राठ के हिन्द एंजिल्स पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत: काव्या गुप्ता ने 96.2% अंक हासिल कर किया टॉप राठ स्थित हिन्द एंजिल्स पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें काव्या गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा देवांश शुक्ला ने 95.6%, मोहम्मद हसन अत्तारी ने 94.8% एवं मोहम्मद रेहान ने 94.2% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय की प्रबंधक एवं निर्देशिका शिवांगी राजपूत एवं स्वदेश राजपूत ने सफल छात्रों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह परिणाम बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। प्रधानाचार्य अलीउल्ला खान एवं उपप्रधानाचार्य आदर्श कुमार खरे ने भी सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राघवेंद्र राठौर, संदीप कुमार, महेंद्र सोनी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। टॉपर काव्या गुप्ता का लक्ष्य भविष्य में जज बनना है। वह मुस्करा निवासी हैं, उनके पिता रमन कुमार प्राथमिक विद्यालय गुंदेला तथा माता अंजली उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहुंनी खुर्द में शिक्षिका हैं। उनके परिवार में छोटा भाई शाश्वत एवं बड़ी बहन आख्या गुप्ता हैं, जो गाजीपुर में एमबीबीएस की तैयारी कर रही हैं। जिन छात्रों का परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं आया है, वे निराश न हों, क्योंकि परीक्षाएं जीवन का केवल एक पड़ाव हैं और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
राठ के हिन्द एंजिल्स पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत: काव्या गुप्ता ने 96.2% अंक हासिल कर किया टॉप राठ स्थित हिन्द एंजिल्स पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें काव्या गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा देवांश शुक्ला ने 95.6%, मोहम्मद हसन अत्तारी ने 94.8% एवं मोहम्मद रेहान ने 94.2% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय की प्रबंधक एवं निर्देशिका शिवांगी राजपूत एवं
स्वदेश राजपूत ने सफल छात्रों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह परिणाम बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। प्रधानाचार्य अलीउल्ला खान एवं उपप्रधानाचार्य आदर्श कुमार खरे ने भी सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राघवेंद्र राठौर, संदीप कुमार, महेंद्र सोनी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। टॉपर काव्या गुप्ता का लक्ष्य भविष्य में जज बनना है। वह मुस्करा निवासी
हैं, उनके पिता रमन कुमार प्राथमिक विद्यालय गुंदेला तथा माता अंजली उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहुंनी खुर्द में शिक्षिका हैं। उनके परिवार में छोटा भाई शाश्वत एवं बड़ी बहन आख्या गुप्ता हैं, जो गाजीपुर में एमबीबीएस की तैयारी कर रही हैं। जिन छात्रों का परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं आया है, वे निराश न हों, क्योंकि परीक्षाएं जीवन का केवल एक पड़ाव हैं और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
- हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार, रात में तीन बदमाश उनके घर में घुसे, जहां उनकी मां अहिल्या और पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट ली। उस समय पवन कुमार दूसरे कमरे में सो रहे थे। बताया गया कि उनकी मां किसी तरह बंधन में ही दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से खटखटाया, जिससे पवन कुमार की नींद खुली। स्थिति समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।1
- 4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत, शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग, आग से दोनों मुर्गी फार्म जलकर हुए राख, आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का कर रहे प्रयास, मामला कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा इलाके का ।।2
- हमीरपुर। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई। कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड छह के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने के लिए पावर हाउस पहुंची। एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रहीं।1
- घाटमपुर नशेड़ी कनपुरिये! यूपी के कानपुर में थाने के पास गांजा बेचते हुए 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है।1
- घाटमपुर- क्षेत्र के पतारा चौकी अंतर्गत बुधवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी,वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, पुलिस ने बताया कि उसी दौरान भीम आर्मी के नेता अरविंद बौद्ध साथियों साथ पहुंच कर हाईवे जाम तथा शव ले जाने वाली गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर दी थी।1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर नशेड़ी कनपुरिये! यूपी के कानपुर में थाने के पास गांजा बेचते हुए 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है. ये महिलाऐं हर रोज करीब 30kg गांजा बेचती थी. कमाई होती थी 4 लाख. यह गांजा 3 से 5 ग्राम की पुड़िया में 4 से 5 हजार नशेड़ियों को बेचा जाता था. थाने के पास की गुमटियों में यह धंधा "विशेष संरक्षण" में चल रहा था. गांजे की निर्बाध सप्लाई मध्यप्रदेश से हो रही थी. हालात इतने बेकाबू थे कि पुलिस को रेड के वक्त ड्रोन का इस्तैमाल करना पड़ा.1
- हमीरपुर कुरारा। थाना क्षेत्र मे 35 वर्षीय विकलांग युवक ने बुधवार की शाम करीब 7 बजे अपने घर मे साफी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। माँ ने बताया की वो खेतो मे सीला बीनने गयी थी वही ज़ब शाम को घर पहुंची तो फंदे पर लटक रहा था। एक साल पूर्व सड़क दुर्घटना मे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था और पैर से विकलांग हो गया था जिससे इलाज मे काफ़ी पैसा खर्च हुआ था जो कर्ज लेकर इलाज कराया था। इन्ही सब कारणों से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयो मे दूसरे नंबर का था और अविवाहित था2
- लूट की घटना से थाना बिवार इलाके के निवादा गांव में मचा हड़कंप, शातिर चोरों ने पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए घर में सो रहे परिवार जनों को बनाया बंधक, पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया - तीन लुटेरों ने परिवार जनों के हाथ पैर को बांधकर घर में रखा नगद लाखों रुपए और लाखों के जेवरात लूटे हुए फरार, शातिर लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हुए फरार, स्थानीय लोगों की सूचना पर लूट की घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस, पीड़ित परिवार जनों की पुलिस से गुहार घर से लूटा हुआ सामान वापस करा कर तीनों लुटेरों पर करें कड़ी कार्यवाही, पुलिस मौके पर पहुंचकर लूट की घटना की कर रही है जांच, मामला थाना बिवार इलाके के निवादा गांव का ।4