logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुपौल समाहरणालय का आयुक्त ने किया निरीक्षण, जन-संवाद में 55 परिवादों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश सुपौल में कोशी प्रमंडल, सहरसा के आयुक्त श्री राजेश कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला स्थापना शाखा, जिला अभिलेखागार शाखा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA), जिला परिषद सुपौल, जिला विधि शाखा, जिला आपूर्ति शाखा तथा जिला भू-अर्जन शाखा का क्रमवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य निष्पादन की गति तथा कार्यालय व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के पश्चात आयुक्त द्वारा जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए। इस दौरान कुल 55 परिवादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

3 hrs ago
user_Kunal kumar
Kunal kumar
Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
3 hrs ago

सुपौल समाहरणालय का आयुक्त ने किया निरीक्षण, जन-संवाद में 55 परिवादों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश सुपौल में कोशी प्रमंडल, सहरसा के आयुक्त श्री राजेश कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला स्थापना शाखा, जिला अभिलेखागार शाखा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA), जिला परिषद सुपौल, जिला विधि शाखा, जिला आपूर्ति शाखा तथा जिला भू-अर्जन शाखा का क्रमवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य निष्पादन की गति तथा कार्यालय व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के पश्चात आयुक्त द्वारा जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए। इस दौरान कुल 55 परिवादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • user_User7679
    User7679
    Saharsa, Bihar
    🙏
    1 hr ago
More news from बिहार and nearby areas
  • क्षेत्र के नवहट्टा बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गैस की भारी किल्लत से परेशान दर्जनों एलजी टेंपो चालकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हफ्तों से गैस न मिलने के कारण चालकों के वाहन खड़े हो गए हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर गहरा संकट मंडराने लगा है। अपनी मांगों को लेकर चालकों ने बस स्टैंड परिसर में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।विरोध जता रहे चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "जब वाहन सड़क पर चलेंगे ही नहीं, तो कमाई कहां से होगी? और बिना कमाई के हम बैंक की मासिक किस्त (EMI) कैसे भरेंगे?" चालकों ने चिंता व्यक्त की कि गैस न मिलने के कारण उन पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है और परिवार का भरण-पोषण करना नामुमकिन होता जा रहा है। उनके अनुसार, न तो गैस मिल रही है और न ही कमाई हो रही है, ऐसे में वे पूरी तरह से बेबस हो चुके हैं।
    1
    क्षेत्र के नवहट्टा बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गैस की भारी किल्लत से परेशान दर्जनों एलजी टेंपो चालकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हफ्तों से गैस न मिलने के कारण चालकों के वाहन खड़े हो गए हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर गहरा संकट मंडराने लगा है। अपनी मांगों को लेकर चालकों ने बस स्टैंड परिसर में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।विरोध जता रहे चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "जब वाहन सड़क पर चलेंगे ही नहीं, तो कमाई कहां से होगी? और बिना कमाई के हम बैंक की मासिक किस्त (EMI) कैसे भरेंगे?" चालकों ने चिंता व्यक्त की कि गैस न मिलने के कारण उन पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है और परिवार का भरण-पोषण करना नामुमकिन होता जा रहा है। उनके अनुसार, न तो गैस मिल रही है और न ही कमाई हो रही है, ऐसे में वे पूरी तरह से बेबस हो चुके हैं।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Mankhush kumar
    1
    Post by Mankhush kumar
    user_Mankhush kumar
    Mankhush kumar
    Local News Reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    23 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है… जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी… और फिर शव को ठिकाने लगाने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया… क्या है पूरा मामला…मधेपुरा से रमण कुमार कि रिपोर्ट वीओ मामला मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र का है… जहां गंगारही वार्ड नंबर 4 में रविवार रात एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी… मृतका की पहचान त्रिफुल देवी के रूप में हुई है… जबकि आरोपी पति सुरेश ऋषिदेव है… हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसवाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया… ताकि किसी को इस वारदात की भनक तक न लगे… वीओ 1: सोमवार सुबह जब महिला घर में नहीं दिखी… तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की… लेकिन मामला उस वक्त पूरी तरह पलट गया… जब खुद आरोपी पति ने थाने पहुंचकर हत्या की बात कबूल कर ली… उसकी इस स्वीकारोक्ति के बाद इलाके में सनसनी फैल गई… और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई… वीओ 2: सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची… और आरोपी की निशानदेही पर बांसवाड़ी से शव को बरामद किया गया… जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है… प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था… जो इस खौफनाक वारदात में बदल गया… बाइट --रवि भूषण लाइन डीएसपी मधेपुरा लाइन डीएसपी रवि भूषण ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है… और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है… हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है… फाइनल वीओ फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है… पुलिस जांच में जुटी है… और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है… बाइट ---मृतिका के पुत्र बाइट -मृतका के नंनद बाइट -मृतका के भाई
    4
    बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है… जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी… और फिर शव को ठिकाने लगाने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया… क्या है पूरा मामला…मधेपुरा से रमण कुमार कि रिपोर्ट 
वीओ 
मामला मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र का है… जहां गंगारही वार्ड नंबर 4 में रविवार रात एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी…
मृतका की पहचान त्रिफुल देवी के रूप में हुई है… जबकि आरोपी पति सुरेश ऋषिदेव है…
हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसवाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया… ताकि किसी को इस वारदात की भनक तक न लगे…
वीओ 1:
सोमवार सुबह जब महिला घर में नहीं दिखी… तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की… लेकिन मामला उस वक्त पूरी तरह पलट गया… जब खुद आरोपी पति ने थाने पहुंचकर हत्या की बात कबूल कर ली…
उसकी इस स्वीकारोक्ति के बाद इलाके में सनसनी फैल गई… और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई…
वीओ 2:
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची… और आरोपी की निशानदेही पर बांसवाड़ी से शव को बरामद किया गया… जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है…
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था… जो इस खौफनाक वारदात में बदल गया…
बाइट --रवि भूषण लाइन डीएसपी
मधेपुरा लाइन डीएसपी रवि भूषण ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है… और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है… हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है…
फाइनल वीओ
फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है… पुलिस जांच में जुटी है… और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है…
बाइट ---मृतिका के पुत्र
बाइट -मृतका के नंनद
बाइट -मृतका के भाई
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • *ज्ञान ज्योति स्कूल में छात्र की मौत मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार* मधेपुर के ज्ञान ज्योति आवासीय पब्लिक स्कूल में 12 वर्षीय छात्र विकेश कुमार की संदेहास्पद मौत मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषि कुमार कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषि ने विकेश को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था, जहां उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ऋषि ने विकेश को साफ-सफाई करने का आदेश दिया और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद दो शिक्षिकाएं कमरे में पहुंचीं और विकेश को फंदे से उतारा। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें ऋषि कुमार कर्ण सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
    1
    *ज्ञान ज्योति स्कूल में छात्र की मौत मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार*
मधेपुर के ज्ञान ज्योति आवासीय पब्लिक स्कूल में 12 वर्षीय छात्र विकेश कुमार की संदेहास्पद मौत मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषि कुमार कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषि ने विकेश को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था, जहां उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ऋषि ने विकेश को साफ-सफाई करने का आदेश दिया और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद दो शिक्षिकाएं कमरे में पहुंचीं और विकेश को फंदे से उतारा। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें ऋषि कुमार कर्ण सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
    user_न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    पत्रकार मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Pawan Raut Pawan Raut
    1
    Post by Pawan Raut Pawan Raut
    user_Pawan Raut Pawan Raut
    Pawan Raut Pawan Raut
    Voice of people अलीनगर, दरभंगा, बिहार•
    8 hrs ago
  • मधुबनी,लौकही ऐतिहासिक झहुरी पोखर मेला है, जो वैशाखी के अवसर पर लगता है। यह मेला सदियों से चला आ रहा है और यहां के ऐतिहासिक झहुरी तालाब और खिरिया पुरिया पेड़ आस्था का प्रतीक हैं
    1
    मधुबनी,लौकही ऐतिहासिक झहुरी पोखर मेला है, जो वैशाखी के अवसर पर लगता है। यह मेला सदियों से चला आ रहा है और यहां के ऐतिहासिक झहुरी तालाब और खिरिया पुरिया पेड़ आस्था का प्रतीक हैं
    user_JN24Bihar
    JN24Bihar
    सच दिखाने की हिम्मत... लौकाही, मधुबनी, बिहार•
    14 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से एक बेहद दर्दनाक और सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं स्कूल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान मझुआ गांव निवासी बबलू शर्मा की पुत्री संतोषी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोषी अपनी छोटी बहन के साथ पिछले दो साल से इसी विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार की रात वह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुई और खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे सोने चली गई। लेकिन रात करीब तीन बजे उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई। साथ पढ़ने वाली छात्रा ने वार्डन को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद तत्काल इलाज की बजाय बच्चियों को शरीर पर तेल लगाने को कहा गया।इसके बाद आनन-फानन में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बाइट --स्थानीय बाइट -मृतका का चाचा मृतका की चाचा का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले ही भतीजी को घर ले जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मना कर दिया। उनका कहना है कि अगर छुट्टी मिल जाती, तो उनकी भतीजी आज जिंदा होती। सबसे बड़ा सवाल—क्या समय पर सही इलाज मिलता तो संतोषी की जान बच सकती थी? क्या स्कूल प्रशासन ने लापरवाही बरती? और आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ, जिससे एक हंसती-खेलती बच्ची की मौत हो गई? फिलहाल इस पूरे मामले में जांच की मांग तेज हो गई है। देखना होगा कि प्रशासन इस घटना पर क्या कार्रवाई करता है और सच कब तक सामने आता है।
    4
    बिहार के मधेपुरा से एक बेहद दर्दनाक और सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं स्कूल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान मझुआ गांव निवासी बबलू शर्मा की पुत्री संतोषी कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि संतोषी अपनी छोटी बहन के साथ पिछले दो साल से इसी विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार की रात वह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुई और खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे सोने चली गई।
लेकिन रात करीब तीन बजे उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई। साथ पढ़ने वाली छात्रा ने वार्डन को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद तत्काल इलाज की बजाय बच्चियों को शरीर पर तेल लगाने को कहा गया।इसके बाद आनन-फानन में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
बाइट --स्थानीय
बाइट -मृतका का चाचा 
मृतका की चाचा का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले ही भतीजी को घर ले जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मना कर दिया। उनका कहना है कि अगर छुट्टी मिल जाती, तो उनकी भतीजी आज जिंदा होती।
सबसे बड़ा सवाल—क्या समय पर सही इलाज मिलता तो संतोषी की जान बच सकती थी?
क्या स्कूल प्रशासन ने लापरवाही बरती?
और आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ, जिससे एक हंसती-खेलती बच्ची की मौत हो गई?
फिलहाल इस पूरे मामले में जांच की मांग तेज हो गई है। देखना होगा कि प्रशासन इस घटना पर क्या कार्रवाई करता है और सच कब तक सामने आता है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज हम आपके बीच हाजिर हूं फिर एक और विशेष मुद्दा को लेकर। आज तक हमने आपको दिखा दिए है की सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे अनाज में कहां कहां गड़बड़ी हो रही है। जनवितरण प्रणाली डीलर का कहना है की गोदाम से अनाज कम मिलता है और गोदाम मैनेजर और उनके कर्मी का कहना है की गोदाम से अनाज वजन करके दिया जाता है इसी बीच एक तस्वीर हमने आपको दिखा दिया है की गोदाम से मजदूर कैसे अनाज की चोरी करता है जिसका की अब तक इस कमीशन खोर सरकार में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है आखिर इसमें दोष किसका है की लाभार्थी को अनाज कम दिया जाता है पेश है आज की खास रिपोर्ट।
    1
    नमस्कार दोस्तों आज हम आपके बीच हाजिर हूं फिर एक और विशेष मुद्दा को लेकर। आज तक हमने आपको दिखा दिए है की सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे अनाज में कहां कहां गड़बड़ी हो रही है। जनवितरण प्रणाली डीलर का कहना है की गोदाम से अनाज कम मिलता है और गोदाम मैनेजर और उनके कर्मी का कहना है की गोदाम से अनाज वजन करके दिया जाता है इसी बीच एक तस्वीर हमने आपको दिखा दिया है की गोदाम से मजदूर कैसे अनाज की चोरी करता है जिसका की अब तक इस कमीशन खोर सरकार में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है आखिर इसमें दोष किसका है की लाभार्थी को अनाज कम दिया जाता है पेश है आज की खास रिपोर्ट।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by मो फिजाकत
    1
    Post by मो फिजाकत
    user_मो फिजाकत
    मो फिजाकत
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.