Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर में पति ने पत्नी को भतीजे के साथ कमरे में देखा संदिग्ध अवस्था में तो पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में की मारपीट छतरपुर में पति ने पत्नी को भतीजे के साथ कमरे में देखा संदिग्ध अवस्था में तो पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में की मारपीट ।
The best news
छतरपुर में पति ने पत्नी को भतीजे के साथ कमरे में देखा संदिग्ध अवस्था में तो पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में की मारपीट छतरपुर में पति ने पत्नी को भतीजे के साथ कमरे में देखा संदिग्ध अवस्था में तो पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में की मारपीट ।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छतरपुर। जिले के ईशानगर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां ने दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, ईशानगर निवासी मालती अहिरवार ने शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री सीमा अहिरवार ने 25 अगस्त 2025 को नौगांव निवासी रूपनारायण अहिरवार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद द्वारा उनकी पुत्री के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहीं। मां का कहना है कि 25 जनवरी 2026 को दामाद ने सीमा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे ग्वालियर के नवयुग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत पहले ही नौगांव थाना, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ दोबारा आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।1
- पत्नी के प्रेमी को पीटना भाजपा पार्षद को पड़ा भारी, अब जाएंगे जेल! ⚖️ बुलंदशहर के गुलावठी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भाजपा पार्षद हिमांशु सैनी ने घर आए अपनी पत्नी के प्रेमी को रंगे हाथों पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान दिनेश कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और पार्षद की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। नेताजी पर अब गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। #BreakingNews1
- टीकमगढ़ जिले के विकास खंड बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवर्दा में देखिए मिनी स्वर्ग पैड लगाओ जीवन बचाओ श्री अशोक राय जी द्वारा 5000पैड लगाकर एक जीवन की मिसाइल पेस की बुंदेलखंड समृद्ध किसान प्लांटेसटिन के डायरेक्टर रबिंद्र सिंह घोष के द्वारा 5000हजार ब्रकछा रोपड़ करवाया गया 2साल की गारंटी के साथ1
- *मैहर में रेत माफिया बेलगाम, पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल — खुलेआम हो रहा अवैध खनन* मध्यप्रदेश के मैहर जिले में अवैध रेत खनन अब सिर्फ एक गड़बड़ी नहीं, बल्कि खुलेआम चल रहा संगठित अपराध बन चुका है। हालात इतने बदतर हैं कि यह कहना गलत नहीं होगा कि रेत माफिया के आगे प्रशासन और खासकर पुलिस पूरी तरह नतमस्तक नजर आ रही है। कुबरी खदान से लेकर बुढ़वा और बाणसागर के आसपास तक दिन-रात मशीनों से अवैध खनन जारी है। कुबरी, बाणसागर, झिरिया, मर्यादपुर, रामनगर और अमरपाटन क्षेत्रों से हजारों ओवरलोड वाहन रोजाना निकल रहे हैं — और हैरानी की बात यह है कि ये सभी वाहन थाना और चौकियों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस की “अनदेखी” जारी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस को ये सब दिखाई नहीं देता, या फिर सब कुछ देखकर भी जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? जिस तरह से ओवरलोड ट्रक खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि बिना संरक्षण के इतना बड़ा अवैध नेटवर्क चल पाना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका साफ कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कानून व्यवस्था का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। रेत माफिया बेखौफ हैं, और पुलिस की निष्क्रियता उन्हें खुली छूट दे रही है। अगर जल्द ही इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह सिर्फ राजस्व का नुकसान नहीं बल्कि शासन-प्रशासन की साख पर भी बड़ा दाग होगा। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर कब जागते हैं या फिर रेत माफिया का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।1
- बड़ी खबर महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र से। महोबा के पनवाड़ी में आलू का उचित मूल्य न मिलने से परेशान एक किसान ने विरोध स्वरूप अपनी उपज सड़क पर फेंक दी। किसान कमलापत राजपूत का कहना है कि उन्होंने इस वर्ष करीब 15 बीघा जमीन में आलू की खेती की थी, जिसमें लगभग 500 कुंतल आलू तैयार हुआ, लेकिन बाजार में इतना कम दाम मिला कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया। किसान ने नाराजगी जताते हुए सड़क किनारे आलू फेंक दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसान का कहना है कि यदि महोबा जिले में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा होती तो आलू को सुरक्षित रखकर उचित समय पर बेहतर दाम में बेचा जा सकता था। उन्होंने बताया कि खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन फसल का मूल्य लागत से नीचे मिल रहा है। स्थानीय किसानों ने भी कहा कि हर साल आलू उत्पादक किसानों को इसी तरह नुकसान उठाना पड़ता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला किसानों की आर्थिक परेशानी को उजागर कर रहा है।1
- पति का 8 महीने से रोका गया वेतन।और वेतन देने के एवज में 50000 रुपए मांगने का लगा आरोप ।।न देने पर निकाला गया नौकरी से।।1
- छतरपुर में 151वां विशाल भंडारा आज: महावीर मंदिर में अभिषेक, यज्ञ और भजन संध्या के साथ होंगे धार्मिक आयोजन छतरपुर। शहर के मोटे के महावीर मंदिर में आज 7 अप्रैल को हिन्दू जोड़ो संगठन के तत्वावधान में 151वां विशाल भंडारा एवं धार्मिक आयोजन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की शुरुआत सुबह 11 बजे भगवान श्री हनुमान जी के अभिषेक से होगी। इस दौरान 11 लीटर गौ दुग्ध से अभिषेक कर चोला चढ़ाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 56 भोग महाप्रसाद, 51 हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। अंत में महाआरती संपन्न होगी। शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। भंडारे की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी, जो हरिदर्शन तक जारी रहेगा। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। हिन्दू जोड़ो संगठन ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, विशेषकर माताओं-बहनों से अपील की है कि वे आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।1
- टीकमगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला समेत दो पर जानलेवा हमला—सही रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप टीकमगढ़। जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआ में जमीन विवाद को लेकर गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित स्वामी प्रसाद यादव (सेवानिवृत्त सूबेदार) ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहू गीता यादव और भाई भागीरथ यादव पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन थाना जतारा द्वारा सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आवेदन के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी गोवर्धन यादव, बृजपाल यादव सहित अन्य लोग पीड़ित के खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में भागीरथ यादव के कान पर गंभीर चोट आई, जिससे उनका कान कट गया और हाथ में फ्रैक्चर हो गया।वहीं, बहू गीता यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके नाक, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों से खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि हमले के बाद भी आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि खेत पर जाने पर जान से मार देंगे। पीड़ित ने यह भी बताया कि खेत में उनकी फसल और मकान है, जिसमें सरिया आदि रखा हुआ है, लेकिन आरोपियों के डर से वह वहां नहीं जा पा रहा है। आरोपियों को प्रभावशाली और दबंग बताते हुए पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। पीड़ित का कहना है कि पहले दर्ज रिपोर्ट सही तरीके से नहीं लिखी गई और मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनके ऊपर दर्ज कथित झूठे मामले को हटाने की मांग की है।3
- झाँसी में 5 दिन से लापता किशोरी का शव कुँए से बरामद, हत्या की आशंका1