logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर में मौके पर जाकर 43 जनशिकायतों का निस्तारण k शाहजहांपुर में मौके पर जाकर 43 जनशिकायतों का निस्तारण शाहजहांपुर। जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए शाहजहांपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिले में 43 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने शिकायतकर्ताओं के घर और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान कराया। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को बनाया गया है। अभियान के तहत जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा थाना प्रभारी को कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करना है। 25 अगस्त 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 43 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता की समस्या को मौके पर समझने के साथ ही दोनों पक्षों का फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि शिकायत के समाधान को लेकर संबंधित व्यक्ति की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का कहना है कि इस अभियान से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के घर अथवा संबंधित स्थल पर पहुंचकर स्थानीय निरीक्षण करेगी और नियमानुसार शिकायत का समाधान सुनिश्चित करेगी। अभियान का उद्देश्य जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना है।

9 hrs ago
user_Ajeet Mishra
Ajeet Mishra
Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
9 hrs ago
c5e9098a-9995-492e-b8e1-18a8fc5b3d29

शाहजहांपुर में मौके पर जाकर 43 जनशिकायतों का निस्तारण k शाहजहांपुर में मौके पर जाकर 43 जनशिकायतों का निस्तारण शाहजहांपुर। जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए शाहजहांपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिले में 43 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने शिकायतकर्ताओं के घर और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान कराया। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को बनाया गया है। अभियान के तहत जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को

78c67f07-b132-4cc9-9827-bb837df3260a

अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा थाना प्रभारी को कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करना है। 25 अगस्त 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 43 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता की समस्या को मौके पर समझने के साथ ही दोनों पक्षों का फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि शिकायत के समाधान को लेकर संबंधित व्यक्ति की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का कहना है कि इस अभियान से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के घर अथवा संबंधित स्थल पर पहुंचकर स्थानीय निरीक्षण करेगी और नियमानुसार शिकायत का समाधान सुनिश्चित करेगी। अभियान का उद्देश्य जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का विधिवत समापन 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का विधिवत समापन शाहजहांपुर। खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को हवन-यज्ञ के साथ विधिवत समापन हो गया। काशी बनारस से पधारे कथा वाचक श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज ने 11 दिनों तक अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कराया। कथा के अंतिम दिन तारकासुर वध की कथा का सुंदर वर्णन किया गया। इसके साथ ही भगवान शिव के रुद्राभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शिव आराधना और रुद्राभिषेक के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। कथा में शहर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचे। कथा विश्राम के बाद मंगलवार को शिवभक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक किया। बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री, काशी बनारस के निर्देशन में हवन-यज्ञ कराया गया। इसी के साथ 11 दिवसीय धार्मिक आयोजन का विधिवत विराम हुआ। समापन अवसर पर आयोजकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों शिवभक्तों ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी के साथ हरि शरण बाजपेई, सीमा बाजपेई, अशोक गुप्ता पुवायां, मुनेश्वर सिंह, दीपक शर्मा, विश्वमोहन बाजपेई, नीरज बाजपेई, विष्णु मिश्रा, अखिलेश सिंह और गौरव त्रिपाठी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को भोग अर्पित किया और अपने हाथों से शिवभक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। 11 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के समापन पर खिरनी बाग रामलीला मैदान में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।
    4
    दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का विधिवत समापन
11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का विधिवत समापन
शाहजहांपुर। खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को हवन-यज्ञ के साथ विधिवत समापन हो गया। काशी बनारस से पधारे कथा वाचक श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज ने 11 दिनों तक अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कराया।
कथा के अंतिम दिन तारकासुर वध की कथा का सुंदर वर्णन किया गया। इसके साथ ही भगवान शिव के रुद्राभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शिव आराधना और रुद्राभिषेक के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। कथा में शहर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचे।
कथा विश्राम के बाद मंगलवार को शिवभक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक किया। बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री, काशी बनारस के निर्देशन में हवन-यज्ञ कराया गया। इसी के साथ 11 दिवसीय धार्मिक आयोजन का विधिवत विराम हुआ।
समापन अवसर पर आयोजकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों शिवभक्तों ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी के साथ हरि शरण बाजपेई, सीमा बाजपेई, अशोक गुप्ता पुवायां, मुनेश्वर सिंह, दीपक शर्मा, विश्वमोहन बाजपेई, नीरज बाजपेई, विष्णु मिश्रा, अखिलेश सिंह और गौरव त्रिपाठी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को भोग अर्पित किया और अपने हाथों से शिवभक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया।
11 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के समापन पर खिरनी बाग रामलीला मैदान में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    52 min ago
  • 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, 👉रक्षाबंधन पर सहयात्री समेत तीन दिन फ्री सफर शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। जनपद के गांधी भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ा उपहार दिया है। योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाएं लाभान्वित हो सकेंगी। अब वे तीर्थाटन और परिजनों से मिलने के लिए बिना यात्रा खर्च की चिंता के सफर कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, विवाह और सुरक्षा के क्षेत्र में लाभ दिया जा रहा है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह और महापौर अर्चना वर्मा ने योजना को महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में महिलाओं को मिष्ठान और साड़ी भी भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    60 वर्ष से अधिक महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, 

👉रक्षाबंधन पर सहयात्री समेत तीन दिन फ्री सफर

शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। जनपद के गांधी भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ा उपहार दिया है। योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाएं लाभान्वित हो सकेंगी। अब वे तीर्थाटन और परिजनों से मिलने के लिए बिना यात्रा खर्च की चिंता के सफर कर सकेंगी।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, विवाह और सुरक्षा के क्षेत्र में लाभ दिया जा रहा है।
लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह और महापौर अर्चना वर्मा ने योजना को महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में महिलाओं को मिष्ठान और साड़ी भी भेंट की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क सफर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क सफर
    1
    60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क सफर

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क सफर
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गंगाजल की कसम और ‘कमाई’ का गणित! शाहजहांपुर नगर निगम में विकास की गंगा बह रही है या कमाई की गंगा, यह तो जांच के बाद पता चलेगा… लेकिन वायरल वीडियो ने इतना जरूर बता दिया कि कुछ माननीयों के बीच ‘ईमानदारी’ की परिभाषा थोड़ी अलग है। हाथ में गंगाजल है… चेहरे पर गंभीरता है… और शपथ ऐसी कि सुनकर जनता भी सोच में पड़ जाए— “निगम से जो कमाई होगी, वो सबमें बराबर बंटेगी!” वाह रे लोकतंत्र! जनता ने पार्षदों को इसलिए चुना था कि वे नाली, सड़क, सफाई, पानी और शहर के विकास का हिसाब रखें। लेकिन वायरल वीडियो में अगर वही जनप्रतिनिधि कमाई के हिस्से का हिसाब लगाने लगें, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर जनता के वोट का इस्तेमाल किस काम के लिए हुआ? सबसे मजेदार बात तो यह है कि यहां भी ‘सबका साथ, सबका हिस्सा’ वाला फॉर्मूला दिखाई दे रहा है। जनता के लिए— सड़क में गड्ढा। नाली में गंदगी। बारिश में जलभराव। और निगम की कथित कमाई में— बराबर का हिस्सा! इसे कहते हैं विकास का नया मॉडल— “जनता परेशान रहे, लेकिन बंटवारा निष्पक्ष होना चाहिए।” और अगर किसी एक पर आंच आए तो सब साथ खड़े होंगे— अरे भाई, जनता भी तो यही चाहती है कि अगर किसी पर आरोप लगे तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच सामने आए। गंगाजल को गवाह बनाकर अगर भ्रष्टाचार की शपथ सच में ली गई है, तो यह सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की भी परीक्षा है। अब असली सवाल यह नहीं कि वीडियो वायरल क्यों हुआ… सवाल यह है कि वीडियो में दिख रहा सच कितना सच है? कौन-कौन लोग हैं? किस संदर्भ में यह वीडियो बनाया गया? क्या वास्तव में निगम की आय/कमीशन बांटने की कोई व्यवस्था थी? और अगर आरोप सही हैं तो किसके हिस्से में कितना आया? इन सवालों का जवाब किसी राजनीतिक बयान से नहीं, निष्पक्ष जांच और दस्तावेजों से मिलना चाहिए। क्योंकि जनता ने पार्षदों को हिस्सा बांटने के लिए नहीं, शहर बनाने के लिए चुना है। अब देखना यह है कि जांच में गंगाजल की पवित्रता बचती है या ‘कमाई के बंटवारे’ का राज खुलता है। शाहजहांपुर की जनता पूछ रही है— निगम जनता के लिए है या ‘कमाई’ के लिए ? नगर निगम शाहजहांपुर के पार्सदो द्वारा कमीशन बाटने को लेकर गंगा जल हाथ मे लेकर खाई गईं कसम को लेकर शाहजहांपुर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है वीडियो पूरा देख !
    1
    गंगाजल की कसम और ‘कमाई’ का गणित!

शाहजहांपुर नगर निगम में विकास की गंगा बह रही है या कमाई की गंगा, यह तो जांच के बाद पता चलेगा… लेकिन वायरल वीडियो ने इतना जरूर बता दिया कि कुछ माननीयों के बीच ‘ईमानदारी’ की परिभाषा थोड़ी अलग है।

हाथ में गंगाजल है… चेहरे पर गंभीरता है… और शपथ ऐसी कि सुनकर जनता भी सोच में पड़ जाए—
“निगम से जो कमाई होगी, वो सबमें बराबर बंटेगी!”

वाह रे लोकतंत्र!

जनता ने पार्षदों को इसलिए चुना था कि वे नाली, सड़क, सफाई, पानी और शहर के विकास का हिसाब रखें।
लेकिन वायरल वीडियो में अगर वही जनप्रतिनिधि कमाई के हिस्से का हिसाब लगाने लगें, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर जनता के वोट का इस्तेमाल किस काम के लिए हुआ?

सबसे मजेदार बात तो यह है कि यहां भी ‘सबका साथ, सबका हिस्सा’ वाला फॉर्मूला दिखाई दे रहा है।

जनता के लिए—
सड़क में गड्ढा।

नाली में गंदगी।

बारिश में जलभराव।

और निगम की कथित कमाई में—
बराबर का हिस्सा!

इसे कहते हैं विकास का नया मॉडल—
“जनता परेशान रहे, लेकिन बंटवारा निष्पक्ष होना चाहिए।”

और अगर किसी एक पर आंच आए तो सब साथ खड़े होंगे—
अरे भाई, जनता भी तो यही चाहती है कि अगर किसी पर आरोप लगे तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच सामने आए।

गंगाजल को गवाह बनाकर अगर भ्रष्टाचार की शपथ सच में ली गई है, तो यह सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की भी परीक्षा है।

अब असली सवाल यह नहीं कि वीडियो वायरल क्यों हुआ…

सवाल यह है कि वीडियो में दिख रहा सच कितना सच है?

कौन-कौन लोग हैं?

किस संदर्भ में यह वीडियो बनाया गया?

क्या वास्तव में निगम की आय/कमीशन बांटने की कोई व्यवस्था थी?

और अगर आरोप सही हैं तो किसके हिस्से में कितना आया?

इन सवालों का जवाब किसी राजनीतिक बयान से नहीं, निष्पक्ष जांच और दस्तावेजों से मिलना चाहिए।

क्योंकि जनता ने पार्षदों को हिस्सा बांटने के लिए नहीं, शहर बनाने के लिए चुना है।

अब देखना यह है कि जांच में
गंगाजल की पवित्रता बचती है या ‘कमाई के बंटवारे’ का राज खुलता है।

शाहजहांपुर की जनता पूछ रही है—
निगम जनता के लिए है या ‘कमाई’ के लिए ?

नगर निगम शाहजहांपुर के पार्सदो द्वारा 
कमीशन बाटने को लेकर गंगा जल हाथ मे लेकर खाई गईं कसम को लेकर शाहजहांपुर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है वीडियो पूरा देख !
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत #शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत #शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS
    1
    कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
#शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS
कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
#शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे गंदगी में तैयार हो रही थी मिठाई और लौंज, 1200 लीटर तेल समेत 43 किलो लौंज मौके पर नष्ट शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले में व्यापक निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं गंदगी में रखे 1200 लीटर तेल और करीब 43 किलो लौंज को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट के प्रतिष्ठान से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया। यहां रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर उपभोक्ताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं मिली। इस पर निर्माता को नए रैपर लगवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी भेजे जा रहे 80 टिन राइस ब्रान ऑयल का भी नमूना लिया गया। तेल को गंदे, जंग लगे और पुराने टैंकर में ले जाया जा रहा था। इस पर करीब 1200 लीटर तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये है, को जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया। जलालाबाद-कलान रोड स्थित सहबगंजपुर में अनिल लौंज विक्रेता के कारखाने पर छापेमारी के दौरान लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखी छह ट्रे में करीब 18 किलो लौंज मिला, जिसकी कीमत लगभग 2700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला, जिस पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। संबंधित धाराओं में परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है। महुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर पुत्र राम प्रसाद के मिठाई कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुवायां स्थित श्याम स्वीट से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया। निगोही रोड स्थित कहमारा में राजेंद्र प्रसाद के लौंज निर्माण कारखाने पर भी छापेमारी की गई। यहां अस्वच्छ दशा में रखी आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौंज मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 3700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंदे ड्रम में लौंज बनाने के लिए रखा घोल भी नष्ट कराया गया। स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी पांच नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार और मनोज कुमार मौजूद रहे। साथ ही सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार भी मौजूद रहे।
    1
    रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे
गंदगी में तैयार हो रही थी मिठाई और लौंज, 1200 लीटर तेल समेत 43 किलो लौंज मौके पर नष्ट
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले में व्यापक निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं गंदगी में रखे 1200 लीटर तेल और करीब 43 किलो लौंज को मौके पर नष्ट कराया गया।
खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट के प्रतिष्ठान से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया। यहां रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर उपभोक्ताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं मिली। इस पर निर्माता को नए रैपर लगवाने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी भेजे जा रहे 80 टिन राइस ब्रान ऑयल का भी नमूना लिया गया। तेल को गंदे, जंग लगे और पुराने टैंकर में ले जाया जा रहा था। इस पर करीब 1200 लीटर तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये है, को जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया।
जलालाबाद-कलान रोड स्थित सहबगंजपुर में अनिल लौंज विक्रेता के कारखाने पर छापेमारी के दौरान लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखी छह ट्रे में करीब 18 किलो लौंज मिला, जिसकी कीमत लगभग 2700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला, जिस पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। संबंधित धाराओं में परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है।
महुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर पुत्र राम प्रसाद के मिठाई कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुवायां स्थित श्याम स्वीट से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया।
निगोही रोड स्थित कहमारा में राजेंद्र प्रसाद के लौंज निर्माण कारखाने पर भी छापेमारी की गई। यहां अस्वच्छ दशा में रखी आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौंज मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 3700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंदे ड्रम में लौंज बनाने के लिए रखा घोल भी नष्ट कराया गया। स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है।
खाद्य विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी पांच नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार और मनोज कुमार मौजूद रहे। साथ ही सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार भी मौजूद रहे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट बारिश का कहर नदिया उफान पर सड़के जलमग्न
    1
    शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट बारिश का कहर नदिया उफान पर सड़के जलमग्न
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • निगोही में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम सांडा खास में मंगलवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस घटना के कारणों और युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
    1
    निगोही में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम सांडा खास में मंगलवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस घटना के कारणों और युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बच्ची से छेड़छाड़ और धमकी के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामचन्द्र मिशन पुलिस की कार्रवाई शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे करीब 30 वर्षीय आरोपी राजकुमार पुत्र बांके निवासी मोहल्ला रेती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने, छेड़छाड़ करने तथा घटना किसी को बताने पर बच्ची और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 161/26 के तहत धारा 74, 351(3) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि आरोपी करीब एक माह से बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। 17 अगस्त को भी घिसा महल के पास बने बंगर के समीप बच्ची के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को 20 रुपये देकर घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। विवेचना के दौरान 26 अगस्त को सुबह करीब 10:50 बजे मुखबिर की सूचना पर रामचन्द्र मिशन पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और कांस्टेबल सहदेव कुमार शामिल रहे।
    1
    बच्ची से छेड़छाड़ और धमकी के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामचन्द्र मिशन पुलिस की कार्रवाई

शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे करीब 30 वर्षीय आरोपी राजकुमार पुत्र बांके निवासी मोहल्ला रेती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने, छेड़छाड़ करने तथा घटना किसी को बताने पर बच्ची और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 161/26 के तहत धारा 74, 351(3) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि आरोपी करीब एक माह से बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। 17 अगस्त को भी घिसा महल के पास बने बंगर के समीप बच्ची के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को 20 रुपये देकर घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विवेचना के दौरान 26 अगस्त को सुबह करीब 10:50 बजे मुखबिर की सूचना पर रामचन्द्र मिशन पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और कांस्टेबल सहदेव कुमार शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.