Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में विभाग के लापरवाही के कारण गरीब लोगों को मिलने वाली अनाज में की जा रही है हक़ मारी नमस्कार दोस्तों आज हम आपके बीच हाजिर हूं फिर एक और विशेष मुद्दा को लेकर। आज तक हमने आपको दिखा दिए है की सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे अनाज में कहां कहां गड़बड़ी हो रही है। जनवितरण प्रणाली डीलर का कहना है की गोदाम से अनाज कम मिलता है और गोदाम मैनेजर और उनके कर्मी का कहना है की गोदाम से अनाज वजन करके दिया जाता है इसी बीच एक तस्वीर हमने आपको दिखा दिया है की गोदाम से मजदूर कैसे अनाज की चोरी करता है जिसका की अब तक इस कमीशन खोर सरकार में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है आखिर इसमें दोष किसका है की लाभार्थी को अनाज कम दिया जाता है पेश है आज की खास रिपोर्ट।
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में विभाग के लापरवाही के कारण गरीब लोगों को मिलने वाली अनाज में की जा रही है हक़ मारी नमस्कार दोस्तों आज हम आपके बीच हाजिर हूं फिर एक और विशेष मुद्दा को लेकर। आज तक हमने आपको दिखा दिए है की सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे अनाज में कहां कहां गड़बड़ी हो रही है। जनवितरण प्रणाली डीलर का कहना है की गोदाम से अनाज कम मिलता है और गोदाम मैनेजर और उनके कर्मी का कहना है की गोदाम से अनाज वजन करके दिया जाता है इसी बीच एक तस्वीर हमने आपको दिखा दिया है की गोदाम से मजदूर कैसे अनाज की चोरी करता है जिसका की अब तक इस कमीशन खोर सरकार में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है आखिर इसमें दोष किसका है की लाभार्थी को अनाज कम दिया जाता है पेश है आज की खास रिपोर्ट।
More news from बिहार and nearby areas
- क्षेत्र के नवहट्टा बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गैस की भारी किल्लत से परेशान दर्जनों एलजी टेंपो चालकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हफ्तों से गैस न मिलने के कारण चालकों के वाहन खड़े हो गए हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर गहरा संकट मंडराने लगा है। अपनी मांगों को लेकर चालकों ने बस स्टैंड परिसर में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।विरोध जता रहे चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "जब वाहन सड़क पर चलेंगे ही नहीं, तो कमाई कहां से होगी? और बिना कमाई के हम बैंक की मासिक किस्त (EMI) कैसे भरेंगे?" चालकों ने चिंता व्यक्त की कि गैस न मिलने के कारण उन पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है और परिवार का भरण-पोषण करना नामुमकिन होता जा रहा है। उनके अनुसार, न तो गैस मिल रही है और न ही कमाई हो रही है, ऐसे में वे पूरी तरह से बेबस हो चुके हैं।1
- Post by Mankhush kumar1
- सुपौल में कोशी प्रमंडल, सहरसा के आयुक्त श्री राजेश कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला स्थापना शाखा, जिला अभिलेखागार शाखा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA), जिला परिषद सुपौल, जिला विधि शाखा, जिला आपूर्ति शाखा तथा जिला भू-अर्जन शाखा का क्रमवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य निष्पादन की गति तथा कार्यालय व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के पश्चात आयुक्त द्वारा जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए। इस दौरान कुल 55 परिवादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- अवैध संबंध के शक में हत्या करने की बात कह रहे हैं आरोपी पति घर से कुछ दूर पर मिट्टी में गडे शव को पुलिस ने किया बरामद मृतका के भाई के आवेदन पर केस दर्ज कुमारखंड। बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड 4 गंगराही टोला में रविवार की रात अवैध संबंध के शक में एक महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या कर लाश को घर से थोड़ी दूर पर बांसवाडी के पास गड्ढे में गाड़ दिया। हत्या मामले में मृतक महिला के भाई धुरगांव वार्ड 8 भर्राही थाना क्षेत्र निवासी उमाचंद्र ऋषिदेव ने बेलारी थाना में आवेदन देकर मृतक महिला त्रिफूल देवी (35) के पति सुरेश ऋषिदेव के उपर बहन की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। सोमवार को सुबह में हत्या आरोपी पति खुद बेलारी थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को अपने पत्नी का अवैध संबंध रहने की बात पर हत्या करने की बात कहते हुए शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसवाडी के पास गाड़ देने की बात कहते हुए सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद थानाध्यक्ष वरुण कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान वहां पहुंचे मृतक महिला के मायके वालों ने भी घटना की सूचना पुलिस को देते हुए लाश की खोजबीन शुरू कर दी। आरोपी पति के निशानदेही पर पुलिस ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसवाडी के पास मिट्टी में गडे शव को कब्जे में कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई और शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर अखिलेश्वर कुमार भी पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि मृतक महिला के भाई के आवेदन पर मृतक महिला के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को मजिस्ट्रेट के समक्ष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी रवि प्रकाश ने बताया कि महिला के हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।4
- बिहार में पुलिस हिरासत में राकेश यादव की मौत का मामला सामने आया है, जहाँ परिवार ने पुलिस पर रिश्वत न देने के कारण टॉर्चर कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पीड़ित परिवार ने पुलिस की दरिंदगी और शरीर पर जख्म के निशान दिखाकर न्याय की मांग की है।1
- बेगूसराय में #थाना भगवानपुर क्षेत्र के जोकिया बहियार में सोमवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। #दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब उपेंद्र चौधरी अपने खेत में सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में,,,,1
- Post by Mankhush kumar1
- खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड में नामांकन दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न स्कूलों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान 6 वर्ष के बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गोगरी प्रखंड स्थित उर्दू मध्य विद्यालय बोरना में भी नामांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। तथा उन्हें अपने बच्चों का समय पर स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्ताक अंसारी ने बताया कि नामांकन दिवस के तहत विशेष पहल की गई है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग किया। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के प्रति उत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं।1
- mai Mukesh Kumar Singh ghar Hasanpur thana Hasanpur post.hasanpur.ward no 07 jila samastipur ka asthai nivasi hun mere ward me nal jal ke yojna me pani ke tanki ke pass sarak par jal jamb hota hai pani bahne ka koi marg nhi hai aur mahoday ye pani koi nal jal wala nhi ye sirf ak aangan ka jiska naam suman singh hai sirf usi ke pura aangan ka pani sarak par jan bujh kar baha diya jata hai jisse halat ye ho jata hai baba yogeswar nath mahadev ji ke mandir par puja karne wale aurat logo ko kaphi dikkat ka samna karna parta hai..is par koi akshan liya jaye...1