logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व सैनिक चंदू चौहान ने अपनी आपबीती को लेकर सरकार से न्याय की मांग की है। उनका दावा है कि उन्होंने 11 साल देश की सेवा की और 29 सितंबर को पाकिस्तान में पकड़े जाने के बाद 3 महीने 21 दिन तक यातनाएं झेलीं। चौहान का आरोप है कि आज न्याय की मांग करने पर उन्हें जेल, नजरबंदी और पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की मांग करते हुए कहा कि जवानों की बर्खास्तगी से जुड़ी सच्चाई संसद के सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीडियो पुराना जरूर है, लेकिन उनका दर्द और न्याय की मांग आज भी वही है।

12 hrs ago
user_Govardhan kushwaha
Govardhan kushwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

पूर्व सैनिक चंदू चौहान ने अपनी आपबीती को लेकर सरकार से न्याय की मांग की है। उनका दावा है कि उन्होंने 11 साल देश की सेवा की और 29 सितंबर को पाकिस्तान में पकड़े जाने के बाद 3 महीने 21 दिन तक यातनाएं झेलीं। चौहान का आरोप है कि आज न्याय की मांग करने पर उन्हें जेल, नजरबंदी और पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की मांग करते हुए कहा कि जवानों की बर्खास्तगी से जुड़ी सच्चाई संसद के सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीडियो पुराना जरूर है, लेकिन उनका दर्द और न्याय की मांग आज भी वही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 500 लोगों की सहभागिता रही। भाजपा नेताओं के साथ प्रशासन, पुलिस, नागरिकों और पत्रकारों ने भी रक्तदान कर सेवा अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।
    1
    मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 500 लोगों की सहभागिता रही। भाजपा नेताओं के साथ प्रशासन, पुलिस, नागरिकों और पत्रकारों ने भी रक्तदान कर सेवा अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुराने शिक्षक की वापसी के लिए स्कूल में जड़ा ताला नारायणगंज के ग्राम समनापुर में बच्चों और बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन, एक जुट हुए ग्रामवासी पुराने शिक्षक की वापसी के लिए स्कूल में जड़ा ताला नारायणगंज के ग्राम समनापुर में बच्चों और बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन, एक जुट हुए ग्रामवासी 18 सितंबर शुक्रवार चार बजे समाजसेवी दुर्गेश सिंगरौरे ने बताया कि नारायणगंज जनपद के ग्राम समनापुर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों ने एक महत्वपूर्ण परिचर्चा की। इस दौरान विद्यालय में बेहतर पढ़ाई के लिए पुराने शिक्षक को पुन: पदस्थ करने की पुरजोर मांग उठी। अपनी मांग को लेकर बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद बच्चों को सुधार की उम्मीद बंधी। इस मौके पर सरपंच इंद्रजीत मरावी, दुर्गेश सिंगरोरे, कल्याण मरावी सहित कई प्रबुद्धजन व ग्रामीण मौजूद रहे। 000000000000000000000000000000
    1
    पुराने शिक्षक की वापसी के लिए स्कूल में जड़ा ताला
नारायणगंज के ग्राम समनापुर में बच्चों और बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन, एक जुट हुए ग्रामवासी
पुराने शिक्षक की वापसी के लिए स्कूल में जड़ा ताला
नारायणगंज के ग्राम समनापुर में बच्चों और बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन, एक जुट हुए ग्रामवासी 
18 सितंबर शुक्रवार चार बजे समाजसेवी दुर्गेश सिंगरौरे ने बताया कि नारायणगंज जनपद के ग्राम समनापुर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों ने एक महत्वपूर्ण परिचर्चा की। इस दौरान विद्यालय में बेहतर पढ़ाई के लिए पुराने शिक्षक को पुन: पदस्थ करने की पुरजोर मांग उठी। अपनी मांग को लेकर बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद बच्चों को सुधार की उम्मीद बंधी। इस मौके पर सरपंच इंद्रजीत मरावी, दुर्गेश सिंगरोरे, कल्याण मरावी सहित कई प्रबुद्धजन व ग्रामीण मौजूद रहे।
000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नामांतरण के नाम पर रिश्वत का खेल, दस हजार की मांग ने खोली पोल, आठ हजार लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप।
    1
    नामांतरण के नाम पर रिश्वत का खेल,
दस हजार की मांग ने खोली पोल,
आठ हजार लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार,
लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप।
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • मंडला पटवारी संघ द्वारा एस डी एम शैलेंद्र चौधरी द्वारा पटवारियों के प्रति गलत व्यवहार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन।की नारे बाजी
    1
    मंडला पटवारी संघ द्वारा एस डी एम शैलेंद्र चौधरी द्वारा  पटवारियों के प्रति गलत व्यवहार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन।की नारे बाजी
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • घुघरी में संतान सप्तमी पर झारिया-मेहरा समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा एवं रैली घुघरी। संतान सप्तमी के पावन पर्व एवं श्री श्री 1008 फट्टी वाले त्यागी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को झारिया-मेहरा समाज द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा एवं रैली निकाली गई। आयोजन में समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। डीजे की धार्मिक धुनों और भजनों पर समाजजन उत्साह के साथ झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान नगर में धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा। इस आयोजन में झारिया-मेहरा समाज की एकजुटता, आस्था और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा एवं रैली का समापन त्यागी चौक पर हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने श्री श्री 1008 फट्टी वाले त्यागी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    घुघरी में संतान सप्तमी पर झारिया-मेहरा समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा एवं रैली
घुघरी। संतान सप्तमी के पावन पर्व एवं श्री श्री 1008 फट्टी वाले त्यागी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को झारिया-मेहरा समाज द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा एवं रैली निकाली गई। आयोजन में समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। डीजे की धार्मिक धुनों और भजनों पर समाजजन उत्साह के साथ झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान नगर में धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा।
इस आयोजन में झारिया-मेहरा समाज की एकजुटता, आस्था और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा एवं रैली का समापन त्यागी चौक पर हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने श्री श्री 1008 फट्टी वाले त्यागी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Pankaj Jhariya
    Pankaj Jhariya
    News Anchor घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जमीन प्रमाणीकरण के नाम पर रिश्वत का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल डिंडौरी - मेहंदवानी तहसील क्षेत्र के पायली गांव से प्रशासनिक व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आदिवासी समाज की गरीब महिला फुंदिया बाई पति गुलाब सिंह ने जमीन के प्रमाणीकरण एवं पट्टा प्राप्त करने के लिए रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को आवेदन दिया है। महिला के आरोपों के अनुसार, तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार के ड्राइवर शब्बीर खान ने जमीन प्रमाणीकरण के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये की मांग की थी। महिला का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद उसने अपने जेवर और चांदी गिरवी रखकर किसी तरह 10 हजार रुपये की राशि दी। इसके बाद आरोप है कि ड्राइवर शब्बीर खान ने उन्हें तहसील कार्यालय के एक कमरे में बुलाकर कुल 16 हजार रुपये लिए और कथित तौर पर यह कहा कि “साहिब को भी देना पड़ता है।” महिला के अनुसार राशि देने के बाद जमीन का प्रमाणीकरण किया गया और ऑनलाइन पट्टा उपलब्ध कराया गया। न्याय की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला मामले को लेकर पीड़ित महिला अपने बेटे अजीत सिंह के साथ डिंडौरी कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने अपनी शिकायत प्रशासन के समक्ष रखकर मामले की जांच और न्याय की मांग की। महिला की कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया से मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के आवक जावक शाखा में अपनी शिकायत प्रस्तुत की। वायरल वीडियो ने बढ़ाया मामला का रहस्य इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। वायरल वीडियो में महेंदवानी जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद टेकाम कथित रूप से पीड़ित महिला को 13 हजार रुपये वापस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके द्वारा अपनी गलती स्वीकार किए जाने की बात भी सामने आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब महिला ने तहसील के ड्राइवर पर राशि लेने का आरोप लगाया है, तो जनपद अध्यक्ष द्वारा महिला को पैसे वापस किए जाने की वजह क्या थी? इस पूरे घटनाक्रम में किस स्तर पर और किसके माध्यम से राशि का लेन-देन हुआ, यह जांच का विषय बन गया है। हालांकि, मामले को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई जांच के बाद सामने आएगी वास्तविकता पूरे प्रकरण की जानकारी एसडीएम एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के संज्ञान में लाई गई है। बताया जा रहा है कि शाहपुरा एसडीएम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अब जांच में महिला द्वारा लगाए गए रिश्वत के आरोप, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही राशि वापसी तथा कथित लेन-देन के पीछे की वास्तविकता स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच होना बाकी है। जांच के निष्कर्ष के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जमीन प्रमाणीकरण के नाम पर राशि किसने ली और पूरे प्रकरण में वास्तविक जिम्मेदारी किसकी है।
    2
    जमीन प्रमाणीकरण के नाम पर रिश्वत का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
डिंडौरी - मेहंदवानी तहसील क्षेत्र के पायली गांव से प्रशासनिक व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आदिवासी समाज की गरीब महिला फुंदिया बाई पति गुलाब सिंह ने जमीन के प्रमाणीकरण एवं पट्टा प्राप्त करने के लिए रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को आवेदन दिया है। महिला के आरोपों के अनुसार, तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार के ड्राइवर शब्बीर खान ने जमीन प्रमाणीकरण के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये की मांग की थी।
महिला का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद उसने अपने जेवर और चांदी गिरवी रखकर किसी तरह 10 हजार रुपये की राशि दी। इसके बाद आरोप है कि ड्राइवर शब्बीर खान ने उन्हें तहसील कार्यालय के एक कमरे में बुलाकर कुल 16 हजार रुपये लिए और कथित तौर पर यह कहा कि “साहिब को भी देना पड़ता है।” महिला के अनुसार राशि देने के बाद जमीन का प्रमाणीकरण किया गया और ऑनलाइन पट्टा उपलब्ध कराया गया।
न्याय की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला
मामले को लेकर पीड़ित महिला अपने बेटे अजीत सिंह के साथ डिंडौरी कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने अपनी शिकायत प्रशासन के समक्ष रखकर मामले की जांच और न्याय की मांग की। महिला की कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया से मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के आवक जावक शाखा में अपनी शिकायत प्रस्तुत की।
वायरल वीडियो ने बढ़ाया मामला का रहस्य
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। वायरल वीडियो में महेंदवानी जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद टेकाम कथित रूप से पीड़ित महिला को 13 हजार रुपये वापस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके द्वारा अपनी गलती स्वीकार किए जाने की बात भी सामने आ रही है।
वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब महिला ने तहसील के ड्राइवर पर राशि लेने का आरोप लगाया है, तो जनपद अध्यक्ष द्वारा महिला को पैसे वापस किए जाने की वजह क्या थी? इस पूरे घटनाक्रम में किस स्तर पर और किसके माध्यम से राशि का लेन-देन हुआ, यह जांच का विषय बन गया है।
हालांकि, मामले को लेकर  स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई 
जांच के बाद सामने आएगी वास्तविकता
पूरे प्रकरण की जानकारी एसडीएम एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के संज्ञान में लाई गई है। बताया जा रहा है कि शाहपुरा एसडीएम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अब जांच में महिला द्वारा लगाए गए रिश्वत के आरोप, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही राशि वापसी तथा कथित लेन-देन के पीछे की वास्तविकता स्पष्ट होने की उम्मीद है।
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच होना बाकी है। जांच के निष्कर्ष के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जमीन प्रमाणीकरण के नाम पर राशि किसने ली और पूरे प्रकरण में वास्तविक जिम्मेदारी किसकी है।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन..?
    1
    मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन..?
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंडला - प्रेम-प्रसंग में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या....जहर खाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो....मंडला स्वामी सीताराम वार्ड के फूलवाड़ी इलाके मे रहने वाले आशीष की मौत ... मृतक की बहन ने बताया मोबाइल में छुपा राज
    1
    मंडला - प्रेम-प्रसंग में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या....जहर खाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो....मंडला स्वामी सीताराम वार्ड के फूलवाड़ी इलाके मे रहने वाले आशीष की मौत ... मृतक की बहन ने बताया मोबाइल में छुपा राज
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.