logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोभक्त जगदीश सिंह

23 hrs ago
user_Gajendra Singh
Gajendra Singh
Local News Reporter पीपर शहर, जोधपुर, राजस्थान•
23 hrs ago

गोभक्त जगदीश सिंह

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Gajendra Singh
    1
    Post by Gajendra Singh
    user_Gajendra Singh
    Gajendra Singh
    Local News Reporter पीपर शहर, जोधपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जोधपुर का वायरल वीडियो जोधपुर का ये वीडियो वायरल हो रहा हे ये वीडियो फर्न होटल के पास की घटना है
    1
    जोधपुर का वायरल वीडियो 
जोधपुर का ये वीडियो वायरल हो रहा हे ये वीडियो फर्न होटल के पास  की घटना है
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • नागौर जिले के बुटाटी धाम में खराब नारियल को लेकर मंदिर समिति और ग्रामीणों में बड़ा विवाद
    1
    नागौर जिले के बुटाटी धाम में खराब  नारियल को लेकर मंदिर समिति और ग्रामीणों में बड़ा विवाद
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बारे में कंपाउंडर ने भी खुलासा किया है, अभी तक यह राज अनसुलझा हैं, जांच अब भी जारी हैं । कई ब्यान अभी भी बाकी हैं ।
    1
    jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बारे में कंपाउंडर ने भी खुलासा किया है, अभी तक यह राज अनसुलझा हैं, जांच अब भी जारी हैं । कई ब्यान अभी भी बाकी हैं ।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) बर में निःशुल्क आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 80 मरीजों को मिला उपचार* ग्राम पंचायत बर परिसर में युवा हेल्थ केयर क्लीनिक बर के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आज शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिन ही क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला और लगभग 80 मरीजों ने आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से उपचार का लाभ उठाया। इस शिविर का आयोजन कैंप आयोजक एवं तत्कालीन सरपंच महेन्द्र चौहान के नेतृत्व में किया गया। शिविर में घुटना दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, एवीएन, महिला रोग, गठिया रोग, एड़ी दर्द, त्वचा रोग, पथरी, कब्ज, थायराइड सहित अनेक जटिल एवं पुरानी बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ. फिरोज खान द्वारा मरीजों को आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से परामर्श प्रदान किया गया। उपचार प्रक्रिया में पंचकर्म चिकित्सा, नेचुरोपैथी पद्धति, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर एवं फिजियोथैरेपी जैसी आधुनिक एवं प्रभावी चिकित्सा विधियों का उपयोग किया गया। साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक ब्रांडेड दवाइयों का वितरण भी किया गया। तीन दिवसीय इस शिविर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शुभम टेलर (रायपुर), डॉ. बुद्धिप्रकाश मीणा (भीलवाड़ा), डॉ. ऋतिक चौधरी (उदयपुर), डॉ. सुश्री कोमल शर्मा (भीलवाड़ा) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं आयुर्वेदिक सहायक थेरेपिस्ट के रूप में सुश्री नेहा आचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के संचालन में बीएनडी अरबाज खान, मोहम्मद तौफीक, मनीष वाल्मीकि, अफजल खान, बर आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कालू खां बेहलीम (निमाज), वीरेंद्र तंवर एवं मोहम्मद रमजान ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित शिविर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने में व्यवस्थापक कालूराम गुर्जर द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई। उल्लेखनीय है कि महेन्द्र चौहान ने अपने सरपंच कार्यकाल के दौरान भी ग्राम पंचायत बर में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करवाया है। इस अवसर पर महेन्द्र चौहान ने कहा कि “मेरी गांव की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है। मैं मानता हूं कि स्वस्थ समाज ही मजबूत विकास की नींव है। इसी सोच के साथ मैं हमेशा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कदम बढ़ाता रहा हूं और आगे भी जनता के हित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।” ग्रामीणों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और आमजन को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। शिविर के आगामी दिनों में और अधिक मरीजों के लाभान्वित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
बर में निःशुल्क आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 80 मरीजों को मिला उपचार*
ग्राम पंचायत बर परिसर में युवा हेल्थ केयर क्लीनिक बर के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आज शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिन ही क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला और लगभग 80 मरीजों ने आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से उपचार का लाभ उठाया।
इस शिविर का आयोजन कैंप आयोजक एवं तत्कालीन सरपंच महेन्द्र चौहान के नेतृत्व में किया गया। शिविर में घुटना दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, एवीएन, महिला रोग, गठिया रोग, एड़ी दर्द, त्वचा रोग, पथरी, कब्ज, थायराइड सहित अनेक जटिल एवं पुरानी बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।
मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ. फिरोज खान द्वारा मरीजों को आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से परामर्श प्रदान किया गया। उपचार प्रक्रिया में पंचकर्म चिकित्सा, नेचुरोपैथी पद्धति, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर एवं फिजियोथैरेपी जैसी आधुनिक एवं प्रभावी चिकित्सा विधियों का उपयोग किया गया। साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक ब्रांडेड दवाइयों का वितरण भी किया गया।
तीन दिवसीय इस शिविर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शुभम टेलर (रायपुर), डॉ. बुद्धिप्रकाश मीणा (भीलवाड़ा), डॉ. ऋतिक चौधरी (उदयपुर), डॉ. सुश्री कोमल शर्मा (भीलवाड़ा) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं आयुर्वेदिक सहायक थेरेपिस्ट के रूप में सुश्री नेहा आचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर के संचालन में बीएनडी अरबाज खान, मोहम्मद तौफीक, मनीष वाल्मीकि, अफजल खान, बर आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कालू खां बेहलीम (निमाज), वीरेंद्र तंवर एवं मोहम्मद रमजान ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित शिविर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने में व्यवस्थापक कालूराम गुर्जर द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई।
उल्लेखनीय है कि महेन्द्र चौहान ने अपने सरपंच कार्यकाल के दौरान भी ग्राम पंचायत बर में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करवाया है। इस अवसर पर महेन्द्र चौहान ने कहा कि “मेरी गांव की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है। मैं मानता हूं कि स्वस्थ समाज ही मजबूत विकास की नींव है। इसी सोच के साथ मैं हमेशा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कदम बढ़ाता रहा हूं और आगे भी जनता के हित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।”
ग्रामीणों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और आमजन को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। शिविर के आगामी दिनों में और अधिक मरीजों के लाभान्वित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पुलिया? आम लोगों की जान से खिलवाड़ झूँठा–करमावास मार्ग पर मिट्टी से पुलिया निर्माण के आरोप, जिम्मेदार कौन? झूँठा से करमावास जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पुलिया निर्माण में निर्धारित बजरिया व अन्य मानक सामग्री की जगह मिट्टी के उपयोग के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे आम लोगों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। नियमों के अनुसार जहां मजबूत बजरिया और सीमेंट मिश्रण का उपयोग होना चाहिए, वहां मिट्टी डालकर काम चलाया जा रहा है। इससे पुलिया की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा मामला ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत का परिणाम हो सकता है। सवाल यह है कि जब निर्माण कार्य चल रहा है, तो विभागीय निगरानी कहां है? क्या भ्रष्टाचार की इस भेंट में आम जनता की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है? ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, गुणवत्ता की प्रयोगशाला जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मानक सामग्री से दोबारा निर्माण कराकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अब बड़ा सवाल यही है कि इस कथित भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार कौन है और क्या प्रशासन समय रहते कार्रवाई कर पाएगा, या फिर यह पुलिया भी लापरवाही की एक और मिसाल बनकर रह जाएगी।
    1
    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पुलिया? आम लोगों की जान से खिलवाड़
झूँठा–करमावास मार्ग पर मिट्टी से पुलिया निर्माण के आरोप, जिम्मेदार कौन?
झूँठा से करमावास जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पुलिया निर्माण में निर्धारित बजरिया व अन्य मानक सामग्री की जगह मिट्टी के उपयोग के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे आम लोगों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। नियमों के अनुसार जहां मजबूत बजरिया और सीमेंट मिश्रण का उपयोग होना चाहिए, वहां मिट्टी डालकर काम चलाया जा रहा है। इससे पुलिया की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा मामला ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत का परिणाम हो सकता है। सवाल यह है कि जब निर्माण कार्य चल रहा है, तो विभागीय निगरानी कहां है? क्या भ्रष्टाचार की इस भेंट में आम जनता की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है?
ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, गुणवत्ता की प्रयोगशाला जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मानक सामग्री से दोबारा निर्माण कराकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अब बड़ा सवाल यही है कि इस कथित भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार कौन है और क्या प्रशासन समय रहते कार्रवाई कर पाएगा, या फिर यह पुलिया भी लापरवाही की एक और मिसाल बनकर रह जाएगी।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    20 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • जोधपुर पुलिस का नवाचार : पैदल रूट मार्च > आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय का संदेश > जोधपुर पुलिस के इस नवाचार से आमजन तक पुलिस की पहुंच और अधिक सशक्त हुई है। > स्थानीय नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, जिससे वे अपराधी गतिविधियों की जानकारी भी साझा करने लगे हैं। आम नागरिकों से संवाद कर सूचनाओं का संकलन एवं > जनसंवाद एवं सतर्कता संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर। सायंकालीन पैदल रूट मार्च का आयोजन- ओम प्रकाश पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार, अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृद्र बनाए रखने हेतु दिनांक 04.02.2026 को जोधपुर पुलिस द्वारा सायंकालीन पैदल रूट मार्च का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के जिला पश्चिम में पैदल रूट मार्च विनीत कुमार बंसल पुलिस उपायुक्त जिला पश्चिम, रोशन मीणा आईपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पश्चिम तथा सुनील के. पंवार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के सुपरविजन एवं रविंद्र कुमार बोथरा सहायक पुलिस आयुक्त वृत प्रताप नगर के निकट सुपरविजन व पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी थी ईश्वर चंद्र पारीक पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पैदल रूट मार्च में सम्मिलित संपूर्ण पुलिस जाब्ते को ब्रीफ करने, पैदल रूट मार्च के दौरान गली मोहल्ले में जाकर आम जन से आपसी संवाद करने तथा संवाद के मौके पर निस्तारण योग्य कार्यवाही कर उसका समाधान करने, कालिका टीम द्वारा महिलाओं / बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर यथासंभव उनका मौके पर समाधान करने तथा आमजन को यातायात नियम, साइबर क्राइम से बचाव व महिला अपराध वाल, अपराध के विरुद्ध जागरूकता करने, चाय की थड़ी, व्यस्ततम बाजार में बदमाशान/नशेड़ी / जुआरी / चैन श्रेचिंग के आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने आदि दिशा निर्देश दिए गए। पैदल रूट मार्च का मार्ग- पैदल रूट मार्च पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से अशोक उद्यान, 21 सेक्टर, एसेंट स्कूल से 11 सेक्टर, श्रीअस्पताल से आवासन मंडल से विजय गार्डन पहुंच संपन्न । पैदल रूट मार्च में निस्र पुलिस इकाइयों सम्मिलित रहीं- - पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी मय जाब्ता - कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (ईस्ट एवं वेस्ट)- -घुडसवार दस्ता, - रिजर्व पुलिस लाइन का जाब्ता पैदल रूट मार्च के दौरान प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर बदमाश / नशेड़ी/जुआरी/चेन मैचिंग के आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी गई व सूचना संकलन की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतत नजर रखी और आम जनता से सहयोग की अपील की जिससे कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही नागरिकों में सुरक्षा और जागरूकता को भी बड़ावा मिला। पैदल रूट मार्च के दौरान आमजन को यातायात नियमों, साइबर क्राइम से बचाव व महिला अपराध/बाल अपराध के विरुद्ध जागरूक किया। कालिका टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर यथासंभव उनका मौके पर समाधान किया। आमजन में पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता का सकारात्मक संदेश गया। इस गश्त अभियान से क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जिससे आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई। जोधपुर पुलिस का नवाचार : पैदल गश्त- पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार, समस्त वृत्त सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में सभी थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के भीड़भाड़ व संवेदनशील स्थानों- बस स्टैंड, चौराहे, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, पार्क आदि में संध्याकालीन पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन से संवाद कर क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। गया। पैदल गश्त के दौरान डॉग स्कायड टीम द्वारा भीडभाड संवेदनशील क्षेत्रों को डॉग स्क्वायड द्वारा सर्चिग करवाया पैदल गश्त के दौरान युवाओं तथा आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग, साइबर बुलिंग एवं डिजिटल धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों के बारे में उदाहरण सहित समझाया गया। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड, ओटीपी गोपनीयता तथा संदिग्ध लिंक से बचने के संबंध में भी उपयोगी जानकारी दी। पैदल गश्त के दौरान युवाओं तथा आमजन को नशा मुक्त जीवन की शपथ भी दिलाई गई तथा सामाजिक सौहार्द भाईचारा बनाए रखने के संबंध में आदि संवाद स्थापित किया गया। आमजन से अपील- यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक गतिविधि, अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बिक्री अथवा मंदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो, तो तुरंतः नजदीकी पुलिस थाना पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 व्हाट्सएण नंबर 9530440800 पर सूचित करें।
    1
    जोधपुर पुलिस का नवाचार : पैदल रूट मार्च
> आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय का संदेश
> जोधपुर पुलिस के इस नवाचार से आमजन तक पुलिस की पहुंच और अधिक सशक्त हुई है।
> स्थानीय नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, जिससे वे अपराधी गतिविधियों की जानकारी भी साझा करने लगे हैं।
आम नागरिकों से संवाद कर सूचनाओं का संकलन एवं > जनसंवाद एवं सतर्कता संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर।
सायंकालीन पैदल रूट मार्च का आयोजन-
ओम प्रकाश पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार, अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृद्र बनाए रखने हेतु दिनांक 04.02.2026 को जोधपुर पुलिस द्वारा सायंकालीन पैदल रूट मार्च का आयोजन किया गया।
पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के जिला पश्चिम में पैदल रूट मार्च  विनीत कुमार बंसल पुलिस उपायुक्त जिला पश्चिम,  रोशन मीणा आईपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पश्चिम तथा  सुनील के. पंवार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के सुपरविजन एवं  रविंद्र कुमार बोथरा सहायक पुलिस आयुक्त वृत प्रताप नगर के निकट सुपरविजन व पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी थी ईश्वर चंद्र पारीक पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पैदल रूट मार्च में सम्मिलित संपूर्ण पुलिस जाब्ते को ब्रीफ करने, पैदल रूट मार्च के दौरान गली मोहल्ले में जाकर आम जन से आपसी संवाद करने तथा संवाद के मौके पर निस्तारण योग्य कार्यवाही कर उसका समाधान करने, कालिका टीम द्वारा महिलाओं / बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर यथासंभव उनका मौके पर समाधान करने तथा आमजन को यातायात नियम, साइबर क्राइम से बचाव व महिला अपराध वाल, अपराध के विरुद्ध जागरूकता करने, चाय की थड़ी, व्यस्ततम बाजार में बदमाशान/नशेड़ी / जुआरी / चैन श्रेचिंग के आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने आदि दिशा निर्देश दिए गए।
पैदल रूट मार्च का मार्ग-
पैदल रूट मार्च पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से अशोक उद्यान, 21 सेक्टर, एसेंट स्कूल से 11
सेक्टर, श्रीअस्पताल से आवासन मंडल से विजय गार्डन पहुंच संपन्न ।
पैदल रूट मार्च में निस्र पुलिस इकाइयों सम्मिलित रहीं-
- पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी मय जाब्ता
- कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (ईस्ट एवं वेस्ट)-
-घुडसवार दस्ता,
- रिजर्व पुलिस लाइन का जाब्ता
पैदल रूट मार्च के दौरान प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर बदमाश / नशेड़ी/जुआरी/चेन मैचिंग के आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी गई व सूचना संकलन की गई।
संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतत नजर रखी और आम जनता से सहयोग की अपील की जिससे कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही नागरिकों में सुरक्षा और जागरूकता को भी बड़ावा मिला।
पैदल रूट मार्च के दौरान आमजन को यातायात नियमों, साइबर क्राइम से बचाव व महिला अपराध/बाल अपराध के विरुद्ध जागरूक किया।
कालिका टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर यथासंभव उनका मौके पर समाधान किया।
आमजन में पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता का सकारात्मक संदेश गया। इस गश्त अभियान से क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जिससे आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।
जोधपुर पुलिस का नवाचार : पैदल गश्त-
पुलिस आयुक्त  के आदेशानुसार, समस्त वृत्त सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में सभी थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के भीड़भाड़ व संवेदनशील स्थानों-
बस स्टैंड, चौराहे, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, पार्क आदि में संध्याकालीन पैदल गश्त की गई।
इस दौरान आमजन से संवाद कर क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई।
गया। पैदल गश्त के दौरान डॉग स्कायड टीम द्वारा भीडभाड संवेदनशील क्षेत्रों को डॉग स्क्वायड द्वारा सर्चिग करवाया
पैदल गश्त के दौरान युवाओं तथा आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग, साइबर बुलिंग एवं डिजिटल धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों के बारे में उदाहरण सहित समझाया गया। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड, ओटीपी गोपनीयता तथा संदिग्ध लिंक से बचने के संबंध में भी उपयोगी जानकारी दी।
पैदल गश्त के दौरान युवाओं तथा आमजन को नशा मुक्त जीवन की शपथ भी दिलाई गई तथा सामाजिक सौहार्द भाईचारा बनाए रखने के संबंध में आदि संवाद स्थापित किया गया।
आमजन से अपील-
यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक गतिविधि, अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बिक्री अथवा मंदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो, तो तुरंतः नजदीकी पुलिस थाना पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 व्हाट्सएण नंबर 9530440800 पर सूचित करें।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.