चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 9 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 9 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुसार संपन्न कराई गईं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसलर नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा सके और इच्छुक महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन डॉक्टर वीर मनी भारती और डॉक्टर नीतिश कुमार यादव की देखरेख में किया गया। इस दौरान एएनएम और आशा कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने महिलाओं की जांच, पंजीकरण तथा ऑपरेशन के बाद देखभाल में सहयोग किया। काउंसलर ने आगे बताया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब बंध्याकरण ऑपरेशन सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शुक्रवार—को किया जाएगा। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को निर्धारित तिथि पर अस्पताल बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाने और जागरूकता फैलाने की अपील भी की गई है। वहीं ऑपरेशन का कार्य सोमवार को 2 बजे से किया गया।
चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 9 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 9 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुसार संपन्न कराई गईं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसलर नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा सके और इच्छुक महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन डॉक्टर वीर मनी भारती और डॉक्टर नीतिश कुमार यादव की देखरेख में किया गया। इस दौरान एएनएम और आशा कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने महिलाओं की जांच, पंजीकरण तथा ऑपरेशन के बाद देखभाल में सहयोग किया। काउंसलर ने आगे बताया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब बंध्याकरण ऑपरेशन सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शुक्रवार—को किया जाएगा। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को निर्धारित तिथि पर अस्पताल बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाने और जागरूकता फैलाने की अपील भी की गई है। वहीं ऑपरेशन का कार्य सोमवार को 2 बजे से किया गया।
- चेवाड़ा। नगर पंचायत चेवाड़ा क्षेत्र के स्टैंड और सब्जी हाट की बंदोबस्ती 19 मार्च को नगर पंचायत कार्यालय में की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि निर्धारित तिथि को इच्छुक व्यक्ति नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी। बोली के माध्यम से स्टैंड और सब्जी हाट का ठेका निर्धारित अवधि के लिए दिया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों को निर्धारित समय पर नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होना होगा तथा नियमों के अनुसार ही बंदोबस्ती की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर भी लोगों को जानकारी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग बोली में भाग ले सकें।1
- बेगूसराय बीहट: बेगूसराय से बिहट आकर, जीरो माइल के पास, एक छोटे से मैदान में, जगह-जगह से आकर, लड़कियां, कबड्डी का अभ्यास करती है, तथा कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न जिला स्तरीय, और स्टेट स्तरीय, खेल भी खेली है. उनके साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि, वह दोपहर को आकर छोटे से मैदान में कबड्डी खेल का अभ्यास करती है. लड़कियों से पूछने पर बताया कि, उन्होंने प्रतियोगिता मैं भाग लेकर, बहुत तरह के मेडल जीती हैं. लड़कियों से पूछने पर बताया कि, सरकार की ओर से कुछ सहायता राशि नहीं दी जाती है. जिससे वह आगे बढ़ सके.3
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 9 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुसार संपन्न कराई गईं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसलर नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा सके और इच्छुक महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन डॉक्टर वीर मनी भारती और डॉक्टर नीतिश कुमार यादव की देखरेख में किया गया। इस दौरान एएनएम और आशा कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने महिलाओं की जांच, पंजीकरण तथा ऑपरेशन के बाद देखभाल में सहयोग किया। काउंसलर ने आगे बताया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब बंध्याकरण ऑपरेशन सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शुक्रवार—को किया जाएगा। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को निर्धारित तिथि पर अस्पताल बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाने और जागरूकता फैलाने की अपील भी की गई है। वहीं ऑपरेशन का कार्य सोमवार को 2 बजे से किया गया।1
- शेखपुरा - आज 16 मार्च 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें भाई भाई का बंटवारा कराने, नाली का पानी निकास कराने, पति पत्नी का विवाद निपटाने, नल जल का पानी उपलब्ध कराने, जमीन नापी कराने, बिजली का बिल में सुधार कराने, ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी में सुधार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का समाधान संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए गए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। "प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews3
- Post by कम्पनी ऑनलाइन दुकान शेखपुरा7
- लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप खेतों में अचानक हाथियों का झुंड पहुंचने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जैसे ही हाथियों को देखा, उनके होश उड़ गए और वे अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। स्थानीय लोग जान बचाने के बाद किसानों ने शोर-शराबा और हंगामा कर हाथियों को खेतों से भगाने की कोशिश की, लेकिन मदमस्त हाथियों का झुंड गेहूं की तैयार फसल को रौंदता रहा। देखते ही देखते कई खेतों में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। घटना के बाद इलाके के किसान काफी चिंतित और आक्रोशित नजर आए। किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत से तैयार की गई फसल को हाथियों ने कुछ ही समय में नष्ट कर दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।1
- बिहारशरीफ में भव्य दावत-ए-इफ्तार, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल, एंकर, नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। दरअसल बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला, वार्ड संख्या 13 में राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आयशा फातिमा और समाजसेवी यासिर इमाम की ओर से दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम और गैर-मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है। वक्ताओं ने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नफरत फैलाने वाली ताकतें समाज में जहर घोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन ऐसे लोग कभी सफल नहीं होंगे। इस दौरान लोगों ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दुनिया में चिंता का माहौल है, लेकिन भारत में इसका कोई प्रत्यक्ष असर नहीं दिख रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भरोसा जताया कि भारत सरकार वैश्विक हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। अंत में सभी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया1
- चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा बकरी पालन योजना के तहत किसानों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत प्रखंड के तीन पंचायतों के चयनित किसानों को लाभ दिया गया। सोमवार को जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने बताया कि छठियारा गांव, घारी गांव और गडुआ गांव के कुल 15 किसानों के बीच बकरी पालन के लिए बकरियां वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित किसान को चार बकरी और एक बकरा दिया गया है, ताकि किसान बकरी पालन के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत में शुरू होने वाला एक लाभकारी व्यवसाय माना जाता है, जिससे किसानों को नियमित आमदनी का स्रोत मिल सकता है। किसानों ने भी इस योजना के लिए कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बकरियों की देखभाल, उचित आहार और टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी। यह वितरण कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुआ, जिसमें कृषि विभाग के कर्मी और लाभुक किसान उपस्थित1