Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-
Omprakash प्रजापति
आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *लखनऊ: ऑपरेशन डिजिटल कवच के तहत...* साइबर ठगी की धनराशि की वापसी हेतु MRM पोर्टल एवं खाता फ्रीज/लियन की शिकायत हेतु GRM पोर्टल को लेकर जागरूकता अभियान...1
- नेशनल कबड्डी चैंपियन शिप का ASP आलोक कुमार ने किया शुभारंभ प्रतापगढ़,कटरा फुलवरिया स्थित न्यू एंजिल्स स्कूल में आयोजित नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और खिलाड़ियों से बात कर जानकारी ली और उन्हें हमेशा खेलते रहने की सलाह दी और उन्होंने कहा कि खेल ही ऐसा माध्यम है जिससे हम देश विदेश तक अपना और देश का नाम बुलंद कर सकते है खेल का देश में अलग ही महत्व है खेलने से लोगों में एक अलग ही ऊर्जा रहती है और खेलने से ही हम सब फिट रह सकते है जिससे हमें बड़ी बीमारियों से भी लड़ने की शक्ति मिलती है,इसलिए हमें हमेशा खेलना चाहिए जिससे हमें एक अलग पहचान समाज में मिले इस दौरान कार्यक्रम में समाजसेवी रोशन लाल उमरवैशय और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहें।1
- काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोहंडौर बॉर्डर से लेकर जिला भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नए क्षेत्रीय प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह, जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने परिसर में देवेश त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने क्षेत्रीय प्रभारी श्री रमेश सिंह जी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। और हम अपने कार्यकर्ताओं की उर्जा के दम पर आने वाले 2027 के चुनाव में सत प्रतिशत काशी क्षेत्र की विजयी सीटो में जोड़वाने का काम करेंगेंबैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन तक की संगठनात्मक यात्रा का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, संघर्ष, विचार और राष्ट्रसेवा की लंबी यात्रा का इतिहास है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों ने जिन मूल्यों और विचारों के साथ संगठन की नींव रखी, उन्हीं विचारों को लेकर भाजपा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनों में अपना स्थान बना चुकी है। संगठन का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने से नहीं, बल्कि विचारधारा के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने से होता है।रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का वास्तविक सामर्थ्य उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता में निहित है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने बूथ को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला कार्यकर्ता नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ा रहने वाला राष्ट्रसेवक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को आत्मसात करते हुए अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, राजा अनिल प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, काशी क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्र, पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, अभय प्रताप सिंह, अजय वर्मा, राजेश मिश्र राजन प्रमोद मौर्य, आशुतोष त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, किशन सोनी, बद्री गुप्ता, विशाल विक्रम सिंह, अभिषेक मिश्रा, आलोक पाण्डेय संतोष मिश्र राघवेन्द्र शुक्ल विक्रम सिंह अंशुमान सिंह गुड्डू सिंह नीलम हिन्द जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र, सरोज त्रिपाठी, पवन गौतम, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, जिला मंत्री मुदित सिंह, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, रुचि केसरवानी, राय साहब सिंह, आशीष त्रिपाठी, विशाल सिंह, बृजेश पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, सुरेश सिंह, रजत सक्सेना, पंकज मिश्र सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- *11.74 ग्राम एमडी के साथ देवसरा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट भी सीज* प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से 11.74 ग्राम एमडी (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई है। मौके से बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली, जिसे पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खटखटहवा पुल के पास से बृजेश पाण्डेय, निवासी गधियावां, थाना आसपुर देवसरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.74 ग्राम एमडी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। मामले में आसपुर देवसरा थाने में मुकदमा संख्या 250/2026, धारा 22सी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद बुलेट मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने आनंद पाण्डेय उर्फ सुधांशु पाण्डेय, निवासी रेडीगारापुर, थाना पट्टी तथा पन्नेलाल निषाद, निवासी बगोझर, थाना महराजगंज, जौनपुर से एमडी खरीदने की बात बताई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन में कुछ लोगों के साथ व्हाट्सऐप कॉल, चैट और यूपीआई लेनदेन से संबंधित विवरण भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बृजेश पाण्डेय के खिलाफ आसपुर देवसरा और पट्टी थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पुराने आपराधिक मामलों का भी विवरण जारी किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खां, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कैलाश यादव और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव शामिल रहे।2
- दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,संवेदनशील विचार लखनऊ...IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान मुखर होकर प्रमुखता से रखा अपना विचार जो कि बड़ा संवेदनशील है। दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का किया ऐलान दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे आवाज बनना है, आवाज से वंचित लोगों की आवाज कहा- राजनीति बदलनी होगी, इरादे की राजनीति करनी होगी.. दिव्या मित्तल का ऐलान- किसी दल के साथ नहीं, केवल लोगों के साथ राजनीति करूंगी जिन झंडों के नीचे 80 साल में हिसाब नहीं बदला, उनके नीचे खड़े होकर हिसाब नहीं मांगा जा सकता’ दिव्या मित्तल बोलीं- मुझे स्कूल, सड़क, पुल और सरकारी जमीनों का हिसाब चाहिए ‘जब फिक्र नहीं होती तो मौत हादसा नहीं, फैसला होती है’ दिव्या मित्तल का राजनीतिक सिस्टम पर हमला- सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं है.. ‘मुझे उस ना सोचने का हिसाब चाहिए’ राजनीति में पैसा और बाहुबल को लेकर भी दिव्या मित्तल का बड़ा बयान ‘चुनाव में बहाया जाने वाला पैसा हमारी सड़क, पुल और स्कूल से आता है’ जाति-धर्म के समीकरण पर बोलीं- मैंने कभी किसी का नाम पूछकर न्याय नहीं किया ‘80 साल तक इन्होंने समीकरण बिठाए और देश भी बैठा रह गया’ दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश से राजनीतिक शुरुआत का किया ऐलान ‘उत्तर प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि, शुरुआत यहीं से होगी’ दिव्या मित्तल की अपील- मुझ पर भरोसा मत करिए, अपने आप पर करिए शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील दिव्या मित्तल बोलीं- नई राजनीति एक आदमी नहीं बना सकता, इसमें सबका साथ लगेगा.. ‘अस्सी साल से हम नेता या मसीहा का इंतजार कर रहे हैं, जिसका इंतजार था वो हम खुद हैं’ दिव्या मित्तल का नया नारा- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’,1
- *राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पट्टी कोतवाली की घटना में पीड़ित लड़की के परिजनों पर दर्ज मुकदमे में डीएम एसपी का घेराव* डीएम एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्यवाही कर निर्दोष ब्राह्मणों पर दर्ज मुकदमा खत्म करने की मांग_ आज सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट की उपस्थिति में संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पट्टी की घटना में फर्जी मुकदमे में ब्राह्मण परिवार को नामजद करने की घटना को लेकर डीएम एसपी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा । संगठन की मांग में पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजन पर फर्जी मुकदमे को समाप्त करने पोस्को एक्ट में मृतक व्यक्ति के परिजनों की संलिप्तता की जांच का उनका नाम शामिल करने पीड़ित लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान करने ब्राह्मण परिवार को सुरक्षा प्रदान करने संबंधी माँगे रखी गई। डीएम महोदय ने संगठन को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । जय परशुराम के उद्घोष से कचेहरी में लोगो का आक्रोश दिखाई दिया । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट अभिषेक मिश्रा जिला अध्यक्ष अनिल पाण्डेय एडवोकेट प्रवीण मिश्रा आशीष शुक्ला हरीश शुक्ला एडवोकेट धर्मराज सिंह लल्लू बाली एडवोकेट सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।1
- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-1
- उत्तराखंड- हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान लड़कियों में जमकर हुआ मल्लयुद्ध हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव में ABVPऔर NSUI के समर्थन को लेकर छात्राओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। उत्तराखंड- हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान लड़कियों में जमकर हुआ मल्लयुद्ध हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव में ABVPऔर NSUI के समर्थन को लेकर छात्राओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।1