Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pawan Raut Pawan Raut
- Pawan Raut Pawan Rautअलीनगर, दरभंगा, बिहारPawan Raut2 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Pawan Raut Pawan Raut1
- *ज्ञान ज्योति स्कूल में छात्र की मौत मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार* मधेपुर के ज्ञान ज्योति आवासीय पब्लिक स्कूल में 12 वर्षीय छात्र विकेश कुमार की संदेहास्पद मौत मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषि कुमार कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषि ने विकेश को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था, जहां उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ऋषि ने विकेश को साफ-सफाई करने का आदेश दिया और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद दो शिक्षिकाएं कमरे में पहुंचीं और विकेश को फंदे से उतारा। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें ऋषि कुमार कर्ण सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।1
- सहरसा नौहट्टा स्थानीय मॉडर्न पब्लिक स्कूल सह मॉडर्न कोचिंग सेंटर के प्रांगण में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार बोर्ड 2026 की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र मोहम्मद एहसान की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। बताते चलें कि मोहम्मद एहसान ने अपनी मेधा और कड़ी मेहनत के बल पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप 10 में 5वां स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही, उन्होंने प्रखंड (ब्लॉक) में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोजपा नेता अब्दुर रज्जाक ने छात्र मोहम्मद एहसान को अंगवस्त्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में अब्दुर रज्जाक ने कहा कि मोहम्मद एहसान जैसी प्रतिभाएं हमारे क्षेत्र का भविष्य हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के बावजूद जिला टॉप-10 में जगह बनाना यह साबित करता है कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संस्थान और शिक्षकों का मार्गदर्शन भी सराहनीय है।"संस्थान के निदेशक और शिक्षकों ने छात्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्र के परिजनों के साथ-साथ विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे, जो इस सफलता से काफी प्रेरित नजर आए। समारोह के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी शिक्षा के स्तर को इसी प्रकार ऊंचा बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- Post by Mankhush kumar1
- Abe o Hardali… ज्यादा उछल मत, खेल अभी बाकी है! 💪 #attitude #style #dialogue #reelsvideo #viral #status1
- जन्म कुंडली बनवाने हेतु संपर्क कर सकते हैं 95762819131
- mai Mukesh Kumar Singh ghar Hasanpur thana Hasanpur post.hasanpur.ward no 07 jila samastipur ka asthai nivasi hun mere ward me nal jal ke yojna me pani ke tanki ke pass sarak par jal jamb hota hai pani bahne ka koi marg nhi hai aur mahoday ye pani koi nal jal wala nhi ye sirf ak aangan ka jiska naam suman singh hai sirf usi ke pura aangan ka pani sarak par jan bujh kar baha diya jata hai jisse halat ye ho jata hai baba yogeswar nath mahadev ji ke mandir par puja karne wale aurat logo ko kaphi dikkat ka samna karna parta hai..is par koi akshan liya jaye...1
- क्षेत्र के नवहट्टा बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गैस की भारी किल्लत से परेशान दर्जनों एलजी टेंपो चालकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हफ्तों से गैस न मिलने के कारण चालकों के वाहन खड़े हो गए हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर गहरा संकट मंडराने लगा है। अपनी मांगों को लेकर चालकों ने बस स्टैंड परिसर में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।विरोध जता रहे चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "जब वाहन सड़क पर चलेंगे ही नहीं, तो कमाई कहां से होगी? और बिना कमाई के हम बैंक की मासिक किस्त (EMI) कैसे भरेंगे?" चालकों ने चिंता व्यक्त की कि गैस न मिलने के कारण उन पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है और परिवार का भरण-पोषण करना नामुमकिन होता जा रहा है। उनके अनुसार, न तो गैस मिल रही है और न ही कमाई हो रही है, ऐसे में वे पूरी तरह से बेबस हो चुके हैं।1