Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानगंज में त्योहारों पर पुलिस सख्त, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश MP: रायसेन जिले के सुल्तानगंज में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
KKREPORTER
सुल्तानगंज में त्योहारों पर पुलिस सख्त, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश MP: रायसेन जिले के सुल्तानगंज में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- MP: रायसेन जिले के सुल्तानगंज में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- रायसेन। शहर में माहेश्वरी समाज द्वारा लोक आस्था का महापर्व गणगौर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ कठिन उपवास रखकर शिव-पार्वती स्वरूप ईसर-गणगौर की विशेष पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद मुखर्जी नगर से माता गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं मंगल गीत गाती और नृत्य करती चल रही थीं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिश्र तालाब पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। अंत में विधि-विधान और आरती के साथ तालाब के घाट पर गणगौर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- 🚨 21 मार्च 2026 | भोपाल से बड़ी खबर 🚨 भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में पुलिस ने दबिश देकर एक युवक और युवती को पकड़ा। जानकारी के अनुसार युवक का नाम फैजान बताया जा रहा है, जबकि युवती रायसेन की रहने वाली है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाके के पास इस तरह की गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं? 👉 क्या होटल संचालकों पर पर्याप्त निगरानी हो रही है? 👉 क्या नियमों का पालन सही तरीके से किया जा रहा है? ⚠️ जरूरत है सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की, ताकि सच्चाई सामने आए और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे। ➡️ किसी भी अफवाह से बचें और आधिकारिक जानकारी का ही इंतजार करें। ⸻ #Bhopal #BhopalNews #21March2026 #BreakingNews #PoliceRaid #MadhyaPradesh #LawAndOrder #shiv_singh_rajput_dahiya_news_update #MadhyaPradesh #videoreelviral #shiv_singh_rajput_dahiya_news #MadhyaPradeshNews #amarpatannews1
- चाय के विवाद में देवर बना हैवान, भाभी की बेरहमी से की हत्या; भतीजे के सामने मार डाला एमपी के रायसेन में देवर ने भाभी की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक चाय बनाने से मना करने पर गुस्से में उसने भाभी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, खोहा निवासी खेमचंद मालवीय सुबह खेत पर काम के लिए घर से निकला था। घर पर उसकी पत्नी पूजा मालवीय (32) अपने 8 वर्षीय बेटे ऋतिक के साथ मौजूद थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे पूजा किचन में खाना बना रही थी, तभी उसका देवर रामू मालवीय (27) वहां पहुंचा और चाय बनाने को कहा। पूजा ने किसी कारणवश चाय बनाने से मना कर दिया।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* (भोपाल) भोपाल सेंट्रल जेल में मुलाकात व्यवस्था को लेकर हकीकत प्रशासन के दावों से बिल्कुल उलट नजर आई। जेल प्रशासन भले ही बेहतर व्यवस्था के लाख दावे करे, लेकिन जमीन पर हालात बदहाल दिखाई दिए। मुलाकात के लिए पहुंचे परिजन घंटों लाइन में खड़े रहे, अव्यवस्था और भीड़ के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक परिजन का बेटा भी भीड़ में गुम हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। न तो भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम दिखे और न ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नजर आई। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।1
- त्योहार अपनों के बिना अधूरे हैं, और इस बात को बखूबी समझा है भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासन ने। ईद के मौके पर जेलर एमएस मरावी की अगुवाई में आज कैदियों और उनके परिजनों के लिए एक भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। Kkd न्यूज़ की टीम ने जब मौके का जायजा लिया, तो वहां सुरक्षा और संवेदना का अद्भुत संगम देखने को मिला। 130 जवानों की तैनाती, आधा किलोमीटर लंबा पंडाल, मेडिकल टीम और पेयजल की बेहतरीन व्यवस्था ने हजारों लोगों को राहत दी। चलने में असमर्थ बुजुर्गों को पुलिस ने खुद सहारा देकर अपनों से मिलवाया। जेल प्रशासन की इस शानदार पहल से आज कई चेहरों पर ईद की असली मुस्कान लौट आई।1
- AM news Parivar ki taraf se deshvasiyon ko Pradesh vasiyon ko Eid Mubarak ☺1
- Post by Vineet maheshwari1