Shuru
Apke Nagar Ki App…
फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक, मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित कवर्धा के फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक, मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित
Jeevan Yadav
फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक, मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित कवर्धा के फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक, मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कवर्धा। दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पुलिस की कथित एकपक्षीय कार्रवाई से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ा युवक मनीष चंद्राकर है, जिसके खिलाफ पहले से ही मारपीट के मामले में FIR दर्ज है। यह मामला होली के दिन ग्राम खंडसरा में कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट से जुड़ा हुआ है, जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस घटना में मनीष चंद्राकर के दो अन्य साथी पहले ही जेल में बंद हैं। वहीं, मनीष पर भी इसी मामले में FIR दर्ज है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को टावर से सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश दे रही है।1
- मुंगेली के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फल्ली दुकान संचालक के पुत्र राहुल सारथी पर आरोपी सोमनाथ साहू ने लोहे के चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। #MungeliNews #CrimeNews #AttemptToMurder #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #PoliceAction #MungeliPolice1
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवा पत्रकार के साथ कथित तौर पर सरकारी अधिकारी द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार पोषराम साहू किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवालों के जवाब लेने के लिए संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सवालों से असहज होकर अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने वाले वकील से भी हाथापाई स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब मौके पर मौजूद एक वकील ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। आरोप है कि अधिकारी ने उनके साथ भी हाथापाई की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ? पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और संगठनों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला हैं। ? प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आगे की कार्रवाई फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।1
- चकरभाठा थाना क्षेत्र की 16 वर्ष 4 माह की नाबालिक बालिका बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराया अपहरण का रिपोर्ट शनिवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना छेत्र के एक गांव मे रहने वाले 38 वर्षीय पिता ने शनिवार की साम 4 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की थाना चकरभाठा छेत्र जिला बिलासपुर में रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि मेरी लडकी उम्र 16 साल 4 माह की है जो दिनांक 17/04/2026 के दोपहर करीबन 14.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक घर नही आयी है मेरी लडकी का आसपास एवं रिश्तेदारो के यहां पता तलाश किया कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- बाईबल मे लिखा है सब जाति के लोगो को चेला बनाओ रायपुर मे हो रहे ईसाई धर्म के मानने वालो अनुयायी ने धरना के दौरान कहा #christian #newsraipur #antireligionaction #chhattishgarh1
- बाबुल का घर छोड़ बेटा सजनी के घर चला…! सरगुजा से आया अनोखा मामला, जहां दुल्हन लेकर आई बारात तो विदाई में फूट-फूटकर रोया दूल्हा छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुई एक अनोखी शादी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. इस क्षेत्र के हर इंसान की जुबान पर बस इसी शादी की चर्चाएं छाई हुईं हैं. दरअसल, यहां दुल्हन देवमुनि एक्का ने दूल्हे बिलासुस बरवा से शादी रचाई है. खास बात तो ये रही कि यहां ना ही कन्यादान की रस्में निभाई गई ना ही दूल्हा पक्ष दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा था. यहां रस्में विपरित ढंग से निभाई गई थी. यानी की बारात दुल्हन पक्ष की ओर से आया था और दूल्हा अपने ससुराल पहुंचा था. कभी देखी ऐसी शादी ये अनोखी शादी सरगुजा जिले का सुलपगा गांव में देखी गई है जहां दूल्हे और दुल्हन के बीच के सामाजिक अंतर को खत्म किया गया है. ये शादी स्थानीय मसी परंपरा के अनुसार निभाई गई है. यहां दूल्हा पक्ष को लड़की वालों की रस्में अदा करते देखा गया है और दुल्हन पक्ष को लड़के वालों के रस्म निभाते देखा गया है. सबकुछ इतना नया और अनोखा था कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई.1
- बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी द्वारा जनरल रावत ड्रिल और मेजर होशियार सिंह शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। 600 कैडेट्स ने भाग लेकर अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। #NCC #Bilaspur #DrillCompetition #ShootingCompetition #Chhattisgarh #Cadets #Leadership #TeamWork #IndianYouth #NewsUpdate1
- सिरगिट्टी मे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन शनिवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानाभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सिरगिट्टी में जिला मंत्री गायत्री दुबे के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत के लिए लिए जा रहे जरूरी फैसलों का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है और हर सुधार को खारिज करने में लगी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने और महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर भी खो चुकी है।उन्होंने यह भी कहा कि आज कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है और क्षेत्रीय दलों के सहारे टिके रहने की कोशिश कर रही है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए प्रधानमंत्री जी ने दुख जताया कि जब यह प्रस्ताव गिरा, तब कांग्रेस, DMK, TMC, सपा जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं, जो नारी सम्मान के खिलाफ है। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध दरअसल देश की मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास है। यह करोड़ों बहनों की उम्मीदों पर सीधा आघात है। श्री कौशिक ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नारी सशक्तीकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है, लेकिन विपक्ष की संकीर्ण सोच और दोहरे मापदंड साफ दिखाई दे रहे हैं। यह पहला अवसर नहीं है जब इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता दिखाई हो, बल्कि बार-बार ऐसे अवसरों पर इन्होंने बाधा उत्पन्न की है। उनकी यह सोच नारी सशक्तिकरण के विरुद्ध है और देश की प्रगति में भी बाधक है।1
- दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल के पारित न होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर कहा, ‘नारी के दुख में मैं भी दुखी हूं। महिलाओं को अधिकार देने वाला यह संशोधन, जो 40 वर्षों से लंबित था, उन्हें 2029 के लोकसभा चुनावों से ही यह अधिकार प्रदान करने के बारे में था।’ पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती। महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने जो पाप किया है, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी।’ पीएम ने आगे कहा, ‘आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया।’ पीएम ने संबोधन में कहा, ‘हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।’ ‘महिला का अधिकार छीनकर विपक्ष ताली बजा रहा था’ पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का खामियाजा देश की महिलाओं को भुगतना पड़ा है। कल, पूरे देश में करोड़ों महिलाओं की नजरें संसद पर टिकी थीं।’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘यह देखकर बेहद दुख हुआ कि जब महिलाओं के हित में लाया गया यह प्रस्ताव गिर गया, तो कांग्रेस, DMK, SP और TMC जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं। महिलाओं के अधिकार छीनकर, वे अपनी मेजें थपथपा रही थीं।’1