logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुजालपुर में एक्सीडेंटल स्पॉट्स पर BLS और CPR का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया…”

9 hrs ago
user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
9 hrs ago

शुजालपुर में एक्सीडेंटल स्पॉट्स पर BLS और CPR का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया…”

More news from Shajapur and nearby areas
  • Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    9 hrs ago
  • Shajapur :कालापीपल :के ग्राम मालदा खेड़ी मे भव्य शादी हुई 12/02/2026 को हाथी, घोड़े, और हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई!!!! . . . ग्राम मालदा खेड़ी, कालापीपल से रिपोर्टर जितेन्द्र पाटीदार
    2
    Shajapur :कालापीपल :के ग्राम मालदा खेड़ी मे भव्य शादी हुई 12/02/2026
को हाथी, घोड़े, और हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई!!!! 
. 
. 
. 
ग्राम मालदा खेड़ी, कालापीपल से रिपोर्टर जितेन्द्र पाटीदार
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पोलाय कलां क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना, अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील पोलाय कलां। क्षेत्र में एक संदिग्ध घटना की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मंडी क्षेत्र के पास एक बच्चे को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि बच्चे ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित कर लिया। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय नागरिकों में सतर्कता देखी जा रही है। प्रशासन एवं पुलिस से भी अपील की गई है कि मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। 🔹 अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को अकेले सुनसान स्थानों पर न भेजें। 🔹 बच्चों को अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने की सीख दें। 🔹 किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी तुरंत पुलिस या परिजनों को दें। सभी नागरिकों से अपील है कि अफवाह न फैलाएं, बल्कि सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ जानकारी साझा करें। 🙏 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
    1
    पोलाय कलां क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना, अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील
पोलाय कलां। क्षेत्र में एक संदिग्ध घटना की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मंडी क्षेत्र के पास एक बच्चे को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि बच्चे ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित कर लिया।
हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय नागरिकों में सतर्कता देखी जा रही है।
प्रशासन एवं पुलिस से भी अपील की गई है कि मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
🔹 अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को अकेले सुनसान स्थानों पर न भेजें।
🔹 बच्चों को अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने की सीख दें।
🔹 किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी तुरंत पुलिस या परिजनों को दें।
सभी नागरिकों से अपील है कि अफवाह न फैलाएं, बल्कि सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ जानकारी साझा करें।
🙏 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • ग्राम कुमारिया खास में लगने वाले मेले को लेकर बैठक सम्पन्न
    1
    ग्राम कुमारिया खास में लगने वाले मेले को लेकर बैठक सम्पन्न
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • “हमारा जल – हमारी जिम्मेदारी” अभियान अंतर्गत विशाल जल जागरूकता रैली का आयोजन शाजापुर। सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि विद्यालय हरायपुरा, शाजापुर के विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता हेतु “हमारा जल – हमारी जिम्मेदारी” अभियान के अंतर्गत एक विशाल जल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती रानू सक्सेना के नेतृत्व में तथा मार्गदर्शक शिक्षक श्री दिलीप जायसवाल एवं श्री हेमंत सक्सेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रैली का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती रानू सक्सेना द्वारा विद्यालय के जल प्रहरी क्लब के माध्यम से किया गया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक श्री दिलीप जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वप्रेरणा से इस अभियान की शुरुआत की गई, जो उनकी सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण चेतना का परिचायक है। मार्गदर्शक शिक्षक श्री दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में गिरते भूजल स्तर, भूमिगत जल की अल्प मात्रा तथा ग्रीष्म ऋतु में उत्पन्न जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल संरक्षण अब समय की मांग है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में “हमारा जल – हमारी जिम्मेदारी” अभियान प्रारंभ किया गया तथा विद्यार्थियों का जल प्रहरी क्लब गठित किया गया। क्लब में अथर्व शर्मा, साक्षी सूर्यवंशी, कनिका पाटीदार, पलक गुर्जर, रौनक सांवले, कपिल मालवीय, हिमांशु पाठक एवं राज मेवाड़ा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया है, जो विद्यालय एवं नगर स्तर पर जल संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रैली हरायपुरा स्थित विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नई सड़क, आजाद चौक बाजार, सोमवारिया बाजार, काछीवाड़ा एवं बस स्टैंड मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय पहुँची। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण विषयक स्लोगन आधारित तख्तियों, पोस्टरों एवं प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। “जल है तो कल है”, “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे संदेशों से संपूर्ण नगर में सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ। विद्यालय परिसर में समापन अवसर पर प्राचार्य, प्रधानाध्यापिका, मार्गदर्शक शिक्षकगण एवं जल प्रहरी क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग), जल पुनर्चक्रण एवं दैनिक जीवन में जल के समुचित उपयोग के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में विद्यालय के छात्र अथर्व शर्मा का जल संरक्षण एवं जल पुनर्चक्रण पर आधारित विज्ञान मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तर हेतु प्रथम स्थान पर चयनित हुआ है, जो विद्यालय की नवाचारात्मक सोच एवं पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि प्रत्येक विद्यार्थी जल संरक्षण का दूत बनकर समाज में जागरूकता का संदेश निरंतर प्रसारित करेगा और “हमारा जल – हमारी जिम्मेदारी” अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करेगा।
    3
    “हमारा जल – हमारी जिम्मेदारी” अभियान अंतर्गत विशाल जल जागरूकता रैली का आयोजन
शाजापुर।
सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि विद्यालय हरायपुरा, शाजापुर के विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता हेतु “हमारा जल – हमारी जिम्मेदारी” अभियान के अंतर्गत एक विशाल जल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती रानू सक्सेना के नेतृत्व में तथा मार्गदर्शक शिक्षक श्री दिलीप जायसवाल एवं श्री हेमंत सक्सेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
रैली का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती रानू सक्सेना द्वारा विद्यालय के जल प्रहरी क्लब के माध्यम से किया गया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक श्री दिलीप जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वप्रेरणा से इस अभियान की शुरुआत की गई, जो उनकी सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण चेतना का परिचायक है।
मार्गदर्शक शिक्षक श्री दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में गिरते भूजल स्तर, भूमिगत जल की अल्प मात्रा तथा ग्रीष्म ऋतु में उत्पन्न जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल संरक्षण अब समय की मांग है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में “हमारा जल – हमारी जिम्मेदारी” अभियान प्रारंभ किया गया तथा विद्यार्थियों का जल प्रहरी क्लब गठित किया गया।
क्लब में अथर्व शर्मा, साक्षी सूर्यवंशी, कनिका पाटीदार, पलक गुर्जर, रौनक सांवले, कपिल मालवीय, हिमांशु पाठक एवं राज मेवाड़ा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया है, जो विद्यालय एवं नगर स्तर पर जल संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
रैली हरायपुरा स्थित विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नई सड़क, आजाद चौक बाजार, सोमवारिया बाजार, काछीवाड़ा एवं बस स्टैंड मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय पहुँची। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण विषयक स्लोगन आधारित तख्तियों, पोस्टरों एवं प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। “जल है तो कल है”, “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे संदेशों से संपूर्ण नगर में सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।
विद्यालय परिसर में समापन अवसर पर प्राचार्य, प्रधानाध्यापिका, मार्गदर्शक शिक्षकगण एवं जल प्रहरी क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग), जल पुनर्चक्रण एवं दैनिक जीवन में जल के समुचित उपयोग के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में विद्यालय के छात्र अथर्व शर्मा का जल संरक्षण एवं जल पुनर्चक्रण पर आधारित विज्ञान मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तर हेतु प्रथम स्थान पर चयनित हुआ है, जो विद्यालय की नवाचारात्मक सोच एवं पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि प्रत्येक विद्यार्थी जल संरक्षण का दूत बनकर समाज में जागरूकता का संदेश निरंतर प्रसारित करेगा और “हमारा जल – हमारी जिम्मेदारी” अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करेगा।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पत्नी के दबाव में जमीन अपने नाम करवाना चाहता था बेटा फिलहाल जिगना पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ।
    1
    पत्नी के दबाव में जमीन अपने नाम करवाना चाहता था बेटा फिलहाल जिगना पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Customer Service Representative बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली सफलता ग्राम बुरलाय-देहरीपाल NTPC सोलर प्लांट से चोरी गई 31 सोलर प्लेटं मय टाटा मेजिक वाहन सहित किमती 7,25,808 रू की बरामद 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार। मोहन बड़ोदिया:-पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया को दिनांक 21-22.01.2026 की रात्री में NTPC सोलर प्लांट देहरीपाल बुरलाय ब्लॉक कमांक 12 से चोरी गई 31 सोलर प्लेटे किमती 2 लाख 75 हजार 808 रू की मय सोलर प्लेटे भरकर ले जाने वाले वाहन टाटा मेजिक किमती 4 लाख 50 हजार रूपये की 01.आरोपी नितेश सोलंकी पिता आत्माराम निवासी ग्राम चौमा डांक बंगला, 02.धर्मेन्द्र सिंह पिता तकसिंह राजपुत निवासी ग्गाम चौमा डांक बंगला, 03.विशाल कटारिया पिता सीताराम निवासी ग्राम सागडिया डेया, 04. अर्जुन सुर्यवंशी पिता शंक शंकर लाल निवासी ग्गाम सागडिया से बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। घटना का विवरण :- दिनांक 22.01.2026 को फरियादी पंकज गुर्जर पिता राजेन्द्रसिंह जाति गुर्जर नि० ग्राम चोमा बंगला ने साईड इन्चार्ज योगेश बैरागी नि० जावदीखेडा के साथ थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं करणी सील्ड कंपनी देहरीपाल सोलर प्लांट मे सुपरवाईजर के पद पर कार्य करता हूँ। दिनाँक 22.01.2026 के सुबह करीबन 06.00 मैंने NTPC कंपनी के ब्लॉक क्रमांक 12 में जाकर देखा तो वहाँ पर पूर्व से स्पेयर में रखे 31-31 सौलर प्लेटो के 03 बन्डल में से 01 सौलर प्लेट बन्डल नहीं था। दिनाँक 21-22.01.2026 की दरमीयानी रात में कोई अज्ञात बदमाश हमारी कंपनी के पूर्व से स्पेयर में रखे 31-31 सौलर प्लेटो के 03 बन्डल में से 01 सौलर प्लेट बन्डल चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *अपराध का खुलासा-* विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), शाजापुर, श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरी भीम सिंह पटेल द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पता चला की थाना बड़ोद पुलिस द्वारा कुछ आरोपियों को उनके चोरी के अपराध में पकड़ा गया है। जिनसे पुछताछ हेतु पुलिस टीम रवाना कि गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी नितेश सोलंकी पिता आत्माराम उम्र 24 साल निवासी ग्गाम चौमा डांक बंगला धर्मेन्द्र सिंह पिता तकसिंह राजपुत उम्र 23 साल निवासी ग्गाम चौमा डांक बंगला, विशाल कटारिया पिता सीताराम उम्र 19 साल निवासी ग्राम सागडिया अर्जुन सुर्यवंशी पिता शंकर लाल उम्र 23 साल निवासी ग्गप्रम सागडिया से सख्ती से पुछताछ की गई। पुछताछ में उक्त चारों आरोपियों द्वारा घटना दिनांक 21-22.01. 26 की मध्य रात्री में ग्राम देहरीपाल बुरलाय एन.टी.पी.सी. कम्पनी के सोलर प्लांट के ब्लॉक क्रमांक 12 से 3 सोलर प्लेटों के बंडलों में से 1 सोलर प्लेट का बंडल जिसमें करीबन 31 सोलर प्लेटे थी चोरी करना बताया व उक्त चोरी की गई सोलर प्लेटों कों टाटा मेजिक वाहन कमांक एम.पी.13/ एल.5246 में भरकर बेचने हेतु आपस में बांट कर बुरलाय के जंगल में छुपाना बताया। जिन्हे गिरफ्तार कर दिनांक 10.02.2026 को उक्त चारों आरोपियों से अपराध सदर में चोरी गई 31 सोलर प्लेटें किमती 2,75,808 रू की मय एक टाटा मेजिक वाहन कमांक एम.पी. 13 / एल. 5246 किमती 4,50,000 रू कुल बरामद माल किमती 7,25,808 रू का बरामद किया गया है। जिनसे अन्य जिलों एवं थानों में हुई चोरियों में पुछताछ की जा रही है। आरोपीगण आपराधिक प्रकृति के होकर इनके विरूद्ध जिला आगर थाना बड़ोद व जिला शाजापुर में भी चोरी के अपराध दर्ज है। आरोपीगण से अन्य अपराधों में भी पुछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी भीम सिंह पटेल, उनि के.एन.यादव, सउनि सुभाष पटेल, सउनि विजय सिंह, सउनि लाखन सिंह राजपुत, प्रआर जगदीश दांगी, प्रआर हेमेन्द्र सिंह जादौन, प्रआर भंवरलाल वर्मा, आर. सुरेश राठोर, आर. अनिल सेन आर जीवन सिंह, आर. कपील यादव आर अर्जुन बागड़ी आर राहुल कुम्भकार आर.शिवचरण दांगी, आर. सत्यनारायण यादव, आर. रामेश्वर, आर. विजय गवली आर. कैशव शर्मा चालक विष्णु दांगी म.आर. राधिका राजपुत व म.आर चंचल यादव की रही। *विशेष अपील :- सभी कस्बा वासियो से अनुरोध है कि यथासम्भव अपने मकान तथा प्रतिष्ठानों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए तथा एक दो कैमरों का व्यू सड़क तथा आसपास भी रखे।
    1
    मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली सफलता
ग्राम बुरलाय-देहरीपाल NTPC सोलर प्लांट से चोरी गई 31 सोलर प्लेटं मय टाटा मेजिक वाहन सहित किमती 7,25,808 रू की बरामद
04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
मोहन बड़ोदिया:-पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया को दिनांक 21-22.01.2026 की रात्री में NTPC सोलर प्लांट देहरीपाल बुरलाय ब्लॉक कमांक 12 से चोरी गई 31 सोलर प्लेटे किमती 2 लाख 75 हजार 808 रू की मय सोलर प्लेटे भरकर ले जाने वाले वाहन टाटा मेजिक किमती 4 लाख 50 हजार रूपये की 01.आरोपी नितेश सोलंकी पिता आत्माराम निवासी ग्राम चौमा डांक बंगला, 02.धर्मेन्द्र सिंह पिता तकसिंह राजपुत निवासी ग्गाम चौमा डांक बंगला, 03.विशाल कटारिया पिता सीताराम निवासी ग्राम सागडिया डेया, 04. अर्जुन सुर्यवंशी पिता शंक शंकर लाल निवासी ग्गाम सागडिया से बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण :- दिनांक 22.01.2026 को फरियादी पंकज गुर्जर पिता राजेन्द्रसिंह जाति गुर्जर नि० ग्राम चोमा बंगला ने साईड इन्चार्ज योगेश बैरागी नि० जावदीखेडा के साथ थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं करणी सील्ड कंपनी देहरीपाल सोलर प्लांट मे सुपरवाईजर के पद पर कार्य करता हूँ। दिनाँक 22.01.2026 के सुबह करीबन 06.00 मैंने NTPC कंपनी के ब्लॉक क्रमांक 12 में जाकर देखा तो वहाँ पर पूर्व से स्पेयर में रखे 31-31 सौलर प्लेटो के 03 बन्डल में से 01 सौलर प्लेट बन्डल नहीं था। दिनाँक 21-22.01.2026 की दरमीयानी रात में कोई अज्ञात बदमाश हमारी कंपनी के पूर्व से स्पेयर में रखे 31-31 सौलर प्लेटो के 03 बन्डल में से 01 सौलर प्लेट बन्डल चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*अपराध का खुलासा-* विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), शाजापुर, श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरी भीम सिंह पटेल द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पता चला की थाना बड़ोद पुलिस द्वारा कुछ आरोपियों को उनके चोरी के अपराध में पकड़ा गया है। जिनसे पुछताछ हेतु पुलिस टीम रवाना कि गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी नितेश सोलंकी पिता आत्माराम उम्र 24 साल निवासी ग्गाम चौमा डांक बंगला धर्मेन्द्र सिंह पिता तकसिंह राजपुत उम्र 23 साल निवासी ग्गाम चौमा डांक बंगला, विशाल कटारिया पिता सीताराम उम्र 19 साल निवासी ग्राम सागडिया अर्जुन सुर्यवंशी पिता शंकर लाल उम्र 23 साल निवासी ग्गप्रम सागडिया से सख्ती से पुछताछ की गई। पुछताछ में उक्त चारों आरोपियों द्वारा घटना दिनांक 21-22.01. 26 की मध्य रात्री में ग्राम देहरीपाल बुरलाय एन.टी.पी.सी. कम्पनी के सोलर प्लांट के ब्लॉक क्रमांक 12 से 3 सोलर प्लेटों के बंडलों में से 1 सोलर प्लेट का बंडल जिसमें करीबन 31 सोलर प्लेटे थी चोरी करना बताया व उक्त चोरी की गई सोलर प्लेटों कों टाटा मेजिक वाहन कमांक एम.पी.13/ एल.5246 में भरकर बेचने हेतु आपस में बांट कर बुरलाय के जंगल में छुपाना बताया। जिन्हे गिरफ्तार कर दिनांक 10.02.2026 को उक्त चारों आरोपियों से अपराध सदर में चोरी गई 31 सोलर प्लेटें किमती 2,75,808 रू की मय एक टाटा मेजिक वाहन कमांक एम.पी. 13 / एल. 5246 किमती 4,50,000 रू कुल बरामद माल किमती 7,25,808 रू का बरामद किया गया है। जिनसे अन्य जिलों एवं थानों में हुई चोरियों में पुछताछ की जा रही है। आरोपीगण आपराधिक प्रकृति के होकर इनके विरूद्ध जिला आगर थाना बड़ोद व जिला शाजापुर में भी चोरी के अपराध दर्ज है। आरोपीगण से अन्य अपराधों में भी पुछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी भीम सिंह पटेल, उनि के.एन.यादव, सउनि सुभाष पटेल, सउनि विजय सिंह, सउनि लाखन सिंह राजपुत, प्रआर जगदीश दांगी, प्रआर हेमेन्द्र सिंह जादौन, प्रआर भंवरलाल वर्मा, आर. सुरेश राठोर, आर. अनिल सेन आर जीवन सिंह, आर. कपील यादव आर अर्जुन बागड़ी आर राहुल कुम्भकार आर.शिवचरण दांगी, आर. सत्यनारायण यादव, आर. रामेश्वर, आर. विजय गवली आर. कैशव शर्मा चालक विष्णु दांगी म.आर. राधिका राजपुत व म.आर चंचल यादव की रही।
*विशेष अपील :- सभी कस्बा वासियो से अनुरोध है कि यथासम्भव अपने मकान तथा प्रतिष्ठानों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए तथा एक दो कैमरों का व्यू सड़क तथा आसपास भी रखे।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शाजापुर/अकोदिया। अकोदिया रेलवे ब्रिज स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही एक पिकअप वाहन अचानक जर्जर और गहरे गड्ढों में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी देर तक ट्रैक के बीच फंसा रहा। गनीमत रही कि उस समय किसी ट्रेन की आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद राजगीरों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से स्थिति को संभाला गया और संभावित जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं और मरम्मत कार्य नहीं होने से लगातार खतरा बना रहता है। यह स्थान पहले भी दुर्घटना की आशंका को लेकर चर्चाओं में रहा है। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के खतरनाक प्वाइंटों पर तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन जर्जर हिस्से की मरम्मत करता है या फिर किसी बड़ी जनहानि के बाद जागेगा।
    1
    शाजापुर/अकोदिया।
अकोदिया रेलवे ब्रिज स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही एक पिकअप वाहन अचानक जर्जर और गहरे गड्ढों में फंस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी देर तक ट्रैक के बीच फंसा रहा। गनीमत रही कि उस समय किसी ट्रेन की आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद राजगीरों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से स्थिति को संभाला गया और संभावित जनहानि टल गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं और मरम्मत कार्य नहीं होने से लगातार खतरा बना रहता है। यह स्थान पहले भी दुर्घटना की आशंका को लेकर चर्चाओं में रहा है।
नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के खतरनाक प्वाइंटों पर तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन जर्जर हिस्से की मरम्मत करता है या फिर किसी बड़ी जनहानि के बाद जागेगा।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.