बकरा मुंडी के पास दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से टकराया ट्रक, चालक गंभीर जख्मी लांजी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले बकरा मुंडी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, सूचना मिलते ही डायल 112 तत्काल मौके पर पहुंची जहां लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे चालक को निकल गया और सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती किया गया, यह हादसा 17 अप्रैल को सुबह लगभग 5 बजे के दरमियां उसे वक्त हुआ जब ट्रक ग्राम नांदुरा से फ्लावर और फाउंटेन डेकोरेशन का सामान लेकर आमगांव की तरफ जा रहा था तभी अचानक बकरा मंडी के पास नाले के पुल के समीप यह हादसा हुआ हालांकि ट्रक एक पेड़ से जा टकराया जिसके कारण पुलिया से नीचे गिरने से ट्रक बच गया परंतु यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक बुरी तरह से ट्रक में फस गया तत्काल ही दो जेसीबी को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद चालक को लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकल गया, डायल 112 की मदद से गंभीर घायल वाहन चालक विजय सुरेश मर्सकोले निवासी चिड़चिड़ा बंद आमगांव 25 वर्ष को सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती किया गया जहां तत्काल ही घायल का उपचार प्रारंभ कर दिया गया।

- जगदलपुर में घरेलू विवाद से परेशान युवती ने इंद्रावती पुल से लगाई छलiग ! जगदलपुर के इंद्रावती पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब घरेलू विवाद से परेशान होकर बाकेल (भानपुरी) की रहने वाली एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत लोहंडीगुड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता और साहस दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वरूड़ की नर्सरी में महुआ के पेड़ पर पड़ोस के ही ग्राम कोसमी के एक शख्स का शव शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों के द्वारा फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। मृतक की पहचान ग्राम कोसमी निवासी भूरालाल पिता गौरी नेवारे के रूप में हुई है।1
- जिला कबीरधाम | 17/04/2026 फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर पूरी तरह भ्रामक है। पुजारी के अनुसार मूर्ति सुरक्षित है, केवल नीचे की मिट्टी हटाने को गलत तरीके से फैलाया गया। कबीरधाम पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही, पूर्व में मूर्ति का मुकुट चोरी होने के मामले में पुलिस जांच जारी है। आमजन से अपील है कि अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।1
- जिला पंचायत सीईओ ने कवर्धा और बोड़ला जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.ये कार्रवाई बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर हुई है. कवर्धा। कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत कवर्धा एवं जनपद पंचायत बोड़ला के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ये कार्रवाई उनके बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले में की गई है. कारण बताओ नोटिस में क्या ? जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 14 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए पूर्व में ही निर्देश जारी किए गए थे. ऐसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों का मुख्यालय से अनुपस्थित रहना उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और कदाचार की श्रेणी में आता है. यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया है. अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी जिला पंचायत सीईओ ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में अपने कृत्य के संबंध में स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें. नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है या प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.1
- Post by राजेश कुमार कश्यप1
- #सिवनी/ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी हुए परीक्षा परिणामों में राज्यस्तरीय प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने आत्मीय भेंट की। कलेक्टर श्रीमती मीना ने विद्यार्थियों को पुष्प माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्यों एवं अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।1
- Post by Samarpit sahu1
- कटंगी वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक की 7 वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका गोंदिया में उपचार जारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना रात लगभग 8 बजे के आसपास की है।1
- कवर्धा के फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक, मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित1