सुरजीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, पूर्व विधायक गोरख पासवान रहे। सुरजीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, पूर्व विधायक गोरख पासवान रहे मुख्य अतिथि भीमपुरा और गोवापार के बीच रोमांचक मुकाबला, ग्रामीणों में दिखा उत्साह बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर के पास सुरजीपुर गांव में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गोरख पासवान रहे, जिनका आयोजकों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। टूर्नामेंट के दौरान भीमपुरा और गोवापार की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान हर चौके-छक्के पर दर्शकों की तालियों और उत्साह ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि गोरख पासवान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ खेलने की अपील की और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
सुरजीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, पूर्व विधायक गोरख पासवान रहे। सुरजीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, पूर्व विधायक गोरख पासवान रहे मुख्य अतिथि भीमपुरा और गोवापार के बीच रोमांचक मुकाबला, ग्रामीणों में दिखा उत्साह बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर के पास सुरजीपुर गांव में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गोरख पासवान रहे, जिनका आयोजकों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। टूर्नामेंट के दौरान भीमपुरा और गोवापार की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान हर चौके-छक्के पर दर्शकों की तालियों और उत्साह ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि गोरख पासवान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ खेलने की अपील की और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
- बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- Post by Sadik Ahmed1
- मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।1
- 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist2
- Post by RISHI RAI1
- मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । ऑफिस से घर लौट रही एक युवती के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की घटना सामने आई। छेड़छाड़ की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला । इस घटना से युवती डरी सहमी है तो परिजनों में गुस्सा है । परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिससे नाराज परिजनों ने सरस्वती विहार चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। युवती रोज की तरह ऑटो से अपने घर लौट रही थी। कॉलोनी में ऑटो से उतरकर जैसे ही वो घर की ओर बढ़ी तभी एक मनचला युवक उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। आरोपी मनचले ने युवती को पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।घटना के बाद पीड़िता के परिजन टीपीनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कार्रवाई की। इसी बात से नाराज होकर पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग सरस्वती विहार चौकी पहुंच गए और घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।1
- ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था। 6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।1
- बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गांव में घरेलू पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सुनील उपाध्याय (49 वर्ष), अंजू उपाध्याय (48 वर्ष) तथा आंचल उपाध्याय (16 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामले को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1