बिना यूनिफॉर्म कॉलेज पहुंचने पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को रोका, गेट पर हुआ हंगामा बाढ़। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत राणाबीघा गांव स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को बिना यूनिफॉर्म के कॉलेज में प्रवेश करने से रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार कॉलेज गेट पर तैनात गार्ड ने प्रबंधन के आदेश का हवाला देते हुए बिना यूनिफॉर्म आए छात्रों को अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद गेट के बाहर ही छात्रों ने विरोध जताते हुए नाराजगी व्यक्त की। छात्रों का आरोप है कि यूनिफॉर्म को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से पहले कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई थी। अचानक गेट पर रोक दिए जाने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर से कॉलेज आने वाली छात्रा खुशी ने बताया कि वे रोज की तरह कॉलेज पहुंचीं, लेकिन गेट पर उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि बिना यूनिफॉर्म के प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों को बिना यूनिफॉर्म के भी क्लास में जाने दिया गया, जबकि बाहर से आने वाले छात्रों को रोक दिया गया। छात्रों का कहना है कि इस कारण कई छात्र-छात्राओं को गेट से ही वापस अपने घर लौटना पड़ा। मामले को लेकर छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से स्पष्ट नियम और पूर्व सूचना देने की मांग की है।
बिना यूनिफॉर्म कॉलेज पहुंचने पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को रोका, गेट पर हुआ हंगामा बाढ़। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत राणाबीघा गांव स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को बिना यूनिफॉर्म के कॉलेज में प्रवेश करने से रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार कॉलेज गेट पर तैनात गार्ड ने प्रबंधन के आदेश का हवाला देते हुए बिना यूनिफॉर्म आए छात्रों को अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद गेट के बाहर ही छात्रों ने विरोध जताते हुए नाराजगी व्यक्त की। छात्रों का आरोप है कि यूनिफॉर्म को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से पहले कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई थी। अचानक गेट पर रोक दिए जाने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर से कॉलेज आने वाली छात्रा खुशी ने बताया कि वे रोज की तरह कॉलेज पहुंचीं, लेकिन गेट पर उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि बिना यूनिफॉर्म के प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों को बिना यूनिफॉर्म के भी क्लास में जाने दिया गया, जबकि बाहर से आने वाले छात्रों को रोक दिया गया। छात्रों का कहना है कि इस कारण कई छात्र-छात्राओं को गेट से ही वापस अपने घर लौटना पड़ा। मामले को लेकर छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से स्पष्ट नियम और पूर्व सूचना देने की मांग की है।
- दुबाहा पंचायत नल जल 1साल से पानी नहीं आ रहा है वॅड नंबर 9 और8 का ये हल ये1
- पटना / बख्तियारपुर के बलरामपुर स्थित गंगा के पावन तट सीढ़ी घाट पर रविवार की संध्या 4 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल वृक्ष पूजन, गंगा पूजन तथा भारत माता और गौ माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के प्रथम वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री दिनेश यादव ने समाज में एकता और समरसता पर जोर देते हुए कहा, “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।” वहीं जिला प्रचारक मनोहर लाल ने कहा कि धर्म से बड़ी कोई जाति नहीं होती और समाज में एकता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। इसके बाद अयोध्या से पधारे संत पंकज जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में धर्म, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव के महत्व को रेखांकित किया। वहीं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बाढ़ जिला के अध्यक्ष एवं जलगोविंद मठ के महंत गजेंद्र दास जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाढ़ जिला के संघ चालक डॉ. अंजेश कुमार ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे “पंच परिवर्तन” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने स्वदेशी भाषा, भोजन, भजन, भ्रमण और वेशभूषा अपनाने, नागरिक कर्तव्यों के पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति परिवर्तन से ही समाज परिवर्तन संभव है और समरस समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम की एक विशेष पहल के तहत नगर परिषद की महिला सफाई कर्मियों को संत समाज द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। संतों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्म से महान बनता है और प्रत्येक श्रमिक सम्मान का अधिकारी है। कार्यक्रम में रवाईच ठाकुरबाड़ी के महंत संत मणि बाबा एवं दीना बाबा सहित कई संतों का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्या विनोद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर सचिव परमात्मा बाबू, कोषाध्यक्ष संजय यादवेंदु, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक उमेश प्रसाद, जिला सेवा प्रमुख संजीत, खंड कार्यवाह सत्यजीत कुमार, खंड संचालक प्रो. सुरेश द्विवेदी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमाकांत सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग दो हजार की संख्या में माताओं और बहनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बाईक की ठोकर लगने से एक महिला की मौत। परिजनों में मची कोहराम जी हां यह दूसरी घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मंदिर कोल्ड स्टोर के पीछे कन्हौली गांव की बताई जा रही हैं जहां बाईक सवार युवक से लगी ठोकर में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई उक्त महिला की पहचान मोगलचक गांव निवासी योगेश्वर राय के पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई है। जबकि बाइक सवार युवक का पहचान नवादा गांव निवासी अनवर मियां के पुत्र के रूप में कि जा रही है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि मृत महिला दवा लेकर अपनी घर मोगलचक जा रही थी उसी दरम्यान उक्त बाइक सवार युवक के द्वारा महिला को ठोकर लगने से सड़क पर गिर गई, और बेहोस हो गई उसी दौरान उक्त बाइक सवार युवक ने उक्त महिला को स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच करते हुए मृत घोषित कर दिया, ओर मौके से बाईक सवार युवक फरार हो गया, महिला की मृत खबर सुनते ही मौक पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया और काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय थाने के पुलिस एवं थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया । इसी दौरान घटना को लेकर मृत महिला के परिजन ने इस बारे मैं क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- मोकामा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बाहुबली नेता अनंत सिंह ने चुनावी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनंत सिंह ने कहा कि “नीतीश कुमार जा रहे हैं, अब हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह मेरा अंतिम ओथ था। अब आगे चुनाव हमारा बाल-बच्चा लड़ेगा।” उनके इस बयान के बाद मोकामा समेत पूरे राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अनंत सिंह सक्रिय चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, उनके परिवार की राजनीतिक एंट्री को लेकर अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। आने वाले चुनाव में मोकामा की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।1
- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत गुदारघाट के पास आटो ट्रक के टक्कर में एक लड़की की घटना स्थल पर मौत.1
- समस्तीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल से एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर युवती ने यह कदम उठाया। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवती की जान बच गई। लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ कर रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण अब बूढ़ी गंडक पुल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है। #समस्तीपुर #बूढ़ीगंडकपुल #SamastipurNews #BiharNews #BreakingNews #BridgeIncident #LocalPeopleHelp #PoliceAction #GroundReport #ViralNews1
- Post by JMBNEWS1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में दो बाईकों की टक्कर में दोनों युवक घायल एक की हालत गंभीर। जी हां यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के NH-122बी स्थित बलुआही चौक की बताई जा रही, जहां दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने दोनों घायल युवक को स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बाइक सवार युवक की स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी रामविलास सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह, तथा बलुआही गांव निवासी लक्ष्मण साह जय राम साह के रूप में की गई है। चिकित्सकों के कथनासुसार संतोष कुमार सिंह की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। वैसे इस घटना को लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है। जबकि कि इस मामले में आवेदन मिलने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।1
- पटना में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की, जहां अपराधी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुलिस की घेराबंदी होते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 4 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1