Shuru
Apke Nagar Ki App…
जानवरों को इस तरह पीटा नहीं जाता, जैसा कि ये लोग एक व्यक्ति को पीट रहे हैं..... #वायरल #वीडियो
Janta ki awaz 647
जानवरों को इस तरह पीटा नहीं जाता, जैसा कि ये लोग एक व्यक्ति को पीट रहे हैं..... #वायरल #वीडियो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रावस्ती जवान एसोसिएशन की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र में श्रावस्ती जवान एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष हसमत हुसैन खान के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हसमत हुसैन खान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना, युवाओं को जागरूक करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रावस्ती इंद्रदेव मौर्य ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसोसिएशन लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों को और गति दी जाएगी।वहीं जिला अध्यक्ष बहराइच मोहित कुमार मौर्य ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सामाजिक एकता, भाईचारे और विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में बड़े स्तर पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर नई रणनीतियां बनाई गईं तथा अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं—जैसे स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं—की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुज सिंह, राहुल, इरफान अहमद, रईस अहमद, जय जय राम, नीरज सिंह, सुशीला देवी, पूनम, रागिनी सिंह, रश्मि सिंह, बसंती सिंह, सपना सिंह, कंचन सिंह, सुशील सिंह, अंशिका सिंह, पुनीता सिंह, आंचल सिंह, मानसी सिंह एवं सलोनी सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- बहराइच। वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में सड़कों पर सख्त चेकिंग,परिवहन विभाग का बड़ा अभियान शुरू PTO अवधराम गुप्ता के नेतृत्व में चला ताबड़तोड़ अभियान,ओवरलोड वाहनों पर हुई कड़ी कार्रवाई नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी—कई ओवरलोड वाहन सीज,चालकों में हड़कंप राजस्व बढ़ाने के लक्ष्य के साथ तेज हुई चेकिंग,हर रूट पर सघन निगरानी 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों पर विशेष अभियान,फिटनेस और परमिट की होगी जांच बच्चों की सुरक्षा पर फोकस—स्कूल वाहनों के दस्तावेजों की होगी गहन पड़ताल डग्गामार वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी,नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरकरार: PTO1
- बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र में फल मंडी गेट बाईपास के पास इसरार होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व रोड की ओर से आ रहे डंपर से इमामगंज रोड की दिशा में जा रहा युवक टकरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में बीच सड़क पर चल रहा था। डंपर चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हादसा टल नहीं सका और वाहन युवक के ऊपर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही कड़वा चौकी से दीवान प्रमोद कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बहराइच के सोनवा थाना क्षेत्र के बनियागांव निवासी रूपा देवी पुत्री हीरालाल घर से शौच के लिए जा रही थीं, तभी अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। रूपा देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। कुत्ते के हमले की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।2
- पेट्रोल और डीज़ल की नहीं है कमी, जमाखोरी और ओवर रेटिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही - सतीश चंद शर्मा बहराइच के ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नाकोत्तर महाविद्यालये आयोजित भारत नेपाल खेल महोत्सव मे शिरक़त करने बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मन्त्री सतीश चन्द्र शर्मा ने प्रदेश मे पेट्रोल और डीज़ल के लिए पेट्रोल पम्पो पर लगी लाइनों को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे विपक्ष द्वारा फैलाया गया भ्रम बताया और कहा की प्रदेश मे पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा की देश मे 60 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक मौजूद है।4
- श्री मद भागवत कथा एवं लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर नानपारा नगर के निकट शिवाले बाग स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा के निज निवास पर श्री मद भागवत कथा एवं श्री लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार, 29 मार्च से भव्य कलश यात्रा के साथ आगामी 5 तक किया जा रहा है। कलश यात्रा विश्वनाथ मंदिर चौक बाजार से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए कथा स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में परम पूज्य संत शिरोमणि श्रीमद् कथा मर्मज्ञ श्री रविशंकर गुरुभाई (ऋषिभूमि, उत्तर प्रदेश) ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का आयोजन 29 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। इस पावन कथा के मुख्य यजमान श्रीमती पद्मा मिश्रा एवं प्रेम नाथ मिश्रा हैं। कलश यात्रा में कथा वाचक परम पूज्य गुरुभाई रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहे। इस अवसर पर हरी शर्मा, अनिल मद्देशिया, सुरेश चंद्र शाह, संत बहादुर वर्मा, उमेश चंद्र शाह, अजय अग्रवाल, राहुल पाण्डेय, राजेन्द्र प्रकाश मित्तल, अनुभव मित्तल, छगन शर्मा, अभिषेक मिश्रा, मनोज तिवारी, डॉ. वीरांगना कान्त, सुनीता मित्तल,प्रकाश वीर गुप्ता,राजेश शर्मा,राधे श्याम मौर्या, अशोक शुक्ला सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- बिजली तार चोरी गैंग का भंडाफोड़, 6 अभियुक्त गिरफ्तार — पुलिस की बड़ी कार्रवाई श्रावस्ती अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में थाना गिलौला पुलिस टीम ने बिजली तार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।मामला मु0अ0सं0 41/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था, जिसमें बाद में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।दिनांक 27 मार्च 2026 को विद्युत विभाग के अवर अभियंता श्री अनय कुमार साहनी द्वारा सूचना दी गई कि क्षेत्र में बिजली के तार चोरी हो रहे हैं। इस सूचना पर थाना गिलौला में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की कार्रवाई दिनांक 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परेवपुर क्षेत्र में NH-730 के किनारे खेत में छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने मौके पर चोरी करते हुए 5 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य अभियुक्त को बाद में पिकअप वाहन सहित पकड़ा गया।1
- 👑s1
- Post by Kasim1