साढे तीन महीने बाद भी नहीं खुला द्रोपती गुर्जर हत्याकांड का राज गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश।।।।। हेडिंग***साढ़े तीन महीने बाद भी नहीं खुला द्रोपती गुर्जर हत्याकांड का राज, थाने के सामने प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला को रोक कर गुर्जर समाज ने सोपा ज्ञापन। एंकर=श्योपुर जिले को दहला देने वाले द्रोपती गुर्जर हत्याकांड को आज 3:30 महीने से ज्यादा हो गए लेकिन पुलिस आज तक हथियारों तक नहीं पहुंच पाई है जिससे गुर्जर समाज में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिला इसी लापरवाही के खिलाफ आज गुर्जर समाज सहित सर्व समाज का गुस्सा फूट पड़ा जैसे ही प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला श्रमजीवी महासंघ के कार्यक्रम से लौटते समय सड़क पर एकत्रित होकर खाने के सामने पहुंचे गुर्जर समाज के सैकड़ो लोगों ने उनके काफिलों को रोक लिया हाथों में ज्ञापन लिए समाज के बुजुर्ग युवा और महिलाओं ने मंत्री जी के सामने अपनी पीड़ा राखी गुसाईं लोगों ने मंत्री जी को अपनी पीड़ा सुनते हुए कई प्रस्ताव उनके सामने रखें जिस मंत्री जी उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए आप वीडियो में साथ तौर पर दे सकते हो कि प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला किस लहजे में वीडियो के अंदर दिखाई दे रहे हैं।
साढे तीन महीने बाद भी नहीं खुला द्रोपती गुर्जर हत्याकांड का राज गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश।।।।। हेडिंग***साढ़े तीन महीने बाद भी नहीं खुला द्रोपती गुर्जर हत्याकांड का राज, थाने के सामने प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला को रोक कर गुर्जर समाज ने सोपा ज्ञापन। एंकर=श्योपुर जिले को दहला देने वाले द्रोपती गुर्जर हत्याकांड को आज 3:30 महीने से ज्यादा हो गए लेकिन पुलिस आज तक हथियारों तक नहीं पहुंच पाई है जिससे गुर्जर समाज में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिला इसी लापरवाही के खिलाफ आज गुर्जर समाज सहित सर्व समाज का गुस्सा फूट पड़ा जैसे ही प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला श्रमजीवी महासंघ के कार्यक्रम से लौटते समय सड़क पर एकत्रित होकर खाने के सामने पहुंचे गुर्जर समाज के सैकड़ो लोगों ने उनके काफिलों को रोक लिया हाथों में ज्ञापन लिए समाज के बुजुर्ग युवा और महिलाओं ने मंत्री जी के सामने अपनी पीड़ा राखी गुसाईं लोगों ने मंत्री जी को अपनी पीड़ा सुनते हुए कई प्रस्ताव उनके सामने रखें जिस मंत्री जी उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए आप वीडियो में साथ तौर पर दे सकते हो कि प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला किस लहजे में वीडियो के अंदर दिखाई दे रहे हैं।
- डबल इंजन सरकार के विकास की खुली पोल, प्रसूता महिला को चारपाई पर लादकर पुल पार करने को ग्रामीण मजबूर। सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत बेरखेड़ा के जोंसिल गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है, जो बीजेपी की डबल इंजन सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही है। ग्रामीण क्षेत्र में ना तो एम्बुलेंस पहुंच पा रही है और ना ही गांव से बाहर निकलने के लिए कोई पुल-पुलिया है। ऐसे में डिलीवरी पीरियड में एक प्रसूता महिला को ग्रामीणों ने चारपाई पर लादकर, जान जोखिम में डालकर पुल के ऊपर से होते हुए अस्पताल ले जाने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक श्रीमती सरला रावत जी और सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक गांव में सड़क, पुल और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं है। आज एक महिला की जान खतरे में है, इसका जिम्मेदार कौन है?1
- ददूनी गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा बैल, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ श्योपुर जिले के ददूनी गांव में सोमवार को उस समय ग्रामीणों में कौतूहल पैदा हो गया, जब एक बैल पानी की टंकी के ऊपर जा चढ़ा। टंकी की ऊंचाई पर बैल को देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बैल पानी की टंकी के ऊपर खड़ा दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने इस अनोखे नजारे का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बैल आखिर पानी की टंकी के ऊपर कैसे पहुंचा, इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।1
- बैंनीपुरा गांव का बारधा डैम हुआ ओवरफ्लो, वेस्ट बीयर से निकल रहा पानी विजयपुर क्षेत्र के बैंनीपुरा गांव स्थित बारधा डैम के ओवरफ्लो होने से पानी वेस्ट बीयर के रास्ते बाहर निकल रहा है। लगातार बारिश के बीच डैम का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में पानी का बहाव तेज हो गया है। ग्रामीणों से अपील—तेज बहाव वाले पानी और डैम क्षेत्र के पास जाने से बचें।1
- भारी बारिश के चलते बमशोली बातेण मार्ग बंद 20गांवों का आवाआगमन बंद1
- सिद्ध बाबा स्थान बदलेटा में मंगलवार को सजेगा विशाल कुश्ती दंगल, तैयारियां पूर्ण, सैकड़ों ग्रामीणों ने जुटकर दिया अंतिम रूप दूर-दराज से पहुंचेंगे नामी पहलवान बालघाट के गांव बदलेटा पट्टी स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा स्थान पर मंगलवार, 8 सितंबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अखाड़े सहित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। लोगों ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि दंगल का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ आसपास के गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले नामी पहलवान अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाएंगे। पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है।1
- शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं, जलभराव के बीच निकली शवयात्रा डूडीपुरा में ग्रामीणों ने पंचायत के प्रति जताया रोष, बोले- अंतिम यात्रा के लिए भी रास्ते का अभाव सपोटरा। ग्राम पंचायत जोडली के गांव डूडीपुरा में रविवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम यात्रा को शमशान घाट तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। शमशान घाट तक सुगम रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर शमशान घाट की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में जलभराव होने के कारण शवयात्रा को पानी के बीच से होकर ले जाना पड़ा। बारिश के बाद रास्ते में जगह-जगह पानी भरने से आवागमन पहले ही मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में शवयात्रा के दौरान बुजुर्गों व अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों के दावे किए जाते हैं, लेकिन शमशान घाट तक पहुंचने के लिए आज भी सुगम रास्ता उपलब्ध नहीं है। बारिश के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है। अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्य के लिए भी ग्रामीणों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से शमशान घाट तक स्थायी एवं सुगम रास्ता बनाने की मांग की है। साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए पंचायत प्रशासन के प्रति रोष जताया।1
- ब्रैकिग कैलारस - *नगर में जल भराव की समस्या*। *जल निकासी के लिए माकपा ने नगर पालिका का घेराव कर दिया ज्ञापन*। *=============* कैलारस - गत दिनों हुई अति दृष्टि के चलते नगर कैलारस का संपूर्ण बाजार जलमग्न हो गया। दुकानों में पानी भर गया, लाखों का रुपए का दुकानदारों का नुकसान हुआ है। इसके बाद भी नगरीय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सर्वे कराकर कार्यवाही करने, जल निकासी का समुचित बंदोबस्त करने, पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। इसके विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में एकत्रित होकर महिला पुरुषों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर पी जगनेरिया को ज्ञापन देकर जल निकासी की व्यवस्था करने, बड़ा नाला पोस्ट ऑफिस से लेकर कालीपुरम होते हुए नदी तक बनाने, जिन दुकानदारों का और अन्य आवासीय बस्तियों में नुकसान हुआ है उनको क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने का ज्ञापन दिया।उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर हुई आम सभा को माकपा नेता पूर्व नपाअध्यक्ष अशोक तिवारी ने संबोधित करते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी दिनों में जुझारू आंदोलन चलाने का आह्वान किया है।सभा को माकपा नगर सचिव ओम प्रकाश श्रीवास, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद इब्राहिम शाह, किसान नेता गया राम सिंह धाकड़, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती मुन्नी बाई आदि ने संबोधित किया। सभी ने हाथ उठाकर नारेबाजी करते हुए आने वाले दिनों में जुझारू संघर्ष चलाने का निर्णय लिया है।1
- साढे तीन महीने बाद भी नहीं खुला द्रोपती गुर्जर हत्याकांड का राज गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश।।।।। हेडिंग***साढ़े तीन महीने बाद भी नहीं खुला द्रोपती गुर्जर हत्याकांड का राज, थाने के सामने प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला को रोक कर गुर्जर समाज ने सोपा ज्ञापन। एंकर=श्योपुर जिले को दहला देने वाले द्रोपती गुर्जर हत्याकांड को आज 3:30 महीने से ज्यादा हो गए लेकिन पुलिस आज तक हथियारों तक नहीं पहुंच पाई है जिससे गुर्जर समाज में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिला इसी लापरवाही के खिलाफ आज गुर्जर समाज सहित सर्व समाज का गुस्सा फूट पड़ा जैसे ही प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला श्रमजीवी महासंघ के कार्यक्रम से लौटते समय सड़क पर एकत्रित होकर खाने के सामने पहुंचे गुर्जर समाज के सैकड़ो लोगों ने उनके काफिलों को रोक लिया हाथों में ज्ञापन लिए समाज के बुजुर्ग युवा और महिलाओं ने मंत्री जी के सामने अपनी पीड़ा राखी गुसाईं लोगों ने मंत्री जी को अपनी पीड़ा सुनते हुए कई प्रस्ताव उनके सामने रखें जिस मंत्री जी उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए आप वीडियो में साथ तौर पर दे सकते हो कि प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला किस लहजे में वीडियो के अंदर दिखाई दे रहे हैं।1