जानकारी साझा की ।
    1
    बिहार 
समस्तीपुर के कई प्रखंडों में SIS कंपनी के ओर से लगने वाले रोजगार मेला शांति पूर्ण सम्पन्न।
सैंकड़ों युवा हुए चयनित प्रशिक्षण के लिए युवा होंगे अब रवाना ।
जी हां आप सभी को मालूम ही होगा कि SIS मल्टीनेशनल कम्पनी द्वारा समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाए गए आयोजित रोजगार मेले में भर्ती अधिकारी राहुल कुमार तिवारी के द्वारा पूरे प्रक्रिया एवं कम्पनी गाइड लाइन के तहत साक्षात्कार करते हुए कई पदों के लिए सैंकड़ों युवाओं को चयन किया गया, 
जिसका प्रशिक्षण कार्य 15  मार्च से लेकर 21 मार्च तक  प्रारम्भ की जाएगी जिसकी जानकारी आज समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर भर्ती अधिकारी राहुल कुमार तिवारी के द्वारा अंतिम  रोजगार मेला के दौरान भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होते ही दी गई ।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के किसी भी जिले से आने वाले इच्छुक युवा बेरोजगार अगर इस कम्पनी के सौजन्य से रोजगार पाना चाहते हैं तो कभी भी अपना योगदान के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं 
इसी के साथ भर्ती अधिकारी श्री तिवारी ने विस्तृत जानकारी साझा की ।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Samachar City
    1
    Post by Samachar City
    user_Samachar City
    Samachar City
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    32 min ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के, विधापतिनगर थाना क्षेत्र मे बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या पुलिस जाँच मे जुटी. परिजनों मे मचा कोहराम
    1
    समस्तीपुर जिले के,
विधापतिनगर थाना क्षेत्र मे बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या पुलिस जाँच मे जुटी. परिजनों मे मचा कोहराम
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में मामूली विवाद के दौरान चचेरे भाई ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सुबोध राय के रूप में हुई है, जिन्हें गोली बांह में लगी है। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सोमेश्वर राय ने घर के दरवाजे पर पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया। घायल के अनुसार आरोपी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #VaishaliNews #Rajapakar #Dayalpur #FiringCase #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #Hajipur #ABAPNews #GunShot
    1
    वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में मामूली विवाद के दौरान चचेरे भाई ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सुबोध राय के रूप में हुई है, जिन्हें गोली बांह में लगी है। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सोमेश्वर राय ने घर के दरवाजे पर पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया। घायल के अनुसार आरोपी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#VaishaliNews #Rajapakar #Dayalpur #FiringCase #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #Hajipur #ABAPNews #GunShot
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.