logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 hrs ago
user_Shantilal Shanti lal
Shantilal Shanti lal
झालरा, उदयपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Shantilal Shanti lal
    1
    Post by Shantilal Shanti lal
    user_Shantilal Shanti lal
    Shantilal Shanti lal
    झालरा, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना धरियावद व डीएसटी की कार्यवाही,1 करोड 14 लाख 80 हजार का अवैध डोडाचूरा,पिकअप व जिंदा कारतूस जब्त जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में नानालाल सालवी पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में,हजारीलाल मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद मय पुलिस टीम एवं डीएसटी टीम द्वारा 22 मार्च 2026 को पिकअप में परिवहन किया जा रहे 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा एवं एक जिंदा कारतूस को जप्त कर परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को जप्त किया है। थाना धरियावद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को थानाधिकारी धरियावद हजारीलाल को टेलीफोन डीएसटी इंचार्ज द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध पिकअप का पीछा कर रहे हैं,जो बांसी से वापस मुड़कर धरियावद की तरफ आ रही है। सूचना पर थानाधिकारी मय टीम पांचागुड़ा होते हुए आरामपूरा जंगल में पहुंचे। जहां डीएसटी टीम की सरकारी जीप खड़ी थी। और 50 फीट जंगल में एक पिकअप RJ 21 GD 6056 खड़ी थी। जहां जीएसटी टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि दौरान नाकाबंदी डीएसटी टीम द्वारा पाँचागुड़ा के रिसोर्ट के पास नाकाबंदी की जा रही थी। दौरान नाकाबंदी एक पिकअप में ड्राइवर के अलावा एक और आदमी कुल दो व्यक्ति पिकअप में बैठे हुए थे। जिनको गाड़ी रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर के पास बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर बोलेरो सरकारी जीप RJ 35 UA 2228 को टक्कर मारकर उदयपुर की तरफ पिकअप को लेकर भागे। जिसका डीएसटी टीम द्वारा पीछा किया और माइक से रुकने का अनाउंस करने पर पिकअप चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने डीएसटी टीम को जान से मारने की नीयत से 15 से 16 फायर किए। टीम द्वारा जवाबी फायर करने पर पिकअप चालक ने बांसी से पुनः पिकअप को धरियावद की तरफ मोड़कर जंगल में पिकअप खड़ी कर दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई परंतु वह जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर 38 कट्टो में कुल 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा और एक जिंदा कारतूस मिला। जिसको जप्त कर थाना धरियावद में प्रकरण दर्ज किया गया प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
    2
    ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना धरियावद व डीएसटी की कार्यवाही,1 करोड 14 लाख 80 हजार का अवैध डोडाचूरा,पिकअप व जिंदा कारतूस जब्त
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में नानालाल सालवी पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में,हजारीलाल मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद मय पुलिस टीम एवं डीएसटी टीम द्वारा 22 मार्च 2026 को पिकअप में परिवहन किया जा रहे 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा एवं एक जिंदा कारतूस को जप्त कर परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को जप्त किया है। थाना धरियावद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को थानाधिकारी धरियावद हजारीलाल को टेलीफोन डीएसटी इंचार्ज द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध पिकअप का पीछा कर रहे हैं,जो बांसी से वापस मुड़कर धरियावद की तरफ आ रही है। सूचना पर थानाधिकारी मय टीम पांचागुड़ा होते हुए आरामपूरा जंगल में पहुंचे। जहां डीएसटी टीम की सरकारी जीप खड़ी थी। और 50 फीट जंगल में एक पिकअप RJ 21 GD 6056 खड़ी थी। जहां जीएसटी टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि दौरान नाकाबंदी डीएसटी टीम द्वारा पाँचागुड़ा के रिसोर्ट के पास नाकाबंदी की जा रही थी। दौरान नाकाबंदी एक पिकअप में ड्राइवर के अलावा एक और आदमी कुल दो व्यक्ति पिकअप में बैठे हुए थे। जिनको गाड़ी रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर के पास बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर बोलेरो सरकारी जीप RJ 35 UA 2228 को टक्कर मारकर उदयपुर की तरफ पिकअप को लेकर भागे। जिसका डीएसटी टीम द्वारा पीछा किया और माइक से रुकने का अनाउंस करने पर पिकअप चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने डीएसटी टीम को जान से मारने की नीयत से 15 से 16 फायर किए। टीम द्वारा जवाबी फायर करने पर पिकअप चालक ने बांसी से पुनः पिकअप को धरियावद की तरफ मोड़कर जंगल में पिकअप खड़ी कर दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई परंतु वह जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर 38 कट्टो में कुल 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा और एक जिंदा कारतूस मिला। जिसको जप्त कर थाना धरियावद में प्रकरण दर्ज किया गया प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
    user_Zuber Ahmed
    Zuber Ahmed
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 100 से अधिक वाहन स्वामियों को नोटिस, 31 मार्च के बाद देना होगा 4.5% अतिरिक्त जुर्माना डूंगरपुर। जिला परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बकाया कर वसूली अभियान तेज कर दिया है। जिला परिवहन अधिकारी मनीष माथुर ने बताया कि मार्च के अंतिम दिनों में अवकाश के दौरान भी कार्यालय खुला रहेगा। भारी वाहनों के लिए वार्षिक कर जमा करने की तिथि 15 मार्च निकल जाने के बावजूद 100 से अधिक वाहन स्वामियों ने टैक्स जमा नहीं कराया है, जिनके विरुद्ध अब रजिस्ट्रेशन और परमिट निलंबन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने पर 4.5 प्रतिशत शास्ति (पेनल्टी) देनी होगी। ​विभाग ने 'एमनेस्टी योजना' के तहत ई-रवन्ना चालानों पर 95 प्रतिशत की भारी छूट भी प्रदान की है। अधिकारी ने अपील की है कि वाहन स्वामी 31 मार्च से पूर्व इसका लाभ उठाएं। राजस्व प्राप्ति हेतु जिले में विभागीय और केंद्रीय उड़नदस्ते 24 घंटे सघन जांच कर रहे हैं। अब तक करीब 250 वाहनों को सीज कर 9 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला जा चुका है। यह अभियान 31 मार्च 2026 तक निरंतर जारी रहेगा, अतः असुविधा से बचने के लिए सभी वाहन स्वामी समय पर अपने बकाया कर और दस्तावेजों का नवीनीकरण करवा लें।
    1
    100 से अधिक वाहन स्वामियों को नोटिस, 31 मार्च के बाद देना होगा 4.5% अतिरिक्त जुर्माना
डूंगरपुर। जिला परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बकाया कर वसूली अभियान तेज कर दिया है। जिला परिवहन अधिकारी मनीष माथुर ने बताया कि मार्च के अंतिम दिनों में अवकाश के दौरान भी कार्यालय खुला रहेगा। भारी वाहनों के लिए वार्षिक कर जमा करने की तिथि 15 मार्च निकल जाने के बावजूद 100 से अधिक वाहन स्वामियों ने टैक्स जमा नहीं कराया है, जिनके विरुद्ध अब रजिस्ट्रेशन और परमिट निलंबन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने पर 4.5 प्रतिशत शास्ति (पेनल्टी) देनी होगी।
​विभाग ने 'एमनेस्टी योजना' के तहत ई-रवन्ना चालानों पर 95 प्रतिशत की भारी छूट भी प्रदान की है। अधिकारी ने अपील की है कि वाहन स्वामी 31 मार्च से पूर्व इसका लाभ उठाएं। राजस्व प्राप्ति हेतु जिले में विभागीय और केंद्रीय उड़नदस्ते 24 घंटे सघन जांच कर रहे हैं। अब तक करीब 250 वाहनों को सीज कर 9 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला जा चुका है। यह अभियान 31 मार्च 2026 तक निरंतर जारी रहेगा, अतः असुविधा से बचने के लिए सभी वाहन स्वामी समय पर अपने बकाया कर और दस्तावेजों का नवीनीकरण करवा लें।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 100 से अधिक वाहन स्वामियों को नोटिस, 31 मार्च के बाद देना होगा 4.5% अतिरिक्त जुर्माना संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही जिला परिवहन विभाग राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिला परिवहन अधिकारी मनीष माथुर ने बताया कि बकाया कर वसूली और सघन जांच अभियान के मद्देनजर मार्च माह के अंतिम दिनों में पड़ने वाले अवकाशों के दौरान भी परिवहन कार्यालय खुला रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहन स्वामियों ने अब तक टैक्स जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ जब्ती और पंजीयन निरस्तीकरण की सख्त कार्यवाही की जा रही है। ​100 से अधिक वाहनों पर लटकी तलवार :- DTO माथुर के अनुसार, भारी वाहनों के लिए वार्षिक कर जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च थी। इसके बावजूद जिले में 100 से अधिक वाहन स्वामियों ने अब तक टैक्स जमा नहीं कराया है। परिवहन मुख्यालय के निर्देशों पर ऐसे वाहनों को तुरंत सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन और परमिट को निलंबित या निरस्त करने की तैयारी भी की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च के बाद कर जमा कराया जाता है, तो वाहन स्वामियों को 4.5 प्रतिशत अतिरिक्त शास्ति (पेनल्टी) का भुगतान करना होगा। ​एमनेस्टी योजना: ई-रवन्ना जुर्माने पर 95% की भारी छूट :- वाहन स्वामियों को राहत देते हुए विभाग ने एमनेस्टी योजना के तहत ई-रवन्ना चालानों पर 95 प्रतिशत तक की भारी छूट दी है। अधिकारी ने अपील की है कि 31 मार्च से पूर्व बकाया चालानों का भुगतान कर वाहन स्वामी इस योजना का लाभ उठाएं और भविष्य की कानूनी जटिलताओं से बचें। ​9 करोड़ का राजस्व वसूला, 24 घंटे सक्रिय हैं उड़नदस्ते :- राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए विभागीय उड़नदस्ते जिले में 24 घंटे सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। अब तक करीब 250 वाहनों को सीज किया जा चुका है और मार्च माह में अब तक लगभग 9 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। वर्तमान में परिवहन मुख्यालय की दो स्पेशल सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड भी जिले में तैनात हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों से समय रहते अपने दस्तावेजों का नवीनीकरण कराने और बकाया कर चुकाने का आग्रह किया है ताकि जब्ती जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।
    1
    100 से अधिक वाहन स्वामियों को नोटिस, 31 मार्च के बाद देना होगा 4.5% अतिरिक्त जुर्माना
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही जिला परिवहन विभाग राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिला परिवहन अधिकारी मनीष माथुर ने बताया कि बकाया कर वसूली और सघन जांच अभियान के मद्देनजर मार्च माह के अंतिम दिनों में पड़ने वाले अवकाशों के दौरान भी परिवहन कार्यालय खुला रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहन स्वामियों ने अब तक टैक्स जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ जब्ती और पंजीयन निरस्तीकरण की सख्त कार्यवाही की जा रही है।
​100 से अधिक वाहनों पर लटकी तलवार :-
DTO माथुर के अनुसार, भारी वाहनों के लिए वार्षिक कर जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च थी। इसके बावजूद जिले में 100 से अधिक वाहन स्वामियों ने अब तक टैक्स जमा नहीं कराया है। परिवहन मुख्यालय के निर्देशों पर ऐसे वाहनों को तुरंत सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन और परमिट को निलंबित या निरस्त करने की तैयारी भी की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च के बाद कर जमा कराया जाता है, तो वाहन स्वामियों को 4.5 प्रतिशत अतिरिक्त शास्ति (पेनल्टी) का भुगतान करना होगा।
​एमनेस्टी योजना: ई-रवन्ना जुर्माने पर 95% की भारी छूट :-
वाहन स्वामियों को राहत देते हुए विभाग ने एमनेस्टी योजना के तहत ई-रवन्ना चालानों पर 95 प्रतिशत तक की भारी छूट दी है। अधिकारी ने अपील की है कि 31 मार्च से पूर्व बकाया चालानों का भुगतान कर वाहन स्वामी इस योजना का लाभ उठाएं और भविष्य की कानूनी जटिलताओं से बचें।
​9 करोड़ का राजस्व वसूला, 24 घंटे सक्रिय हैं उड़नदस्ते :-
राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए विभागीय उड़नदस्ते जिले में 24 घंटे सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। अब तक करीब 250 वाहनों को सीज किया जा चुका है और मार्च माह में अब तक लगभग 9 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। वर्तमान में परिवहन मुख्यालय की दो स्पेशल सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड भी जिले में तैनात हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों से समय रहते अपने दस्तावेजों का नवीनीकरण कराने और बकाया कर चुकाने का आग्रह किया है ताकि जब्ती जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वतंत्र फाइनेंस के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 10 फरवरी को कर्मचारी महिला समूहों से संग्रहित करीब 54,850 रुपये लेकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा कर चलते वाहन से बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी दीपक गरासिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। हालांकि, इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    1
    बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वतंत्र फाइनेंस के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 10 फरवरी को कर्मचारी महिला समूहों से संग्रहित करीब 54,850 रुपये लेकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा कर चलते वाहन से बैग छीन लिया और फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी दीपक गरासिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।
हालांकि, इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।
फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    55 min ago
  • उसको फाइनली गैस आप देख सकते हैं यह राजस्थान प्रतापगढ़ जिले का नेशनल हाईवे है जहां पर अभी भी सेक्टर आए हैं और आपकी गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई से बड़े-बड़े राज्यों में हुए हैं और हमारे यहां पर
    1
    उसको फाइनली गैस आप देख सकते हैं यह राजस्थान प्रतापगढ़ जिले का नेशनल हाईवे है जहां पर अभी भी सेक्टर आए हैं और आपकी गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई से बड़े-बड़े राज्यों में हुए हैं और हमारे यहां पर
    user_X_item_ptg
    X_item_ptg
    Farmer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पीठ दिगम्बर जैन मंदिर में आज भगवान अजीतनाथ का निर्वाण महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की मनोहारी छटा देखने को मिली। पीठ समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोत्सव के तहत भगवान का विधिवत अभिषेक, पूजन, आरती एवं पुष्प अर्पण किया गया। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पंचामृत अभिषेक के पुण्यार्जक के रूप में रोशन भूता परिवार रहा। इस धार्मिक आयोजन में अशोक भूता, बृजेश, आशीष, कपिल, सुनील भूता, महेंद्र डैचिया, प्रवीण शाह, गजेंद्र, हसमुख, मनोज, कुलदीप, विशाल, गौरव, हार्दिक कोठारी, दीपक, यतिन, अखिल डैचिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला वर्ग में हेमलता, लक्ष्मीलाल टोकर वाले, चंदा, छाया, प्रियंका, पिनल, रंजना, रीना भूता, इंदु बेन, शीला, खुशबू, नैना, प्रीतिका कोठारी, शकुन्तला, सुषमा, चंदा, लता डैचिया, संगीता शाह, स्मिता, रितु, शैली डैचिया आदि ने भी भाग लेकर आयोजन को भव्यता प्रदान की। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा और वातावरण "जय जिनेन्द्र" के उद्घोष से गूंज उठा।
    3
    पीठ दिगम्बर जैन मंदिर में आज भगवान अजीतनाथ का निर्वाण महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की मनोहारी छटा देखने को मिली। पीठ समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोत्सव के तहत भगवान का विधिवत अभिषेक, पूजन, आरती एवं पुष्प अर्पण किया गया। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पंचामृत अभिषेक के पुण्यार्जक के रूप में रोशन भूता परिवार रहा। इस धार्मिक आयोजन में अशोक भूता, बृजेश, आशीष, कपिल, सुनील भूता, महेंद्र डैचिया, प्रवीण शाह, गजेंद्र, हसमुख, मनोज, कुलदीप, विशाल, गौरव, हार्दिक कोठारी, दीपक, यतिन, अखिल डैचिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महिला वर्ग में हेमलता, लक्ष्मीलाल टोकर वाले, चंदा, छाया, प्रियंका, पिनल, रंजना, रीना भूता, इंदु बेन, शीला, खुशबू, नैना, प्रीतिका कोठारी, शकुन्तला, सुषमा, चंदा, लता डैचिया, संगीता शाह, स्मिता, रितु, शैली डैचिया आदि ने भी भाग लेकर आयोजन को भव्यता प्रदान की। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा और वातावरण "जय जिनेन्द्र" के उद्घोष से गूंज उठा।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मां आशापुरा धाम परिसर बिछीवाड़ा में महावीर इंटरनेशनल, सर्व समाज चेंबर ऑफ कॉमर्स और रॉयल ग्रुप के तत्वाधान में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं का भारी उत्साह रहा, जहां कुल 175 लोगों ने पंजीयन कराया, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 107 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। खास बात यह रही कि 7 महिलाओं और 25 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। ​इस दौरान डीएलबी भूरीलाल लबाना ने विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल संरक्षण का संदेश भी दिया। शिविर को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष भरत शाह, ठाकुर करनी राज सिंह, कोषाध्यक्ष गिरिराज सिंह सहित रॉयल ग्रुप के सदस्यों और डॉ. गोवर्धन सिंह की मेडिकल टीम का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी विकेश मौलात ने साझा की।
    1
    मां आशापुरा धाम परिसर बिछीवाड़ा में महावीर इंटरनेशनल, सर्व समाज चेंबर ऑफ कॉमर्स और रॉयल ग्रुप के तत्वाधान में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं का भारी उत्साह रहा, जहां कुल 175 लोगों ने पंजीयन कराया, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 107 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। खास बात यह रही कि 7 महिलाओं और 25 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर मिसाल पेश की।
​इस दौरान डीएलबी भूरीलाल लबाना ने विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल संरक्षण का संदेश भी दिया। शिविर को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष भरत शाह, ठाकुर करनी राज सिंह, कोषाध्यक्ष गिरिराज सिंह सहित रॉयल ग्रुप के सदस्यों और डॉ. गोवर्धन सिंह की मेडिकल टीम का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी विकेश मौलात ने साझा की।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.