घुघरी में संतान सप्तमी पर झारिया-मेहरा समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा एवं रैली घुघरी। संतान सप्तमी के पावन पर्व एवं श्री श्री 1008 फट्टी वाले त्यागी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को झारिया-मेहरा समाज द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा एवं रैली निकाली गई। आयोजन में समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। डीजे की धार्मिक धुनों और भजनों पर समाजजन उत्साह के साथ झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान नगर में धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा। इस आयोजन में झारिया-मेहरा समाज की एकजुटता, आस्था और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा एवं रैली का समापन त्यागी चौक पर हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने श्री श्री 1008 फट्टी वाले त्यागी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
घुघरी में संतान सप्तमी पर झारिया-मेहरा समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा एवं रैली घुघरी। संतान सप्तमी के पावन पर्व एवं श्री श्री 1008 फट्टी वाले त्यागी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को झारिया-मेहरा समाज द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा एवं रैली निकाली गई। आयोजन में समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। डीजे की धार्मिक धुनों और भजनों पर समाजजन उत्साह के साथ झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान नगर में धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा। इस आयोजन में झारिया-मेहरा समाज की एकजुटता, आस्था और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा एवं रैली का समापन त्यागी चौक पर हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने श्री श्री 1008 फट्टी वाले त्यागी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
- मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन..?1
- बीजाडांडी वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, शव लेकर भाग रहे कर्मचारी धराए बीजाडांडी वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, शव लेकर भाग रहे कर्मचारी धराए बिना अनुमति चल रहे आश्रम में लगातार मौतें, एफआईआर के निर्देश 18 सितंबर शुक्रवार पांच बजे एडिशनल एसपी ने बताया कि बीजाडांडी में संचालित वृद्धाश्रम के पास संचालन की कोई वैध अनुमति नहीं है। जिसकी जांच की जा रही है। बताया गया कि बीजाडांडी में अवैध रूप से संचालित सैद्धांतिक सीनियर सिटीजन होम में लापरवाही के चलते एक और बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई। विगत बुधवार को अस्पताल पहुंचे आश्रम कर्मचारी, डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि करते ही शव लेकर भागने लगे। हालांकि डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इससे पहले पिछले महीने भी यहाँ एक बुजुर्ग को बिना पोस्टमार्टम दफना दिया गया था। जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीणा और एडिशनल एसपी ने स्पष्ट किया है कि वृद्धाश्रम के पास संचालन की कोई वैध अनुमति नहीं है। प्रशासन ने संचालकों पर एफआईआर के निर्देश देकर मामले की संयुक्त जांच शुरू कर दी है। 0000000000000000000000000000001
- पूर्व सैनिक चंदू चौहान ने अपनी आपबीती को लेकर सरकार से न्याय की मांग की है। उनका दावा है कि उन्होंने 11 साल देश की सेवा की और 29 सितंबर को पाकिस्तान में पकड़े जाने के बाद 3 महीने 21 दिन तक यातनाएं झेलीं। चौहान का आरोप है कि आज न्याय की मांग करने पर उन्हें जेल, नजरबंदी और पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की मांग करते हुए कहा कि जवानों की बर्खास्तगी से जुड़ी सच्चाई संसद के सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीडियो पुराना जरूर है, लेकिन उनका दर्द और न्याय की मांग आज भी वही है।1
- डिंडौरी : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान से 3 वर्षीय यशस्वी को मिली मदद, मौके पर मिला 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र डिंडौरी : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आकांक्षी विकासखंड बजाग की ग्राम पंचायत बोदर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के दौरान ग्राम बोदर निवासी 3 वर्षीय यशस्वी धुर्वे, माता फूलवती धुर्वे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान यशस्वी का शारीरिक विकास अपेक्षानुसार नहीं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद यशस्वी को 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र तत्काल प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यशस्वी को आगे की आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल डिंडौरी रेफर किया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे बच्चों एवं ग्रामीणों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्रतानुसार शासकीय सुविधाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की सेवाओं और योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े। ग्राम बोदर में यशस्वी को मौके पर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मिलने से अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ सामने आया है।3
- बिरसिंहपुर पाली आम जनता पस्त नगर पालिका टैक्स वसूली करने में मस्त नालीयों के ऊपर अतिक्रमण का कहर, हाईवे किनारे दुकानों से बढ़ रहे हादसे उमरिया। बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका क्षेत्र में नालीयो के ढककन के ऊपर लग रही दुकाने एवं खड़ी गाड़ियां अतिक्रमण ने नगर की यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। बिरसिंहपुर पाली में नालीयों के ऊपर अतिक्रमण का कहर, हाईवे किनारे दुकानों से बढ़ रहे हादसे उमरिया। बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका क्षेत्र में नालीयो के ढककन के ऊपर लग रही दुकाने एवं खड़ी गाड़ियां अतिक्रमण ने नगर की यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। हाईवे रोड एवं नगर के मुख्य मार्गों के किनारे बनी नालियों को ढंककर उनके ऊपर अस्थायी दुकानें, ठेले, किराना और गुमटियां लगाई जा रही हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से रामपुर से लेकर नया बस स्टैंड तक समस्त अतिक्रमण तत्काल हटाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा जल निकासी के लिए लाखों रुपये की लागत से नालियों का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि बरसात का पानी सुगमता से निकले और सड़कें जलभराव से मुक्त रहें। तथा नालियों को ऊपर सीमेंट के स्लैब डाल दिए गए थे ताकि गंदगी ना तो दिखाई दे आऔर ना तो गंदगी फैले कीट और मच्छरों से सुरक्षा के उद्देश्य से स्लैब डाले गए थे लेकिन निर्माण के कुछ महीनों बाद ही इन नालियों पर के ऊपर रखे सीमेंट स्लैब पर कब्जा कर लिया गया। देखते ही देखते नाली के ऊपर चाय-पान, फल-सब्जी, कपड़े और फास्ट फूड की दुकानें सज गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग की चौड़ाई आधी रह गई है। हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों, बसों और दोपहिया वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन जाती है। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ जैसी कोई जगह नहीं बची है, जिससे वे सड़क पर चलने को मजबूर हैं। यही कारण है कि नगर में आए दिन टक्कर, वाहन फिसलने और पैदल यात्रियों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रामपुर से नया बस स्टैंड तक का मार्ग सबसे अधिक प्रभावित है। यह क्षेत्र नगर का व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र है। सुबह से देर रात तक यहां भीड़ रहती है। नाली पर बनी दुकानों के कारण नालियों की सफाई भी नहीं हो पा रही है। कचरा जमा होने से नालियां जाम हो गई हैं, जिससे बरसात में पानी सड़कों पर फैल जाता है और दुर्गंध फैलती है। स्वच्छता अभियान की पोल भी इस अतिक्रमण ने खोल दी है। नागरिकों का आरोप है कि अतिक्रमणकारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण नगर पालिका और राजस्व विभाग कार्रवाई से बच रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद केवल औपचारिक नोटिस देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। दूसरी ओर नगर पालिका पान टपरा गोमतीयों को रखवा कर हर महीने की वसूली की जाती है इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और नए लोग भी नालियों पर कब्जा करने लगे हैं। समाजसेवी ने भी इस अतिक्रमण का विरोध किया है। उनका कहना है कि वैध दुकानदारों के व्यवसाय पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अतिक्रमणकारी नगर पालिका टैक्स और किराया देकर सड़क किनारे व्यापार कर रहे हैं, जबकि नियमित दुकानदार शासन को कर चुका रहे हैं। यह उनके साथ अन्याय है। स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर उमरिया और पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामपुर से नया बस स्टैंड तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और नालियों को मुक्त कराया जाए। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न हो, इसके लिए ठोस निगरानी व्यवस्था की जाए और दोषियों पर जुर्माना लगाया जाए। आतिक्रमण से आए दिन हो रहे स्टीडेंट यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर की जनता अब प्रशासन के ठोस कदम का इंतजार कर रही है।4
- नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त1
- अंजनिया में कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण… ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की राह को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब इस नए भवन में शिक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी रहती है और विद्यार्थियों को इसका कितना लाभ मिलता है, यह आने वाला समय बताएगा।1
- मंडला - आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रोशन हुआ महिष्मती घाट, 25,500 दीपों से सजा नर्मदा....जिलेभर में जले 2.70 लाख से अधिक दीप1
- जन विश्वास अभियान: घुनघुटी में जनसुनवाई, कमिश्नर-कलेक्टर ने सुनी शिकायतें बिरसिंहपुर -- पाली मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के ग्राम घुनघुटी में शुक्रवार को भव्य जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। कंचोदर घुनघुटी में आयोजित इस शिविर में संभागीय कमिश्नर और जिला कलेक्टर सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पीएम आवास योजना में नाम न जुड़ने, राशन कार्ड में त्रुटि, वनाधिकार पट्टा न मिलने, नल-जल योजना में पानी की समस्या, सड़क की जर्जर हालत, बिजली बिल में गड़बड़ी और मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी जैसे मुद्दे उठाए। किसानों ने फसल बीमा और खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर भी अपनी बात रखी। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया, जबकि शेष शिकायतों को समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को सौंपा गया। जन विश्वास अभियान: घुनघुटी में जनसुनवाई, कमिश्नर-कलेक्टर ने सुनी शिकायतें बिरसिंहपुर -- पाली मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के ग्राम घुनघुटी में शुक्रवार को भव्य जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। कंचोदर घुनघुटी में आयोजित इस शिविर में संभागीय कमिश्नर और जिला कलेक्टर सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पीएम आवास योजना में नाम न जुड़ने, राशन कार्ड में त्रुटि, वनाधिकार पट्टा न मिलने, नल-जल योजना में पानी की समस्या, सड़क की जर्जर हालत, बिजली बिल में गड़बड़ी और मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी जैसे मुद्दे उठाए। किसानों ने फसल बीमा और खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर भी अपनी बात रखी। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया, जबकि शेष शिकायतों को समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को सौंपा गया। कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। कलेक्टर ने राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम पाली, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जांच कराई। ग्रामीणों ने कहा कि इतने बड़े अधिकारी गांव में आकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, इससे उनमें शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।4