Shuru
Apke Nagar Ki App…
चम्पावत :में अवैध भांग की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 4 नाली फसल नष्ट चम्पावत :में अवैध भांग की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 4 नाली फसल नष्ट
The Public Matter
चम्पावत :में अवैध भांग की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 4 नाली फसल नष्ट चम्पावत :में अवैध भांग की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 4 नाली फसल नष्ट
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- आगरा में प्यार का सबसे बड़ा धोखा! शादी के लिए कराया जेंडर चेंज, फिर निकला शादीशुदा | 4 लाख की ठगी आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से सामने आया यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक किन्नर ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का वादा करके करीब दो साल तक उसे अपने प्रेम जाल में फंसाए रखा। आरोप है कि शादी की शर्त के तौर पर पीड़िता पर जेंडर चेंज कराने का दबाव बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि उसने भारी शारीरिक और आर्थिक परेशानी झेलते हुए लिंग परिवर्तन कराया, लेकिन इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया। बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने कारोबार के नाम पर करीब 4 लाख रुपये, एक बुलेट बाइक और अन्य पैसे भी ले लिए। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में हम पूरे मामले को आसान भाषा में समझा रहे हैं। Disclaimer: यह वीडियो पुलिस में दर्ज शिकायत और उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच जारी है और अंतिम फैसला न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है। #AgraNews #UPNews #CrimeNews #HindiNews #BreakingNews #GenderChange #MarriageFraud #LoveFraud #KinnarNews #ViralNews #AgraCrime #UttarPradesh #GExpress #TrendingNews #LatestNews1
- शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भाषण सुनिए शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भाषण सुनिए1
- ग्राम संजय नगर महोफ, न्यूरिया में जिलाधिकारी ने की ग्राम चौपाल सूचना विभाग,पीलीभीत, 05 सितंबर 2026। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकासखंड मरौरी क्षेत्र के ग्राम संजय नगर महोफ में सड़क निर्माण की मांग संबंधी शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर स्वयं गाँव में चौपाल लगाई।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने ग्राम में पेयजल, विद्युत, जल निकासी, आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा ग्राम में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।सभी ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।1
- बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, पक्का मकान भरभराकर गिरा ग्राम खाता में शुभम कुमार का मकान ध्वस्त, पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पूरनपुर/पीलीभीत।लगातार हो रही बारिश ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ग्राम खाता में बारिश के चलते शुभम कुमार पुत्र श्री लालता प्रसाद का पूरा पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारों और छत में नमी बढ़ गई थी। बारिश के बीच अचानक मकान का ढांचा कमजोर होकर गिर गया। देखते ही देखते परिवार की वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। मकान में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।मकान गिरने के बाद शुभम कुमार का पूरा परिवार बेघर हो गया है। परिवार के सामने अब बारिश के मौसम में सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे और जर्जर मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में प्रशासन को गांवों में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।पीड़ित परिवार ने मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मकान के नुकसान का आकलन करे और शासन की ओर से मिलने वाली आपदा राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही परिवार के रहने के लिए तत्काल अस्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।मकान गिरने की घटना के बाद से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है।1
- *थाना शीशगढ़, बरेली- शोभायात्रा के दौरान विद्युत हादसे में 02 की मृत्यु एवं 01 घायल, *थाना शीशगढ़, बरेली- शोभायात्रा के दौरान विद्युत हादसे में 02 की मृत्यु एवं 01 घायल, पुलिस द्वारा जांच एवं प्रचलित विधिक कार्यवाही के संबंध में श्री मुकेश चन्द्र मिश्र, #SPNorth, बरेली की बाइट।*1
- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।1
- सेंट जोसेफ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस फोटो परिचय- सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे जागरण मोर्चा कार्यालय पूरनपुर। नगर के सेंट जोसेफ स्कूल में प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मैनेजर फादर ग्रेगरी मस्क्रेनहस, प्रधानाचार्या सिस्टर रेम्या सेबिस्टियन, प्रमति दीक्षित, राजीव सिंह, रमनदीप कौर, रेणु सिंह, कोमल गुप्ता एवं आनंद प्रकाश ने पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद सभी धर्मग्रंथों से पाठ किया गया। शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने समूहगान प्रस्तुत किया। बच्चों ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षकों का मनोरंजन किया। मनीषा खन्ना ने संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। आमद और निष्ठा के गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया, जबकि कक्षा 10-ए के विद्यार्थियों की गीत प्रस्तुति ने भी खूब सराहना बटोरी। गुजराती नृत्य की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। मैनजर फादर ग्रेगरी मस्क्रेनहस एवं प्रधानाचार्या सिस्टर रेम्या सेबिस्टियन ने विद्यार्थियों को एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। रविकांत दीक्षित ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आरिजा नाज एवं भार्गवी पांडेय ने किया।2
- महेशपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, किराना दुकानों से लिए सैंपल बाजपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को महेशपुरा बाजार में औचक चेकिंग अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह के नेतृत्व में टीम ने सैनी किराना स्टोर से सरसों तेल, बेसन व मिर्च पाउडर तथा सान्वी किराना स्टोर से बिस्कुट व काले नमक के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे। वहीं शराफत चिकन शॉप और साईं चाउमीन शॉप में सफाई व्यवस्था को लेकर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- बीसलपुर के रविंद्रनाथ का ड्यूटी के दौरान बिगड़ा स्वास्थ्य, इलाज के दौरान मौत दिल्ली में 122वीं बटालियन CRPF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे रविंद्रनाथ पीलीभीत बीसलपुर के रविंद्रनाथ का ड्यूटी के दौरान बिगड़ा स्वास्थ्य, इलाज के दौरान मौत दिल्ली में 122वीं बटालियन CRPF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे रविंद्रनाथ शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर बीसलपुर स्थित आवास पहुंचते ही मचा कोहराम पत्नी बेबी और तीन बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अंतिम दर्शन के लिए आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़, मोहल्ले में शोक की लहर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अमन जायसवाल ने घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना4