Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर हर महादेव 🚩
Guru Reality Show
हर हर महादेव 🚩
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बैकुंठपुर (कोरिया )सूत्रों के अनुसार कोरिया जिले के भट्टी पारा में रोड के किनारे लगी दुकान पर ज़ब बुलडोजर के साथ जिला प्रशाशन के आदेश पर पुरे डल और बल के साथ पहुंची नगरपालिका के कर्मचारी व बैकुंठपुर तहसीलदार सहित ज़ब बुलडोजर घुसी की लोगो में अफरा तिफरी मची ठीक उसी समय सभी लोग आ कर अपना समान समेटना शुरू कर दिए नगरपालिका अधिकारी संजय दुबे ने बताया की जिला प्रशाशन ने भ्रमण की उक्त भ्रमण में पुलिस थाना से लेकर ओढ़गी नाका, और ओढ़गी नाका से झुमका वोट क्लब तक रोड पर हुए अतिक्रमण हटाने की आदेश पर कार्यवाही की गईं1
- न्यूज़ स्क्रिप्ट | ग्राम पंचायत माझापारा, विकासखंड अंबिकापुर पत्रकार इंट्रो: सरकारी योजनाओं के दावे ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर नज़र आ रहे हैं। ताज़ा मामला सामने आया है ग्राम पंचायत माझापारा, विकासखंड अंबिकापुर से, जहाँ बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। वीओ (ग्राउंड विजुअल्स): गांव की सड़कों पर बहता नालियों का गंदा पानी, जगह-जगह जमा कचरा और बदबू… ये तस्वीरें किसी बड़े शहर की नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत मझापरा की हैं। पूरी पंचायत में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी (विजुअल + टेक्स्ट): ग्रामीणों का कहना है कि बरसात हो या गर्मी—सड़कें हमेशा गंदगी से भरी रहती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। वीओ – पीएम आवास मुद्दा: सबसे गंभीर बात यह है कि कई पात्र परिवारों को आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान नहीं मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव से शिकायत की, आवेदन दिए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला—जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाइट (ग्रामीण – वैकल्पिक): “हम लोग सालों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन न नाली साफ होती है, न आवास मिलता है। अधिकारी सुनते ही नहीं हैं।” एंकर आउट्रो: सवाल ये है कि जब पंचायत स्तर पर समस्याएँ लगातार सामने आ रही हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन क्यों हैं? क्या ग्राम पंचायत मझापरा के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए यूँ ही संघर्ष करना पड़ेगा, या प्रशासन अब कोई ठोस कदम उठाएगा? रिपोर्ट: हिमांशु राज स्थान: ग्राम पंचायत मझापरा, विकासखंड अंबिकापुर अगर चाहें तो मैं इसमें ग्रामीण महिला/बुजुर्ग का अलग बाइट, और तीखा सवाल3
- अनूपपुर।शुक्रवार की मध्य रात्रि को बैहाटोला गांव में 11हजार के व्ही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से ठेका कर्मचारी कौशल केवट 29 वर्ष की मौत हो गई। मृतक क्रिस्टल एजैंसी के माध्यम से कार्य करता था। ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने बिजली बंद की परमिट लिए जाने के बाद भी विद्युत अधिकारियों की लापरवाही से 29 वर्षीय युवक कौशल केवट पिता देवशरण माझी निवासी पथरौडी को तेज करंट लगने से खंभे में ही चिपकने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद घायल को अन्य कर्मचारियों ने नीचे उतारते हुए इलाज के लिए बैहाटोला, मनेद्रगढ़ एवं आमाखेरवा अस्पताल ले जाते हुए रात भर भटकते रहे। थककर कोतमा अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही से हुई मौत एवं दो मासूम बच्चों के सर से पिता का साया उठने की खबर से परिजनों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। कोतमा स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ ने एकत्र होकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन भी किया । रात 1 बजे के लगभग हुई घटना के 12 घंटे बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारियों के ना आने से लोग आक्रोशित रहे। विभाग दोषियों पर कार्रवाई एवं सहायता राशि दिए जाने के आश्वासन के बाद पीएम कराकर अंतिम संस्कार किया गया। यह है मामला बैहाटोला गांव में शाम से बिजली बंद होने पर कौशल केवट, गोपाल सिंह एवं राजेश तोमर शुक्रवार रात 12 बजे सुधार करने पहुंचे थे। राजेश के सप्लाई बंद की परमिट लेने के बाद भी 11 हजार लाइन में करेंट आने से पोल में चढ़े कौशल केवट एवं गोपाल झुलस गए । दूसरे घायल गोपाल का भी गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ कमलेश की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी सहित 2 बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी । घटना से परिजनों का हाल बेहाल है पूरे गांव में शोक पसरा है। मृतक की 7 वर्षीय बेटी एवं 4 वर्षीय बेटे के सर से पिता का साया उठने से उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम हो गई।4
- Post by DEOKI PURI GOSVAMI1
- सिहावल खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्वतंत्र पटेल ₹5000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार सिहावल खंड में पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वतंत्र पटेल को लोकायुक्त की टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस द्वारा पूर्व से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। सूत्रों के अनुसार, डॉ. पटेल पर किसी कार्य के निष्पादन अथवा अनुकूल कार्रवाई के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते समय पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- देव होटल के पास हवाई फायर, आरोपी पर मामला दर्ज सरगुजा /news the gulel/07 फरवरी 2026 देव होटल के पास हवाई फायर की घटना से इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति द्वारा बंदूक से फायर किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आसपास के दुकानदारों व लोगों से पूछताछ में हनी सिंह द्वारा हवाई फायर किए जाने की पुष्टि हुई, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 77/26 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 25, 27 एवं 125 बीएनएस में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। News the gulel के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार नगर पंचायत मेन रोड पटना सभी सनातनी भाइयों बहनों का हार्दिक स्वागत 💐💐 जय श्री राम 🚩1
- कोरिया जिले में गैस लाईन की कार्य तेजी से चल रहा लेकिन नियमानुसार पाइप लाईन की विस्तार नहीं हों रही कही न कही कोई कमी है जो जाँच का विषय है आइये विडिओ में जाने1
- अंबिकापुर: क्रिकेट के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर खिलाड़ी से ऐंठे 15 लाख से अधिक रुपये अंबिकापुर : देश-विदेश में क्रिकेट खिलाने का झांसा देकर खिलाड़ियों के भविष्य और मेहनत की कमाई के साथ खिलवाड़ करने वाले एक शातिर जालसाज को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मृगांक सिन्हा ने एक क्रिकेट खिलाड़ी को ऊंचे सपने दिखाकर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख 38 हजार रुपये की ठगी की थी। साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। नेपाल में मुलाकात और झांसे का जाल मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अजय कुमार वर्मा, जो हरदोई (उत्तरप्रदेश) का निवासी और एक क्रिकेट खिलाड़ी है, की मुलाकात मार्च 2021 में नेपाल में एक टूर्नामेंट के दौरान मृगांक सिन्हा (निवासी त्रिकोण चौक, अंबिकापुर) से हुई थी। मृगांक ने खुद को एक बड़े क्रिकेट संघ से जुड़ा बताकर अजय को देश-विदेश के टूर्नामेंट्स में खिलाने का लालच दिया। किस्तों में वसूली और फर्जी दस्तावेज नेपाल से लौटने के बाद आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पहले 1480 रुपये लिए, फिर पासपोर्ट और अन्य प्रक्रियाओं के बहाने धीरे-धीरे पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से लाखों रुपये मंगवाने शुरू किए। आरोपी इतना शातिर था कि वह खिलाड़ी का विश्वास जीतने के लिए मोबाइल पर टीम सिलेक्शन और विदेशी दौरों की फर्जी सूचियां और कूट रचित (फर्जी) दस्तावेज भेजता रहा। इस तरह उसने प्रार्थी से कुल 15,38,000 रुपये ठग लिए। जब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान ‘छत्तीसगढ़ यूथ यूनाइटेड क्रिकेट संघ’ के संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर से जानकारी मांगी। विभाग से खुलासा हुआ कि इस नाम की किसी भी संस्था को मान्यता प्राप्त नहीं है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की, जो लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मृगांक सिन्हा (40 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने स्वयं ही फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे ताकि वह ठगी कर सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 589/24 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा और आरक्षक जीतेश साहू व अमनपुरी की मुख्य भूमिका रही।1