Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कश्मीर में आतंकियों ने नाम पूछकर मजदूरों को गोली मारी:* मरने वाले दोनों हिंदू छत्तीसगढ़ के; पहलगाम में भी ऐसा ही हमला हुआ था दीपक रात्रे (24 वर्ष): हमले के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।भूपेंद्र उर्फ बोपिंदर (28 वर्ष): सीने में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें पहले जीएमसी अनंतनाग और फिर श्रीनगर के एसकेआईएमएस (SKIMS) अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान इन्होंने भी दम तोड़ दिया।दोनों मृतक श्रमिक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और रोजी-रोटी कमाने के लिए कश्मीर आए हुए थे।हमले का तरीका (पहलगाम जैसा पैटर्न)चश्मदीदों और सुरक्षा बलों के अनुसार, आतंकियों ने पहले ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को घेरा और उनके नाम पूछे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
आशीष मिश्रा
*कश्मीर में आतंकियों ने नाम पूछकर मजदूरों को गोली मारी:* मरने वाले दोनों हिंदू छत्तीसगढ़ के; पहलगाम में भी ऐसा ही हमला हुआ था दीपक रात्रे (24 वर्ष): हमले के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।भूपेंद्र उर्फ बोपिंदर (28 वर्ष): सीने में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें पहले जीएमसी अनंतनाग और फिर श्रीनगर के एसकेआईएमएस (SKIMS) अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान इन्होंने भी दम तोड़ दिया।दोनों मृतक श्रमिक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और रोजी-रोटी कमाने के लिए कश्मीर आए हुए थे।हमले का तरीका (पहलगाम जैसा पैटर्न)चश्मदीदों और सुरक्षा बलों के अनुसार, आतंकियों ने पहले ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को घेरा और उनके नाम पूछे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- नरेश ठाकुर ने बणी और बड़सर में किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण हमीरपुर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को बणी और बड़सर में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इनमें प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन, बड़सर के थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने बणी में एनएच प्रो-केयर फाउंडेशन और बड़सर में एमएच डोर ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दोनों नशा मुक्ति केंद्रों के रिकॉर्ड की गहन जांच भी की तथा संचालकों से इन केंद्रों की दैनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। नरेश ठाकुर ने कहा कि नशे से मुक्ति पाने के लिए इन केंद्रों में दाखिल होने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अनुकूल एवं सकारात्मक माहौल भी मिलना चाहिए। तभी वे नशे के दलदल से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। इसके लिए नशा मुक्ति केंद्रों के दैनिक रूटीन में अधिक से अधिक गतिविधियांे का समावेश किया जाना चाहिए। नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों के बेहतर संचालन और इनके माध्यम से उत्साहजनक परिणाम लाने के लिए राज्य नशा निवारण बोर्ड विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।1
- Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi1
- ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई पर पूर्व विधायक रायजादा ने थपथपाई एसपी की पीठ कहा, नशा तस्करों का कोई दल नहीं, किसी को नहीं मिलेगा राजनीतिक संरक्षण प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। शनिवार को ऊना से जारी एक प्रेस बयान में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय नशा माफिया की कमर तोडक़र रख दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है और ऊना में हुई यह ऐतिहासिक बरामदगी उसी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। सतपाल रायजादा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के काले कारोबार में लिप्त व्यक्ति चाहे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता हो, कानून के समक्ष सब बराबर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया नशा तस्करी करने वाला व्यक्ति न तो भाजपा का होता है और न ही कांग्रेस का, वह केवल समाज और युवाओं के भविष्य का दुश्मन है। हमारी सरकार में किसी भी अपराधी या नशा तस्कर को राजनीतिक संरक्षण देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक ने ऊना के वर्तमान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें संयम बरतने की सलाह दी। रायजादा ने कहा कि हर संवेदनशील मुद्दे को भाजपा और कांग्रेस के चश्मे से देखना बंद होना चाहिए। नेताओं के साथ संदिग्धों की तस्वीरों के मुद्दे पर सफाई देते हुए रायजादा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के पास प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति किसी नेता के साथ तस्वीर खिंचवा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वयं विधायक सत्ती के साथ भी अतीत में ऐसे कई लोगों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो बाद में गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। लेकिन केवल एक फोटो के आधार पर किसी जनप्रतिनिधि को उस व्यक्ति के व्यक्तिगत अपराधों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पूर्व विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज हमारे समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे गंभीर विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता को एकजुट होकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।1
- रोजगार की मांग को लेकर मनरेगा महिलाओं ने खोला मोर्चा, 125 दिनों का दावा , लेकिन काम मिला 22 दिन का सुजानपुर रोजगार की मांग को लेकर मनरेगा महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया हैं। महिलाओं का आरोप है कि 125 दिनों की रोजगार गारंटी का दावा किया गया, लेकिन उन्हें केवल 20–25 दिन काम देने के बाद ही आगे काम से मना कर दिया गया। अब महिलाओं ने सवाल उठाया है—जब 125 दिनों की गारंटी है, तो बाकी रोजगार कहाँ गया? उन्होंने प्रशासन से जवाब और योजना का पूरा लाभ दिलाने की मांग की।1
- chakki plant k liye contact number 8219579518 Himachal Pradesh district Hamirpur1
- मासूम बहन बोली- पुलिस अंकल गंदे; गोरखपुर में सिपाही ने रेप कर मार डाला था पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि हुई है। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची को बहला- फुसलाकर बाइक पर बैठाया और करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1