logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रवण मास के पावन पवित्र अवसर पर देवाधिदेव महादेव सहित सियाराम जी के चरणो मे समर्पित, भजन,, राम नही आए ए हरी,, भक्ति कजरी गीत.... प्रस्तुत है,, आप सभी से विनम्र निवेदन है की अपने छोटे भाई पर कृपा बनाए रखिए...... आप सब को भी देवाधिदेव महादेव तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्रीराम जी की कृपा प्राप्त हो,,कृपया इस पोस्ट को सेयर,लाइक, कमेंट करने की कृपा अवश्य करे.....जय जय सियाराम...............

7 hrs ago
user_Shailendra Pandey
Shailendra Pandey
Singing teaching and political work. खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

श्रवण मास के पावन पवित्र अवसर पर देवाधिदेव महादेव सहित सियाराम जी के चरणो मे समर्पित, भजन,, राम नही आए ए हरी,, भक्ति कजरी गीत.... प्रस्तुत है,, आप सभी से विनम्र निवेदन है की अपने छोटे भाई पर कृपा बनाए रखिए...... आप सब को भी देवाधिदेव महादेव तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्रीराम जी की कृपा प्राप्त हो,,कृपया इस पोस्ट को सेयर,लाइक, कमेंट करने की कृपा अवश्य करे.....जय जय सियाराम...............

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रवण मास के पावन पवित्र अवसर पर देवाधिदेव महादेव सहित सियाराम जी के चरणो मे समर्पित, भजन,, राम नही आए ए हरी,, भक्ति कजरी गीत.... प्रस्तुत है,, आप सभी से विनम्र निवेदन है की अपने छोटे भाई पर कृपा बनाए रखिए...... आप सब को भी देवाधिदेव महादेव तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्रीराम जी की कृपा प्राप्त हो,,कृपया इस पोस्ट को सेयर,लाइक, कमेंट करने की कृपा अवश्य करे.....जय जय सियाराम...............
    1
    श्रवण मास के पावन पवित्र अवसर पर देवाधिदेव महादेव सहित  सियाराम जी के चरणो मे समर्पित, भजन,, 

राम नही आए ए हरी,, भक्ति कजरी गीत.... प्रस्तुत है,,

आप सभी से विनम्र निवेदन है की अपने छोटे भाई
पर कृपा बनाए रखिए...... आप सब को भी देवाधिदेव महादेव तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्रीराम जी की कृपा प्राप्त हो,,कृपया इस पोस्ट को सेयर,लाइक, कमेंट करने की कृपा अवश्य करे.....जय जय सियाराम...............
    user_Shailendra Pandey
    Shailendra Pandey
    Singing teaching and political work. खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, गिरजेश श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प संतकबीरनगर। चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। चुनाव के उपरांत गिरजेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष, विजय कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशवंत सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यव्रत तिवारी को मंत्री, प्रेम सिंह को संयुक्त मंत्री, राम सजीवन को कोषाध्यक्ष, जेपी उपाध्याय को संप्रेक्षक, अब्दुल गफ्फार को संगठन मंत्री तथा अखिलेश श्रीवास्तव को संरक्षक चुना गया।मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरजेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।चुनाव संपन्न होने के बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
    1
    चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, गिरजेश श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प
संतकबीरनगर। चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
चुनाव के उपरांत गिरजेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष, विजय कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशवंत सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यव्रत तिवारी को मंत्री, प्रेम सिंह को संयुक्त मंत्री, राम सजीवन को कोषाध्यक्ष, जेपी उपाध्याय को संप्रेक्षक, अब्दुल गफ्फार को संगठन मंत्री तथा अखिलेश श्रीवास्तव को संरक्षक चुना गया।मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरजेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।चुनाव संपन्न होने के बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • योगी के गढ़ महाराजगंज में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान | गंगाजल दिलाकर कराया संकल्प | SC आरक्षण पर BJP को चेतावनी
    1
    योगी के गढ़ महाराजगंज में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान | गंगाजल दिलाकर कराया संकल्प | SC आरक्षण पर BJP को चेतावनी
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • मंदिर में शिवलिंग सहित अन्य धार्मिक मूर्तियों को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त मौके पर पंहुचे एडीएम व एएसपी, दिया कार्रवाई का आश्वासन मेंहदावल, संतकबीरनगर। जनपद के धर्मसिंहवा थाना अंतर्गत नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नं 9 मंशा पोखरे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग व माता पार्वती के मूर्ति को कुछ अराजक तत्वो द्वारा उखाड़कर सामने स्थित पोखरे में फेंक दिया गया। जब सुबह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए मंदिर पर पहुंचा हंगामा मच गया। घटना की सूचना को तुरंत ही पुलिस को दी गई। घटना के संदर्भ में जानकारी हुई सनातन धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उसके पश्चात एडिशनल एसपी व एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों को पकड़ कर त्वरित कठोर कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाएं रखने के लिए मंदिर में स्थाई पुलिस कर्मियों कि तैनाती की मांग किया। जिस पर एडीएम व एडिशनल एसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही दोषियों का पर्दाफाश कर कठोर कार्रवाई किया जाएगा और वहां पर परमानेंट पुलिस कर्मी तैनात किया जाएगा पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिस‌ किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह जघन्य अपराध किया है निश्चित ही उसके ऊपर कठोर कार्रवाई होगी।
    4
    मंदिर में शिवलिंग सहित अन्य धार्मिक मूर्तियों को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
मौके पर पंहुचे एडीएम व एएसपी, दिया कार्रवाई का आश्वासन
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
जनपद के धर्मसिंहवा थाना अंतर्गत नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नं 9 मंशा पोखरे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग व माता पार्वती के मूर्ति को कुछ अराजक तत्वो द्वारा उखाड़कर सामने स्थित पोखरे में फेंक दिया गया। जब सुबह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए मंदिर पर पहुंचा हंगामा मच गया। घटना की सूचना को तुरंत ही पुलिस को दी गई। घटना के संदर्भ में जानकारी हुई सनातन धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उसके पश्चात एडिशनल एसपी व एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों को पकड़ कर त्वरित कठोर कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाएं रखने के लिए मंदिर में स्थाई पुलिस कर्मियों कि तैनाती की मांग किया। जिस पर एडीएम व एडिशनल एसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही दोषियों का पर्दाफाश कर कठोर कार्रवाई किया जाएगा और वहां पर परमानेंट पुलिस कर्मी तैनात किया जाएगा
पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिस‌ किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह जघन्य अपराध किया है निश्चित ही उसके ऊपर कठोर कार्रवाई होगी।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बीएससी नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, मां ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप एक युवक व सहेली के खिलाफ तहरीर, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का भी आरोप; पुलिस जांच में जुटी संतकबीरनगर। खलीलाबाद में बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में मृतका की मां ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर एक युवक और छात्रा के साथ रह रही उसकी सहेली पर दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।तहरीर के अनुसार, मृतका थाना धनघटा क्षेत्र के हैसर बाजार की निवासी थी और खलीलाबाद के गोरखल ग्रामीण क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 1 अगस्त की रात सहेली की कथित मिलीभगत से अनु अग्रहरि नामक युवक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।मृतका की मां का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद 108 एंबुलेंस से छात्रा को अस्पताल ले जाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया, ताकि वास्तविक घटना छिपाई जा सके।उधर, पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    बीएससी नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, मां ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप
एक युवक व सहेली के खिलाफ तहरीर, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का भी आरोप; पुलिस जांच में जुटी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में मृतका की मां ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर एक युवक और छात्रा के साथ रह रही उसकी सहेली पर दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।तहरीर के अनुसार, मृतका थाना धनघटा क्षेत्र के हैसर बाजार की निवासी थी और खलीलाबाद के गोरखल ग्रामीण क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 1 अगस्त की रात सहेली की कथित मिलीभगत से अनु अग्रहरि नामक युवक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।मृतका की मां का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद 108 एंबुलेंस से छात्रा को अस्पताल ले जाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया, ताकि वास्तविक घटना छिपाई जा सके।उधर, पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • काफिले के साथ बीएसएफ जवान अमरजीत यादव का सेवानिवृत्ति पर भव्य स्वागत "चाचा जी का स्वागत करना हम सभी का गौरव है" : सुग्रीव यादव इंजीनियर राम आशीष यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत समारोह संपन्न धनघटा, संत कबीर नगर। 40 वर्ष 2 माह 22 दिन की गौरवशाली सेवा के बाद बीएसएफ के जवान अमरजीत यादव के प्रथम गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। धनघटा चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्वागत काफिला हैंसर बाजार पहुंचा, जहां सैकड़ों युवाओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। लोहरैया चौराहे पर आइडियल कंप्यूटर एकेडमी के संचालक अशोक कुमार धवल तथा आयुष्मान पॉलीक्लिनिक के डॉ. ओम प्रकाश कुशवाहा ने अमरजीत यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और प्रथम गृह आगमन की स्मृति में उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। इसके बाद उनके सम्मान में निकाले गए भव्य काफिले में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शुभचिंतक और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान प्रसिद्ध बिरहा कलाकार हरिकेश यादव एवं तृप्ति विश्वकर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समूचे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता खेती यादव, प्रभुनाथ यादव, सनातन यादव, राम आशीष यादव, रामनारायण यादव, नकुल यादव, अंकिता भाभी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अमरजीत यादव के 40 वर्ष 2 माह 22 दिन के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ मातृभूमि की सेवा कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम के संयोजक सुग्रीव यादव ने कहा, "चाचा जी का स्वागत करना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।" कार्यक्रम का सफल संचालन एवं स्वागत समारोह इंजीनियर राम आशीष यादव की अगुवाई में संपन्न हुआ। समारोह के अंत में संयोजक सुग्रीव यादव ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों को मिष्ठान वितरित कर सम्मानपूर्वक विदा किया। उपस्थित लोगों ने अमरजीत यादव के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
    3
    काफिले के साथ बीएसएफ जवान अमरजीत यादव का सेवानिवृत्ति पर भव्य स्वागत

"चाचा जी का स्वागत करना हम सभी का गौरव है" : सुग्रीव यादव

इंजीनियर राम आशीष यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत समारोह संपन्न

धनघटा, संत कबीर नगर। 40 वर्ष 2 माह 22 दिन की गौरवशाली सेवा के बाद बीएसएफ के जवान अमरजीत यादव के प्रथम गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। धनघटा चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्वागत काफिला हैंसर बाजार पहुंचा, जहां सैकड़ों युवाओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
लोहरैया चौराहे पर आइडियल कंप्यूटर एकेडमी के संचालक अशोक कुमार धवल तथा आयुष्मान पॉलीक्लिनिक के डॉ. ओम प्रकाश कुशवाहा ने अमरजीत यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और प्रथम गृह आगमन की स्मृति में उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया।
इसके बाद उनके सम्मान में निकाले गए भव्य काफिले में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शुभचिंतक और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान प्रसिद्ध बिरहा कलाकार हरिकेश यादव एवं तृप्ति विश्वकर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समूचे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता खेती यादव, प्रभुनाथ यादव, सनातन यादव, राम आशीष यादव, रामनारायण यादव, नकुल यादव, अंकिता भाभी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अमरजीत यादव के 40 वर्ष 2 माह 22 दिन के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ मातृभूमि की सेवा कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम के संयोजक सुग्रीव यादव ने कहा, "चाचा जी का स्वागत करना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।"
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं स्वागत समारोह इंजीनियर राम आशीष यादव की अगुवाई में संपन्न हुआ। समारोह के अंत में संयोजक सुग्रीव यादव ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों को मिष्ठान वितरित कर सम्मानपूर्वक विदा किया। उपस्थित लोगों ने अमरजीत यादव के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
    user_अशोक धवल
    अशोक धवल
    Media company घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.