logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिये कई निर्देश शेखपुरा - आज 16 मार्च 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें भाई भाई का बंटवारा कराने, नाली का पानी निकास कराने, पति पत्नी का विवाद निपटाने, नल जल का पानी उपलब्ध कराने, जमीन नापी कराने, बिजली का बिल में सुधार कराने, ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी में सुधार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का समाधान संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए गए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। ​"प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा ​पूरे जिले में अभियान जारी ​गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews

9 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
9 hrs ago

सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिये कई निर्देश शेखपुरा - आज 16 मार्च 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें भाई भाई का बंटवारा कराने, नाली का पानी निकास कराने, पति पत्नी का विवाद निपटाने, नल जल का पानी उपलब्ध कराने, जमीन नापी कराने, बिजली

c22f0a7e-c0da-41e3-97c4-6949a135de1b

का बिल में सुधार कराने, ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी में सुधार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का समाधान संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए गए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। ​"प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर

761cafd0-a9f7-4510-aa36-12db324fed45

नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा ​पूरे जिले में अभियान जारी ​गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews

More news from बिहार and nearby areas
  • शेखपुरा - आज 16 मार्च 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें भाई भाई का बंटवारा कराने, नाली का पानी निकास कराने, पति पत्नी का विवाद निपटाने, नल जल का पानी उपलब्ध कराने, जमीन नापी कराने, बिजली का बिल में सुधार कराने, ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी में सुधार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का समाधान संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए गए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। ​"प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा ​पूरे जिले में अभियान जारी ​गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews
    3
    शेखपुरा - आज 16 मार्च 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें भाई भाई का बंटवारा कराने, नाली का पानी निकास कराने, पति पत्नी का विवाद निपटाने, नल जल का पानी उपलब्ध कराने, जमीन नापी कराने, बिजली का बिल में सुधार कराने, ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी में सुधार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का समाधान संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए गए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
​"प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा
​पूरे जिले में अभियान जारी ​गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
#Sheikhpuranews
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • मोकामा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बाहुबली नेता अनंत सिंह ने चुनावी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनंत सिंह ने कहा कि “नीतीश कुमार जा रहे हैं, अब हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह मेरा अंतिम ओथ था। अब आगे चुनाव हमारा बाल-बच्चा लड़ेगा।” उनके इस बयान के बाद मोकामा समेत पूरे राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अनंत सिंह सक्रिय चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, उनके परिवार की राजनीतिक एंट्री को लेकर अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। आने वाले चुनाव में मोकामा की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।
    1
    मोकामा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है।
बाहुबली नेता अनंत सिंह ने चुनावी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अनंत सिंह ने कहा कि “नीतीश कुमार जा रहे हैं, अब हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह मेरा अंतिम ओथ था। अब आगे चुनाव हमारा बाल-बच्चा लड़ेगा।”
उनके इस बयान के बाद मोकामा समेत पूरे राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अनंत सिंह सक्रिय चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का संकेत दे रहे हैं।
हालांकि, उनके परिवार की राजनीतिक एंट्री को लेकर अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। आने वाले चुनाव में मोकामा की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    58 min ago
  • बिहारशरीफ में भव्य दावत-ए-इफ्तार, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल, एंकर, नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। दरअसल बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला, वार्ड संख्या 13 में राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आयशा फातिमा और समाजसेवी यासिर इमाम की ओर से दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम और गैर-मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है। वक्ताओं ने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नफरत फैलाने वाली ताकतें समाज में जहर घोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन ऐसे लोग कभी सफल नहीं होंगे। इस दौरान लोगों ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दुनिया में चिंता का माहौल है, लेकिन भारत में इसका कोई प्रत्यक्ष असर नहीं दिख रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भरोसा जताया कि भारत सरकार वैश्विक हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। अंत में सभी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया
    1
    बिहारशरीफ में भव्य दावत-ए-इफ्तार, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल,
एंकर, नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
दरअसल बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला, वार्ड संख्या 13 में राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आयशा फातिमा और समाजसेवी यासिर इमाम की ओर से दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुस्लिम और गैर-मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है।
वक्ताओं ने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नफरत फैलाने वाली ताकतें समाज में जहर घोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन ऐसे लोग कभी सफल नहीं होंगे।
इस दौरान लोगों ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दुनिया में चिंता का माहौल है, लेकिन भारत में इसका कोई प्रत्यक्ष असर नहीं दिख रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भरोसा जताया कि भारत सरकार वैश्विक हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
अंत में सभी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बच्चा जितनी जोर लगाना है लगा ले 😱
    4
    बच्चा जितनी जोर लगाना है लगा ले 😱
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    5 hrs ago
  • भैंस पालन पर बिहार सरकार की बड़ी सौगात, 50% से 75% तक सब्सिडी कैप्शन / खबर: बिहार सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भैंस पालन पर 50% से 75% तक सब्सिडी दी जा रही है। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग सब्सिडी निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि समय रहते आवेदन करें, ताकि इस अवसर का लाभ मिल सके।
    1
    भैंस पालन पर बिहार सरकार की बड़ी सौगात, 50% से 75% तक सब्सिडी
कैप्शन / खबर:
बिहार सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भैंस पालन पर 50% से 75% तक सब्सिडी दी जा रही है। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग सब्सिडी निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि समय रहते आवेदन करें, ताकि इस अवसर का लाभ मिल सके।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • करंडे गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 118 पशुओं की हुई जांच चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के करंडे गांव में सोमवार को पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान अपने पशुओं को लेकर शिविर में पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. लव कुश के साथ पशु चिकित्सा सहायक सूरज कुमार, परिचरित पुरुषोत्तम कुमार और मिंटू कुमार मौजूद रहे। चिकित्सकों की टीम ने कुल 41 किसानों के 118 पशुओं की जांच की। जांच के दौरान पशुओं में बांझपन यानी बच्चा नहीं देने की समस्या से संबंधित इलाज किया गया और आवश्यक दवाएं भी दी गईं। चिकित्सकों ने किसानों को पशुओं के उचित रखरखाव, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सही देखभाल और समय पर इलाज से पशुओं की प्रजनन क्षमता में सुधार लाया जा सकता है, जिससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। शिविर में मौजूद किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। कार्यक्रम का समापन सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ।
    1
    करंडे गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 118 पशुओं की हुई जांच
चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के करंडे गांव में सोमवार को पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान अपने पशुओं को लेकर शिविर में पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. लव कुश के साथ पशु चिकित्सा सहायक सूरज कुमार, परिचरित पुरुषोत्तम कुमार और मिंटू कुमार मौजूद रहे। चिकित्सकों की टीम ने कुल 41 किसानों के 118 पशुओं की जांच की। जांच के दौरान पशुओं में बांझपन यानी बच्चा नहीं देने की समस्या से संबंधित इलाज किया गया और आवश्यक दवाएं भी दी गईं।
चिकित्सकों ने किसानों को पशुओं के उचित रखरखाव, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सही देखभाल और समय पर इलाज से पशुओं की प्रजनन क्षमता में सुधार लाया जा सकता है, जिससे किसानों की आय भी बढ़ेगी।
शिविर में मौजूद किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। कार्यक्रम का समापन सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • शेखपुरा- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) शेखपुरा जिला परिषद की बैठक विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सदस्यता नवीकरण अभियान को शीघ्र पूरा करने तथा सभी जन संगठनों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। संगठन मजबूती और सदस्यता अभियान पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता नवीकरण कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार की नीतियों पर जताई चिंता प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारों की लंबी कतार लगी हुई है और देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति के कारण भी देश को कई स्तरों पर असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस की कीमत और किल्लत का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि पहले रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई और अब रसोई गैस तथा व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में भारी किल्लत हो गई है। इससे आम लोगों को रोजमर्रा के भोजन बनाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार और जन मुद्दों पर आंदोलन का फैसला बैठक में निर्णय लिया गया कि एनडीए सरकार की नीतियों और बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जन गोलबंदी कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। 30 मार्च और 6 अप्रैल को होगा आंदोलन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को बरबीघा तथा 6 अप्रैल को चेवाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रखंडों में भी आंदोलन चलाया जाएगा। पार्टी कार्यालय निर्माण के लिए सहयोग अभियान पार्टी के संचालन और कार्यालय निर्माण के लिए अप्रैल माह में घर-घर और गांव-गांव जाकर सहयोग राशि एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिला परिषद के सभी साथी उपस्थित रहे।
    3
    शेखपुरा- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) शेखपुरा जिला परिषद की बैठक विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सदस्यता नवीकरण अभियान को शीघ्र पूरा करने तथा सभी जन संगठनों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
संगठन मजबूती और सदस्यता अभियान पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता नवीकरण कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है।
केंद्र सरकार की नीतियों पर जताई चिंता
प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारों की लंबी कतार लगी हुई है और देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति के कारण भी देश को कई स्तरों पर असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
रसोई गैस की कीमत और किल्लत का मुद्दा उठाया
उन्होंने कहा कि पहले रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई और अब रसोई गैस तथा व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में भारी किल्लत हो गई है। इससे आम लोगों को रोजमर्रा के भोजन बनाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
भ्रष्टाचार और जन मुद्दों पर आंदोलन का फैसला
बैठक में निर्णय लिया गया कि एनडीए सरकार की नीतियों और बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जन गोलबंदी कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
30 मार्च और 6 अप्रैल को होगा आंदोलन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को बरबीघा तथा 6 अप्रैल को चेवाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रखंडों में भी आंदोलन चलाया जाएगा।
पार्टी कार्यालय निर्माण के लिए सहयोग अभियान
पार्टी के संचालन और कार्यालय निर्माण के लिए अप्रैल माह में घर-घर और गांव-गांव जाकर सहयोग राशि एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला परिषद के सभी साथी उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • पटना में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की, जहां अपराधी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुलिस की घेराबंदी होते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 4 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    पटना में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।
गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की, जहां अपराधी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।
पुलिस की घेराबंदी होते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से 4 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.