सूची से नाम छूटने के बाद पूर्व प्रधान के प्रयास से संपन्न हुआ विवाह हमीरपुर। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय कुछेछा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सूची से नाम हटाए जाने के बाद पूर्व प्रधान के प्रयास से खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वर वधू को बुलाकर विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र प्रदान किया है। अन्य औपचारिकता के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। सुमेरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मवई जार के निवासी सूरज प्रसाद ने अपनी पुत्री मुस्कान देवी के विवाह के लिए 16 फरवरी को आवेदन किया था। मुस्कान देवी की शादी महोबा जनपद के पनवाड़ी ब्लॉक के भरवारा निवासी कल्पित कुमार खरे के साथ तय हुई थी। सूरज प्रसाद ने बताया कि सामूहिक विवाह की जारी की गई सूची में उसकी पुत्री का नाम नहीं था। यह बात उन्होंने पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे को बताकर मदद मांगी। मंगलवार को देर शाम पूर्व प्रधान ने समस्या से खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार को अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को समस्या से अवगत कराया। समाज कल्याण अधिकारी के निर्देश पर वर वधू को बुलाकर बुधवार को विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र दिया गया है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि नगदी एवं अन्य सामान आदि के लिए 3 दिन का समय मांगा गया है।
सूची से नाम छूटने के बाद पूर्व प्रधान के प्रयास से संपन्न हुआ विवाह हमीरपुर। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय कुछेछा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सूची से नाम हटाए जाने के बाद पूर्व प्रधान के प्रयास से खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वर वधू को बुलाकर विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र प्रदान किया है। अन्य औपचारिकता के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। सुमेरपुर विकासखंड के ग्राम
पंचायत मवई जार के निवासी सूरज प्रसाद ने अपनी पुत्री मुस्कान देवी के विवाह के लिए 16 फरवरी को आवेदन किया था। मुस्कान देवी की शादी महोबा जनपद के पनवाड़ी ब्लॉक के भरवारा निवासी कल्पित कुमार खरे के साथ तय हुई थी। सूरज प्रसाद ने बताया कि सामूहिक विवाह की जारी की गई सूची में उसकी पुत्री का नाम नहीं था। यह बात उन्होंने पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे को बताकर मदद मांगी।
मंगलवार को देर शाम पूर्व प्रधान ने समस्या से खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार को अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को समस्या से अवगत कराया। समाज कल्याण अधिकारी के निर्देश पर वर वधू को बुलाकर बुधवार को विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र दिया गया है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि नगदी एवं अन्य सामान आदि के लिए 3 दिन का समय मांगा गया है।
- सपा महिला मोर्चा का मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ती समस्याओं पर सपा महिला मोर्चा ने उठाई आवाज, कलेक्ट्रेट परिसर के गोल चबूतरे पर महिलाओं ने किया उग्र विरोध प्रदर्शन, महिलाओं ने महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर जताया आक्रोश, सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की गई, प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद, प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की उठाई मांग, मोदी कुर्सी छोड़ो के लगे नारे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने मोदी को चूड़ी देने की करी मांग...।।4
- हमीरपुर। पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत ब्लॉक सभागार सुमेरपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नौनिहालों को खेल खेल में सीखने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य सेविका कामिनी पाल ने बताया कि पढ़ाई भी पोषण भी कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण के आखिरी दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को केंद्र में आने वाले नौनिहाल को खेल-खेल में पढ़ाई के प्रति जागरूक करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही पूर्व में सिखाएं सीखों को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोषण ट्रैकर में समस्त आयामों की फीडिंग एवं खेल-खेल में सीखने सिखाने के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य सेविका वंदना देवी, आरती सिंह, ब्लॉक समन्वयक मुहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे।1
- isko pahchanu kaha sadasy hai1
- रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर नगर घाटमपुर दिल्ली में भयानक वीडियो लाइव आत्महत्या कमर से पिस्टल निकाली, मैगजीन लोड की और खुद के सीने पर गोली मार ली खुद को गोली मारने वाले युवक का नाम पवन है, जिसकी मृत्यु हो गई है सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल Delhi Police #delhi #delhipolice #vairalvideo #viralphotochallenge #commissinordelhi #ghatampurmandirkushmanadevimandir #ɢʜᴀᴛᴀᴍᴘᴜʀ #घाटमपुर_विकास_खण्ड #ghatampurkigaliyan #घाटमपुर_विधानसभा_218 #घाटमपुर_विधानसभा_उपचुनाव #koriyandramlover #घाटमपुर1
- मौदहा (हमीरपुर)। बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हड़कंप मच गया जब कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, गांव में जगह-जगह फैला कूड़ा स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है, जो भविष्य में बड़ी घटना का कारण बन सकता है।1
- मौदहा हमीरपुर। बुद्ववार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में आग लग गई जिसे ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद बुझाता हालांकि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हडकंप मच गया जब दोपहर में अचानक कब्रिस्तान जाने वाली रास्ता में पडे कूडे के ढेर में आग की तेज लपटें उठने लगीं, आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया हालांकि राहत की बात यह रही कि आग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन गांव में जगह जगह पडा कचरा जरूर स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए काफी है।1
- जालौन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का दिखा कहर, 33 केवी की बिजली लाइन में घुसा टैक्टर, ◾बिजली का पोल हुआ क्षतिग्रस्त, पास की एक दुकान भी आई चपेट में, दुकान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुकान का हुआ भारी नुकसान, ◾तेज रफ्तार टैक्टर चालक नशे की हालत में बताया जा रहा, बिजली विभाग के जेई समेत कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची, ◾कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास स्तिथ आराजीलाइन मोड़ का हादसा1
- हमीरपुर। सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत क्षेत्र रिहुंठा से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव की राजनैतिक छवि धूमिल करने की मंशा से अराजकतत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लेखों एवं एआई द्वारा जनित फर्जी तस्वीर व भ्रामक खबर प्रचारित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के रामसजीवन यादव की राजनैतिक एवं सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए विपक्षियों द्वारा षड्यंत्र करके बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।ज्ञापन में मांग की गयी है कि इस षड़यंत्र में जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक पुष्पेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चंद्रशेखर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, रामप्रकाश प्रजापति, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, सुरेंद्र राजपूत, चन्द्रवती वर्मा, मनप्यारे निषाद, माया वाल्मीकि, दानिश खान, मानसिंह यादव, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव, बीटू यादव, गोलू यादव, ओम प्रकाश सोनकर वारसी, शाकिर खान, बीरबल चौधरी, मानवेन्द्र यादव, राम स्वरूप, हर नारायण निषाद, शिवनारायण आचार्य, राजेश विश्वकर्मा, महेश यादव फौजी, गया प्रसाद अनुरागी, परसुराम प्रजापति, दीपक वर्मा, नईम खान, मेराज राइन, मो सलीम, लालता सिंह खंगार, सुभान कुरैशी, विकेश यादव, प्रियम यादव, नीलेश श्रीवास, धर्मेन्द्र यादव, पवन यादव, प्रमोद, आशू, श्याम जी, अभय प्रताप सिंह परिहार, वर्षा नामदेव, स्वेता यादव, रानी कुशवाहा, उमा, रानी, पूनम कुशवाहा सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1