Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैंनीपुरा गांव का बारधा डैम हुआ ओवरफ्लो, वेस्ट बीयर से निकल रहा पानी विजयपुर क्षेत्र के बैंनीपुरा गांव स्थित बारधा डैम के ओवरफ्लो होने से पानी वेस्ट बीयर के रास्ते बाहर निकल रहा है। लगातार बारिश के बीच डैम का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में पानी का बहाव तेज हो गया है। ग्रामीणों से अपील—तेज बहाव वाले पानी और डैम क्षेत्र के पास जाने से बचें।
बलवीर धाकड़
बैंनीपुरा गांव का बारधा डैम हुआ ओवरफ्लो, वेस्ट बीयर से निकल रहा पानी विजयपुर क्षेत्र के बैंनीपुरा गांव स्थित बारधा डैम के ओवरफ्लो होने से पानी वेस्ट बीयर के रास्ते बाहर निकल रहा है। लगातार बारिश के बीच डैम का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में पानी का बहाव तेज हो गया है। ग्रामीणों से अपील—तेज बहाव वाले पानी और डैम क्षेत्र के पास जाने से बचें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- साढे तीन महीने बाद भी नहीं खुला द्रोपती गुर्जर हत्याकांड का राज गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश।।।।। हेडिंग***साढ़े तीन महीने बाद भी नहीं खुला द्रोपती गुर्जर हत्याकांड का राज, थाने के सामने प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला को रोक कर गुर्जर समाज ने सोपा ज्ञापन। एंकर=श्योपुर जिले को दहला देने वाले द्रोपती गुर्जर हत्याकांड को आज 3:30 महीने से ज्यादा हो गए लेकिन पुलिस आज तक हथियारों तक नहीं पहुंच पाई है जिससे गुर्जर समाज में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिला इसी लापरवाही के खिलाफ आज गुर्जर समाज सहित सर्व समाज का गुस्सा फूट पड़ा जैसे ही प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला श्रमजीवी महासंघ के कार्यक्रम से लौटते समय सड़क पर एकत्रित होकर खाने के सामने पहुंचे गुर्जर समाज के सैकड़ो लोगों ने उनके काफिलों को रोक लिया हाथों में ज्ञापन लिए समाज के बुजुर्ग युवा और महिलाओं ने मंत्री जी के सामने अपनी पीड़ा राखी गुसाईं लोगों ने मंत्री जी को अपनी पीड़ा सुनते हुए कई प्रस्ताव उनके सामने रखें जिस मंत्री जी उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए आप वीडियो में साथ तौर पर दे सकते हो कि प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला किस लहजे में वीडियो के अंदर दिखाई दे रहे हैं।1
- मुरैना जिले में लगातार हो रही बारिश से सबलगढ़ का प्राचीन तलाव ओर फ्लो1
- ब्रैकिग कैलारस - *नगर में जल भराव की समस्या*। *जल निकासी के लिए माकपा ने नगर पालिका का घेराव कर दिया ज्ञापन*। *=============* कैलारस - गत दिनों हुई अति दृष्टि के चलते नगर कैलारस का संपूर्ण बाजार जलमग्न हो गया। दुकानों में पानी भर गया, लाखों का रुपए का दुकानदारों का नुकसान हुआ है। इसके बाद भी नगरीय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सर्वे कराकर कार्यवाही करने, जल निकासी का समुचित बंदोबस्त करने, पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। इसके विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में एकत्रित होकर महिला पुरुषों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर पी जगनेरिया को ज्ञापन देकर जल निकासी की व्यवस्था करने, बड़ा नाला पोस्ट ऑफिस से लेकर कालीपुरम होते हुए नदी तक बनाने, जिन दुकानदारों का और अन्य आवासीय बस्तियों में नुकसान हुआ है उनको क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने का ज्ञापन दिया।उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर हुई आम सभा को माकपा नेता पूर्व नपाअध्यक्ष अशोक तिवारी ने संबोधित करते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी दिनों में जुझारू आंदोलन चलाने का आह्वान किया है।सभा को माकपा नगर सचिव ओम प्रकाश श्रीवास, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद इब्राहिम शाह, किसान नेता गया राम सिंह धाकड़, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती मुन्नी बाई आदि ने संबोधित किया। सभी ने हाथ उठाकर नारेबाजी करते हुए आने वाले दिनों में जुझारू संघर्ष चलाने का निर्णय लिया है।1
- 6 तारीख की बरसात श्योपुर 🌧️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश1
- पिछोर में अवैध शराब के अड्डों पर बुलडोजर, 2000 लीटर लहान नष्ट और 510 लीटर कच्ची शराब जब्त सालौरा और करारखेड़ा में पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, खेतों में चल रही थीं कच्ची शराब की भट्टियां; एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पिछोर में अवैध शराब के अड्डों पर बुलडोजर, 2000 लीटर लहान नष्ट और 510 लीटर कच्ची शराब जब्त सालौरा और करारखेड़ा में पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, खेतों में चल रही थीं कच्ची शराब की भट्टियां; एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पिछोर, शिवपुरी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग में पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने थाना पिछोर क्षेत्र के ग्राम सालौरा और करारखेड़ा में दबिश देकर खेतों में संचालित किए जा रहे अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब के अड्डों का भंडाफोड़ किया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 2000 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त लहान मौके पर ही नष्ट किया, जबकि करीब 510 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब जब्त की गई। जब्त शराब और नष्ट किए गए लहान की अनुमानित कुल कीमत करीब 51,500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। खेत में चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी पुलिस के अनुसार 6 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सालौरा में खेत में हाथ भट्टी के जरिए कच्ची शराब तैयार कर उसका अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिछोर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने रोहित उर्फ भूरा लोधी निवासी ग्राम सालौरा मजरा मोहनगढ़ के खेत पर दबिश दी। तलाशी के दौरान खेत में आठ बड़े नीले प्लास्टिक ड्रमों में करीब 1500 लीटर लहान भरा मिला। पुलिस के मुताबिक इस लहान का इस्तेमाल कच्ची शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने नियमानुसार करीब 1500 लीटर लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। इसी दौरान मौके पर तीन अन्य नीले प्लास्टिक ड्रमों में करीब 450 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी रोहित उर्फ भूरा लोधी पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। करारखेड़ा में भी अवैध शराब का जखीरा मिला पहली कार्रवाई के बाद संयुक्त टीम ने ग्राम करारखेड़ा में भी दबिश दी। यहां हेडर चौहान उर्फ प्रहलाद चौहान के खेत पर कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक खेत में तीन प्लास्टिक ड्रमों में करीब 500 लीटर लहान पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं मौके से एक प्लास्टिक की कंटी में करीब 60 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब भी बरामद हुई। टीम ने शराब को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में थाना पिछोर में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 2000 लीटर लहान और 510 लीटर कच्ची शराब बरामद संयुक्त कार्रवाई में कुल मिलाकर करीब 2000 लीटर लहान बरामद हुआ, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया। इसके अलावा करीब 510 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस के अनुसार बरामदगी का विवरण इस प्रकार है— करीब 2000 लीटर लहान नष्ट किया गया। करीब 510 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। बरामद एवं नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 51,500 रुपये बताई गई। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी मौके से फरार, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का दावा—अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही। टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में संचालित अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री नष्ट की। इनकी रही सराहनीय भूमिका पूरी कार्रवाई में एसडीएम पिछोर, तहसीलदार पिछोर, आबकारी विभाग पिछोर सहित थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि. रामकिशोर जोशी, उनि. कमल सिंह बंजारा, सउनि. अरविंद सगर, सउनि. परमाल सिंह, प्रआर. 703 रामहेत सिंह, आर. 957 देशराज सिंह, आर. 425 धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आर. 1026 प्रदीप नवरिया, आर. 362 जितेन्द्र सिंह गुर्जर और आर. 896 विकास सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और दोनों मामलों की विवेचना की जा रही है। #Pichhore #Shivpuri #IllegalLiquor #KachchiSharab #Sharab #Saloura #Kararkheda #CrimeNews #MPNews #ShivpuriNews #BreakingNews #PoliceAction1
- बड़े-बड़े दावों और 'डबल इंजन' सरकार के विकास की बातों के बीच, मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई है जो पूरे सिस्टम को शर्मसार कर देने वाली है। डिजिटल लोकेशन _ मुरैना बड़े-बड़े दावों और 'डबल इंजन' सरकार के विकास की बातों के बीच, मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई है जो पूरे सिस्टम को शर्मसार कर देने वाली है। डिजिटल इंडिया और चमचमाती सड़कों के विज्ञापनों के पीछे छिपी असली हकीकत को उजागर करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मुरैना के सबलगढ़ की जॉन्सिल पंचायत का बताया जा रहा है, जहां एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तो दूर, एक पक्की सड़क या पुल तक नसीब नहीं हुआ। उफनती नदी को पार करने के लिए ग्रामीणों को इस महिला को चारपाई पर लिटाकर ले जाना पड़ा।ये तस्वीरें किसी आदिम युग की नहीं, बल्कि आज के तथाकथित विकसित दौर की हैं। सबलगढ़ की जॉन्सिल पंचायत का यह वीडियो रूह कंपा देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है, दर्द से कराह रही है, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने के लिए गांव में कोई रास्ता नहीं है। मजबूरी में गांव के युवकों ने महिला को चारपाई पर लिटाया और अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को पार कराया। महिला की तड़प देखकर उसके साथ चल रही महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में महिलाएं नेताओं और प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं। चुनावी वादे करने वाले नेताओं पर अपनी भड़ास निकालते हुए महिलाएं पूछ रही हैं कि आखिर उनका विकास कहां है? वोट मांगने के समय हाथ जोड़ने वाले नेता आज इस मजबूरी के समय कहां छिपे हैं1
- *ब्रैकिग कैलारस -कैलारस थाना परिसर में भरा बरसात का पानी, पुलिस कर्मचारी हो रहे परेशान* कैलारस - तीन दिन लगातार अत्यधिक वर्षा होने से, थाना परिसर कैलारस में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। कैलारस थाने में पदस्थ समस्त पुलिस विभाग के कर्मचारियों को थाने के अंदर आने-जाने में बहुत परेशानियो का सामान करना पड़ रहा है और थाना परिसर के अंदर बने सरकारी क्वार्टरों में निवास कर रहे पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को रास्ता निकलने में बहुत परेशानी आ रही है। और इस समय थाने में अपने कार्य हेतु आने जाने वाले आम जनता को भी बहुत परेशानी आ रही है। और थाना प्रांगण कैलारस के अंदर रखें जप्ती के वाहन भी पानी में रखें हुए हैं और अगर थाने के अंदर किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य हेतु जाना होगा, तो उस व्यक्ति को थाना परिसर में भरे बरसात के पानी में होकर ही गुजरता पड़ेगा। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही नगर परिषद कैलारस की मानी जा सकती हैं क्योंकि थाने के पास नगर परिषद कैलारस का नाला निर्माण नहीं है। और बना है लैकिन बंद पड़ा हुआ है। पानी की निकासी नाले में नहीं होने से, थाना प्रांगण में बरसात का पानी अभी भी भरा हुआ है।1
- 🙏 जैनी की बावड़ी की पैदल यात्रा का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान 🙏 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए चाय सेवा का आयोजन किया गया। ☕❤️ सभी यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपकी यात्रा मंगलमय एवं सफल बनाए। 🙏🚩 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश ❤️ #श्योपुर #जैनीकीबावड़ी #पैदलयात्रा #चायसेवा #श्रद्धालु #बल्लूटीस्टॉल #मध्यप्रदेश1
- अमोला पुलिस ने चोरी की 3 बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अमोला थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा कार्यवाही करते हुऐ झांसी (उ.प्र.) से चोरी हुई तीन मोटर सायकल को कुशवाह होटल के पास अमोलपठा रोड थाना अमोला से आरोपी शिवम उर्फ नेम गौर निवासी दांगीपुरा थाना अमोला जिला शिवपुरी के कब्जे से जप्त की गयी, जिनकी कुल कीमत 90000 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा1