logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई… मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी के पैर में पटना में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की, जहां अपराधी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुलिस की घेराबंदी होते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 4 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

2 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
2 hrs ago

पटना में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई… मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी के पैर में पटना में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की, जहां अपराधी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुलिस की घेराबंदी होते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 4 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक जमुई रतीश कुमार के द्वारा बेगूसराय के श्रम अधीक्षक के पद पर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण सोमवार की दोपहर 03:00 बजे कर लिया. उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी 2026 को दुर्गा शंकर प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के पश्चात यह पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद विभागीय आदेश के आलोक में रतीश कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में बाल श्रम किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा.
    1
    श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक जमुई रतीश कुमार के द्वारा बेगूसराय के श्रम अधीक्षक के पद पर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण सोमवार की दोपहर 03:00 बजे कर लिया. उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी 2026 को दुर्गा शंकर प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के पश्चात यह पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद विभागीय आदेश के आलोक में रतीश कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में बाल श्रम किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 9 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुसार संपन्न कराई गईं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसलर नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा सके और इच्छुक महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन डॉक्टर वीर मनी भारती और डॉक्टर नीतिश कुमार यादव की देखरेख में किया गया। इस दौरान एएनएम और आशा कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने महिलाओं की जांच, पंजीकरण तथा ऑपरेशन के बाद देखभाल में सहयोग किया। काउंसलर ने आगे बताया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब बंध्याकरण ऑपरेशन सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शुक्रवार—को किया जाएगा। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को निर्धारित तिथि पर अस्पताल बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाने और जागरूकता फैलाने की अपील भी की गई है। वहीं ऑपरेशन का कार्य सोमवार को 2 बजे से किया गया।
    1
    चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 9 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुसार संपन्न कराई गईं।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसलर नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा सके और इच्छुक महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन डॉक्टर वीर मनी भारती और डॉक्टर नीतिश कुमार यादव की देखरेख में किया गया। इस दौरान एएनएम और आशा कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने महिलाओं की जांच, पंजीकरण तथा ऑपरेशन के बाद देखभाल में सहयोग किया।
काउंसलर ने आगे बताया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब बंध्याकरण ऑपरेशन सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शुक्रवार—को किया जाएगा। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को निर्धारित तिथि पर अस्पताल बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाने और जागरूकता फैलाने की अपील भी की गई है। वहीं ऑपरेशन का कार्य सोमवार को 2 बजे से किया गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • शेखपुरा - आज 16 मार्च 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें भाई भाई का बंटवारा कराने, नाली का पानी निकास कराने, पति पत्नी का विवाद निपटाने, नल जल का पानी उपलब्ध कराने, जमीन नापी कराने, बिजली का बिल में सुधार कराने, ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी में सुधार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का समाधान संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए गए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। ​"प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा ​पूरे जिले में अभियान जारी ​गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews
    3
    शेखपुरा - आज 16 मार्च 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें भाई भाई का बंटवारा कराने, नाली का पानी निकास कराने, पति पत्नी का विवाद निपटाने, नल जल का पानी उपलब्ध कराने, जमीन नापी कराने, बिजली का बिल में सुधार कराने, ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी में सुधार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का समाधान संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए गए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
​"प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा
​पूरे जिले में अभियान जारी ​गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
#Sheikhpuranews
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • "देश में एलपीजी का संकट है या नहीं यह केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन भारत की ज्ञान परंपरा को लेकर सही विमर्श देश में और दुनिया में होना चाहिए" बोले आरएसएस सह कार्यवाह अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक के बाद.....देखिए राजपथ न्यूज़ पर..
    1
    "देश में एलपीजी का संकट है या नहीं यह केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन भारत की ज्ञान परंपरा को लेकर सही विमर्श देश में और दुनिया में होना चाहिए" बोले आरएसएस सह कार्यवाह अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक के बाद.....देखिए राजपथ न्यूज़ पर..
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    14 hrs ago
  • गैस एजेंसी में गैस को लेकर भारी तबाही देखिए पूरी रिपोर्ट क्या हुआ
    1
    गैस एजेंसी में गैस को लेकर भारी तबाही देखिए पूरी रिपोर्ट क्या हुआ
    user_Manisha Kumari jurnlist
    Manisha Kumari jurnlist
    Media company बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    18 hrs ago
  • पटना में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की, जहां अपराधी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुलिस की घेराबंदी होते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 4 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    पटना में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।
गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की, जहां अपराधी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।
पुलिस की घेराबंदी होते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से 4 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा बकरी पालन योजना के तहत किसानों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत प्रखंड के तीन पंचायतों के चयनित किसानों को लाभ दिया गया। सोमवार को जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने बताया कि छठियारा गांव, घारी गांव और गडुआ गांव के कुल 15 किसानों के बीच बकरी पालन के लिए बकरियां वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित किसान को चार बकरी और एक बकरा दिया गया है, ताकि किसान बकरी पालन के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत में शुरू होने वाला एक लाभकारी व्यवसाय माना जाता है, जिससे किसानों को नियमित आमदनी का स्रोत मिल सकता है। किसानों ने भी इस योजना के लिए कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बकरियों की देखभाल, उचित आहार और टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी। यह वितरण कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुआ, जिसमें कृषि विभाग के कर्मी और लाभुक किसान उपस्थित
    1
    चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा बकरी पालन योजना के तहत किसानों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत प्रखंड के तीन पंचायतों के चयनित किसानों को लाभ दिया गया।
सोमवार को जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने बताया कि छठियारा गांव, घारी गांव और गडुआ गांव के कुल 15 किसानों के बीच बकरी पालन के लिए बकरियां वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित किसान को चार बकरी और एक बकरा दिया गया है, ताकि किसान बकरी पालन के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत में शुरू होने वाला एक लाभकारी व्यवसाय माना जाता है, जिससे किसानों को नियमित आमदनी का स्रोत मिल सकता है।
किसानों ने भी इस योजना के लिए कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बकरियों की देखभाल, उचित आहार और टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी।
यह वितरण कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुआ, जिसमें कृषि विभाग के कर्मी और लाभुक किसान उपस्थित
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • शेखपुरा- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) शेखपुरा जिला परिषद की बैठक विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सदस्यता नवीकरण अभियान को शीघ्र पूरा करने तथा सभी जन संगठनों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। संगठन मजबूती और सदस्यता अभियान पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता नवीकरण कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार की नीतियों पर जताई चिंता प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारों की लंबी कतार लगी हुई है और देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति के कारण भी देश को कई स्तरों पर असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस की कीमत और किल्लत का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि पहले रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई और अब रसोई गैस तथा व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में भारी किल्लत हो गई है। इससे आम लोगों को रोजमर्रा के भोजन बनाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार और जन मुद्दों पर आंदोलन का फैसला बैठक में निर्णय लिया गया कि एनडीए सरकार की नीतियों और बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जन गोलबंदी कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। 30 मार्च और 6 अप्रैल को होगा आंदोलन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को बरबीघा तथा 6 अप्रैल को चेवाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रखंडों में भी आंदोलन चलाया जाएगा। पार्टी कार्यालय निर्माण के लिए सहयोग अभियान पार्टी के संचालन और कार्यालय निर्माण के लिए अप्रैल माह में घर-घर और गांव-गांव जाकर सहयोग राशि एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिला परिषद के सभी साथी उपस्थित रहे।
    3
    शेखपुरा- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) शेखपुरा जिला परिषद की बैठक विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सदस्यता नवीकरण अभियान को शीघ्र पूरा करने तथा सभी जन संगठनों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
संगठन मजबूती और सदस्यता अभियान पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता नवीकरण कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है।
केंद्र सरकार की नीतियों पर जताई चिंता
प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारों की लंबी कतार लगी हुई है और देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति के कारण भी देश को कई स्तरों पर असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
रसोई गैस की कीमत और किल्लत का मुद्दा उठाया
उन्होंने कहा कि पहले रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई और अब रसोई गैस तथा व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में भारी किल्लत हो गई है। इससे आम लोगों को रोजमर्रा के भोजन बनाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
भ्रष्टाचार और जन मुद्दों पर आंदोलन का फैसला
बैठक में निर्णय लिया गया कि एनडीए सरकार की नीतियों और बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जन गोलबंदी कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
30 मार्च और 6 अप्रैल को होगा आंदोलन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को बरबीघा तथा 6 अप्रैल को चेवाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रखंडों में भी आंदोलन चलाया जाएगा।
पार्टी कार्यालय निर्माण के लिए सहयोग अभियान
पार्टी के संचालन और कार्यालय निर्माण के लिए अप्रैल माह में घर-घर और गांव-गांव जाकर सहयोग राशि एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला परिषद के सभी साथी उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.