कांग्रेस की चुनावी बैठक में टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन भीनमाल (विक्रम राठी) आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक खेतावत सेवा सदन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल, जिला चुनाव प्रभारी सुमन यादव, दिलीप चौधरी, भीनमाल विधानसभा चुनाव प्रभारी छोटूसिंह पवार, डीसीसी समन्वयक लक्ष्मणसिंह एवं भीनमाल विधायक समरजीत सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए गए। विभिन्न वार्डों से दावेदारों ने पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही वार्डवार चुनावी समीकरणों और संगठन की स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया। जिला चुनाव प्रभारी सुमन यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरना होगा। पार्टी का बोर्ड बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मजबूती से अपने वार्ड में काम करना होगा। विधायक समरजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों को पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में मेहनत करें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को मजबूत करने के लिए आगामी चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाना लक्ष्य है। उन्होंने संगठन के लिए हर कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ काम करने का आह्वान किया। दिलीप चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं से संगठित रहकर चुनाव लड़ने की अपील की। विधानसभा चुनाव प्रभारी छोटूसिंह पवार ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता अपनी बात रखना या चुनाव लड़ने के लिए आवेदन देना चाहता है, वह कांग्रेस कार्यालय अथवा चुनाव प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। आवेदन प्राप्त होने के बाद पार्टी के निर्देशानुसार टिकट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जीवनसिंह निंबावास, शैलेश देवासी, कांग्रेस ओबीसी जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुन्नीलाल गहलोत, बाबूलाल सियाग, आसाराम देवासी, गणपत ढाका, दिनेश बंजारा, शौकत अली बेहलीम, लक्ष्मणसिंह राव, तुलसाराम सरपंच, हरचंदराम, पूर्व रेंजर बाबूलाल मेघवाल, निंबोड़ा सुरेश सोलंकी, एडवोकेट सैयद अजमत अली, श्रवण ढाका सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन एडवोकेट शिवनारायण बिश्नोई ने किया।

- भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....…. रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया। घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- आहोर। आधा दर्जन भर चोरी वारदात का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।1
- जालौर आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी और से उल्लास के साथ मनाया गया आज जालौर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया यह प्रोग्राम वीरमदेव चौक से रवाना होकर गांधी चौक सूरजपोल अस्पताल चौराहा पुराना बस स्टैंड बड़ी पल होते हुए जामा मस्जिद में जाकर खत्म हुआ इस अवसर पर कई युवाओं ने रक्तदान भी किया4
- हाथ न सही, प्रेम तो है… भावुक दृश्य – एक छोटी बहन ने अपने भाई के लिए राखी बांधने की जिद पूरी की। हाथ न होने पर भी उसने पैरों से राखी बांधी और माथे पर बिंदी लगाई। - पवित्र बंधन – मिठाई खिलाकर भाई-बहन के रिश्ते की अमूल्य परंपरा निभाई। - सोशल मीडिया सराहना – इस अनोखे प्रेम ने नेटिज़न्स को भावविभोर कर दिया। हर कोई बहन के साहस और लगन की प्रशंसा कर रहा है। - भाई का उपहार – भाई ने पैसे देकर बहन को आशीर्वाद दिया और रिश्ते की गरिमा को और गहरा किया। 👉 यह घटना साबित करती है कि सच्चा भाई-बहन का प्रेम किसी शारीरिक कमी से नहीं रुकता, बल्कि और भी मजबूत हो जाता है।1
- आज श्री बाबा रामदेव सेवा समिति उड़ मे नायरा पैट्रोल पंप के सामने राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया *उड़ में बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े का शुभारंभ, 12 साल से जारी है निःशुल्क सेवा * बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर आज उड़ में राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह राम रसोड़ा पिछले *12 वर्षों से लगातार* बाबा के जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा दे रहा है। रसोड़े में दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्रियों के लिए *खाना, रहना और दवा आदि* की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। इस अवसर पर भामाशाह *श्रीमान चंपालाल जी जैन, शैतान सिंह जी आढा, रमेश प्रजापत, प्रशासक ग्राम पंचायत डूंगाराम जी उड़, नंद किशोर सिंह जी व समस्त ग्रामवासी उड़* *सभी जातरुओं से रसोड़े में प्रसादी ग्रहण करने की अपील है।*3
- “एक पेड़ मतदान के नाम” अभियान के तहत नगर पालिका परिसर के बाहर वृक्षारोपण। आबूरोड। नगर पालिका परिसर के बाहर “एक पेड़ मतदान के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ADM श्री राजेश गोयल, ASP श्री नरेंद्र जी, DySP श्री अशोक जी आंजना, SDM श्री राजेंद्र जी लोहिया, तहसीलदार श्री पन्नाराम चौधरी, नायब तहसीलदार श्री मनीष कुमार जी एवं EO श्री संजय कुमार कोली सहित नगर पालिका स्टाफ की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।3
- रक्षाबंधन पर मिसाल बना भाई: 100 से ज्यादा बेसहारा महिलाओं और बुजुर्गों का सहारा बने राज मीणा रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, वहीं राज मीणा इस रिश्ते को सेवा और मानवता के जरिए एक अलग पहचान दे रहे हैं। राज मीणा उन लाचार, बेसहारा और परिवार से ठुकराई गई महिलाओं को सहारा देने का काम कर रहे हैं, जिन्हें समाज में अक्सर अकेला छोड़ दिया जाता है। बताया जाता है कि मानसिक रूप से परेशान या अपने परिवार से बिछड़ी हुई महिलाओं को राज मीणा रेस्क्यू कर अपने आश्रम तक पहुंचाते हैं। यहां उन्हें भोजन, रहने की व्यवस्था, दवाइयों और देखरेख जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। आज उनके आश्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हैं। राज मीणा इन सभी महिलाओं को अपनी बहन की तरह मानते हैं और उनके साथ परिवार जैसा व्यवहार करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर ये महिलाएं राज मीणा के लिए राखियां तैयार कर उन्हें अपना भाई मानकर रक्षा का धागा बांधती हैं। राज मीणा का कहना है कि किसी बेसहारा इंसान को सहारा देना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। उनका प्रयास है कि जिन महिलाओं को उनके अपनों ने छोड़ दिया, उन्हें सम्मान, सुरक्षा और परिवार जैसा अपनापन मिल सके। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राज मीणा और उनके आश्रम की यह कहानी भाई-बहन के रिश्ते को एक भावनात्मक और मानवीय संदेश देती है। अगर आप भी राज मीणा के इस सेवा कार्य का समर्थन करते हैं, तो कमेंट करके जरूर बताएं—“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”1
- शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है - एडवोकेट हसीब अहमद। मुस्लिम समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियो का किया सम्मान। आबूरोड। मुस्लिम समाज मे जो शिक्षा का प्रतिशत बडा है वो खुशी की बात है। शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। आज मै देख रहा हु की सम्मान समारोह में बालको की तुलना मे बालिकाएं का प्रतिशत ज्यादा है जो बहुत खुशी की बात है उक्त उद्गार मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित विद्यार्थियी प्रतिभावान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी ने कहे। समारोह मे कक्षा 1 से लेकर 12 तक के 260 से ज्यादा विद्यार्थियो का सम्मान किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे इस्लामिया स्कूल, आबूरोड परिसर मे आयोजित 10 दिवसीय समारोह के तहत आज प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी, विशिष्ट अतिथि व भामाशाह सिराज मंसुरी, भामाशाह सलीम भाई ठेकेदार, अशरफ भाई ठेकेदार, शकूर भाई ठेकेदार व मुस्लिम वक्फ कमेटी सदर हाजी सलीम खान का माला व शॉल पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। समारोह के संयोजक अब्दुल रहमान, युनुस गौरी, सद्दाम हुसैन व शाहीद भाटी ने जानकारी देते हुए बताया की समारोह मे कक्षा 1 से 12 तक के 75 प्रतिशत अंक लाने वाले 260 विद्यार्थियो का शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं मे टॉप करने वाले विद्यार्थियो का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीआईटी महाविद्याालय की प्राचार्या डा. रूखसाना सेफी ने सभी सम्मानीत बच्चो को मुबारकबाद देते हुए कहा की अगर आपको आगे की पढाई मे किसी भी प्रकार की मद्द लेनी हो तो वो हमसे सम्पर्क करे, ताकि वो सही गाईडलाईन मिलने से अपने आगे का रास्ता चुन सके। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खान से सभी सम्मानीत विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन लईक अहमद ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियो के साथ उनके अभिभावको सहित मुस्लिम समाज के बडी संख्या मे लोग मोजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था मुस्लिम वक्फ कमेटी, मुस्लिम यूथ कमेटी व मुस्लिम यूथ महिला कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्था संभाली।4